माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था।
BREAKING: अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या
BREAKING: अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर
UP : अतीक अहमद का बेटा असद और उसका साथी गुलाम एनकाउंटर में मारे गए। झांसी में STF ने एनकाउंटर किया।
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।
एनकाउंटर के वक्त की तस्वीर
अतीक के बेटे असद और गुलाम का एनकाउंटर: उमेश पाल हत्याकांड में थे आरोपी, झांसी में STF ने मार गिराया#Encounter #asadahmed #upstf #samacharup pic.twitter.com/LqNrxd7zkh
— Samachar UP (@samacharup) April 13, 2023
Current Affairs Hindi: 12 अक्टूबर 2022
- नोबेल शांति पुरस्कार 2022 रूस-यूक्रेन के मानवाधिकार संगठनों सहित किस एक व्यक्ति को संयुक्त रूप से दिया गया है- एलेस बियालियात्स्की
- 36वें राष्ट्रीय खेलों में कौन, योगासन में स्वर्ण जीतने वाली पहली एथलीट बन गई हैं- पूजा पटेल (गुजरात)
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कौन सा वेब-आधारित एंड-टू-एंड वर्कफ़्लो एप्लिकेशन लांच किया है- ‘दक्ष‘ (DAKSH)
- किसने, ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए विक्ट्री एंथम ‘विजयी भव’ का अनावरण किया है- चीयरिंग स्क्वाड इंडिया फाउंडेशन
- गृहमंत्री अमित शाह ने किस शहर में पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया है- गंगटोक (सिक्किम)
- किस ड्रोन कंपनी को भारत का पहला माइक्रो कैटेगरी ड्रोन टाइप सर्टिफिकेट मिला है- एस्टेरिया एयरोस्पेस
- किस राज्य में हाल ही में वायु प्रदुषण नियंत्रण के लिए एंटी-डस्ट अभियान लांच किया गया है- दिल्ली
Bhadohi News : डीएम गौरांग राठी की अपील पर 24 घंटे में जमा हुए 24 लाख
भदोही: औराई के पूजा पंडाल में बीते रविवार को हुए भीषण अग्निकांड में घायलों के इलाज की मदद के लिए जिलाधिकारी गौरांग राठी (dm bhadohi) के द्वारा की गई मदद की अपील रंग ला रही है। बीते 24 घंटे के दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के कार्यरत अफसरों, कर्मचारियों और आम लोगों ने भी दिल खोलकर मदद की है। डीएम की अपील पर इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के खाते में अब 24 लाख रुपए जमा हो गए हैं।

बता दें, औराई कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ में हाइलोजन लाइट की तपिश से पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 70 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अस्पतालों में इलाज करा रहे पीड़ितों के इलाज का खर्चा प्रशासन उठा रहा है। बताया जाता है कि जो भी रकम दान के रूप में आ रही है वह पीड़ितों की सहायता में प्रयोग की जाएगी।
सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की आलोचना
भदोही में अग्निकांड के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि हाल ही में कानपुर में हुए एक्सीडेंट में प्रदेश सरकार की तरफ से हर मृतक के परिजनों को मुआवजे का एलान किया गया था। लेकिन भदोही में हुए अग्निकांड पर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी धनराशि नहीं मिली है। क्या भदोही उत्तर प्रदेश में नहीं आता?
भदोही में अग्निकांड पीड़ितों के घर पहुंचे डीएम-एसपी
भदोही डीएम गौरांग राठी ( bhadohi dm ) और पुलिस अधीक्षक शनिवार को सभी मृतकों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पुरुषोत्तमपुर गांव के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान रमापति के घर के 4 सदस्य इस हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की है। डीएम ने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों की मदद के लिए प्रशासन के द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Health tips : अगर आप भी सुबह उठकर करते हैं यह काम, तो हो जाएं सतर्क!
Health tips -हर किसी की लाइफ में सुबह का एक अहम रोल होता है… सुबह बन गई तो मतलब पूरा दिन बन गया। हम सभी चाहते हैं कि सुबह हो तो सबसे पहले हमें हमारी मनपसंद चीज नजर आए, जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। लेकिन अक्सर हम सुबह उठते ही कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है।
इसके अलावा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक है। तो आज हम उन्हीं गलतियों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें रोजाना सुबह दोहराने से पूरा दिन खराब हो सकता है- Health tips
1- स्मार्टफोन की लत: आज के दौर में हम सबकी आदत है कि जागते ही तुरंत मोबाइल में आए नोटिफिकेशन्स को चेक करते हैं। लेकिन, सोकर उठते ही कभी भी तुरंत स्मार्टफोन नहीं चलाना चाहिए। मोबाइल की रोशनी आंखों को प्रभावित करती है। साथ ही सिर भारी होना, सिर दर्द होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
2- देर तक सोना: यूं तो ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आधुनिक युग की लाइफस्टाइल ने सबकुछ बदलकर रख दिया है। कोशिश कीजिए की जल्द से जल्द आप सोकर उठ जाएं। इसके अलावा नींद खुलने के बाद अपने बिस्तर पर न डले रहें। ऐसे में आलस्य आता है और पूरा दिन फिर आलस्य में गुजरता है। Health tips
Kela Khane ke fayde: सर्दियों में रोजाना केला खाने के ये हैं 5 बड़े फायदे
3- आईना देखना: वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठते ही कभी भी आईना नहीं देखना नहीं चाहिए।
4- बंद घड़ी: वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह-सुबह बंद घड़ी भी नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा जूठे बर्तन देखना भी अशुभ माना गया है।
5- लड़ाई-झगड़ा करना: सुबह की शुरुआत किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े या नोंक-झोंक के साथ न करें। ऐसे में आपका मूड खराब तो होगा ही साथ ही दिन भी बर्बाद होगा क्योंकि आप कहीं भी अपना 100% नहीं दे पाएंगे।
6- धूम्रपान/शराब: धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी समय करना हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। सुबह उठते ही तुरंत इनका सेवन हमारे शरीर के लिए और ज्यादा नुकसानदायक है।
7- कॉफी: अपने दिन की शुरुआत बिल्कुल भी कॉफी के साथ न करें। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह कॉफी पीने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन की सक्रियता बढ़ जाती है, जो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म की सक्रिय भूमिका निभाता है।
5- झटके से न उठें: कभी भी एकदम झटके से न उठें क्योंकि सोने के दौरान शरीर पूरा रिलेक्स होता है।
गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?
गांव के हर व्यक्ति को अपने ग्राम पंचायत में कितना काम आया है कितना कार्य हुआ है तथा कितना पैसा खर्च हुआ है जानने का अधिकार होता है। पैसे को लेकर कई बार गांव प्रधान धांधली भी कर देते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायत के पैसों की जानकारी रखने के लिए एक वेबसाइट शुरू किया है, जिससे अब हर व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया है कितना खर्च हुआ की जानकारी तुरंत पा सकता है।
यूपी: प्रधान को पद से हटाने का तरीका
गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको गांव प्रधान के पास कितना पैसा आया है देखने के लिए आपको google में जाकर egramswaraj.gov.in सर्च करना होगा
- इसके बाद ग्राम पंचायत की वेबसाइट खुल जाएगी, जिसमे Planing & reporing के ऑप्शन में ग्राम पंचायत (GP) का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसको सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद राज्यों की लिस्ट दिखाई देने लगेगी, जिसमें आप अपने राज्य को लिस्ट में खोजकर उस पर सेलेक्ट कर देना है।
- राज्य को चुनने के बाद आपके स्क्रीन पर राज्य के सभी जिला के नाम आ जाएगा, जिसमें आप अपने जिला को खोजकर सिलेक्ट करें।
- अब आपके जिला में जितने भी ब्लॉक है उन सभी के लिस्ट दिखाई देने लगेगा, अब आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
- ब्लॉक का चयन करने के बाद आपके ब्लॉक में जितने भी ग्राम पंचयात है उन सभी का नाम आ जाएगा। इसमें से अपने गांव का नाम सिलेक्ट करिए।
- ग्राम पंचायत को चुनने के बाद आपके ग्राम पंचायत में किस काम के लिए कितना पैसा आया है इन सभी का लिस्ट सामने आ जाएगा।
- इस प्रकार आप आसानी से अपने ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया कितना खर्च हुआ है आसानी से देख सकते है।
गांव के कौन-कौन से कार्य प्रधान करवाते हैं?
गांव के प्रधान के पास गांव की साफ सफाई, नाली निर्माण, पचरी निर्माण, तालाब गहरीकरण हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य होते हैं करवाने के लिए। pradhan ke pas kitna paisa
Dry Cough : आपको भी आ रही है सूखी खांसी तो एक बार जरूर ट्राई करें ये नुस्खे
Dry Cough – मौसम में बदलाव होते ही तरह-तरह की बिमारियां शुरू हो जाती हैं। इसी में से एक बीमारी सूखी खांसी और जुकाम है। इसकी वजह से कई बार व्यक्ति के पूरे पेट और पसलियों में खांसते-खांसते दर्द होने लगता है। ऐसे में आज हम खांसी के बारे में कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर राहत पा सकते हैं।
शहद- Dry Cough ( सूखी खांसी ) के लिए उपचार
सूखी खांसी में शहद रामबाण इलाज है। यह न सिर्फ गले की खराश को दूर करता है, बल्कि गले के इंफेक्शन को भी ठीक कर देता है। इसके लिए 2 चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और पिएं।
गर्म पानी में शहद-
सूखी खांसी के उपचार के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा।
अदरक और नमक-
अदरक की एक गांठ को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और दाढ़ के नीचे दबा लें। उसका रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें। 5 मिनट तक उसे मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर लें। फायदा होगा।
हल्दी वाला दूध-
हल्दी वाला दूध पीने से भी आराम मिलता है। इसके लिए 1 गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रोजाना पिएं। इसके अलावा भाप लेने से भी काफी फायदा होता है।
योगी सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की बदली तारीख, आदेश जारी
योगी सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने यूपी में जन्माष्टमी पर होने वाली सरकारी छुट्टी का तारीख बदल दी है। नए आदेश के मुताबिक, 18 अगस्त को होने वाली छुट्टी को कैंसिल करके उसकी जगह 19 अगस्त कर दिया गया है।
जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी पहले 18 अगस्त तय की गई थी। उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसे 18 की जगह 19 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।
#लखनऊ: 19 अगस्त को होगा जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश pic.twitter.com/FYea30hM6S
— Samachar UP (@samacharup) August 17, 2022
21 july 2022 current affairs
20 July 2022 Current Affairs
Ans. महासभा ने कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस घोषित किया था, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक दिन है जिसे हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है।

