LATEST ARTICLES
भदोही BREAKING: सांसद रमेश बिंद सपा से लड़ेंगे चुनाव
भदोही से सांसद रमेश चंद्र बिंद ने बीजेपी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। अब वह मिर्जापुर से सांसदी का चुनाव लड़ेंगे। सपा ने राजेंद्र एस. बिंद का टिकट काटकर रमेश बिंद को टिकट देने का एलान किया है।
बता दें, बीजेपी ने इस बार भदोही से रमेश बिंद का टिकट काट दिया था। उनकी जगह डॉ. विनोद बिंद को भदोही से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद से ही रमेश बिंद पार्टी से नाराज चल रहे थे। पिछले कई दिनों से वह सपा के नेताओं के साथ संपर्क में थे।
1 जून को मिर्जापुर में होंगे मतदान
मिर्जापुर में 14 मई तक नामांकन फाइल करने की अंतिम तिथि है। वहीं 15 मई को नामांकन की जांच की जाएगी। इसके अलावा 17 मई तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि की घोषणा की गई है। इसके बाद एक जून को चुनाव होगा। चुनाव के बाद 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी।
चुनाव के समय रोने लगते हैं पीएम मोदी: प्रियंका गांधी
महाराष्ट्र के नांदुरबार में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि मोदी खोखली बातें करते हैं और उनकी बातों में कोई वजन नहीं है।
चुनाव के समय रोने लगते हैं पीएम मोदी
प्रियंका ने आगे कहा कि पीएम मंच पर आते हैं चुनाव के समय और रोने लगते हैं बच्चे की तरह। कहते हैं मुझे गाली दी। अरे हिम्मत करिए मोदी जी, सार्वजनिक जीवन है। हिम्मत करिए। इंदिरा जी से सीखिये, उस दुर्गा रूपी महिला से सीखिए जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उनसे सीखिए क्या होती है हिम्मत। प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी जी का सम्मान खोखला है, सिर्फ बोलने की बातें हैं, सिर्फ वोट लेने के लिए बातें हैं, कोई वजन नहीं है उनकी बातों में, कहते हैं मैं अकेला लड़ रहा हूं भ्रष्टाचार के खिलाफ। आप और अकेले, कैसे? सारी सत्ता आपके पास है, सारे साधन आपके पास हैं।भदोही लोकसभा: 17 प्रत्याशियों का पर्चा हुआ खारिज
Bhadohi News: भदोही लोकसभा में 29 अप्रैल से 6 मई तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 27 लोगों ने नामांकन किया था। इन सभी नामांकन पत्रों का मंगलवार को जांच की गई, जिसमें 17 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है। वहीं 10 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है।
वैध उम्मीदवारों की सूची
- डा० विनोद कु० बिन्द
- ललितेशपति त्रिपाठी
- हरिशंकर सिंह उर्फ दादा चौहान
- प्रेमचन्द बिन्द
- राम प्रकाश मिश्रा
- कृष्ण देवपाल
- सुशील श्रीवास्तव
- राजनारायण पटेल
- धीरेन्द्र कुमार तिवारी
- डा0 श्यामधर त्रिपाठी
T20 WC के लिए भारतीय टीम का एलान
USA और वेस्टइंडीज (संयुक्त रूप से) में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर, कुलदीप यादव, चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप और मो. सिराज। रिजर्व खिलाड़ियों में रिंकू, गिल, खलील और आवेश खान शामिल हैं।
कब से है भारत का मैच?
T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ग्रुप ए का हिस्सा है। इसमें भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है। दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। तीसरा मैच 12 जून को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ और ग्रुप का आखिरी मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेला होगा।
कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड लगवाने वालों के लिए बुरी खबर!
ब्रिटेन से आई एक खबर ने पूरे भारत समेत विश्व भर में हाहाकार मचा दिया है। दरअसल वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से TTS जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
TTS यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम, शरीर में खून के थक्के जमने की वजह बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक, हृदयगति थमने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
हालांकि, वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स को स्वीकार करने के बाद भी कंपनी इससे होने वाली बीमारियों या बुरे प्रभावों के दावों का विरोध कर रही है। यह खबर भारत के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड नाम से बनाया था।
भारत में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगो को चलते फिरते, व्यायाम करते, डांस करते हार्ट अटैक आए हैं। बहुत से वीडियो ऐसे भी आए हैं कि हार्ट अटैक के बाद तुरंत उसी जगह पर मौत हो गई।
कई जानकारों ने अचानक हो रही इन घटनाओं के पीछे कोविड के टीके के साइड इफेक्ट्स बताया। इस मामले में सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
भदोही: दामाद ने सास के सिर में मार दी गोली
भदोही में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां कोईरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही गांव में पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने सास को गोली मार दिया। गोली लगने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल शुक्रवार को शिवकुमार अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल रामकिशुनपुर बसही गांव पहुंचा था। उसी रात रामधनी बिंद की पत्नी पान कुमारी देवी (40) शुक्रवार को खाना पीना खाकर सोने जा रही थी। इसी दौरान दामाद शिवकुमार ने पत्नी की विदाई की बात कहा, तो सास ने विदाई करने से मना कर दी। जिससे गुस्साएं शिवकुमार ने पान कुमारी के सिर मे गोली मार दिया। जिससे महिला गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आखिरकार अखिलेश यादव ने इस सीट से भरा पर्चा
काफी विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन कर दिया है। अखिलेश के लिए यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत कन्नौज लोकसभा से ही की थी। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक से होगा।
#WATCH कन्नौज, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्र मुख अखिलेश यादव ने कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/pzHKaJyBBh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2024
नामांकन से पहले अखिलेश का ट्वीट
नामांकन से पहले अखिलेश ने कन्नौज से नामांकन की 24 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। लिखा-फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। इस पोस्ट पर शिवपाल ने लिखा-विजय भव: सर्वदा।मुलायम सिंह के इस्तीफे के बाद मैदान में आए थे अखिलेश
साल 2000 में जब मुलायम सिंह यादव ने कन्नौज से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने अखिलेश को यहां से मैदान में उतार दिया था। मुलायम सिंह ने एक रैली में लोगों से अखिलेश को नेता बनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था- कन्नौज वालों, मैं अपना बेटा आपको दे रहा हूं, इसे नेता बना देना। इस वाकये के 24 साल बाद अखिलेश फिर से कन्नौज के मैदान में हैं।UP में बदला गया स्कूलों का समय
यूपी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। लगातार तापमान बढ़ रही है और इसके साथ ही लू से हाल-बेहाल है। बच्चों के लिए ये काफी परेशानी भरा है। इस गर्मी में बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। इन सबको देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।