Bhadohi News : डीएम गौरांग राठी की अपील पर 24 घंटे में जमा हुए 24 लाख

0

भदोही: औराई के पूजा पंडाल में बीते रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में घायलों के इलाज की मदद के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी (dm bhadohi) के द्वारा की गई मदद की अपील रंग ला रही है। बीते 24 घंटे के दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कार्यरत अफसरों, कर्मचारियों और आम लोगों ने भी दिल खोलकर मदद की है। डीएम की अपील पर इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के खाते में अब 24 लाख रुपए जमा हो गए हैं।

bhadohi dm, bhadohi news, bhadohi aag news, aurai news aurai news, gaurang rathi bhadohi dm

बता दें, औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ में हाइलोजन लाइट की तपिश से पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 70 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अस्पतालों में इलाज करा रहे पीड़ितों के इलाज का खर्चा प्रशासन उठा रहा है। बताया जाता है कि जो भी रकम दान के रूप में आ रही है वह पीड़ितों की सहायता में प्रयोग की जाएगी।

सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की आलोचना

भदोही में अग्निकांड के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि हाल ही में कानपुर में हुए एक्सीडेंट में प्रदेश सरकार की तरफ से हर मृतक के परिजनों को मुआवजे का एलान किया गया था। लेकिन भदोही में हुए अग्निकांड पर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी धनराशि नहीं मिली है। क्या भदोही उत्तर प्रदेश में नहीं आता?

भदोही में अग्निकांड पीड़ितों के घर पहुंचे डीएम-एसपी

भदोही डीएम गौरांग राठी ( bhadohi dm ) और पुलिस अधीक्षक शनिवार को सभी मृतकों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पुरुषोत्तमपुर गांव के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान रमापति के घर के 4 सदस्य इस हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की है। डीएम ने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों की मदद के लिए प्रशासन के द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Health tips : अगर आप भी सुबह उठकर करते हैं यह काम, तो हो जाएं सतर्क!

0

Health tips -हर किसी की लाइफ में सुबह का एक अहम रोल होता है… सुबह बन गई तो मतलब पूरा दिन बन गया। हम सभी चाहते हैं कि सुबह हो तो सबसे पहले हमें हमारी मनपसंद चीज नजर आए, जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। लेकिन अक्सर हम सुबह उठते ही कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है।

इसके अलावा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक है। तो आज हम उन्हीं गलतियों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें रोजाना सुबह दोहराने से पूरा दिन खराब हो सकता है- Health tips

1- स्मार्टफोन की लत: आज के दौर में हम सबकी आदत है कि जागते ही तुरंत मोबाइल में आए नोटिफिकेशन्स को चेक करते हैं। लेकिन, सोकर उठते ही कभी भी तुरंत स्मार्टफोन नहीं चलाना चाहिए। मोबाइल की रोशनी आंखों को प्रभावित करती है। साथ ही सिर भारी होना, सिर दर्द होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2- देर तक सोना: यूं तो ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आधुनिक युग की लाइफस्टाइल ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। कोशिश कीजिए की जल्द से जल्द आप सोकर उठ जाएं। इसके अलावा नींद खुलने के बाद अपने बिस्तर पर न डले रहें। ऐसे में आलस्य आता है और पूरा दिन फिर आलस्य में गुजरता है। Health tips

Kela Khane ke fayde: सर्दियों में रोजाना केला खाने के ये हैं 5 बड़े फायदे

3- आईना देखना: वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठते ही कभी भी आईना नहीं देखना नहीं चाहिए।

4- बंद घड़ी: वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह-सुबह बंद घड़ी भी नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा जूठे बर्तन देखना भी अशुभ माना गया है।

5- लड़ाई-झगड़ा करना: सुबह की शुरुआत किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े या नोंक-झोंक के साथ न करें। ऐसे में आपका मूड खराब तो होगा ही साथ ही दिन भी बर्बाद होगा क्योंकि आप कहीं भी अपना 100% नहीं दे पाएंगे।

6- धूम्रपान/शराब: धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी समय करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। सुबह उठते ही तुरंत इनका सेवन हमारे शरीर के लिए और ज्यादा नुकसानदायक है।

फोन को Lock करके भूल गए पासवर्ड? इस तरह कर पाएंगे अनलॉक

7- कॉफी: अपने दिन की शुरुआत बिल्कुल भी कॉफी के साथ न करें। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह कॉफी पीने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन की सक्रियता बढ़ जाती है, जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म की सक्रिय भूमिका निभाता है।

5- झटके से न उठें: कभी भी एकदम झटके से न उठें क्योंकि सोने के दौरान शरीर पूरा रिलेक्स होता है।

गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?

गांव के हर व्यक्ति को अपने ग्राम पंचायत में कितना काम आया है कितना कार्य हुआ है तथा कितना पैसा खर्च हुआ है जानने का अधिकार होता है। पैसे को लेकर कई बार गांव प्रधान धांधली भी कर देते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायत के पैसों की जानकारी रखने के लिए एक वेबसाइट शुरू किया है, जिससे अब हर व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया है कितना खर्च हुआ की जानकारी तुरंत पा सकता है।

यूपी: प्रधान को पद से हटाने का तरीका

गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया है देखने के लिए आपको google में जाकर egramswaraj.gov.in  सर्च करना होगा
  • इसके बाद ग्राम पंचायत की वेबसाइट खुल जाएगी, जिसमे Planing & reporing के ऑप्शन में ग्राम पंचायत (GP) का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसको सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद  राज्यों की लिस्ट दिखाई देने लगेगी, जिसमें आप अपने राज्य को लिस्ट में खोजकर उस पर सेलेक्ट कर देना है।
  • राज्य को चुनने के बाद आपके स्क्रीन पर राज्य के सभी जिला के नाम आ जाएगा, जिसमें आप अपने जिला को खोजकर सिलेक्ट करें।
  • अब आपके जिला में जितने भी ब्लॉक है उन सभी के लिस्ट दिखाई देने लगेगा, अब आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
  • ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके ब्लॉक में जितने भी ग्राम पंचयात है उन सभी का नाम आ जाएगा। इसमें से अपने गांव का नाम सिलेक्ट करिए।
  • ग्राम पंचायत को चुनने के बाद आपके ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितना पैसा आया है इन सभी का लिस्ट सामने आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया कितना खर्च हुआ है आसानी से देख सकते है।

गांव में रहते हैं तो तुरंत डाउनलोड कर लें ये एप

गांव के कौन-कौन से कार्य प्रधान करवाते हैं?

गांव के प्रधान के पास गांव की साफ सफाई, नाली निर्माण, पचरी निर्माण, तालाब गहरीकरण हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य होते हैं करवाने के लिए।  pradhan ke pas kitna paisa

Dry Cough : आपको भी आ रही है सूखी खांसी तो एक बार जरूर ट्राई करें ये नुस्खे

Dry Cough – मौसम में बदलाव होते ही तरह-तरह की बिमारियां शुरू हो जाती हैं। इसी में से एक बीमारी सूखी खांसी और जुकाम है। इसकी वजह से कई बार व्यक्ति के पूरे पेट और पसलियों में खांसते-खांसते दर्द होने लगता है। ऐसे में आज हम खांसी के बारे में कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर राहत पा सकते हैं।

शहद- Dry Cough ( सूखी खांसी ) के लिए उपचार

सूखी खांसी में शहद रामबाण इलाज है। यह न सिर्फ गले की खराश को दूर करता है, बल्कि गले के इंफेक्शन को भी ठीक कर देता है। इसके लिए 2 चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और पिएं।

पपीते के पत्ते का रस पीने के फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे !

गर्म पानी में शहद-

सूखी खांसी के उपचार के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा।

अदरक और नमक-

अदरक की एक गांठ को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और दाढ़ के नीचे दबा लें। उसका रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें। 5 मिनट तक उसे मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर लें। फायदा होगा।

हल्दी वाला दूध-

हल्दी वाला दूध पीने से भी आराम मिलता है। इसके लिए 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोजाना पिएं। इसके अलावा भाप लेने से भी काफी फायदा होता है।

योगी सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की बदली तारीख, आदेश जारी

योगी सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने यूपी में जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी का तारीख बदल दी है। नए आदेश के मुताबिक, 18 अगस्त को होने वाली छुट्टी को कैंसिल करके उसकी जगह 19 अगस्त कर दिया गया है।

जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी पहले 18 अगस्त तय की गई थी। उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसे 18 की जगह 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

 

 

21 july 2022 current affairs

                                         21 july 2022 current affairs
Question. हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने अगली पीढ़ी के अंतरिक्ष रोबोट के लिए जैव-प्रेरित कृत्रिम मांसपेशी विकसित की है?
Ans :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
Question. हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- प्रमोद राव
Question. हाल ही में भारत और किस देश ने जुलाई 2022 में वन्यजीव संरक्षण और सतत् जैव विविधता उपयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Ans :- नामीबिया
Question. हाल ही में भारत की पहली आधुनिक डिजिटल लोक अदालत का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
Ans :- उदय उमेश ललित
Question. हाल ही में ONGC विदेश लिमिटेड (OVL) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- राजर्षि गुप्ता
Question. प्रतिवर्ष 20 जुलाई को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Ans :- अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस & विश्व शतरंज दिवस
Question. 2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेल कहां आयोजित किए जाएंगे?
Ans -: लॉस एंजिल्स
Question. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल के रूप में किसे नियुक्त किया है।
Ans :- विनीत सरन
Question. हाल ही में किस आईआईटी संस्थान में जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन किया गया है?
Ans :- आईआईटी दिल्ली
Question. हाल ही में किसकी अध्यक्षता में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक समिति का गठन किया गया?
Ans :- संजय अग्रवाल
Question. हाल ही में जारी फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में गौतम अडानी का स्थान कौन सा है?
Ans :– चौथा स्थान
Question. हाल ही में कौन सा शत-प्रतिशत लैंडलॉर्ड पोर्ट बनने वाला देश का पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है?
Ans :- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
Question. हाल ही में वेस्टइंडीज के किस पूर्व कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
Ans :- दिनेश रामदीन

 20 July 2022 Current Affairs

                                 20 July 2022 Current Affairs
Question. वनकार्ड हाल ही में 100 मिलियन डॉलर के निवेश के बाद भारत का कौन सा यूनिकॉर्न बन गया है?
Ans. 104वां – एक मोबाइल-फर्स्ट क्रेडिट कार्ड कंपनी वनकार्ड हाल ही में 100 मिलियन डॉलर के निवेश के बाद भारत का 104वां यूनिकॉर्न बन गया है. भारत ने 2022 में अब तक 20 से अधिक वित्तीय यूनिकॉर्न बनाए हैं.
Question. किसके द्वारा उपभोक्ता अधिकारों के लिए “जागृति” शुभंकर लॉन्च किया गया?
Ans.  उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा हाल ही में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से “जागृति” शुभंकर लॉन्च किया गया. इस शुभंकर को एक सशक्त उपभोक्ता के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा.
Question. अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस कब मनाया गया ?
Ans. महासभा ने कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस घोषित किया था, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक दिन है जिसे हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है।
Question. किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कोलकाता में हुगली नदी में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेट “दूनागिरी” लांच किया है?
Ans. राजनाथ सिंह – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कोलकाता में हुगली नदी में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेट “दूनागिरी” लांच किया है. प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है.
Question. राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हाल ही में आईओए ने कितने सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की है?
Ans. 322 सदस्यीय – यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की है. देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 215 एथलीटों और 107 अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों होंगे.
Question. किस आईआईटी संस्थान में जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन किया है?
Ans. आईआईटी दिल्ली – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की अर्थशास्त्र प्रयोगशाला में जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन किया गया है. जनगणना डेटा वर्कस्टेशन आधिकारिक तौर पर भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त डॉ विवेक जोशी द्वारा उद्घाटन किया गया है.
Question. भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने हाल ही में किस देश में आयोजित 41वें विला डी बेनास्क इंटरनेशनल शतरंज ओपन जीता है ?
Ans. स्पेन – भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने हाल ही में स्पेन में आयोजित 41वें विला डी बेनास्क इंटरनेशनल शतरंज ओपन जीता है. उन्होंने यहां टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर आर्मेनिया के रॉबर्ट होवननिस्यान और हमवतन रौनक साधवानी को हराया है.
Question. किस राज्य के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया है?
Ans. पंजाब – पंजाब के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता निर्मल सिंह कहलों का हाल ही में निधन हो गया है. वह 1997 से 2002 तक ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री और 2007 से 2012 तक विधान सभा के अध्यक्ष रहे है.
Question. हाल ही में किस संस्थान ने पहली बार मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम “एसएसआई-मंत्र” स्थापित किया है?
Ans. राजीव गांधी कैंसर संस्थान – राजीव गांधी कैंसर संस्थान नई दिल्ली ने हाल ही में पहली बार मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम “एसएसआई-मंत्र” स्थापित किया है. जिसे नए जमाने के भारतीय मेड-टेक स्टार्ट-अप एसएस इनोवेशन द्वारा तैयार किया गया है.

19 July 2022 current affairs

  19 July 2022 current affairs  

19 July 2022 current affairs

Question.किस खिलाडी ने हाल ही में अपने करियर का पहला सुपर 500 खिताब जीता है? 

Ans. पीवी सिंधु – बैडमिंटन स्टार खिलाडी पीवी सिंधु ने हाल ही में अपने करियर का पहला सुपर 500 खिताब जीता है. उन्होंने सिंगापुर ओपन के फाइनल में मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया है.

Question. वेदांत ने किस आईआईटी संस्थान में स्थापित स्टार्टअप डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है ?

Ans. आईआईटी मद्रास – आईआईटी मद्रास में हाल ही में वेदांत ने स्थापित स्टार्टअप डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है और अपनी सभी व्यावसायिक इकाइयों में टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग सिस्टम तैनात किया है.

Question. भारती एयरटेल ने हाल ही में किस कंपनी को 1 बिलियन अमरीकी डालर में 1.2% इक्विटी शेयर आवंटित किए है?

Ans. गूगल – भारती एयरटेल ने हाल ही में गूगल को 1 बिलियन अमरीकी डालर में 1.2% इक्विटी शेयर आवंटित किए है. गूगल के पास अब भारत के 2 दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में 1.2% हिस्सेदारी है.

Question. किस राज्य में देश का पहला मंकीपॉक्स मामला पाया गया है?

Ans. केरल – संयुक्त अरब अमीरात से केरल आये व्यक्ति में पहला मंकीपॉक्स मामला पाया गया है. उसके नमूने पुणे के नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई, यह पहली बार 1958 में बंदरों में पाया गया था.

Question. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है?

Ans. सौरव गांगुली – भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष, सौरव गांगुली को हाल ही में ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है. उन्होंने वर्ष 2002 में भारत को नेटवेस्ट ट्रॉफी दिलाई थी और ठीक 20 साल बाद उसी दिन उन्हें उसी शहर में सम्मानित किया गया है.

Question. भारत के किस शहर को शंघाई सहयोग संगठन की पहली “सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी” घोषित किया जायेगा?

Ans. वाराणसी – भारत के वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन की पहली “सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी” घोषित किया जायेगा. सदस्य राज्यों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संगठन द्वारा एक नई घूर्णन पहल के तहत वाराणसी 2022-23 के लिए एससीओ की बन जाएगा.

Question. किसने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?

Ans. वीके सिंह – वीके सिंह ने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. इस पदोन्नति से पहले, सिंह आरईसी में कार्यकारी निदेशक थे. वे आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के बोर्ड में एक निदेशक भी हैं.

Question. एएमएल-सीएफटी का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और किसके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है?

Ans. बैंक इंडोनेशिया – एएमएल-सीएफटी का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है. आरबीआई और बीआई केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में संचार और सहयोग में सुधार करने के लिए सहमत हुए है.

Heritage sites in India : यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल भारतीय धरोहर स्थल

1. ताजमहल – उत्तर प्रदेश [1983]

2. आगरा का किला – उत्तर प्रदेश [1983]

3. अजंता की गुफाएं – महाराष्ट्र [1983]

4. एलोरा की गुफाएं – महाराष्ट्र [1983]

5. कोणार्क का सूर्य मंदिर – ओडिशा [1984]

6. महाबलिपुरम् का स्मारक समूह -तमिलनाडू [1984]

7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – असोम [1985]

8. मानस वन्य जीव अभयारण्य – असोम [1985]

9. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान – राजस्थान [1985]

10. पुराने गोवा के चर्च व मठ – गोवा [1986]

11. मुगल सिटी, फतेहपुर सिकरी – उत्तर प्रदेश [1986]

12. हम्पी स्मारक समूह – कर्नाटक [1986]

13. खजुराहो मंदिर – मध्यप्रदेश [1986]

14. एलीफेंटा की गुफाएं – महाराष्ट्र [1987]

15. पट्टदकल स्मारक समूह – कर्नाटक [1987]

16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान – प. बंगाल [1987]

17. वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर – तमिलनाडू [1987]

18. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान – उत्तराखंड [1988]

19. सांची का बौद्ध स्मारक – मध्यप्रदेश [1989]

21. हुमायूँ का मकबरा – दिल्ली [1993]

22. दार्जिलिंग हिमालयन रेल – पश्चिम बंगाल [1999]

23. महाबोधी मंदिर, गया – बिहार [2002]

24. भीमबेटका की गुफाएँ – मध्य प्रदेश [2003]

25. गंगई कोड़ा चोलपुरम् मन्दिर – तमिलनाडु [2004]

26. एरावतेश्वर मन्दिर – तमिलनाडु [2004]

List of UNESCO World Heritage Sites in India in Hindi

27. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल – महाराष्ट्र [2004]

28. नीलगिरि माउंटेन रेलवे – तमिलनाडु [2005]

29. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान – उत्तराखंड [2005]

30. दिल्ली का लाल किला – दिल्ली [2007]

31. कालका शिमला रेलवे -हिमाचल प्रदेश [2008]

32. सिमलीपाल अभ्यारण्य – ओडिशा [2009]

33. नोकरेक अभ्यारण्य – मेघालय [2009]

34. भितरकनिका उद्यान – ओडिशा [2010]

35. जयपुर का जंतर-मन्तर – राजस्थान [2010]

36. पश्चिम घाट [2012]

37. आमेर का किला – राजस्थान [2013]

38. रणथंभोर किला – राजस्थान [2013]

39. कुंभलगढ़ किला – राजस्थान [2013]

40. सोनार किला – राजस्थान [2013]

41. चित्तौड़गढ़ किला – राजस्थान [2013]

42. गागरोन किला – राजस्थान [2013]

43. रानी का वाव – गुजरात [2014]

44. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान – हिमाचल प्रदेश [2014]

International Boundaries – सीमा रेखाएं – प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं

√√ रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
● किसके बीच – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
● 1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।
———————–
√√ रेखा का नाम – मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)
● किसके बीच – भारत तथा चीन
● 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं करता।
———————–
√√ रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
● किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
● 1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।
————————
√√ रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
● किसके बीच – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
● वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।
———————–
√√ रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
● किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
● पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।

Major International Boundaries india

√√ रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
● किसके बीच – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
● कोरिया को दो भागों में बांटती है।
————————
√√ रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
● किसके बीच – अमेरिका तथा कनाडा
● अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
———————–
√√ रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा पोलैंड
● प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।
————————
√√ रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा पोलैंड
● द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
———————–
√√ रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई थी।
————————
√√ रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी।