फोन को Lock करके भूल गए पासवर्ड? इस तरह कर पाएंगे अनलॉक

Samachar up -आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारी ढेर सारी पर्सनल डीटेल्स, तस्वीरें, चैट और निजी जानकारी मौजूद होती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसमें पासवर्ड या पैटर्न ( phone lock kaise khole ) लगा कर रखते हैं। ऐसे में कई बार होता है कि हम अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। इस स्थिति में व्यक्ति समझ नहीं पाता कि अब क्या करना है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कुछ आसान तरीका, जिससे पासवर्ड या पैटर्न खोला जा सकता है। – how to unlock phone password in hindi

Google device manager आ सकता है काम

इसके लिए जरूरी है कि फोन में इंटरनेट चल रहा हो, गूगल अकाउंट लॉगिन हो और GPS भी ओपन हो। साथ ही हो सकता है यह तरीका आपके फोन के लिए काम न करे। ( how to unlock phone password in hindi )

स्टेप 1: किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाएं।

स्टेप 2: अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।

स्टेप 3: उस फ़ोन को सिलेक्ट करें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।

स्टेप 4: ‘लॉक’ ऑप्शन चुनें। अपना नया पासवर्ड टाइप करें।

स्टेप 5: अब आपके फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड पूछा जाएगा। नया पासवर्ड डालने से फोन अनलॉक हो जाएगा।

Android यूजर्स ऐसे करें factory resetting

जब कोई भी तरीका काम न करे तो आखिरी तरीका फोन को रिसेट करने का रह जाता है। आप फोन को लॉक रहते हुए भी इसे फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। ( how to unlock phone password in hindi )

स्टेप 1: अपना फ़ोन स्विच ऑफ करें और कम से कम एक मिनट इंतजार करें।

स्टेप 2: अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाकर रखें।

स्टेप 3: इससे यह फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा। अब factory reset ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 4: फोन की पूरी तरह क्लीन करने के लिए Wipe Cache का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5: एक मिनट इंतजार करें और अपने फोन को चालू करें

स्टेप 6: अब आप पासवर्ड डाले बिना ही अपने डिवाइस को एक्सेस कर पाएंगे। ( phone lock kaise khole )

Sushil Kumar : दिल्ली में हत्या के आरोप में पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी

लंबे समय से हत्या के आरोप में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे और उसके दोस्त को राजधानी के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया गया है कि दोनों कार छोड़कर स्कूटी से किसी से मिलने जा रहे थे। बता दें, हत्या के आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पंजाब के कई शहरों, दिल्ली में भी तमाम ठिकानों पर बंपर छापेमारी की थी। आइए इस बारे में पूरी कहानी जानते हैं।

किस मामले में धराए हैं सुशील कुमार ( Sushil Kumar ) ? 

सुशील कुमार पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल के पहलवान सागर राणा की हत्या करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि लॉकडाउन के बाद सुशील, लारेंस विश्नोई और काला जखेड़ी गैंग के लोगों के साथ स्टेडियम में घुसा था। वहीं इन सभी की पहलवानों के दूसरे गुट से मारपीट हुई और इसी में सागर राणा की मौत हो गई।

आज सुबह-सुबह तक नहीं थी सुशील कुमार की कोई जानकारी- ( Sushil Kumar news )

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार सुबह कहा था कि अब तक पहलवान सुशील कुमार ( Sushil kumar ) की कोई जानकारी नहीं लग पाई है। दिल्ली पुलिस के कुछ लोग अब भी पंजाब में मौजूद हैं। इसके अलावा पहलवान की तलाश में पुलिस दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को ऐसा हिंट मिला था कि वो उत्तराखंड भाग रहा है जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आकर लगातार 5 राज्यों में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

BIG BREAKING: यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह 07 बजे लागू रहेगा. इस दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी.

ब्लैक फंगस से भी खतरनाक आया वाइट फंगस, जानें क्या हैं इसके लक्षण

भारत में बढ़ते कोरोना मामलो के साथ साथ कई अन्य बिमारियां भी साथ आ रही हैं, जिसमे ब्लैक फंगस के बारे में तो आपने सुना ही होगा पर इसी बीच बिहार से वाइट फंगस की खबर सामने आई है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ब्लैक फंगस से भी ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो सकता है, जिसकी मृत्यु दर बहुत अधीर मानी जा रही है। बता दें कि बिहार में सफेद फंगल संक्रमण से संबंधित 4 मामले देखे गए हैं, जो इस वक्त कोरोना के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है।

इन मामलों में एक डॉक्टर भी शामिल है, जो बिहार के प्रख्यात डॉक्टर है। हालांकि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सफेद फंगस संक्रमण अन्य राज्यों में भी फैल रहा है।

वाइट फंगस के लक्षण क्या हैं?

जिस तरह इस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इससे जुड़े लक्षण और जोखिम के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है।
अभी तक ज्ञात खबर ये है कि वाइट फंगस संक्रमण शरीर के महत्वपूर्ण कामकाज को प्रभावित कर सकता है,
वहीं ब्लैक फंगस सिर्फ साइनस और फेफड़ों को प्रभावित करता है।

यह भी देखा गया कि जिन चारों मरीज़ों को वाइट फंगस का संक्रमण था, उनमें कोविड जैसे लक्षण दिखाई दिए, लेकिन वे सभी नेगेटिव पाए गए।

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने यह भी सुझाव दिया है कि जिस तरह कोविड​​​​-19 के गंभीर मामलों में अतिरिक्त स्कैन की आवश्यकता होती है,
उसी तरह वाइट फंगल संक्रमण का पता लगाने के लिए HRCT स्कैन के समान परीक्षण की आवश्यकता हो सकती है।

ब्लैक फंगल इंफेक्शन से वे लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमज़ोर है या तो जो पहले से किसी गंभीर बीमारी जैसे डायबिटीज़ या फिर स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल किया है।
जिन लोगों को उच्च ऑक्सीजन सपोर्ट की ज़रूरत पड़ी, इनमें भी इस बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।

Up News: उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों को योगी सरकार का सख्त निर्देश

Up News : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रदेश के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। सरकार के सख्ती और लॉकडाउन से प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आई है। इसी बीच प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 शुरू करने की योजना बनायीं जा रही है। जिसमे राज्य सरकार ने सभी बोर्ड के संचालित होने वाले विद्यालयों को लेकर नियम लागू कर दिए हैं। जिसके तहत कोई भी विद्यालय न तो माता पिता के ऊपर तीन माह की अग्रिम फीस के लिए दबाव बना सकता है और न ही फीस में बढ़ोतरी बता कर अधिक शुल्क वसूल सकता है

गुरुवार को योगी सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक-

यूपी में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों से फीस में बढ़ोतरी बताकर किसी प्रकार की अधिक फीस वसूली नहीं की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बीच ठप हुए लोगों के कारोबार के बीच लोगों को हुई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी यह आदेश राज्य के सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा।

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए जारी हुए आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना काल के बीच बंद रहने की अवधि में किसी भी शिक्षार्थी या उसके माता-पिता से परिवहन का शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, कोई भी स्कूल प्रशासन अब तीन माह की एक साथ फीस जमा करने को लेकर दबाव नहीं बना सकता है। सरकारी आदेश के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता को तीन माह की एक साथ फीस देने में कठिनाई होने पर प्रति माह फीस जमा करने की छूट दी गयी है।

खेल, लाइब्रेरी और वार्षिक फंक्शन के साथ परीक्षा शुल्क की वसूली पर भी लगी रोक

यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, यूपी के स्कूल नए सत्र में फीस न बढ़ाने के साथ परीक्षा शुल्क भी नहीं वसूल सकेंगे।’ उन्होंने कहा कि विद्यालय में जब ऑफलाइन नहीं हुई हैं तो छात्रों से परीक्षा का शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा।
इसी के साथ प्रति वर्ष लिया जाने वाला खेल, लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर और वार्षिक फंक्शन जैसी गतिविधियों का शुल्क भी इस बार विद्यालय प्रशासन की ओर से नहीं लिया जा सकेगा।

Black Fungus (म्युकोर मईकोसिस ) का कहर जारी मरीजो की संख्या बढ़ी

देश में ब्लैक फंगस (म्युकोर मईकोसिस ) से संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी है इसी बीच बुधवार को मेरठ जिले में 24 और मरीजों का पता चला है। वहीं फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाले ब्लैक फंगस के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी| Black Fungus की चपेट में आये आठ मरीजो का इलाज मेडिकल कॉलेज ,पाच का आनंद अस्पताल, चार का निजी अस्पतालों मे और अन्य अस्पतालों में चल रहा है।

यह मरीज मेरठ के अलावा , हापुड़ , बुलंदशहर , अमरोहा , गाजियाबाद , शामली और मुरादाबाद आदि के रहने वाले है
लगातार मिल रहे मरीजों के बाद ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज को 66 इंजेक्शन (एंफोटेरिसन-बी 50 एमजी) मिले हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के वजन के हिसाब से इसकी डोज दी जाती है।

बाजार में Black Fungus की दवाएं भी उपलब्ध नहीं
बाजार में ब्लैक फंगस की दवाइयां भी कम हैं। महंगी होने के कारण कुछ ही दवा व्यापारियों के पास ही यह मिल रही हैं।
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने एडिशनल ड्रग कंट्रोलर वीरेंद्र कुमार और औषधि निरीक्षक से दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

ब्लैक फंगस की चपेट में आए मरीजों के तीमारदारों की परेशानी के मद्देनजर मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इसके इंजेक्शन की बिक्री का नियंत्रण प्रशासन अपने हाथ में ले। एसोसिएशन महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि जो इंजेक्शन बाजार में है ही नहीं, तीमारदार उसके लिए मिन्नतें कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी से जो स्टॉक आए, प्रशासन उसकी पूरी निगरानी करें।

Coviself kit: कोरोना के लक्ष्ण दिख रहे हैं तो इस किट से घर बैठे करें जांच, जानें हर एक स्टेप्स

कोरोना महामारी इस समय पूरे देश में लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। लोगों में इसका भय साफ देखा जा सकता है। किसी में कोविड 19 के लक्षण दिखते भी हैं तो वह अस्पतालों में भीड़ देखकर जांच करवाने से कतराता है। अब इस समस्या का समाधान बाजार में आ गया है। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बुधवार को घर बैठे कोविड टेस्ट करने के लिए कोविसेल्फ किट (Coviself kit) को मंजूरी दी है। आइए इस किट के बारे में जानते हैं।

क्या है कोविसेल्फ किट Coviself kit –

पुणे की मायलैब कंपनी ने लोगों के लिए घर बैठे कोविड 19 का टेस्ट करने के लिए एक किट बनाई है। इस किट से कोई भी अपना रेपिड एंटीजेन टेस्ट कर पाएगा। आईसीएमआर ने कहा है कि अगर कोई इस किट के जरिए खुद को कोरोना पॉजिटिव पाता है तो उसे आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है। किट में दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। बता दें, इस किट की फिलहाल 250 रुपए कीमत बताई जा रही है।

कहां मिलेगी मायलैब की कोविसेल्फ किट Coviself kit –

मायलैब कंपनी के अनुसार अगले एक हफ्ते में यह किट देश के 7 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानों पर मिलने लगेगी। इसके अलावा कोई यह किट ऑनलाइन खरीदना चाहे तो कंपनी इसकी व्यवस्था भी करने जा रही है। कंपनी ने इसे देश के 90 फीसदी जगहों पर पहुंचाना चाहती है।

इस किट से कौन, कब और कैसे कर सकता है जांच?

आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्हें घर में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इस किट को लेकर कहा गया है कि इसे उपयोग करने से पहले आईसीएमआर द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें, उसके बाद ही जांच करें। कंपनी के अनुसार इस किट से मात्र दो मिनट में टेस्ट किया जा सकेगा। नतीजे आपको 15 मिनट के बाद मिलेंगे।

UP Aganwadi Recruitment 2021: कुशीनगर आंगनबाड़ी में विभिन्न पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून

UP Aganwadi Recruitment 2021: कोरोनाकाल में किसी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों के लिए काम की खबर है। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के 15 ब्लॉक में स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहता है वो ऑफिशियल वेबसाइट balvikasup.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लोगों ने 17 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप भी इच्छुक हैं तो 6 जून तक अपना एप्लीकेशन ऑनलाइन सब्मिट कर सकते हैं।

इन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तरप्रदेश के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्कर पदों के लिए आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो वो 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं हेल्पर के पद के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है और अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है।

वेबसाइट पर जाकर कैसे करें आवेदन- ( anganwadi jobs apply online )

कुशीनगर के आंगनबाड़ियों में निकली वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आपको यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की वेबसाइट (balvikasup.gov.in) पर जाना पड़ेगा। वहां जाने के बाद आप भर्ती सेक्शन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आवेदन संबंधी निर्देशों को पढ़ने के बाद उस पर सहमती देनी होगी। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें अपने ब्लॉक और फिर उसके अंतर्गत ग्राम सभा ग्रामीण और वार्ड शहरी और फिर जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे चुनना होगा। इसके बाद अगले पेज पर मांगे गए विवरण को भर कर आप अपना एप्लीकेशन सब्मिट कर पाएंगे।

Bhadohi News :भदोही में ऑक्सिजन प्‍लांट लगाने के लिए आगे आए कालीन निर्यातक

UP samachar – भदोही में ऑक्सिजन की किल्लत को देखते हुए कालीन ऊद्योग ने एक अच्छी पहल की है। ऑक्सिजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कालीन निर्यातकों ने 35 लाख रुपये से अधिक की सहयोग राशि जिलाधिकारी को सौंपी है। इस धनराशि से जिले में ऑक्सिजन प्लांट लगाए जाने की योजना है। bhadohi latest news

इन निर्यातकों ने दी सहयोग धनराशि- Samachar up

सूर्या कार्पेट, ओबीटी भदोही, काका ओवरसीज, रूपेश कार्पेट, चंपो कार्पेट की तरफ से पांच-पांच लाख, तुलसीराम गया प्रसाद प्रा. ली. की तरफ से चार लाख, भदोही कार्पेट तीन लाख,अग्नि कार्पेट और खन्ना कार्पेट दो-दो लाख, रवि पाटोदिया की तरफ से डेढ़ लाख की धनराशि दी गई है। bhadohi latest news

पिछले दिनों जब अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोत्तरी दर्ज की गई तो गम्भीर मरीजों के सामने ऑक्सिजन का संकट देखने को मिला। हालांकि जैसे-जैसे समय बीता वैसे-वैसे व्यवस्थाओं में बदलाव भी देखने को मिला। लेकिन जिस तरह से ऑक्सिजन की किल्लत देखने को मिली उससे सीख लेते हुए भदोही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और जिला उद्योग उपायुक्त ने कालीन निर्यातकों के साथ बैठक कर उनसे ऑक्सीजन प्लांट लगाने में सहयोग की अपील की। bhadohi latest news

UP NEWS: शादी-विवाह के संबंध में CM Yogi का नया आदेश

UP News: कोरोना के खतरे के बीच योगी सरकार ने शादी समारोह के लिए नया आदेश जारी कर दिया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक अब बंद अथवा खुले स्थानों पर समारोहों में एक समय में अधिकतम 25 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम के दौरान सारे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करना होगाय़ नियमों का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों पर होगी।

CM Yogi के सखत आदेश, कार्यक्रम आयोजक की होगी यह जिम्मेदारी-

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, समारोह में बैठक की समूचित व्यवस्था होनी चाहिएष बैठक व्यवस्था में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। समारोह स्थल पर सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी आयोजकों की ही होगी।

आज आए कोरोना के इतने मामले

यूपी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में 24 घंटे में 8737 नए संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 255 लोगों की मौत हो गई है।