Saturday, July 27, 2024

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान

मुनक्का खाने से खून बढ़ता है और वायु दोष भी दूर होता है। इसको खाने से रक्त की वृद्धि होती है और वायु, पित्त, कफ दोष दूर होते हैं। चलिए आज हम मुनक्का के बारे में और जानते हैं।

मुनक्का खाने का सही समय और तरीका ( Munakka khane ka sahi samay aur tarika in Hindi )

मुनक्के को रातभर पानी में भिगो के रखें और सुबह खली पेट इसका सेवन करें। मुनक्के को पानी में भिगोकर खाना स्वास्थ के लिए लाभदायक माना जाता है। ऐसा करने से आपका पेट साफ रहेगा और आपको दस्त जैसी समस्या नहीं होगी। मुनक्के को दूध में भिगोकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

मुनक्के की तासीर

मुनक्के की तासीर गरम होती है। इसलिए इसका सेवन सर्दियों के मौसम में करने की सलाह दी जाती है। मुनक्के का सेवन आप गर्मियों में भी कर सकते हैं पर नियंत्रित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

मुनक्का खाने के फायदे – Munakka Khane ke Fayde in Hindi

मुनक्का के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। एक चौथाई कप किशमिश या 60-70 किशमिश में फाइबर और पोटेशियम की काफी मात्रा होती है। किशमिश में कोई वसा नहीं होता है।

मुनक्का कई आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरी हुई होती है जो शरीर के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होते हैं।

मुनक्का खाना इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है और इसमें सोडियम भी कम होता है। आइए जानें मुनक्का के इन लाभों के बारे में और भी बहुत कुछ।

मुनक्का के फायदे हृदय के लिए – Munakka ke fayde Heart ke liye in Hindi

  • मुनक्का के सेवन से हार्ट की समस्या से भी निजात मिलता है।
  • इस का नियमित सेवन हार्ट अटैक की समस्या को दूर रखने में मदद करता है
  • मुनक्के में पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है, जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करती है और प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाती है।
  • एक गिलास दूध में 8 से 10 मुनक्का उबाल लें।
  • अब इसमें एक चम्मच घी डालकर सुबह शाम पियें।
  • इससे ह्रदय रोगों से आराम मिलता है।
  • 1 मुनक्के में लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग भुनी हुई हींग डालकर सुबह पानी के साथ लें। यह दिल में खिंचाव, बोझ, अधिक धड़कन में लाभदायक है।

बुखार में मुनक्का खाने के लाभ – Munakka ke fayde for Fever in Hindi

मुनक्का में मौजूद फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट (phinolic pythonutrient), जर्मीशिडल और एंटीऑक्सीडेंट (germicidal aur antioxidant) तत्वों की वजह से जाने जाते हैं।

यह जीवाणु संक्रमण और वायरल से लड़कर बुखार को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। रात को 10 मुनक्का और अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह एक गिलास दूध में इसे उबाल लें। एक हफ्ते तक इस का सेवन करें। बुखार में फायदा मिलेगा।

फोन को Lock करके भूल गए पासवर्ड? इस तरह कर पाएंगे अनलॉक

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Trending News