कैट 2017 का आया नोटिफिकेशन, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

शिक्षा नौकरी:- मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला लेने के लिए सबसे बड़े पैमाने पर होने वाले एग्जाम ‘ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ‘ यानी कैट 2017  का नोटिफिकेशन आ गया है.

आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू की जायेगी. इस एग्जाम में अच्छे स्कोर प्राप्त करके आईआईएम जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में आसानी से दाखिला लिया जा सकता है. इस वर्ष कैट का नोटिफिकेशन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ ने जारी किया है.

ये है आवश्यक तिथि

  1. 9 अगस्त-  रजिस्ट्रेशन शुरू होगा
  2. 20 सितम्बर- को  रजिस्ट्रेशन बंद होगा
  3. 18 अक्टूबर- परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा
  4. 26 नवम्बर- कैट 2017 की परीक्षा
  5. जनवरी 2018 के दूसरे सप्ताह-  कैट 2017 का परिणाम

आप करें आवेदन

कैट परीक्षा के आवेदकों को 50 फीसदी ( जनरल कैंडिडेट) और 45 फीसदी(एससी , एसटी और पीडब्लूडी कैंडिडेट) के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं

कैसे करें आवेदन


कैट  के लिए आवेदन 9 अगस्त से 20 सितम्बर तक किया जा सकता है. इसके लिए वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

ये है आवेदन शुल्क

  1. 1800 रुपये -जनरल आवेदकों के लिए
  2. 900 रुपये- एससी , एसटी और पीडब्लूडी आवेदकों को लिए

आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड,और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है.

तीन सेक्शन में होंगे प्रश्नपत्र



कैट  के प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन्स में प्रश्न पूछे जाएंगे

  • सेक्शन 1- वर्बल एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • 2-  डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग
  • 3 – क्वांटिटेटिव एबिलिटी

​चार स्टेप्स में घर बैठें करें हेयर स्पा, जाने सबसे आसान तरीका..

Lifestyle:- आज हेयर स्पा हर किसी की जरुरत बनकर उभरी है,  हेयर स्पा के कई फायदे होते है. यह बालों को सिल्की बनाने के साथ ही उसे मजबूत भी बनाता है. हेयर स्पा से काफी हद तक बालों का गिरना कम हो जाता है और बाल स्वस्थ दिखते हैं. हेयर स्पा बालों को जड़ से मजबूती देता है, कम से कम महीने में एक बार हेयर स्पा जरूर करें.

  • ब्रांडेड सलोन्स में हेयर स्पा कराना किसी की भी जेब को ढीला कर सकता है. दूसरी बात यह कि सलोन्स में स्पा करने के लिये केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जो बालों को हानि भी पहुँचा सकता है.इसलिए हेयर स्पा करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. इन चीजों के साथ आप घर पर भी हेयर स्पा कर सकती हैं वो भी मात्र चार स्टेप्स में. जानें कैसे-


ऑयलिंग – 

ऑयलिंग आपके बालों को जड़ से कंडीशन करता है. शैम्पू से एक रात या दो घंटे पहले बालों में अच्छे तेल लगायें. इसके लिए आप ओलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल, नारियल तेल,सरसो तेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ज्यादा असर के लिए ओलिव, कैस्टर और नारियल के तेल को आपस में मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें

( ये भी पढ़ें:-  यह तेल आपके त्वचा और बालों के लिए है रामबाण, जानें इसके दस फायदे)

सटीमिंग– 

ऑयलिंग के बाद अपने बालों को स्टीम दें. स्टीमिंग के लिए गर्म पानी में एक तौलिये को रखें. कुछ देर बाद तौलिये को निकालकर अच्छे से पानी निचोड़ें और तौलिये को पुरे बाल में लपेटें. कुछ देर तक तौलिये को सर पर ही रखें. गर्म तौलिये से निकलता भांप आपके बालों में रक्त की मात्रा को बढ़ाएगा और आपके बाल कम गिरेंगे.

वॉशिंग– 

अब बारी है बालों को अच्छे से धोने की. इसके लिए आप एक माइल्ड शैम्पू और ठन्डे पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से अपने बालों को धोने से बचें क्योंकि गर्म पानी बालों को हानि पंहुचाता है.शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें.

हेयर मास्क – 

वाशिंग के बाद एक अच्छे हेयर मास्क से अपने बालों को पोषण दें. हेयर मास्क के तौर पर आप एग मास्क, हनी मास्क, मुल्तानी मिट्टी मास्क, या हीना मास्क आदि का इस्तेमाल करें. एक घंटे के बाद हेयर मास्क को धो लें.

​यह तेल आपके त्वचा और बालों के लिए है रामबाण, जानें इसके दस फायदे

लाइफस्टाइल:-

आज प्रदूषण के कारण लोगों को त्वचा और बालों की बहुत समस्या हो रही है. चेहरे पर पिम्पल्स, एक्ने या फिर बालों का झड़ना, डेंड्रफ आदि जैसे शिकायत आम बात हो गयी है. लोग हर समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग और महँगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं पर परिणाम शून्य ही मिलता है. आपको जान के हैरानी होगी कि आपके रसोई में एक ऐसा तेल मौजूद है जो त्वचा और बालों की सभी समस्या के लिए रामबाण साबित हो सकता है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं कैस्टर ऑयल या अरंडी के तेल की जो बाजार में बड़ी आसानी में मिल जाता है.

कैस्टर ऑयल एक तरह का चिपचिपा तेल है. यह अरंडी के फल से बनता है. चूंकि, कैस्टर ऑयल थोड़ा मोटा तेल होता है इसलिए कई बार इसका इस्तेमाल दूसरे तेलों के साथ मिश्रण के रूप में किया जाता है. अरंडी के तेल में सौंदर्य से जुड़े कई गुण मौजूद होते हैं. जानिये कैस्टर आयल के दस फायदे-

ये रहा 10 पॉइंट्स :-

1. पहले अरंडी के तेल को लोग हेयर ऑयल के जगह रोजाना के तौर पर करते थे.पर धीरे – धीरे लोगों ने इसका इस्तेमाल छोड़ दिया और अब बालों की समस्या से जूझ रहे हैं. अरंडी के तेल को बालों की जड़ों में मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं. यहाँ तक कि इसके रोजाना इस्तेमाल से  गंजे सर पर भी बाल आ जाते हैं.

2.कैस्टर ऑयल बालों को कंडीशन भी करता है जिससे आपको रसायन-युक्त कंडीशनर के इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं होगी.

(ये भी पढ़ें:-

जैसी समस्या-वैसा फेसपैक, जानें कब लगायें कौन सा फेसपैक )

3. इस तेल से आप अपने शरीर पर मौजूद बर्थ मार्क को भी मिटा सकते हैं. इसके लिए नियमित तौर से अरंडी के तेल से अपने बर्थ मार्क पर मालिश करें.

4.यह तेल आपके रूखे नाखूनों में जान डाल सकता है. इसके लिए हर रात अपने नाखूनों पर कैस्टर ऑयल से मालिश करें.

5. फटी हुई एड़ियों का भी इलाज छुपा है अरंडी के तेल में. ऐड़ी में मौजूद दरारों में इस तेल से मालिश करने पर फटी एड़ियों में आराम मिलता है.

(ये भी पढ़ें:- हेवी मेकअप के आर्टिफीसियल लुक से हैं परेशान तो जानें कैसे पायें ग्लैमरस ‘नो-मेकअप’ लुक)

6. कैस्टर ऑयल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर अपने त्वचा पर मौजूद तिल पर लगाएं. ऐसा करने से आप कुछ ही महीनों में अपने अनचाहे तिल को अपने शरीर से हटा सकते हैं.

7. अरंडी का तेल आपके त्वचा के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर भी है.

8. सनबर्न को मिटाने के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कैस्टर ऑयल को नारियल के तेल के साथ मिलायें और टैन जगह पर लगायें.

(ये भी पढ़ें:-क्या आपने देखि है हनुमान जी की असली तस्वीर? पढ़िये इस रहस्यमय घटना को)

9. एक्ने में भी फायदेमंद होता है अरंडी का तेल. इसके लिए अपने चेहरे को पहले गुनगुने पानी से अच्छे से साफ़ करें,इससे आपके त्वचा के रोम छिद्र खुल जायेंगे. अब अपने चेहरे को कैस्टर ऑयल से मसाज करें. कुछ ही महीनों में अंतर दिखेगा.

10. जो लोग बालों में डेंड्रफ की समस्या से परेशान है , वो नियमित तौर पर कैस्टर ऑयल से बालों में मसाज करें.फायदा जल्द ही दिखेगा.

क्या आपने देखी है हनुमान जी असली तस्वीर? पढ़िये इस रहस्यमय घटना को

आखिर कैसे दिखते हैं महाबली हनुमान? क्या वैसे जैसे टीवी शोज़ में दिखाया जाता है?  या फिर राम भक्त हनुमान कुछ ऐसे दिखते हैं जो उनके टीवी शोज में दिखाई गयी तस्वीर से बिलकुल ही अलग हो?  हनुमान की एक तस्वीर आयी है जिसमें वे ग्रन्थ पढ़ते हुए दिख रहे है. यह ग्रन्थ कोई और नहीं बल्कि रामायण है.

इस तस्वीर से जुड़ी एक पाक-कहानी है जो कुछ इस प्रकार है.

दरअसल बात शुरू होती है तीन लोगों के मानसरोवर की यात्रा से. इन्हीं तीन लोगों में से एक हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे. मानसरोवर यात्रा का उद्देश्य ही राम भक्त हनुमान की खोज थी. कहते हैं हनुमान को चिरंजीवी होने का वरदान मिला है. चिरंजीवी यानी वो जो इस धरती पर अमर है.

हनुमान को चिरंजीवी होने का वरदान माता सीता ने दिया था ताकि इस धरती के अंत तक सम्पूर्ण धरती राम नाम से गूंजें. इसी वरदान के कारण आज भी धरती पर हनुमान के अंश मिलते हैं. आखिर कैसे दिखते होंगे महाबली हनुमान, इसी सवाल का जवाब लेने के लिए मानसरोवर की ओर निकल परे थे ये तीन दोस्त.

( ये भी पढ़ें:- जो कपिल शर्मा ने कभी सोचा नहीं, अब वही काम करना पड़ रहा)

कई दिनों की यात्रा के बाद आज वो मानसरोवर तालाब के पास थे. तभी उनमें में किसी एक ने एक लंगूर सी आकृति को बड़ी तेजी से हिमालय के पहाड़ों की तरफ जाते देखा. उन्हें एहसास हो गया था कि वो आकृति महाबली हनुमान की है. इस आकृति ने मानों उनकी मानसरोवर यात्रा में जान ही भर दी हो, फिर शुरू हुई पहाड़ों और गुफाओं में हनुमान को ढूंढने की यात्रा.

(ये भी पढ़ें:- सीएजी की रिपोर्ट ने खोली सरकार की पोल, किये कई चौकाने वाले खुलासे !)

तीनों दोस्त में से एक हनुमान का बहुत बड़ा भक्त था. हनुमान को गुफाओं में ढूंढने के क्रम में इस हनुमान भक्त को एक गुफा से आती हुई तेज रोशनी दिखी. वो रोशनी का पीछा करते हुए गुफा में पंहुचा. यह रोशनी कुछ और नहीं बल्कि हनुमान की तेज़ थी. उस भक्त ने तुरंत ही हनुमान की फोटो को कैमरे में कैद कर लिया. कहते हैं, तुरंत ही उस लड़के की मृत्यु हो गयी.मौत काफी रहस्मयी थी. डॉक्टरों ने भी मृत्यु का कोई कारण नहीं बताया  बाद में, हनुमान की फोटो को उसके दोस्तों ने कैमरे के रोल से निकलवाया.

(सोर्स- स्पीकिंग ट्री)

जो कपिल शर्मा ने कभी सोचा नहीं, अब वही काम करना पड़ रहा

टेलीविजन:- द कपिल शर्मा शो की गिरती टीआरपी का असर अब कपिल की ज़ेब पर दिखने लगा है. हाल ही में आयी खबर के अनुसार कपिल ने अपनी फीस में भारी कटौती की है. कपिल शर्मा की तबियत तो ख़राब चल ही रही है. साथ ही गिरते टीआरपी के कारण उन्हें अपनी फीस तक कम करनी पड़ी है.

पहले कपिल शर्मा अपने शो के एक एपिसोड के लिए करीब 80 लाख रूपए लेते थे. पर अब उन्होंने अपनी फीस को कम करते हुए 40 लाख रूपए कर दी है.

 सुनील ग्रोवर की फ़ीस:-

तो दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर की किस्मत चमकी हुई है.सुनील ग्रोवर लगातार स्टेज शोज़ कर रहे हैं. हाल ही में वे ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस लौटे है.इसी प्रसिद्धि से सुनील ग्रोवर ने फीस डबल कर दी है.

पहले कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए ग्रोवर 7 से 8 लाख रूपए लेते थे. अब उन्होंने अपनी फीस डबल कर दी है. किसी शो में स्पेशल अपियेरेन्स के लिए सुनील 14 से 18 लाख रूपए ले रहे हैं.

(ALSO READ:- महागठबंधन टूटते ही तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ी, हुआ एक और केस दर्ज !)
आपको बता दें, कि सोनी टीवी ने कपिल के शो को एक साल के लिए रिन्यू कर दिया है. द कपिल शर्मा शो से चैनल हर साल करीब 110 करोड़ रूपए की कमाई करती है.

हाल ही में हुए फ्लाइट विवाद के बाद से ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के कुछ अच्छे दिन नहीं चल रहे. मशहूर गुलाटी के करैक्टर के लिए मशहूर सुनील ग्रोवर ने जबसे शो छोड़ा है तभी से द कपिल शर्मा शो की टीआरपी लगातार कम होती जा रही है. इसी चिंता में कपिल की तबियत भी नासाज़ रहने लगी है, कभी वो शेट पर बेहोश हो जाते तो कभी ऐसी ख़बरें आती कि कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं.

 

​हेवी मेकअप के आर्टिफीसियल लुक से हैं परेशान तो जानें कैसे पायें ग्लैमरस ‘नो-मेकअप’ लुक

0

लाइफस्टाइल:-  ऑफिस हो या स्कूल मेकअप के बिना बात कहाँ बनती हैं. पर जरा सोचिये, कहीं आप ऑफिस जाने के लिए इतना  ​हेवी मेकअप तो नहीं कर रही जो लगे की आप किसी शादी या पार्टी में जा रहीं हो. अगर आप रोज़ाना के हेवी मेकअप से परेशान है, तो इन स्टेप्स से पायें ग्लैमरस और फ़्लॉलेस ‘ नो-मेकअप लुक.’

स्टेप 1: मोस्च्युराइज्ड हो स्किन

सबसे पहले अच्छे से फेसवॉश से अपने चेहरे को साफ़ करें और फिर अपने पसंदीदा मोस्च्युराइजर का इस्तेमाल करें. मोस्च्युराइजर मेकअप के लिए एक अच्छा बेस साबित हो सकता है.यह आपको नेचुरल लुक देगा और स्किन को मोस्च्युराइज्ड भी रखेगा.


स्टेप 2: फाउंडेशन करें अप्लाई

  • फाउंडेशन लगाने की सबसे आवश्यक बात यह है कि फाउंडेशन का टोन आपके स्किन के टोन से मेल खाना चाहिए. साथ ही किसी अच्छे कंपनी का फाउंडेशन इस्तेमाल करें.
  • फ़्लॉलेस लुक के लिए इल्युमिनेटर और फाउंडेशन को मिक्स करें.
  • फिर इस मिश्रण को फाउंडेशन ब्रश के मदद से अपने चेहरे और गले पर सामान्तर तरीके से लगायें, चाहें तो चीक-लाइन को न्यूड ब्लश से हाईलाइट करें.

(ये भी पढ़ें:- जैसी समस्या-वैसा फेसपैक, जानें कब लगायें कौन सा फेसपैक)

 

स्टेप 3: अब कंसीलर की है बारी

कंसीलर आँखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को छुपाता है, इसके लिए कंसीलर के बूंदों को अपने ऊँगली की मदद से डार्क सर्कल्स और नाक के आस पास लगायें, ध्यान दें कि कंसीलर का टोन फाउंडेशन के टोन से मेल खाता हो.

(ये भी पढ़ें :- इस प्यार को क्या नाम दूं के अविनाश ने की अपने भाभी के साथ शादी, अब बात पहुंची तलाक तक)

स्टेप 4: आई लाइनर बढ़ाएगा आँखों की खूबसूरती

  • आँखों के ऊपर आई लाइनर को अप्लाई करें. ध्यान दें कि लाइनर आई लाइन पर ही लगा हो.
  • ऑफिस या कॉलेज के लिए स्मोकी आईज या कैट आईज से बचें क्योंकि ऐसी आईज आपको हेवी लुक दे सकती है.
  • आई लाइनर के साथ न्यूड आईशैडो और मस्कारा से आई मेकअप पूरा करें.


स्टेप 5: अब बारी है होठों की

  • सबसे पहले तो अपने त्वचा से मेल खाती लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें.
  • ऑफिस वगेरह के लिए हल्के कलर के लिपस्टिक का इस्तेमाल करें.
  • इसके लिए आप बेबी पिंक, कोरल टोन या न्यूड लिपस्टिक को यूज कर सकती हैं. लिप कलर से मैच करती लिपस्टिक भी आपको नेचुरल लुक देगी.

स्टेप 6: दें फिनिशिंग टच

  • फिनिशिंग टच के लिए पूरे चेहरे पर हल्का फेस पाउडर या मेकअप स्प्रे का इस्तेमाल करें.
  • अब आप ​हेवी मेकअप से छुटकारा पाकर  ‘नो-मेकअप लुक’ के साथ ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए तैयार हैं.

ग्रामीण बैंकों में युवाओं के लिए बड़ा अवसर 15000 से अधिक होगी रिक्तियां, जानें पूरी जानकारी

नौकरी :- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में युवाओं के लिए बड़ा अवसर है.आइबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में  ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर  15,000 से अधिक रिक्तियां निकाली है. इन पदों के लिए भारतीय स्तर पर परीक्षा ली जायेगी. जानिए इस परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां-

किन पदों के लिए हैं रिक्तियां

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए के स्केल 1, स्केल 2, स्केल 3 अफसर व ग्रुप बी में मल्टी परपज स्टाफ के लिए रिक्तियां आयीं है. सभी पदों को मिलाकर 15,000 से अधिक रिक्तियां निकली हैं.

ये भी पढ़ें:-

कौन कर सकता है आवेदन-

  • उक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरुरी है. स्केल 1 अफसर के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरुरी है.
  • स्केल 2 जनरल अफसर के लिए आवेदक को स्नातक होने के साथ बैंकिंग सेक्टर में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
  • 2 के स्पेशलिस्ट अफसर के आवेदक को अपने संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
  • 3 स्पेशलिस्ट अफसर के आवेदक को अपने संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

दो चरणों में होगी परीक्षा

ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट के लिए दो चरणों में होगी. ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नियुक्ति होगी. ऑफिसर स्केल 1 के उम्मीदवारों को इंटरव्यू भी देना होगा. स्पेशलिस्ट अफसर के पदों के लिए एक चरण में ही परीक्षा आयोजित की जायेगी.

ऐसी होगी परीक्षा 

ज्ञात रहे की ऑफिसर स्केल 1 और ऑफिस असिस्टेंट के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिक एबिलिटी के 40-40 प्रश्न पूछे जायेंगें. परीक्षा के लिए 45 मिनट का समय तय किया गया है.मुख्य परीक्षा में 5 खंड होंगे. दो घंटे की इस परीक्षा में रीजनिंग, न्यूमेरिक एबिलिटी,जनरल अवेयरनेस, लैंग्वेज और कंप्यूटर नॉलेज से 40-40 प्रश्न होंगे.

अंतिम तिथि-

ग्रामीण बैंकों में युवाओं के लिए बड़ा अवसर के आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2017 है. आपको आवेदन ऑनलाइन करना होगा.जनरल आवेदकों के लिए शुल्क 600 रूपए है और एससी, एसटी के लिये शुल्क 100 रूपए है.

​फिल्म इंदु सरकार शुक्रवार को होगी रिलीज, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

फिल्म:– गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने ​फिल्म इंदु सरकार के रिलीज़ का रास्ता साफ़ कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, “फिल्म इंदु सरकार कला का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है, इस फिल्म की रिलीज़ किसी भी क़ानून को नहीं तोड़ती.”

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म को रिलीज़ से रोकने का मतलब देशवाशियों के सूचना के अधिकार का खनन करना होगा और किसी एक के दावे से कई ऊपर देशवाशियों का सूचनाधिकार है. आपको बता दें, इंदु सरकार फिल्म के खिलाफ प्रिया पॉल सिंह नामक लड़की ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

कौन है प्रिया:-

  • दरअसल प्रिया 48, खुद को संजय गांधी की जैविक बेटी बताती है. इन्होने  कोर्ट में दावा पेश किया था कि यह फिल्म संजय गांधी के छवि को हानि पहुँचा सकती है,  इसी दावे को लेकर प्रिया ने पहले मुम्बई हाई कोर्ट में अपनी दलील दी थी, पर हाई कोर्ट ने इस दलील को ख़ारिज करते हुए कहा था कि, “फिल्म के शुरुआत में डिस्क्लेमर पेश किया गया है, जिसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि फिल्म में दिखाई गयी किसी भी तरह की घटना व्यक्ति सत्य से तालुकात नहीं रखती.”

इंदु सरकार फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है.यह फिल्म 1975 के समय में लगायी गयी इमरजेंसी को दर्शाती है. कांग्रेस पार्टी ने भी इस फिल्म के खिलाफ कई बार विरोध- प्रदर्शन किया है.

​कलाम की कलम से- जानें अब्दुल कलाम के दस अनसुने किस्से…

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम या मिसाइल मैन के उपलब्धियों से तो लगभग सभी लोग परिचित हैं. पर शायद ही कोई होगा जिसे यह पता होगा कि कलाम अपने एम्प्लॉइज के लिए कैसे बॉस थे.

इस बारे में एक खिस्सा काफी मशहूर है,  ये किस्सा तब का है जब कलाम इसरो संस्था में काम करते थे. इसरो के साइंटिस्ट्स एक दिन में 13 से 14 घंटे काम करते है. ऐसे में एक दिन एक साइंटिस्ट अपने बॉस से शाम 5 बजे ही घर जाने की अनुमति लेता है क्योंकि उसने अपने बच्चों को मेला घूमाने का वादा किया था.

साइंटिस्ट को अनुमति भी मिल जाती है पर वह अपने काम में इतना मग्न हो जाता है कि उसे पता ही नहीं चलता कि शाम के पांच कब बजे और जब ध्यान आया तब तक 6 बज चुके थे, वह भागे भागे अपने घर पहुँचता है और अपनी पत्नी से अपने बच्चों के विषय में पूछता है, पूछने पर पता चलता है कि उस साइंटिस्ट के बॉस शाम के 5 बजे घर आए थे और उसके बच्चों को मेला घूमाने ले गए.

इस  कहानी में बॉस और कोई नहीं बल्कि हमारे कलाम साहब थे. वो अपने एम्प्लॉई को उसके काम में डिस्टर्ब नहीं करना चाहते थे इसलिए खुद ही बच्चों को घूमाने ले गए.

(ये भी पढ़ें:- जैसी समस्या-वैसा फेसपैक, जानें कब लगायें कौन सा फेसपैक)

अब्दुल कलाम के ऐसे ही कुछ दस अनसुने किस्से लेकर हम आये हैं-

1. आठ साल की उम्र में अब्दुल कलाम ने अपनी पहली कमाई की थी.यह कमाई उन्होंने न्यूज़पेपर बेच के की थी.
2. ब्रह्माण्ड विज्ञान को जानने के लिए बड़े जिज्ञासु थे डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम.
3. कलाम अपने घर के बाउंडरी पर कांच के टुकड़े लगाने के साफ़ खिलाफ थे. वे कहते थे इससे पक्षियों को हानि पहुँच सकती है.
4. कलाम अपने जिंदगी में फाइटर पायलट बनना चाहते थे. पर मात्र एक स्लॉट से उनका एयर फोर्स में सेलेक्शन नहीं हो पाया.
5. अब्दुल कलाम की पहली नौकरी डीआरडीओ में बतौर साइंटिस्ट थी. यहीं उन्होंने भारतीय थल सेना को स्वयं से डिज़ाइन किया हेलीकॉप्टर दिया.
6. कलाम एक प्रख्यात लेखक थे. उन्होंने करीब 18 किताबें, 22 कवितायें और 4 गाने लिखें हैं.
7. अब्दुल कलाम को दो बार एमटीवी युथ आइकॉन भी चुना गया है.
8. जब अब्दुल कलाम आइआइटी में वहां के विद्यार्थियों से रूबरू होने गए थे तब उन्होंने वहां दी गयी कुर्सी पर बैठने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें दी गयी कुर्सी दूसरों के मुकाबले ऊँची है, इसलिए वो उसपर नहीं बैठ सकते.
9. कलाम साहब की सबसे खास बात यह थी कि वो अपना थैंक्यू कार्ड खुद से ही लिखते थे.
10.डॉ अब्दुल कलाम ने अपने सारी तनख्वाह चैरिटी में दिया करते थे. 2015 में जब उनका स्वर्गवास हुआ तब उनके संपत्ति के तौर पर बस उनका किताब-संग्रह था,  इसके अलावा कुछ भी नहीं.

रक्षाबंधन के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए कब और कैसे मनाएं त्योहार.!

त्यौहार:- रक्षाबंधन एक पवित्र त्यौहार है जिस दिन बहन अपने भाई के कलाई  पर राखी बांधती है और उपवास रख कर भाई की लंबी उम्र की कामना करती है और वही भाई अपनी बहन के प्रति दायित्व निभाने का वचन देता है

 

इस दिन चन्द्र ग्रहण भी लगेगा अतः रक्षा बंधन का कार्य उचित समय पर कर लेना बहुत जरूरी होगा। अलग-अलग पंचांगों के अनुसार भद्रा का समय भी अलग है। 

(ये भी पढ़ें:- जो कपिल शर्मा ने कभी सोचा नहीं, अब वही काम करना पड़ रहा)

मुहूर्त :-

यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जो इस बार 7 अगस्त को है उस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी हैं, और चंद्र ग्रहण भी है जोकि 12 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है इससे पहले 2005 में इसी दिन चंद्र ग्रहण लगा था।

कब बांधे राखी:-

ज्योतिष के जानकार का कहना है कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले यही दोपहर 1:52 बजे से सूतक लग जायेगा वही 11:04 बजे तक भद्रा काल का असर रहेगा, चूंकि सूतक और भद्रा में सुबह कार्य करना वर्जित है। इसलिए इन दोनों के बीच का समय राखी बांधने के लिए सुबह रहेगा। सुबह 11:05 से 1:52 तक यही करीब 3 घंटे तक रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जा सकता है।