यूपी: प्रधान को पद से हटाने का तरीका

यूपी प्रधानी चुनाव समाप्त हो चुका है। हर गांव में कुछ नए तो कुछ पुराने प्रधान चुन लिए गए हैं। ऐसे में एक सवाल हमेशा मन में आता है कि प्रधान या उप प्रधान काम न करे तो उसको कैसे पद से हटाएं। तो चलिए आपको बता दें…

अगर ग्राम प्रधान या उप प्रधान गांव की प्रगति के लिए ठीक से काम नहीं कर रहा है तो उसे पद से हटाया भी जा सकता है। समय से पहले पदमुक्त करने के लिए एक लिखित सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी को दी जानी चाहिए, जिसमे ग्राम पंचायत के आधे सदस्यों के हस्ताक्षर होने जरूरी होते हैं। Pradhan ko kaise hatayen

ये भी पढ़ें-

सूचना में पदमुक्त करने के सभी कारणों का उल्लेख होना चाहिए। हस्ताक्षर करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों में से तीन सदस्यों का जिला पंचायतीराज अधिकारी के सामने उपस्थित होना अनिवार्य होगा। Pradhan ko pad se kaise hatayen

गांव में रहते हैं तो तुरंत डाउनलोड कर लें ये एप

सूचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी गांव में एक बैठक बुलाएगा जिसकी सूचना कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी। बैठक में उपस्थित तथा वोट देने वाले सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रधान एवं उप प्रधान को पदमुक्त किया जा सकता है।

यूपी : दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी

यूपी सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।

बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

29 अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और आज तीन मई को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जो कि दिखाता है कि यूपी में हालात कितने मुश्किल होते जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के इन सात जिलों में शुरू हुआ टीकाकरण, देर रात हैदराबाद से आई वैक्सीन की अतिरिक्त खेप

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ शुरू हुए अभियान की शुरुआत शनिवार को उत्तरप्रदेश में भी हो गई। राज्य के सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाले 7 जिलों में टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है। यूपी के अलावा देश के कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए वैक्सीनेशन के अभियान को फिलहाल टाल दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काट कर की वैक्सीनेशन की शुरुआत –                                    शनिवार को लखनऊ के वीरांगना अवंतिबाई अस्पताल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 18 से 44 वर्ष के लोगों को मुफ्त टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की। वे लगातार टीकाकरण की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। बता दें, शुक्रवार देर रात उन्होंने स्टेट प्लेन भेजकर हैदराबाद से वैक्सीन की बड़ी खेप प्रदेश के लिए मंगवाई है।

yogi

किन 7 राज्यों में शुरू हुआ है टीकाकरण-                                                                                प्रदेश के उन जिलों में टीकाकरण शुरू हुआ है जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हैं। उन जिलों के नाम हैं, लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बरेली और गोरखपुर। इन जिलों के बाद राज्य के अन्य जिलों में भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। सातों जिलों में सक्रिय केस 9000 से अधिक हैं ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहीं से अभियान की शुरुआत हुई है। राज्य के 6000 से अधिक केंद्रों पर 45 से अधिक आयु के लोगों को टीका पहले की तरह लगता रहेगा।

भारत में बीते 24 घंटे में आए 4 लाख से ज्यादा मामले –
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। विश्व में भारत पहला ऐसा देश बन गया है जहां एक दिन में इतने लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके इतर इस बीमारी से 3 हजार 523 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के हर दिन आने वाले आंकडे अब और भी डरावने होते जा रहे हैं। अब सरकारों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन संपन्न करवाना चाहिए।

शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

0

शूटर दादी के नाम से मशहूर बुजुर्ग निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोरोना की वजह से आज निधन हो गया। 27 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनका मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बागपत में बिनौली के जौहड़ी की वयोवृद्ध शूटर दादी चंद्रो तोमर का शुक्रवार को मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और उनको गुरुवार रात को ही बागपत के आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। दादी के स्वजनों ने उनकी मौत का कारण ब्रेन हेम्ब्रेज बताया है।

बता दें चंद्रो ने उम्र के छठे दशक में निशानेबाजी की शुरुआत की और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं। उनके जीवन पर बॉलीवुड फिल्म भी बनी है।

गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए आगे आया महिला आयोग, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

देश में कोरोना संक्रमण के मामले रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी के साथ ऑक्सीजन, इंजेक्शन आदि की कमी साफ देखी जा सकती है। इस बड़ी बीमारी के अलावा लोगों को अन्य परेशानियों में भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। उत्तरप्रदेश महिला आयोग गर्भवती महिलाओं की सहायता के लिए आगे आया है। ऐसी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी मदद करने के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

गर्भवती महिलाओं को इलाज में मदद दिलाने आगे आया महिला आयोग –
कोरोना काल में कुछ गर्भवती महिलाओं को इलाज न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य महिला आयोग उन महिलाओं की सहायता करेगा। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर है 18001805220 (टोल फ्री), इसके अलावा अपनी परेशानी 6306511708 पर वाट्सएप भी कर सकते हैं।

अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से डर रहे लोग –
इस समय अधिकतर अस्पतालों में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। ऐसे में दूसरी बीमारियों से परेशान लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। लोगों में इस बात का डर है कि अगर वो अस्पताल गए तो उनको भी कोरोना हो सकता है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के बावजूद लोग इससे कतरा रहे हैं। कुछ लोगों में कोविड लक्षण मिल रहे हैं, उसके बावजूद वो संक्रमण के डर से जांच करवाने नहीं जाते।

महिला आयोग की इस पहल के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को कुछ सहायता मिल पाएगी। आपके आस-पास लोगों को इस बारे में जरूर बताएं। इसके साथ ही अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कोविड नियमों के हिसाब से इलाज लेने के लिए प्रेरित करें। कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। इसके अलावा हाथों को साबुन से धोते रहें। सैनिटाइजर का प्रयोग करना न भूलें।

यूपी में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

दरअसल, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली है, लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। ( lockdown in up )

दरअसल, सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो।

गौरतलब है कि 4 दिन से यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना की जंग जीतकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है। 35903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए।

रिलीज हुआ शशि लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘विटामिन होंठलाली के’, आपने देखा VIDEO?

0

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक शशि लाल यादव अपने बेहतरीन गानों के लिए चर्चा में रहते हैं। 29 अप्रैल को उनका रोमेंटिक गाना ‘विटामिन होंठलाली के’ रिलीज हुआ है। गाने ने आते ही बवाल मचाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब पर रिलीज हुआ ये गाना कम समय में काफी लोगों द्वारा देखा जा रहा है।

शशि लाल यादव का नया गाना ‘विटामिन होंठलाली के’ –
यूट्यूब के सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना बहुत धूम मचा रहा है। 4 घंटे पहले प्रीमियर्ड हुए इस वीडियो को अब तक 18,500 लोग देख चुके हैं। वहीं गाने पर 150 से ज्यादा कमेंट कर इसकी तारीफ कर चुके हैं।

कोरोना के समय में दिमाग को राहत दे सकता है यह गाना-

शशि लाल यादव के इस रोमेंटिक गाने को राहुल कौशिक ने लिखा है। आर्य शर्मा ने इसमें म्यूजिक दिया है। कोरोना महामारी में जहां हर तरफ दुख और चिंता का माहौल है, ऐसे समय में यह गाना लोगों के दिमाग को कुछ शांति देने का काम कर सकता है।

UP पंचायत चुनाव: स्थगित होगी मतगणना?

उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव में गुरुवार को आखिरी चरण के मतदान जारी हैं। कोरोना संक्रमण के रोजाना बढ़ते मामलों के बीच लोग सुबह से वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। शाम तक चुनाव खत्म होने के बाद लोगों में मतगणना की चर्चा शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग की अधिसूचना के हिसाब से पूरे प्रदेश में 2 मई को मतगणना की जाएगी। रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन होता है, ऐसे में ये देखने वाली बात होगी की यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना किस प्रकार संपन्न होती है।

2 मई को होने वाली मतगणना के लिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन-
कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पोलिंग एजेंट के लिए पीपीई किट में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी पड़ेगी। बता दें, चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को भी कोविड निगेटिव और वैक्सीनेशन की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। नतीजों के बाद किसी भी तरह के जश्न व जुलूस पर रोक लगा दी गई है।

कोरोना काल में प्रदेश के 550 शिक्षकों ने खोई अपनी जान-
राज्य में पंचायत चुनाव से पहले हुए प्रशिक्षण और मतदान में ड्यूटी करने वाले प्रदेश के 13 हजार शिक्षकों में से अब तक 1 हजार संक्रमित हो चुके हैं। बात करें इस बीमारी से मरने वालों की तो उन शिक्षकों की संख्या 550 है। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इस बात का दावा करते हुए मतगणना को स्थगित करने की मांग की है।

कोरोना महामारी से इस वक्त पूरा देश परेशान है। गुरुवार को नए मामलों का आंकड़ा 3.5 लाख को भी पार कर गया। ऐसे में शिक्षकों के साथ-साथ प्रदेश का आमजन भी चुनाव आयोग से मतगणना स्थगित करने की मांग कर रहा है। आयोग ने फिलहाल गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि मगगणना स्थगित होगी या नहीं।

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान

मुनक्का खाने से खून बढ़ता है और वायु दोष भी दूर होता है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। चलिए आज हम मुनक्का के बारे में और जानते हैं।

मुनक्का खाने का सही समय और तरीका ( Munakka khane ka sahi samay aur tarika in Hindi )

मुनक्के को रातभर पानी में भिगो के रखें और सुबह खली पेट इसका सेवन करें। मुनक्के को पानी में भिगोकर खाना स्वास्थ के लिए लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से आपका पेट साफ रहेगा और आपको दस्त जैसी समस्या नहीं होगी। मुनक्के को दूध में भिगोकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

मुनक्के की तासीर

मुनक्के की तासीर गरम होती है। इसलिए इसका सेवन सर्दियों के मौसम में करने की सलाह दी जाती है। मुनक्के का सेवन आप गर्मियों में भी कर सकते हैं पर नियंत्रित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

मुनक्का खाने के फायदे – Munakka Khane ke Fayde in Hindi

मुनक्का के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। एक चौथाई कप किशमिश या 60-70 किशमिश में फाइबर और पोटेशियम की काफी मात्रा होती है। किशमिश में कोई वसा नहीं होता है।

मुनक्का कई आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई होती है जो शरीर के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होते हैं।

मुनक्का खाना इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है और इसमें सोडियम भी कम होता है। आइए जानें मुनक्का के इन लाभों के बारे में और भी बहुत कुछ।

मुनक्का के फायदे हृदय के लिए – Munakka ke fayde Heart ke liye in Hindi

  • मुनक्का के सेवन से हार्ट की समस्या से भी निजात मिलता है।
  • इस का नियमित सेवन हार्ट अटैक की समस्या को दूर रखने में मदद करता है
  • मुनक्के में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है, जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करती है और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाती है।
  • एक गिलास दूध में 8 से 10 मुनक्का उबाल लें।
  • अब इसमें एक चम्मच घी डालकर सुबह शाम पियें।
  • इससे ह्रदय रोगों से आराम मिलता है।
  • 1 मुनक्के में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग भुनी हुई हींग डालकर सुबह पानी के साथ लें। यह दिल में खिंचाव, बोझ, अधिक धड़कन में लाभदायक है।

बुखार में मुनक्का खाने के लाभ – Munakka ke fayde for Fever in Hindi

मुनक्का में मौजूद फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट (phinolic pythonutrient), जर्मीशिडल और एंटीऑक्सीडेंट (germicidal aur antioxidant) तत्वों की वजह से जाने जाते हैं।

यह जीवाणु संक्रमण और वायरल से लड़कर बुखार को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। रात को 10 मुनक्का और अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह एक गिलास दूध में इसे उबाल लें। एक हफ्ते तक इस का सेवन करें। बुखार में फायदा मिलेगा।

फोन को Lock करके भूल गए पासवर्ड? इस तरह कर पाएंगे अनलॉक

CM योगी का निर्देश : निजी अस्पताल में भर्ती अत्यंत गंभीर मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन मुफ्त

सीएम योगी ने सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन निशुल्क देने की प्रक्रिया तय कर दी है। सरकारी अस्पतालों में यह निशुल्क मिलेगा, जबकि निजी अस्पतालों को तय दरों पर मुहैया कराया जाएगा।

वहीं, निजी अस्पतालों में भर्ती अत्यंत गंभीर मरीज अगर बाजार से इसकी व्यवस्था नहीं कर पाता है तो इस स्थिति में डीएम व सीएमओ निशुल्क उपलब्ध करा सकेंगे। हालांकि यह व्यवस्था विशेष परिस्थितियों में की जाएगी। सीएम ने सोमवार को ये आदेश टीम 11 की बैठक में दिए हैं।

सीएम ने सोमवार को कहा कि रेमडेसिविर जैसी किसी भी जीवन रक्षक दवा का अभाव नहीं है। जिलों की मांग के अनुसार रेमडेसिविर के पर्याप्त वायल दिए जाएं। जरूरत होगी, तो निजी अस्पतालों को भी तय दरों पर रेमडेसिविर मुहैया कराई जाए।