Ans. महासभा ने कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस घोषित किया था, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक दिन है जिसे हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है।
20 July 2022 Current Affairs
Ans. महासभा ने कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस घोषित किया था, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक दिन है जिसे हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है।
19 July 2022 current affairs
19 July 2022 current affairs

Question.किस खिलाडी ने हाल ही में अपने करियर का पहला सुपर 500 खिताब जीता है?
Ans. पीवी सिंधु – बैडमिंटन स्टार खिलाडी पीवी सिंधु ने हाल ही में अपने करियर का पहला सुपर 500 खिताब जीता है. उन्होंने सिंगापुर ओपन के फाइनल में मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से हराया है.
Question. वेदांत ने किस आईआईटी संस्थान में स्थापित स्टार्टअप डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है ?
Ans. आईआईटी मद्रास – आईआईटी मद्रास में हाल ही में वेदांत ने स्थापित स्टार्टअप डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की है और अपनी सभी व्यावसायिक इकाइयों में टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग सिस्टम तैनात किया है.
Question. भारती एयरटेल ने हाल ही में किस कंपनी को 1 बिलियन अमरीकी डालर में 1.2% इक्विटी शेयर आवंटित किए है?
Ans. गूगल – भारती एयरटेल ने हाल ही में गूगल को 1 बिलियन अमरीकी डालर में 1.2% इक्विटी शेयर आवंटित किए है. गूगल के पास अब भारत के 2 दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में 1.2% हिस्सेदारी है.
Question. किस राज्य में देश का पहला मंकीपॉक्स मामला पाया गया है?
Ans. केरल – संयुक्त अरब अमीरात से केरल आये व्यक्ति में पहला मंकीपॉक्स मामला पाया गया है. उसके नमूने पुणे के नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट भेजे गए, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई, यह पहली बार 1958 में बंदरों में पाया गया था.
Question. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान को ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है?
Ans. सौरव गांगुली – भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष, सौरव गांगुली को हाल ही में ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया है. उन्होंने वर्ष 2002 में भारत को नेटवेस्ट ट्रॉफी दिलाई थी और ठीक 20 साल बाद उसी दिन उन्हें उसी शहर में सम्मानित किया गया है.
Question. भारत के किस शहर को शंघाई सहयोग संगठन की पहली “सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी” घोषित किया जायेगा?
Ans. वाराणसी – भारत के वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन की पहली “सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी” घोषित किया जायेगा. सदस्य राज्यों के बीच लोगों से लोगों के संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संगठन द्वारा एक नई घूर्णन पहल के तहत वाराणसी 2022-23 के लिए एससीओ की बन जाएगा.
Question. किसने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है?
Ans. वीके सिंह – वीके सिंह ने हाल ही में आरईसी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. इस पदोन्नति से पहले, सिंह आरईसी में कार्यकारी निदेशक थे. वे आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के बोर्ड में एक निदेशक भी हैं.
Question. एएमएल-सीएफटी का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और किसके बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है?
Ans. बैंक इंडोनेशिया – एएमएल-सीएफटी का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है. आरबीआई और बीआई केंद्रीय बैंकिंग के क्षेत्र में संचार और सहयोग में सुधार करने के लिए सहमत हुए है.
International Boundaries – सीमा रेखाएं – प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं
√√ रेखा का नाम – डूरंड रेखा (Durand Line)
● किसके बीच – पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
● 1886 में सर मार्टिमर डूरंड द्वारा निर्धारित।
———————–
√√ रेखा का नाम – मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)
● किसके बीच – भारत तथा चीन
● 1120 किमी. लंबी यह रेखा सर हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित की गई थी। लेकिन चीन इसे स्वीकार नहीं करता।
———————–
√√ रेखा का नाम – रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
● किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
● 1947 में भारत-पाकिस्तान सीमा आयोग के अध्यक्ष सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित।
————————
√√ रेखा का नाम – 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
● किसके बीच – उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम
● वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी।
———————–
√√ रेखा का नाम – 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
● किसके बीच – भारत तथा पाकिस्तान
● पाकिस्तान के अनुसार कच्छ क्षेत्र का यह रेखा सही निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।
Major International Boundaries india
√√ रेखा का नाम – 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
● किसके बीच – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया
● कोरिया को दो भागों में बांटती है।
————————
√√ रेखा का नाम – 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
● किसके बीच – अमेरिका तथा कनाडा
● अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
———————–
√√ रेखा का नाम – हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा पोलैंड
● प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की सेना यहीं से वापस लौटी थी।
————————
√√ रेखा का नाम – ओडरनास रेखा (Order-Neisse Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा पोलैंड
● द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
———————–
√√ रेखा का नाम – मैगिनाट रेखा (Maginot Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी के आक्रमण से बचाव के लिए फ्रांस ने यह रेखा बनाई थी।
————————
√√ रेखा का नाम – सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
● किसके बीच – जर्मनी तथा फ्रांस
● जर्मनी ने यह रेखा बनाई थी।
Historical Place in India : भारत के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल
अमरनाथ गुफा➖कश्मीर
सूर्य मन्दिर (ब्लैक पगोडा)➖ कोणार्क
वृहदेश्वर मन्दिर➖तन्जौर
दिलवाड़ा मन्दिर- माउंट आबू
वृन्दावन गार्डन➖मैसूर
चिल्का झील➖ओड़ीसा
अजन्ता की गुफाएँ➖औरंगाबाद
मालाबार हिल्स➖ मुम्बई
शान्ति निकेतन➖ कोलकाता
रणथम्भौर का किला➖सवाई माधोपुर
आगा खां पैलेस➖पुणे
महाकाल का मन्दिर➖उज्जैन
कुतुबमीनार➖दिल्ली
Historical places in india in hindi
एलिफैंटा की गुफाएँ➖ मुम्बई
ताजमहल➖ आगरा
इण्डिया गेट➖ दिल्ली
विश्वनाथ मन्दिर➖वाराणसी
साँची का स्तूप➖भोपाल
आमेर दुर्ग➖जयपुर
इमामबाड़ा➖ लखनऊ
गोमतेश्वर श्रवणबेलगोला➖ कर्नाटक
बुलन्द दरवाजा➖ फतेहपुर सीकरी
अकबर का मकबरा➖सिकन्दरा, आगरा
जोग प्रपात➖मैसूर
निशात बाग➖श्रीनगर
मीनाक्षी मन्दिर➖मदुरै
स्वर्ण मन्दिर➖अमृतसर
एलोरा की गुफाएँ➖औरंगाबाद
हवामहल➖जयपुर
जंतर-मंतर➖दिल्ली,जयपुर
शेरशाह का मकबरा➖सासाराम
एतमातुद्दौला➖आगरा
सारनाथ➖ वाराणसी के समीप
नटराज मन्दिर➖ चेन्नई
Historical places in india in hindi
जामा मस्जिद➖ दिल्ली
जगन्नाथ मन्दिर➖ पुरी
गोलघर➖ पटना
विजय स्तम्भ➖चित्तौड़गढ़
गोल गुम्बद➖बीजापुर
गोलकोण्डा➖हैदराबाद
गेटवे ऑफ इण्डिया➖ मुम्बई
जलमन्दिर➖ पावापुरी
बेलूर मठ➖ कोलकाता
टावर ऑफ साइलेंस➖मुम्बई
DMK सांसद ने उठाई ‘अलग तमिलनाडु’ की मांग
04 July 2022 Current Affairs
04 July 2022 Current Affairs
One Liner GK : Static General Knowledge
Q.1. विश्व का सबसे शुष्क स्थान
ans: अटाकामा मरुस्थल चिली
Q.2 . विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात
ans: एंजिल जलप्रपात
Q.3. विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात
ans: ग्वायरा जलप्रपात
Q.4. विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात
ans: खोन जलप्रपात
Q.5. विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील
ans: केस्पियन सागर
Q.6. विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील
ans: लेक सुपीरियर
Q.7. विश्व की सबसे गहरी झील
ans: बैकाल झील
Q.8. विश्व सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील
ans: टिटिकाका
Q.9. विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील
ans: वोल्गा झील
Q.10. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा
ans: सुन्दरवन डेल्टा
Q.11. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य
ans: महाभारत
Q.12. विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर
ans: अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री
Q.13. विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर
ans: क्रूजर नेशनल पार्क ( द. आफ्रीका )
Q.14. विश्व का सबसे बड़ा पक्षी
ans: आस्ट्रिच ( शुतुरमुर्ग )
Q.15. विश्व का सबसे छोटा पक्षी
ans: हमिंग बर्ड
One liner current affairs
Q.16. विश्व का सबसे बड़ा स्तनधारी
ans: नीली व्हेल
Q.17. विश्व का सबसे विशाल मंदिर
ans: अंकोरवाट का मंदिर
Q.18. विश्व में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा
ans: उलान बटोर ( मंगोलिया )
Q.20. विश्व का सबसे बड़ा घंटाघर
ans: द ग्रेट बेल आँफ मास्को
Q.21. विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति
ans: भारत के गुजरात में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी
Q.22. विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर
ans: अक्षरधाम मंदिर दिल्ली
Q.23. विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद
ans: जामा मस्जिद – दिल्ली
Q.24. विश्व की सबसे ऊंची मस्जिद
ans: सुल्तान हसन मस्जिद,कहिरा
One Liner GK
Q.25. विश्व का सबसे बड़ा चर्च
ans: वेसिलिका आँफ सेंट पीटर ( वेटिकन सिटी )
Q.26. विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन
ans: ट्रांस – साइबेरियन लाइन
Q.27. विश्व में सबसे लंबी रेलवे सुरंग
ans: सीकन रेलवे सुरंग जापान
Q.28. विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म
ans: गोरखपुर (India) रेलवे स्टेशन का है। इसकी लम्बाई 1366.33 मीटर है
Q.29. विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन
ans: ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क
Q.30. विश्व में सबसे व्यस्त हवाई अड्डा
ans: शिकागो – इंटरनेशनल एयरपोर्ट
12वीं के बाद क्या करें? जानें किस विषय से बनाएं करियर
12वीं पास के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। आगे क्या करना है? क्या पढ़ाई करनी है? इसमें कोई कुछ सलाह देता है तो कोई कुछ। छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको 12वीं के बाद कुछ कोर्स के बारे में बताएंगे जो आप कर सकते हैं। 12th Ke Baad Kya Kare
12वीं के बाद साइंस (PCM) के विद्यार्थी B.Tech, B.Sc, आदि कर सकते हैं तथा PCB के विद्यार्थी MBBS, BDS, आदि कर सकते हैं। कॉमर्स के विद्यार्थीयों के लिए B.Com, CA, आदि करना ठीक रहेगा तो वहीं आर्ट्स के विद्यार्थीयों के लिए BA, BJMS, आदि उपयुक्त रहेगा।
साइंस (PCM) स्टूडेंट्स के लिए विकल्प
12th Ke Baad Kya Kare pcm students
- बैचलर इन टेक्नोलॉजी (B.Tech)
- बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc)
- NDA
- बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch)
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)
- मर्चेंट नेवी (B.Sc. Nautical Science)
- Pilot (इंडियन फ्लाइंग स्कूल्स 2-3 साल का CPL प्रोग्राम करवाती हैं)
- Railway Apprentice Exam (चयन के बाद 4 साल का प्रशिक्षण)
12th PCB के बाद प्रमुख कोर्स
12th Ke Baad Kya Kare pcb students
- बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS)
- बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS)
- बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS)
- बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS)
- बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS)
- बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc)
- बीएससी इन एग्रीकल्चर
- बी. फार्मा
- बायोटेक्नोलॉजी
- Bioinformatics
- बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT)
- माइक्रोबायोलॉजी
- जेनेटिक्स
- एनवायरनमेंटल साइंस
- Forensic Science
- नर्सिंग
- बैचलर ऑफ वेटेरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (B.V.Sc. & AH)
12th PCB के बाद प्रमुख पैरामेडिकल (Paramedical) कोर्स
12th Ke Baad Paramedical course
- बीएससी इन एक्स-रे टेक्नोलॉजी
- बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी
- बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी
- B.Sc. OTT (Operation Theature Technology)
- बीएससी इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी
- बीएससी इन MLT (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी)
- बीएससी इन रेडियोग्राफी
- बीएससी इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
- Bachelor of Science in Audiology and Speech-Language Pathology (BSALP)
- बीएससी इन अप्थलमीक टेक्नोलॉजी
- बीएससी इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी
- बीएससी इन ऑप्टोमेट्री
- बीएससी इन अनेस्थेसिया टेक्नोलॉजी
12th कॉमर्स के बाद प्रमुख कोर्स
12th Ke Baad Kya Kare commerce students
- B.Com (General)
- B.Com (Hons.)
- बैचलर इन बिजनेस स्टडीज (BBS)
- बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
- बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)
- बैचलर ऑफ कॉमर्स एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (B.Com LLB)
- चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)
- कंपनी सेक्रेटरी (CS)
- सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP)
- कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA)
- इसमें से B.Com LLB में एडमिशन लेने के लिए आपको CLAT परीक्षा पास करनी होगी.
12th के बाद आर्ट्स स्टूडेंट निम्नलिखित कोर्स
12th Ke Baad Kya Kare arts students
- बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA)
- बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (BA LLB)
- बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)
- बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed)
- बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW)
- बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA)
- बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)
12वीं साइंस के बाद डिप्लोमा कोर्स
12th Ke Baad diploma course
- डिप्लोमा इन नर्सिंग
- डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी
- डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा इन केमिकल इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स
12वीं कॉमर्स के बाद डिप्लोमा कोर्स
- डिप्लोमा इन फाइनेंशियल
- डिप्लोमा इन अकाउंटिंग
- डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस
12वीं आर्ट्स के बाद डिप्लोमा कोर्स
- डिप्लोमा इन 3D एनिमेशन
- डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग
- डिप्लोमा इन मल्टीमीडिया
- डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग
- डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट
- डिप्लोमा इन साउंड रिकार्डिंग
- डिप्लोमा इन ट्रैवल एंड टूरिज्म
12th Ke Baad Govt Job List
- इंडियन आर्मी ऑफिसर
- इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर
- एयरमैन
- इंडियन नेवी ऑफिसर
- कांस्टेबल
- राज्य (state) पुलिस
- लोअर डिविजनल क्लर्क
- जूनियर सेक्रेटरीएट असिस्टेंट
- पोस्टल असिस्टेंट
- डाटा एंट्री ऑपरेटर
- स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D
- शॉर्टिंग असिस्टेंट
- कोर्ट क्लर्क
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
- जूनियर टाइम कीपर
- ट्रेनिंग क्लर्क
- असिस्टेंट लोको पायलट
नोट: कोई भी कोर्स करने से पहले उसके बार में अच्छे से पता कर लें। फीस कितनी है, कॉलेज कैसा है, कितना समय लगेगा, उस कोर्स को करने के बाद क्यो स्कोप है इत्यादि।
चीन में लाखों मुस्लिमों पर अत्याचार को लेकर क्यों नहीं बोलते इस्लामिक मुल्क?
BJP नेता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए पैंगबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद करीब 16 मुस्लिम देशों ने भारत से मांफी की मांग की है। इनमें इराक, ईरान, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, मलेशिया, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, तुर्की और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।
वहीं, अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक गलत बयान पर भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अरब देश लाखों उइगर मुस्लिमों पर किए जा रहे चीनी अत्याचारों पर खामोश क्यों रहते हैं। ये अरब देश कई बार चीन के उइगर मुस्लिमों के शोषण के बजाय उसका समर्थन करते नजर आए हैं।
क्या है चीन में उइगर मुस्लिम का मामला- Uighur Muslim China
चीन के शिनजियांग प्रांत में करीब 1.20 करोड़ उइगर मुस्लिम रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई सालों से चीन उइगर मुस्लिमों का सुनियोजित तरीके से शोषण करता आ रहा है। चीन पर उइगर मुस्लिमों के नरसंहार से लेकर जबरन मजदूरी कराने, जबरन नसबंदी कराने और महिलाओं से रेप के आरोप हैं। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि 2014 के बाद चीन ने नजरबंदी कैंपों में 10 लाख उइगर मुस्लिमों को कैद किया हुआ है।

2017 से चीन ने 16 हजार से ज्यादा मस्जिदों को नष्ट किया
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 से शिनजियांग में चीन ने 16 हजार से ज्यादा मस्जिदों को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं लाखों बच्चों को जबरन उनके माता-पिता से अलग करके बोर्डिंग स्कूलों में भेज दिया गया है। चीन शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों से इस कदर सख्ती बरतता है कि मस्जिदों की निगरानी के लिए उनके आसपास सर्विलांस कैमरे लगवा रखे हैं। Uighur Muslim China

दाढ़ी भी रखना गुनाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन उइगर मुस्लिमों को उनकी दाढ़ी कटाने के लिए भी बाध्य करता रहा है। साथ ही चीन उइगर प्रवासियों से उनकी पर्सनल जानकारियां उसे सौंपने को मजबूत करता रहा है और उनके परिवार को धमकियां देता रहा है।
तुर्की एकमात्र मुस्लिम देश, जिसनें आवाज उठाई
तुर्की एकमात्र ऐसा मुस्लिम देश है, जिसने उइगर मुस्लिमों के मुद्दे पर चीन के खिलाफ आवाज उठाई। 2009 में तुर्की ने शिनजियांग में उइगरों के खिलाफ हिंसा का विरोध किया था, लेकिन चीन ने तुर्की के इस बयान पर कड़ा विरोध जताया था। चीन की नाराजगी की वजह से बाद में तुर्की ने इस मुद्दे पर बोलना बंद कर दिया।
उइगर मुस्लिम देशों की चीन पर खामोशी का क्या है कारण?
- 50 मुस्लिम देशों में 31 लाख करोड़ रुपए का चीनी निवेश
- सेंट्रल एशिया और मिडिल ईस्ट के कई देश चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी BRI से जुड़े हैं।
- चीन अब आर्थिक लिहाज से इस्लामिक देशों में अमेरिका की जगह ले रहा है
- कोरोना महामारी में चीन ने मुस्लिम देशों को फ्री में वैक्सीन की 1.5 अरब डोज दी थी
ऐसे में मुस्लिम देश उइगर का मुद्दा उठाकर चीन के साथ आर्थिक संबंधों को खराब नहीं करना चाहते।
डेटा सोर्स- दैनिक भास्कर
