Saturday, July 27, 2024

BREAKING: अमेठी-रायबरेली के लिए कांग्रेस ने कर दिया एलान

कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी के नाम का एलान हुआ है।

किशोरी लाल शर्मा Vs स्मृति इरानी

अमेठी की सीट पर कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। अमेठी सीट पर बीजेपी की ओर से स्मृति इरानी मैदान में हैं। पिछली बार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हराया था।

राहुल पहली बार रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव

रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आज (3 मई) है। ये पहली बार है, जब राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में होंगे। रायबरेली सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

अमेठी-रायबरेली गांधी परिवार को ‘गढ़’

अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ हैं। रायबरेली सीट से 2019 में सोनिया गांधी जीतकर संसद पहुंची थीं, वहीं अमेठी में राहुल गांधी हार गए थे। राहुल गांधी ने तब अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ा था जहां से वह जीते थे। सोनिया गांधी अब राज्यसभा जा चुकी हैं और वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Trending News