​क्या सच में 12 अगस्त को रात नहीं होगी, जानिए इसपर क्या है नासा की राय

कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो रही है कि आने वाली 12 अगस्त को रात नहीं होगी. वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि 12 अगस्त को 24 घंटे का दिन होगा. और ऐसा 96 सालों के बाद होगा. आखिर इस वायरल मैसेज में कितनी सच्चाई है, जानिए इस रिपोर्ट में-

  • samacharup.com की टीम ने जब इस वायरल मैसेज की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली. 
  • हमने हमारी पड़ताल में पाया कि इस बात में पूरी सच्चाई है कि 12 अगस्त को रात नहीं होगी. 
  • इस बात पर दुनिया के सबसे बड़े स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा ने भी मुहर लगा दी है.

नासा के मुताबिक 12 अगस्त को रात नहीं होगी. हालांकि इस बात का यह मतलब नहीं है कि इस रात को दिन के जैसा उजाला रहेगा. नासा ने साफ़ तौर पर कहा है कि 12 अगस्त की रात को अन्य रातों के मुकाबले हल्का अँधेरा रहेगा.

नासा ने इस घटना के पीछे का वैज्ञानिक कारण भी बताया है.जिसके अनुसार 12 अगस्त की रात को उल्कापात यानी मेट्योर शावर गिरने वाला है. इसी कारण इस रात को थोड़ी रोशनी रहेगी. पर रोशनी इतनी हल्की होगी कि आम आदमी के लिए 12 अगस्त की रात और अन्य रातों में अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा.

क्या होता है मेट्योर शावर 

  • मेट्योर शावर एक आकाशीय घटना है जिसमें ढेर सारे उल्का धरती की तरफ आते हैं.
  •  ये उल्का जब धरती की वायु-मंडल में प्रवेश करते हैं तो फ्रिक्शन के कारण जलने लगते हैं. 
  • इस पूरी दृश्य को जब धरती से देखा जाता है तो लगता है मानों धरती की और ढेर सारी चमकदार चीजेँ अंतरिक्ष से आ रही है. हालांकि, अंतरिक्ष से आने वाली अधिकतर उल्का धरती तक पहुंच ही नहीं पाती है.

12 अगस्त को होने वाली मेट्योर शावर पेरसैड मेट्योर शावर का हिस्सा है. इस रात करीब एक घंटे में 150 उल्काएं धरती पर गिरेगी. इन सभी उल्काओं के कारण तेज रौशनी भी होगी पर चाँद के रौशनी के कारण इस मेट्योर शावर को देखना आम जनता के लिए थोड़ा मुश्किल होगा.

आपको बता दें, अंतरिक्ष का यह नजारा काफी अद्भुत होगा क्योंकि ऐसा नजारा हर 96 सालों के बाद होता है. 2017 के बाद अब ऐसा नजारा साल 2113 में दिखाई देगा. हर व्यक्ति के लिए 12 अगस्त का दिन काफी ख़ास होगा क्योंकि एक मानव अपने जिंदगी में शायद एक बार ही यह नजारा देख पाये.

​शाहरुख़ खान को मिला 5.59 लाख रूपए का नोटिस, जानें क्यों

 

वाराणसी पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान को 5.59 लाख रूपए का नोटिस भेजा है. इस नोटिस का सम्बन्ध “जब हैरी मेट सेजल” के प्रमोशन से जुड़ा है. आखिर किंग खान को क्यों मिली इतनी बड़ी रकम की नोटिस, जानिए इस रिपोर्ट में-
किंग खान को वाराणसी पुलिस ने 5.59 लाख रूपए का रिकवरी नोटिस भेजा है. मालुम हो,कुछ दिनों पहले शाहरुख़ खान अपनी पूरी टीम के साथ अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुँचे थे. इसी यात्रा के दौरान वे अशोका इंस्टिट्यूट में भी गए थे.इस इंस्टिट्यूट विजिट के दौरान  शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और इम्तियाज़ अली के सुरक्षा के लिए 224 जवानों को तैनात किया गया था.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक,” एसएसपी आर.के.भारद्वाज कहते हैं कि जब हैरी मेट सेजल की टीम की सुरक्षा के लिए लगाये गए सभी जवानों की कुल सैलरी 6.11 लाख रूपए होती है.पर अशोका इंस्टिट्यूट ने इन जवानों को 51 हज़ार 132 रूपए ही चुकाए हैं.”

उधर कॉलेज प्रसाशन का कहना है कि सुरक्षा के लिए पुलिस से 51 हजार की बात ही हुई थी जो पहले ही चुकायी जा चुकी है.

आपको बता दें, शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा, इम्तियाज़ अली और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अशोक इंस्टिट्यूट में काफी मजे किये थे. यहीं शाहरुख़ ने अपने आवाज़ में अनुष्का के लिए भोजपुरी गाना गाया था. भीड़ इतनी बेकाबू हो गयी थी कि बाउंसर्स की जरुरत पर गयी थी. इसी यात्रा के दौरान शाहरुख़ ने बनारसी पान का भी मजा लिया था. साथ ही, अनुष्का को भी अपने हाथों से यह पान खिलाया था.
फिल्म जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख़ एक टूरिस्ट गाइड बने हैं और अनुष्का गुजरती लड़की के रोल में है. यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है.

​इस रिपोर्ट के मुताबिक ” गंजापन ” है सफलता का राज़, पढ़िए पूरी खबर

जरा हटके:-  क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ज्यादातर सफल बिजनेसमैन गंजे होते हैं. उदाहरण के तौर पर सत्या नडेला( माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ), जेफ़ बेज़ोस ( अमेज़न के मालिक), लॉयड ब्लैन्कफिन(हेड,गोल्डमैन सैक्स) आदि सभी लोग गंजे हैं. गंजापन और सफलता का यह सम्बन्ध मात्र एक संयोग नहीं रहा बल्कि अब यह बात एक रिपोर्ट में सिद्ध हो चुकी है. जानिये इस रिपोर्ट के दिलचस्प पहलूओं को-

क्या कहती है रिपोर्ट

  • पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार गंजे लोग ज्यादा अच्छे लीडर होते हैं. इसी कारण अधिकतर सफल बिज़नेसमैन गंजे होते हैं.
  • रिपोर्ट में इस तथ्य के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी बताया गया है.
  •  इस कारण में यह बताया गया है कि आम लोगों के बीच यह मानसिक धारणा होती है कि गंजे लोगों में ज्यादा बेहतर लीडरशिप के गुण होते हैं.
  •  इसी कारण आम जनता आसानी से गंजे लोगों के भीतर काम करते है और अपने बॉस को सफलता की सीढ़ी चढ़ाते हैं.

(ये भी पढ़े:- ​तलाक के पैसो पर ऐश करने के लिए ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा..!)

किये गए थे तीन प्रयोग-

आपको बता दें इस अनोखे प्रयोग का पूरा श्रय अल्बर्ट मैनेस को जाता है. अल्बर्ट ने ऊपर कहा गया निष्कर्ष तीन प्रयोग करने के बाद निकाला है.

  • पहला प्रयोग- इसमें अल्बर्ट ने आम लोगों को प्राकृतिक गंजे लोगों की दो तरह की तस्वीर दिखाई. पहले तस्वीर में उन्हें बिना बालों के दिखाया गया तो दुसरे में बालों के साथ दिखाया गया. ज्यादातर आम लोगों ने बिना बाल वाले तस्वीर की छवि बेहतर और प्रभावशाली बताई.
  •  दूसरा प्रयोग- इसमें दो अलग- अलग तस्वीरें बाल के साथ  दिखाई गयी, बाद में एक तस्वीर को कंप्यूटर की मदद से गंजा किया गया.
  • तीसरा प्रयोग- लोगों को इन तस्वीरों में रौब और आकर्षण जैसी पहलूओं पर रेटिंग देने को कहा गया.( ये भी पढ़िये:- ​तलाक के पैसो पर ऐश करने के लिए ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा..!)

अल्बर्ट मैनेस ने अपने तीनों प्रयोगों से यह निष्कर्ष निकाला कि,

  1. वे लोग जो प्राकृतिक गंजे होते हैं, वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा प्रभावी होते हैं.
  2. वे लोग जो कृत्रिम ( आर्टिफीसियल) तरीकों से अपने बालों को हटाते हैं, बाल हटने के बाद ज्यादा प्रभावशाली और शक्तिशाली दिखते हैं.
  3. अगर कोई खुद को प्रभावशाली दिखाना चाहते हैं, तो उनलोगों के लिए गंजा होना एक अच्छा विकल्प है.

हालांकि यह रिपोर्ट इस बात पर मुहर नहीं लगाती कि गंजे होने से कोई इंसान सफल हो जाये.

कौन हैं अल्बर्ट मैनेस?

अल्बर्ट मैनेस अमेरिकी सरकार में डेटा साइंटिस्ट है. उनके मुताबिक, अमेरिकी समाज में वे पुरुष जो मुश्किल भरे प्रोफेशन से ताल्लुकात रखते हैं, वे अक्सर गंजे होते हैं. मैनेस बताते हैं कि मुझे इस विषय में रिसर्च की प्रेरणा तब मिली जब मुंडन के बाद लोग कुछ ज्यादा अलग दिखने लगे.
(साभार- प्रभात खबर)

​नीता अम्बानी के फ़ोन की कीमत जानकार होश उड़ जाएंगे आपके !

मुंबई:- क्या आपने कभी सोचा है कि कोई फ़ोन हीरे,सोना जैसे कीमती रत्नों से बना होगा और इस फ़ोन की क्या कीमत होगी? तो हम आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति यानी मुकेश अम्बानी की पत्नी ​नीता अम्बानी के पास कुछ ऐसा ही फ़ोन है, और इस फ़ोन की कीमत आपके सोच से भी परे है.

जानिए इस फ़ोन की असल कीमत और फीचर्स-

 

  • ​नीता अम्बानी का सेल फ़ोन दुनिया का सबसे महंगा फ़ोन है.
  • इस फ़ोन में कई कीमती हीरे-जेवहरात जड़े हुए हैं.
  • इस फ़ोन का नाम आई फोन 6 फाल्कन सुपरनोवा है.
  • आई फ़ोन का यह मॉडल अमीरों की ख़ासा पसंद है.
  • यह कीमती फ़ोन बाजार में नहीं मिलता बल्कि इसे कम्पनी में स्पेशल आर्डर दे कर बनवाया जाता है. इस फ़ोन की कीमत फरारी जैसी महँगी गाड़ियों से भी कई गुना ज्यादा है.
  • अब सारे रहस्य को हटाते हुए हम आपको इस फ़ोन कि असल कीमत बताते हैं.
  • अमेरिकन डॉलर में इसकी कीमत 48.4 मिलियन डॉलर है. अगर इस कीमत को भारतीय रूपए में बदला जाए तो यह फ़ोन करीब 315 करोड़ रूपए का होगा. (ये भी पढ़ें- यह तेल आपके त्वचा और बालों के लिए है रामबाण, जानें इसके दस फायदे)

 

आखिर क्यों इतना महंगा है यह फ़ोन

  • इस फोन के फीचर्स इसे इतना महंगा बनाते है.
  • इस फ़ोन की सबसे ख़ास बात यह है कि इसके पीछे एक महंगा गुलाबी रंग का हीरा लगा है.यही हीरा इस फ़ोन की असल कीमत को बढ़ता है.
  • खैर, इस पिंक डायमंड की सबसे ख़ास बात यह है कि यह इस फोन को हैक होने से बचाता है.
  • अगर कोई हैकर फोन को हैक करने की कोशिश करता है तो फोन के मालिक को यह खबर सबसे पहले मिलती है.
  • इसकी बॉडी 24 कैरेट सोने से बनी है और बॉडी को ज्यादा मजबूती देने के लिए फ़ोन के उपर प्लैटिनम की परत भी लगायी गयी है. ( ये भी पढ़ें- क्या आपने देखी है हनुमान जी असली तस्वीर? पढ़िये इस रहस्यमय घटना को)

मुलायम ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री बनने के लिए रोये थे नीतीश !

बिहार:- पटना-बिहार की राजनीति दिन ब दिन नया आकार लेते जा रही हैं। बिहार में महागठबंधन तोड़ने के बाद नीतिश कुमार पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के लिये उनके सामने आँसू बहाये थे।

मुलायम के कहने पर लालू ने मानी थी बात-

सपा प्रमुख ने कहा कि लालू को कभी भी नीतिश पर भरोसा नहीं था, नीतिश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने बताया  बिहार चुनाव के दौरान लालू का मत था कि चुनाव के बाद विधायकों की संख्या के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाये। इससे साफ़ था कि लालू नीतिश से केवल गठबंधन चाहते थे। बाद में मुलायम के कहने पर ही लालू ने नीतिश को मुख्यमंत्री बनाने की माँग को स्वीकार किया।

यह हुआ था बैठक में..

8 जुन 2015 को मुलायम निवास पर एक बैठक हुई थी जिसमें लालू और नीतिश के मध्य सीटों के बटवारों को लेकर फैसला किया जाना था। गौरतलब है कि मुलायम इस बैठक की अगुवाई कर रहे थे और मुलायम ने ही नीतिश और लालू के मध्य सहमति भी कराई थी। (ये भी पढ़ें: इस रिपोर्ट के बाद नीतीश कुमार की बढ़ी मुसीबत, हो रही इस्तीफे़ की मांग…)

गठबंधन के पीछे सपा प्रमुख

जैसा कि सब जानते है 26 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद नीतिश के ऊपर लालू के बयानी तीर रूकने का नाम नहीं ले रहे है। वे हर तरह से नीतिश को घेरते हुए नज़र आ रहे है। लेकिन लालू नीतिश के बीच में मुलायम का आना कुछ और ही संकेत करता है क्योंकि लालू मुलायम की एक रिश्तेदारी है तो वही दुसरी ओर मुलायम नीतिश की आपसी सियासी रंजिशें है। (ये भी पढ़ें:- इस रिपोर्ट के बाद नीतीश कुमार की बढ़ी मुसीबत, हो रही इस्तीफे़ की मांग…)

 

शरद से हो सकती मुलाकात

अब इस बात की भी कवायद लगाई जा रही है कि शरद यादव और सपा प्रमुख की भी मुलाकात हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि शरद और मुलायम दोनों ही नाराज है, शरद पार्टी से नाराज है वहीं मुलायम अखिलेश से।

इस रिपोर्ट के बाद नीतीश कुमार की बढ़ी मुसीबत, हो रही इस्तीफे़ की मांग…

बिहार:- महागठबंधन तोड़कर वापस  भाजपा के साथ गठबंधन करकेे नई सरकार बनाने के बाद भी नीतीश कुमार की परेशानियां कम नहीं हुई है। बल्कि नई सरकार बनाने के बाद अब उनकी मुसीबत और बढ़ गयी हेै।  विपक्ष उनके खिलाफ़ इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चालू कर दिया है।

क्यों हो रही इस्तीफ़े की मांग..?

दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी बिहार की नई सरकार के 75 फीसदी से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि पिछली महागठबंधन सरकार में ये संख्या कम थी। यही वजह है कि रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष नीतीश कुमार से इस्तीफ़े की मांग कर रहा हेै।

क्या है रिपोर्ट में :- 

रिपोर्ट के अनुसार जेडीयू + भाजपा + एलजेपी की सरकार में 29 में से 22 मंत्री ऐसे हैं जिनके खिलाफ़ आपराधिक मामलें दर्ज है। वहीं पिछली सरकार में ये आंकड़े 28 में से 19 मंत्री के खिलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज थे।
बता दें की बिहार एलेक्शन वॉच और एडीआर की ओर से मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्रियों के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई. (ये भी पढ़ें:- सरेआम अपनी हार स्वीकार कर रहें हैं नीतीश! जान कर हैरान हो जायेंगे आप)

 

  • रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार की अगुवाई वाली मौजूद सरकार के जिन 22 मंत्रियों अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, उनमें नौ के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. और वहीं शैक्षणिक योग्यता में 9 ऐसे मंत्री है जो 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक है, जबकि 18 मंत्री ग्रेजुएट या इससे ऊंची डिग्री वाले हैं. ( ये भी पढ़ें:- पं. नेहरु की वायरल हुई तस्वीर का सच आया सामने, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग !)

कैबिनेट में महिलाएं:-

नई सरकार ने अपने  कैबिनेट में सिर्फ एक ही महिला को जगह दी है, जबकि पिछली सरकार ने कैबिनेट में 2 महिलाओं को स्थान मिला था।
इसी रिपोर्ट को लेकर राजद ने इस्तीफा माँगा है, उनका कहना है कि, ” राज्य एक तरफ होता है और अपराधी एक तरफ. अपराधी होने के कारण नीतीश राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते. नैतिकता के आधार उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए।”

​तलाक के पैसो पर ऐश करने के लिए ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा..!

फ़िल्मी दुनिया:- बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा को हाल में इंस्टाग्राम पर ट्रॉल्लिंग का काफी सामना करना पड़ा है. इस बार उनके एक फैन ने उनपर तलाक के पैसों से ऐश करने का आरोप लगाया है. मलाइका ने भी अपने इस फैन की जमकर क्लास ली है. जानिये पूरा मामला-

  • हाल में मुम्बई बेस्ड एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा की एक फोटो  शेयर की है.
  •  इस फोटो में मलाइका शॉर्ट्स में दिख रही हैं. इस फोटो पर कई कमैंट्स आये हैं पर एक कॉमेंट में उनपर भद्दा आरोप लगाया गया है.
  • इस कमेंट में मलाइका पर अपने पति अरबाज खान से तलाक में लिये गए पैसों से ऐश करने का आरोप लगाया है.

 

फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-

 

आजकल ये महिलायें ऐसा ही करती हैं. एक अमीर लड़के से शादी करके तलाक के नाम पर उससे भारी भड़कम रकम वसूलती है और फिर उस पैसे से ऐश करती हैं. तुम्हें एलुमनी की जरुरत क्या है जब तुम खुद कमाने में समर्थ हो. मैं लोगों की इज्जत करता हूँ किसी लिंग की नहीं.( ये भी पढ़ें- यह तेल आपके त्वचा और बालों के लिए है रामबाण, जानें इसके दस फायदे)

 

अगला कमेंट फिर इसी यूजर ने किया. इस कमेंट में उसने कहा कि,

 उसकी जिंदगी अब केवल शॉर्ट्स पहनने,जिम और सैलून जाने और छुट्टियां बिताने की हो गयी है.क्या तुहारे पास कोई सही काम नहीं है जो अपने पति के पैसे पर ऐश कर रही हो.( ये भी पढ़ें:- चार स्टेप्स में घर बैठें करें हेयर स्पा, जाने सबसे आसान तरीका..)

 

इस कमेंट पर मलाइका ने यूजर को करारा जवाब दिया. मलाइका ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा-

मैं इस तरह की बातचीत में शामिल नहीं होती हूँ क्योंकि यह मेरे प्रतिष्ठा के खिलाफ है.लेकिन मैं इसमें शामिल हो रही हूँ क्योंकि तुम मुझे और मेरे काम को जाने बिना बकवास कर रहे हो. क्या तुम्हें दूसरो पर ऊँगली उठाने के सिवा कोई काम नहीं है? तो मैं तुम्हें सलाह देती हूँ कि अपने लिए कोई काम ढूंढों क्योंकि मुझे नहीं लगता तुम अपने जिंदगी में कुछ भी कर सकते हो. (ये भी पढ़ें:- चार स्टेप्स में घर बैठें करें हेयर स्पा, जाने सबसे आसान तरीका..)

आपको बता दें, कुछ महीने पहले ही मलाइका अरोरा और अरबाज खान के बीच तलाक हुआ है.मलाइका और अरबाज की मुलाक़ात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. बाद में, साल 1998 में उन्होंने शादी कर ली थी.

​सरेआम अपनी हार स्वीकार कर रहें हैं नीतीश! जान कर हैरान हो जायेंगे आप

सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश  कुमार ने कुछ ऐसा बयां दिया जिससे ये साबित हो रहा है की वे राजनीति में अपनी हार मान चुके हैं. पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि

” दिल्ली में पीएम की गद्दी पर मोदी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. 2019 में एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर मोदी जी का ही कब्ज़ा होगा.”  

नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कांफ्रेंस में शामिल हुए पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है.


पहले ही हार मान गए नीतीश!

आपको याद दिला दें तो साल 2014 में नीतीश कुमार ने एक ख्वाब देखा था. यह सपना पीएम की कुर्सी पर बैठने का था पर जब इस ख्वाब को नाकामी मिली तो उन्होंने बीजेपी का साथ ही छोड़ दिया.पर अब जब नीतीश ने यू-टर्न लेते हुए एनडीए में वापस से एंट्री की है तब से उनके सुर ही बदल गए हैं.

उनका प्रेस कांफ्रेंस में सरेआम यह ऐलान करना की

पीएम की गद्दी के लिए मोदी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इसका मतलब तो यही निकलता है कि नीतीश जंग से पहले ही सबके सामने अपनी हार कुबूल कर रहे हैं ! 

दोबारा एनडीए में आने के बाद नीतीश को राजनीति में अपनी असल जगह का भी एहसास हुआ है. कांफ्रेंस में दिए गए बयान पर आगे उन्होंने कहा कि,

“मैं बिहार की सेवा सही तरीके से करूं, यही राष्ट्रीय राजनिति में मेरी भूमिका है.जदयू की इतनी बड़ी हैसियत नहीं है कि वह नेशनल एस्पिरेशन पाले.”


फिर बरसे लालू पर

आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार लालू पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि,

” कुछ लोग धर्म निरपेक्षता की आड़ में धन कमाने में लगे हुए थे.मेरे लिए सिर्फ दो ही रास्ते थे या तो भ्रस्टाचार से समझौता करूँ या फिर इस भ्रस्टाचार से दूरी बनाऊं. मैं शुरुआत से ही बेनामी सम्पति पर कड़ाई के पक्ष में था.”


आगे उनहोंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि,

“लालू ने मुझे कुछ नहीं दिया है बल्कि मैंने उन्हें नेता बनाया है. लालू प्रसाद ने मज़बूरी में आकर मुझे सीएम की कुर्सी दी थी.अपनी गरज से मेरे नाम की घोषणा की है.महागठबंधन की सरकार बनने के बाद किसी समारोह में लालू- नीतीश जिंदबाद के नारे लगते थे, तो उन्हें लगता था कि नीतीश कुमार का नाम क्यों लिया? “

ब्लू व्हेल गेम खेलने के बाद क्यों मर रहे लोंग, जानिए इस रिपोर्ट में

 

सावधान :-  ब्लू व्हेल नाम का एक गेम इन दिनों काफी चर्चे में है. यह गेम कोई साधारण ऑनलाइन डिजिटल गेम नहीं बल्कि एक कातिलाना खेल है. यह खेल जल्द ही अपने खिलाड़ियों को मौत के घाट उतार देता है. खास बात तो यह है कि आप इस गेम को बीच में छोड़ नहीं सकते. कहीं आपका भी यह गेम खेलने का कोई इरादा तो नहीं? पढ़िए पूरी खबर.

क्या है यह गेम

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ब्लू व्हेल एक अंडरग्राउंड गेम है जिसे ऑनलाइन खेला जाता है.
  • इस गेम में खिलाड़ी को 50 टास्क दिए जाते हैं.

 

हर दिन एक टास्क को पूरा करना होता है. गेम में खिलाड़ियों को अजीबो- गरीब टास्क जैसे अकेले कमरे में कोई डरावनी फिल्म देखना, अनगिनत घंटों तक जागना, हाथ पर ब्लेड से ब्लू व्हेल की आकृति बनाना आदि शामिल हैं. इन्हीं टास्क को पूरा करते हुए खिलाड़ी जब अंतिम टास्क या स्टेज पर पहुँचता है तो उसे आत्महत्या करने के लिए बोला जाता है.



पहले करता है डिप्रेस्ड

यह गेम पहले अपने खिलाड़ियों को हिप्नोटाईज करता है. जब खिलाड़ी इसे खेलने लगता है तो यह गेम उन्हें डिप्रेशन का शिकार बनाता है.

 

हर स्टेज पर वह खिलाड़ी को डिप्रेसेड करता है और उसे आत्महत्या के लिए उकसाता है. अंतिम स्टेज आते-आते खिलाड़ी इतना डिप्रेस्ड हो जाता है कि वो झट से आत्महत्या कर लेता है.

 


मुम्बई में हुआ पहला शिकार

  • इस गेम के कारण रूस में 100 से ज्यादा लोगों की आत्महत्या करने की खबर आयी है.
  • पहली बार इस तरह की घटना की खबर साल 2015 में आयी थी.
  • अब इस गेम का आतंक भारत तक पहुँच गया है.पहली आत्महत्या मुम्बई में की गयी है.


14 साल के लड़के ने छत से लगायी छलांग

  • आत्महत्या करने वाला अँधेरी के एक इंटरनेशनल स्कूल के 9वीं कक्षा का छात्र था.
  • लड़के ने एक दिन पहले ही अपने क्लासमेट को बता दिया था कि वो अगले दिन स्कूल नहीं आएगा.
  • लड़के के एक पड़ोसी ने उसे छत पर चलते हुए देखा था.
  •  पड़ोसी ने बताया कि लड़का छत के ऊपर चल रहा था फिर उसने एक सेल्फी ली और छत से छलांग लगा ली.
  • मौके पर ही उस बच्चे की मौत हो गयी.

ये है इस गेम का फाउंडर

 

  • इस गेम के फाउंडर का नाम फिलिप बुदेकिन बताया जा रहा है जो 21 साल का है.
  • इस वक्त यह रूस के जेल में है.इसे एक मानसिक बिमारी है.
  • इसका कहना है कि यह इस गेम से सोसाइटी को साफ़ कर रहा है. हांलाकि अभी तक इस बात की कोई पुख्ता सुचना नहीं मिली है.

हरियाणा से आया नया मामला, सोते वक़्त कट जा रही महिलाओं की चोटियाँ !

​हरियाणा क्षेत्र के मेवात गाँव में कई दिनों से एक रहस्मयी घटना घट रही हैं. इस गाँव की महिलाएं लगातार अपने चोटी को रहस्मय तरीके से कटने की बातें कर रही हैं. अब यह घटना पुलिस तक पहुँच गयी है.

आखिर क्या है यह घटना ?

हरियाणा के मेवात क्षेत्र के गावों की महिलायें पिछले दो सप्ताह से रहस्मयी तरीके से अपनी चोटी कटने की शिकायत कर रहीं है.अब तक 15 महिलाओं ने इस चीज़ की शिकायत की है.

इन घटनाओं से पुरे गाँव में दहशत में जी रहा है. गाँव के लोग इसे भूत-प्रेत का काम बता रहे हैं. अब यह शिकायत हरियाणा पुलिस तक पहुँच गयी है. पुलिस छान-बिन में लग चुकी है. हांलाकि पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है.

घटना पीड़िता की जुबानी

अशोक विहार क्षेत्र की रहनेवाली महिला सुनीता देवी ने अपने चोटी कटने की शिकायत पुलिस में की है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब मैं खाना बना रही थी तो मैंने लाल और पीले कपड़े पहने हुए एक पतले पुरुष को अपने दरवाजे के पास खड़ा देखा. उसने अपने हाथ में त्रिशूल पकड़ा था. उसने उस पुरुष को वहां से जाने के लिए कहा पर वो नहीं गया और मैं बेहोश हो गयी.

…और कट गयी चोटी

महिला ने पुलिस को की गयी अपनी शिकायत में दावा किया कि बेहोश होने के बाद जब उसे होश आया तो वो जमीन पर लेटी हुई थी और उसकी चोटी कटी चुकी थी.  आश्चर्य की बात तो यह है महिला ने दावा किया है कि उसके घर में किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं हुई है.

साभार:- प्रभात खबर