केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी एक रैली के दौरान मंच पर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें फौरन मंच से ले जाया गया।
नितिन गडकरी क्यों हुए बेहोश?
लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है तेज गर्मी की वजह से वह बेहोश हो गए थे।
#WATCH | महाराष्ट्र के यवतमाल में मंच से भाषण दे रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश हुए।#NitinGadkari #ElectionsWithHindustan pic.twitter.com/tjWYyKPFf3
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 24, 2024
तबीयत ठीक होने के बाद गडकरी ने लिखी ये बात
तबीयत ठीक होने के बाद नितिन गडकरी ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह अब स्वस्थ्य हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) April 24, 2024