LATEST ARTICLES

भदोही: औराई में RSS का भव्य पथ संचालन

औराई (भदोही), 2 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी के मार्गदर्शन में औराई खंड में एक भव्य पथ संचालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस मार्च में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया, जो संघ की एकता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा जी रहे, जो पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों के साथ कदम मिलाते हुए पथ संचालन में शामिल हुए। इसके साथ ही, वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया।

पथ संचालन के साथ-साथ पांच परिवर्तनों पर आधारित एक बौद्धिक सत्र का भी आयोजन हुआ। इस सत्र में विंध्याचल विभाग के कुटुंब प्रबोधन सह प्रमुख विनय जी, जिला प्रचारक कमलेश जी, जिला संपर्क प्रमुख मुकेश जी, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रचार प्रमुख अंशुमान जी, जिला कुटुंब प्रबोधन संयोजक कमलेश जी, खंड कार्यवाह सूर्यकांत जी और खंड संघचालक संतोष जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

बौद्धिक सत्र में कुटुंब प्रबोधन के विंध्याचल विभाग सह प्रमुख ने संघ की विचारधारा, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक सद्भाव पर अपने विचार साझा किए। इस आयोजन का उद्देश्य संघ की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना था।

स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत देशभर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत भदोही जिले ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

भदोही में ब्राह्मण समाज के कई लोग सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित ब्राह्मण नेताओं ने भाजपा और निषाद पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। राजेंद्र चौधरी के अनुसार, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अनूप दुबे, प्रदीप पाठक (पूर्व निषाद पार्टी नेता) सहित संजय पाण्डेय, गुलाब दुबे, विमलेश शुक्ला, आलोक दुबे, सनत शुक्ला, अनुराग दुबे, शशांक तिवारी, राजू पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, मनी लाल, विनय मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, सुनील मिश्रा, आनंद पाण्डेय और शिवम पाण्डेय शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर आए हैं।
Many people from the Brahmin community joined the SP in Bhadohi.
Many people from the Brahmin community joined the SP in Bhadohi.
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि सभी नव-शामिल नेताओं ने संकल्प लिया है कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने सभी शामिल हुए नेताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
bhadohi news
samachar bhadohi
 

प्रिंसी शुक्ला ने किया भदोही का नाम रोशन

ज्ञानपुर, सरपतहा गांव निवासी प्रिंसी शुक्ला (पुत्री महेंद्र नाथ शुक्ला) ने अपनी मेहनत और लगन से जर्मनी के एकमात्र और यूरोप के नंबर एक टेक्सटाइल M.Tech कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया। प्रिंसी ने ज्ञानपुर के कान्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और इंटरमीडिएट पूरा किया, फिर IICT भदोही से टेक्सटाइल में B.Tech में 88% अंक हासिल किए।

ऑल इंडिया परीक्षा, जर्मनी सरकार का एग्जाम और जर्मन भाषा की परीक्षा पास कर प्रिंसी ने 5 अंतरराष्ट्रीय सीटों में से एक पर जगह बनाई।

6 भाई-बहनों में सबसे छोटी प्रिंसी के भाई शिवम शुक्ला (संस्थापक, विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति) ने बताया कि प्रिंसी शुरू से ही कक्षा में प्रथम रहती थीं। उनके इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक गौरवान्वित हैं। भदोही कारपेट ने जहां गिनीज बुक में नाम दर्ज किया, वहीं प्रिंसी ने कारपेट यूनिवर्सिटी की छात्रा के रूप में जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।

Bhadohi: ड्रोन चोर को लेकर सनसनीखेज खुलासा

0

भदोही जिले के पचपटिया गांव में एक खेत में संदिग्ध उड़ने वाला उपकरण मिला, जिसमें लाल और नीली लाइटें लगी थीं।

चौरी पुलिस ने इसे देर रात करीब 11:55 बजे कब्जे में लिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना चौरी में मुकदमा (अपराध संख्या 151/2025) धारा 125, 223 बीएनएस और 22/50 ड्रोन रूल एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, यह उपकरण प्लास्टिक से बना खिलौना या ड्रोन जैसा है, जिसमें चार छोटे पंख और एक गोल गेंद के भीतर कुछ डिवाइस व लाइटें हैं। ग्रामीणों में इसे जासूसी या चोरी के लिए इस्तेमाल होने का डर है, जिसके चलते वे रात भर सहमे रहे और सो नहीं पाए।

bhadohi drone chor news

UP Police Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट

UP STF ने फैजाबाद रोड लखनऊ से भदोही के अनिरुद्ध मोदनवाल को किया गिरफ्तार है। भदोही जिलें के सुरियांवा बाजार के रहने वाले आरोपी ने टेलीग्राम पर UP Police Constable paper leaked नाम से चैनल बनाया। इसके बाद अभ्यर्थियों से एक- एक लाख रुपए में पेपर देने के नाम पर की ठगी की। बयान के मुताबिक आरोपी के पास से मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम से अभ्यर्थियों से पैसा लेने का स्क्रीन शॉट आदि बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुराना पेपर एडिट करके की ठगी

STF के मुताबिक, गूगल से पुराना पेपर डाउनलोड कर उसे एडिट किया फिर अभ्यर्थियों को बेचा। आरोपी पेपर आउट कराने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का एक सदस्य है। जिसके पास से अभ्यर्थियों से रकम वसूलने के ट्रांजैक्शन का स्टेटमेंट और मोबाइल से रकम वसूली का स्क्रीनशॉट बरामद हुआ है। आरोपी ने रकम वसूलने के लिए क्यूआर कोड, फोन पे नंबर उपलब्ध कराया था। हालांकि अभी गिरोह के मास्टरमाइंड अभय श्रीवास्तव की तलाश में STF की टीम जुटी हुई हैं।

जया बच्चन ने लिया UP के भदोही को गोद

राज्यसभा सांसद जया बच्‍चन को ए‍क बार फिर यूपी का भदोही भाया है और उन्‍होंने उसको तीसरी बार अपना नोडल जिला बनाया है। इससे पहले 2012 और 2018 में उन्‍होंने भदोही को गोद लिया था। इस तरह तीसरी बार उन्‍होंने भदोही को नोडल जिला बनाया है। भदोही को नोडल जिले के रूप में गोद लेने से उनकी सांसद निधि से विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में ज्ञानपुर, भदोही और सुरियावां ब्‍लॉक में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस पर 129.24 लाख खर्च होने का अनुमान है। विकास के दूसरे चरण में नाली और गांवों में स्थित विद्यालयों में सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

पहले कार्यकाल में क्या हुआ था काम

2012 में उन्‍होंने अपने पहले कार्यकाल में भदोही के लागनबारी और दत्‍तीपुर गांव को गोद लिया था। उस दौरान जिले में 30 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन, सड़क, पुल, हैंडपंप, आवास, स्‍कूलों का निर्माण, स्‍ट्रीट लाइट समेत कई विकास कार्य कराए थे।

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

69 हजार शिक्षक भर्ती में इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूरी मेरिट लिस्ट को ही रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सरकार को तीन महीने में नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है, जिसमें आरक्षण के नियमों और बेसिक शिक्षा नियमावली का पालन किया गया हो। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया में आरोप लगाया गया था कि 19 हजार पदों पर आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया है। ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह सिर्फ 3.86 फीसदी का और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को 21 फीसदी की जगह 16.2 फीसदी आरक्षण दिया गया था।

UP Police Bharti Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई डेट आ गई

UP Police constable re exam date : यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा अब 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को होगी। हर पाली में पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि फ़रवरी में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी, पेपर लीक की वजह से उसे निरस्त कर दिया गया था। यूपी सरकार ने कहा था कि 6 महीने के अंदर फिर से परीक्षा कराई जाएगी।

इस बार इस नियम के तहत परीक्षा

  • इस बार नए नकल अध्यादेश के तहत परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
  • अगर कोई भी अभ्यर्थी या व्यक्ति परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पाया जाएगा, या फिर पेपर लीक जैसी गतिविधियोंमे शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की की जाएगी।
  • इस कानून के तहत एक करोड़ की सजा, या उम्रकैद या फिर दोनों हो सकती है।
 

छात्रों को फ्री बस सुविधा मिलेगी

  • परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम के बसों में फ्री यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।
  • अभ्यर्थियों को इसका लाभ लेने के लिए अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों डाउनलोड करनी होगी।
  • उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा।
 
up-police-constable-re-exam-date
up-police-constable-re-exam-date

बजट में एक ऐलान और अचानक सस्ता हुआ सोना, देखें रेट

बजट 2024 में सोना पर 6 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की खबर के बाद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भूचाल आ गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते-होते सोने का भाव करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया। चांदी में भी भारी गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 89,015 रुपये पर पहुंच गई थी और अचानक इसमें भी तेज गिरावट आने लगी और सोने की तरह ही ये कीमती धातु भी 4,740 रुपये सस्ती होकर 84,275 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कारोबार के दौरान मंगलवार को 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था और जैसे ही सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान हुआ ये तेजी से गिरने लगा और 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Budget Kya Sasta Kya Mahanga: जानें बजट में क्या सस्ता हुआ क्या महंगा?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (23 जुलाई) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। आइए जानते हैं, बजट में एलानों के बाद किन चीजों के महंगे होने और किन चीजों के सस्ते होने का अनुमान है।

बजट 2024 में क्या सस्ता क्या महंगा ( Budget Kya Sasta Kya Mahanga )

बजट में ये चीजें होंगी सस्ती

  • कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
  • मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी। 25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं।
  • सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।
  • सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया। ज्वैलरी सस्ती होंगी।
  • प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।

बजट में ये चीजें होंगी महंगी

  • पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा
  • कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा।
  • आधारभूत कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% की गई। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एलान।
  • एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।
  • एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5% किया गया।
  • अमोनियम नाइट्रेट पर आयात शुल्क 10 फीसदी बढ़ाया गया।
  • खुद से नष्ट न होने वाले प्लास्टिक महंगे होंगे। आयात शुल्क 25 फीसदी बढ़ाया गया।