दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी ईवीएम गड़बड़ी का मामला आया सामने :केजरीवाल

दिल्ली:- आज (रविवार) को दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग समाप्त हो गयी। सभी चुनावी दल अपने अपने जीत के दावे करने लगे है। लेकिन वहीं evm को लेकर एक बार फिर से शोर शुरू हो गया है।

दरअसल वोटिंग के दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा कि नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी के कई इलाकों से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में गड़बड़ी की सूचना मिली है।

  • इसके बाद जन्होंने कहा कि लोगों को मतदाता पर्ची के साथ वोट डालने की अनुमति नहीं दी जा रही है। “एसईसी (राज्य निर्वाचन आयोग) क्या कर रहा है?”

गौरतलब है कि बीते पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में evm गड़बड़ी को लेकर जम कर हंगामा मचा हुआ था। evm गड़बड़ी का विरोध कर रहे लोंगों ने evm के जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी।

सोनिया नीतीश मुलाकात के बाद लालू का आया बड़ा बयान, सियासत तेज.!

​बिहार:- बीते दिन गुरुवार को बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर गए थे। जिसके बाद कहा जाने लगा दोनों के बीच राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार के अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

लेकिन अब वहीं दूसरी तरफ नीतीश और सोनिया गांधी के मुलाकात के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वो भी अब जल्द से जल्द सोनिया गांधी से मिलने जनक आवास जायेंगे।

  • गौरतलब है कि नीतीश बिहार में जदयू और कांग्रेस के बीच और प्रभावी गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि लालू प्रसाद के दबाव का दोनों पार्टी मिलकर मुकाबला कर सकें. 

बता दें कि अभी  80 विधायकों वाली राजद बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन वहीं अगर जदयू और कांग्रेस के एक साथ आ जाते है तो उनके विधायकों की संख्या 97 हो जाएगी। इसके अलावा मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा।

Source:- daily bihar news

दिल्ली MCD चुनाव से पहले आया सबसे अलग सर्वे, जानिए कौन जीत रहा चुनाव.?

MCD:- दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है सिर्फ दो दिन बाद यहां चुनाव है। लेकिन वोटिंग से पहले एक बड़ा सर्वे आया है जिसमे परिणाम बिल्कुल अलग दिख रहा है पहले के अपेक्षा।

दरअसल एबीपी न्‍यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है।  सर्वे में जो परिणाम आ रहा है उसे देखकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए है। इस सर्वे में इस सर्वे में एमसीडी पर बीजेपी की बादशाहत बरकरार रहेगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार, दिल्‍ली नगर निगम 2017 के चुनाव में कुल 272 सीटों में बीजेपी को 179 सीटें मिलेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी 45 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। कांग्रेस 26 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसकती दिखाई गई है। इसके अलावा अन्‍य के खाते में 22 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं साउथ दिल्ली में परिणाम कुछ अलग ही दिख रहा है। साउथ में बीजेपी को 39 फीसदी, AAP को 32 फीसदी, कांग्रेस को 20 प्रतिशत व अन्‍य को 9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

‘विजय माल्या को लेकर भाजपा सरकार लोगों के आंखों में धूल झोंक रही है..!’

0

दिल्ली:- इंडिया में अगर टॉप बिजनेस मैन की बात की जाती है तो उसमें एक विजय माल्या का भी नाम शामिल होता है। जी हा वही विजय माल्या जिन्होंने बैंक से हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

आज (मंगलवार) को लंदन में माल्या को कई दिनों से चल रही मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घण्टे बाद हि उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई। 

जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कई सवाल किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है,‌ जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा।

अभी अभी: सीएम योगी के साथ आए मुलायम सिंह यादव, दिया ये बड़ा बयान…

उत्तर प्रदेश:- बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में छुट्टियां रद्द करने की बात कही थी। जिसके बाद विपक्ष के लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गया था। 

इन्ही प्रतिक्रियाओं के बीच अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इस फैसले पर साथ आ गए है। उन्होंने इसको सही ठहराया और कहा कि स्कूलों में नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए ना कि स्कूलों को उस दिन बंद कराया जाये।

सेना पर हो रहा दुर्व्यवहार पर बोले मुलायम:- 

वहीं जम्मू कश्मीर में हो रहे सेना के जवानों पर हमले पर तीखी निंदा की। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ ऐसा बर्ताव करना अशोभनीय है। केंद्र सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। सेना के जवानों के मान सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कश्मीर मुद्दे पर हमारी सेना पिट रही है, पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।

कानपुर में होने जा रहा सेना भर्ती रैली, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन मौका..

भर्ती:- अगर आप भी लिए सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर (एनए एण्ड सोल्जर टीडीएन) जैसे भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन मौका है।

दरअसल कानपुर नगर स्थित सिविल एरोड्रम कैन्ट में पन्द्रह अप्रैल से उन्तीस अप्रैल तक सेना भर्ती की रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें जिले के 9908 अभ्यर्थियों की दक्षता का इम्तिहान सोलह अप्रैल को होगा। 

बतादें की सेना भर्ती की रैली कानपुर में आयोजित की जा रही है। रैली में तेरह जनपदों के अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। पन्द्रह अप्रैल से भर्ती रैली शुरू होकर सत्ताइस अप्रैल तक चलेगी। अट्ठाइस अप्रैल को आरक्षित दिन रखा गया है। उन्तीस अप्रैल को अभिलेखों को एकत्र किया जाएगा।

जिले से 9908 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और उतने ही अभ्यर्थियों को आमंत्रित भी किया गया है। भर्ती रैली में बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, गोण्डा, हमीरपुर, बाराबंकी, औरेया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ व महोबा जिले शामिल हैं।

दिल्ली MCD चुनाव से पहले इन राज्यों में भाजपा की हुई बड़ी हार.!!

Samacharup:- ​दिल्ली MCD चुनाव होने में अब ज्यादा दिन बचे है, ऐसे में हर एक पार्टी कार्यकर्ता जोरो शोरो से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है। दरअसल सिक्किम और झारखंड राज्य में हुए विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार डी. आर. थापा ने अपर बर्तक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुरेश खनल शर्मा को पराजित कर दिया। थापा को 8000 से अधिक वोट हासिल हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को हुए मतदान में थापा को कुल 8,406 वोट हासिल हुए थे, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी शर्मा को मात्र 374 वोट मिले। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा राय को सिर्फ 98 मत मिले।

  • तो वहीं झारखंड में हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की हार मिली। जहां साइमन मरांडी ने झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ करीब 65 हजार वोट हासिल कर जीते। इनके प्रतिद्वंदी भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 52 हजार से ज्यादा वोट मिले। मसलन 13 हजार वोटों से हारे।

बहरहाल इस प्रदर्शन का कितना प्रभाव दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर पड़ेगा ये तो आने वाला वक़्क्त ही बताएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मुरीद हुआ यूपी का ये बाहुबली मंत्री.!

उत्तर प्रदेश:- ​यूपी में बाहुबलियों का बोलबाला भी एक तरफ होता है, चाहे वो राजनीति हो या कोई और क्षेत्र सभी मे इनका अलग ही छाप रहता है। और जब बाहुबलियों की बात होता है तो उसमें सबसे आगे रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भैया ) का नाम सबसे ऊपर आता है।

वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में लगातार काम किये जा रहे है। जिसे देखते हुए बाहुबली मंत्री राजा भैया भी इनके मुरीद हो गए है।

दरअसल पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया प्रदेश में योगी सरकार की तारीफ करते हुए खूब कसीदे पढ़े। साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को आईना दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी जनादेश का अपमान नहीं करना चाहिए।

ईवीएम पर भी बोले राजा भैया…

विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम गड़बड़ी की बात को लेकर भी साफ तौर पर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा ईवीएम के प्रति कोई शंका नही है। लेकिन बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती का ईवीएम पर प्रलाप हास्यास्पद है। हालांकि जब सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भी ईएवीएम पर विरोध जताए जाने के बारे में पूछा गया तो भी उन्होंने कहा कि ईएवीएम में कोई कमी नहीं है। इस बारे में जो भी सवाल उठा रहा है, वह गलत है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। हर किसी को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

सिएम योगी के इस फैसले से बढ़ जाएगी मायावती की मुश्किलें, जा सकती हैं जेल !

उत्तर प्रदेश :- मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ अपने काम को लेकर पीछे नहीं हट रहें हैं, यही कारण है की  लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. एक तरफ विकास को लेकर चौतरफा दौड़ तो लगा हो रहें हैं तो वही दूसरी तरफ घोटालेबाज और फर्जीवाड़ा करने वाले ओ भी नहीं बक्ष रहें हैं.

 

इसी क्रम में उन्होंने अब मायवती की मुश्किलें बढ़ा दी है, दरअसल यूपी सिएम योगी आदित्यनाथ  एक ऐसा फैसला लेने जा रहें है जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमों मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती है. बतादें की अगर जाँच में दोषी पाया गया तो उन्हें इसके लिए जेल भी जाना पड़ सकता है.

क्या है पूरा मामला:- 

दरअसल आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती सरकार में चीनी मिल घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं. बता दें  मायावती के मुख्यमंत्री काल में उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश शुगर कॉरपोरेशन और राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड की कुल 21 चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेच दिया गया था. उस वक्त आरोप लगे थे कि जितने में ये शुगर मिलें बिकी है उससे अधिक की तो उसमें चीनी और शीरा आदि का भंडार जमा था.  बाद में जब सीएजी ने इस मामले की जांच की थी, तो उसने पाया कि इस प्रकार नियमों को ताक पर रखकर नीलामी करने से – चीनी मिल घोटाले से सरकार को 1179 करोड़ का घाटा हुआ था.

सोर्स:- यंगिस्थान

पीएम मोदी के खास ने ही खोली भाजपा की पोल, सामने आया सबसे बड़ा सच.!!

दिल्ली:- भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में रोजगार को लेकर बड़ी बड़ी बातें और वादे कर लें, लेकिन सच्चाई क्या है ये खुद उन्ही के सांसद ने इसपर सवाल खड़ा कर दिया है। सिर्फ सवाल ही नही सांसद जी ने कुछ ऐसा कहा कि सभी भाजपा नेताओं की नींद भी उड़ गई है।

दरअसल सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर(यूपी के घोसी से सांसद) ने श्रम और उद्योग पर वैश्विक मंदी के प्रभाव को लेकर कई सवाल उठाये। राजभर ने  कहा कि श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पिछले कई सालों में रोजगार सृजित करने का जो दावा पेश कर रहे हैं वो जमीनी स्तर पर बिलकुल भी सच नहीं है। उसके बाद राजभर ने कहा  कि अगर वाकई ऐसा हुआ है तो मंत्री जी इसका प्रूफ दें। उनका कहना था कि असलियत में रोजगार के अवसर सृजित ही नहीं हुए हैं।

बता दें कि इस सवाल से सदन में बैठे सत्ता पक्ष के कई मंत्री असहज स्थिति में दिखे वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों ने मेंजे थपथपा कर भाजपा सांसद की बात का पुरजोर समर्थन कर मोदी सरकार की आलोचना की।