एक और एग्जिट पोल ने बढ़ाई अखिलेश की उम्मीदें, सपा की बन रही सरकार

0
230
exit poll me sapa ki jeet

यूपी चुनाव को लेकर सोमवार को 12 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। सिर्फ देशबंधु के एग्जिट पोल में कहा गया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

वहीं अब एक और सर्वे में राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है। फ

फेसबुक पर Follow करें- Samachar up

ट्विटर पर पर Follow करें- Samachar up