Karnatak Chunav Result Live- यहां देखिए कौन है अभी सबसे आगे..!

karnatak chunav Result Live

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे अब पुरे होते नजर आ रहे हैं. जिसमे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. अभी तक आये रुझानो में भाजपा बहुमत की सरकार बना रही है. वहीं कांग्रेस का एक और राज्य से सूपड़ा साफ होते दिख रहा है. ताज़ा जानकर के अनुसार कांग्रेस 61 सीटों के साथ दुसरे नंबर पर है.

Karnatak chunav Rujhan

बता दें कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को 72.13 फीसदी मतदान हुआ था. बहुमत के लिए 112 सीटों की जरूरत है.

Chunav Results 11:10 बीजेपी को 118 सीटों के साथ मिला रुझानों बहुमत, अपने दम पर कर्नाटक में बनाएगी सरकार.

बीजेपी-118

कांग्रेस-61

जेडीएस+- 41

अन्य- 02

#KarnatakaElection⁠ ⁠

9:30AM – कर्नाटक चुनाव के नतीजे LIVE: 215 सीटों के रुझान आए।

बीजेपी- 93

कांग्रेस- 80

जेडीएस-41

अन्य-01

SAMACHARUP Results । कर्नाटक चुनाव में अब तक के वोट शेयर के मुताबिक बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले 4% की बढ़त मिल रही है.

बीजेपी- 43%
कांग्रेस- 39%
जेडीएस-11%

08.35 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 72 और कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जेडीएस 23 सीटों पर आगे है.

कर्नाटक चुनाव के लिए पढ़िए BJP का घोषणापत्र

Samacharup – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां वोटर्स को रिझाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं. वहीं इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना घोषणा पात्र जारी कर दिया है. पढ़िए घोषणापत्र की बड़ी बाते…

आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा और मतों की गणना 15 मई को होगी.

  • 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे। (भाग्यलक्ष्मी स्कीम)
  • बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को उनकी शादी के अवसर पर 3 ग्राम का मंगलसूत्र।
  • नौकरी के लिए 250 करोड़ रुपए।
  • हर तालुक में रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल।
  • 12-अन्नपूर्णा कैंटीन 300 से अधिक खोलने का वायदा।
  • 14-400 ST बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर।
  • सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद।
  • किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली।
  • सिंचाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए।
  • महिलाओं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज
  • बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन।
  • गौ-हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।
  • जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए।
  • आदिवासी बच्चों को विदेश में शिक्षा
  • राज्यभर में CCTV लगाएंगे
Samachar UP – Karnatak Election

पपीते के पत्ते का रस पीने के फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे !

Papaya leaf benefits पपीता खाने के फायदे तो अभी तक आपने बहुत पढ़ा होगा और आजमाया भी होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पपीते के पत्ते खाने से भी अनेकों फायदे होते हैं शायद नहीं तो चलिए हम बताते हैं.

सुनकर आश्चर्य जरुर लग रहा होगा लेकिन यह सच है पपीते के पत्तों से बहुत सी बीमारियों से निजात पाई जा सकती है. और भी क्या-क्या फायदा करता है उसके लिए पढ़िए पूरी खबर…

पत्तों का रस पीने से फायदे- Papita ka ras pine ke fayde

गर्मियों के मौसम में देखा गया है की ज्यादातर लोग शरीर में इन्फेक्शन से परेशान रहते हैं. तो ऐसे में आपको बस पपीता के पत्तों का रस पीना है. इसको पीने से आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी.

यह भी पढ़ें- गुलहड़ की चाय पीने से होने वाले फायदे

खून की कमी होने पर- Papaya leaf benefits

अगर आपके शरीर में बार बार खून कमी होने की समस्या बनी रहती है तो ऐसे में आपको पपीता के पाटों का रस पीना चाहिए. यह ब्लड में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा माना गया है. शरीर में खून की कमी को दूर कम करने के लिए बस दिन में एक बार इस रस के दो चम्मच तीन महीने तक लगातार पियें.

डेंगू में पपीता रामबाण- Papaya leaf benefits

डेंगू में प्लेटलेट्स घटती है और पपीता के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ती है. इसलिए ये डेंगू में रामबाण कहा जाता है.

इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद

पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो कि इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्‍ट कैंसर जैसे कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते हैं.

खीरा खाने के हैं इतने फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

UP Board results 2018: इन आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट

UP Board result 2018 – लम्बे इन्तजार के बाद आखिरकार आज UP Board 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षायों के नतीजे आज जारी हो जाएंगे. समयानुसार 12 क्लास का नतीजा 12.30 बजे और 10वीं क्लास का रिजल्ट 1.30 बजे आएगा.

रिजल्ट्स को लेकर छात्र छात्राओं में बेचैनी शुरू हो गई है. सभी सुबह से ही मोबाइल और साइबर कैफ़े पर अपनी नजर बनाये हुए है. बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड का सत्र जल्दी शुरू किया जा रहा है. पिछले दिनों एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि इस बार रिजल्ट्स जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे और 16 अप्रैल से नए सत्र का आगाज शुरू कर दिया जायेगा.

गौरतलब है की इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 66,37,018 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे. जिसमे हाईस्कूल परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की संख्या 29,81,327 थी. वहीं परीक्षा के दौरान ग्यारह लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, और कुछ को जरुरी कागजात ना होने की वजह से बाहर कर दिया गया. इसलिए अब करीब 54 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है.

ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आप UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर जाएं.
  2.  साइट खुलने के बाद 10वीं क्लास में से जिसका परिणाम चेक करना है उसके लिंक पर क्लिक करें, या 12वीं क्लास का परिणाम देखना है तो उसके लिंक पर क्लीक करें.
  3. 10वीं क्लास पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें.
  4. जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट प्रिंट आउट ले सकते हैं.

SMS से देख सकते हैं अपना रिजल्ट

SMS के जरिए यूपी बोर्ड का रिजल्ट जानने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 लिखें (UP10 <रोल नंबर>) उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और फिर उसे 56263 पर भेज दें. वहीं 12वीं का परिणाम जानने के लिए UP12 (UP12 <रोल नंबर>) लिखें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपको ये मैसेज 56263 पर भेजना होगा.

‘Sanju’ Teaser- संजू का टीजर रिलीज, बोले तो एकदम बवाल!

मुंबई। काफी इन्तजार के बाद आखिरकार संजय दत्त के ऊपर बन रही फिल्म संजू का आज टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म इसी साल 29 जून को रिलीज़ होगी. बता दें कि संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं जो हुबहू संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं.

करीब एक मिनट 25 सेकेंड के इस टीज़र में रणबीर कपूर ने संजय दत्त के यंग डेज़ से लेकर उनके पुणे के येरवडा जेल में कैदी होने तक की कहानी बताई है. संजय दत्त के ड्रग्स लेने से लेकर ए के 56 राइफल रखने तक की कहानी को फिल्म में खुलकर दिखाया जायगा. फिल्म को डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है. आप भी एक बार जरुर देखिये…

त्रिपुरा में लहराया भगवा तो मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी..

Tripura, Meghalaya, Nagaland Chunav Result 2018 LIVE:

Chunav Natije- तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। शुरुआती रुझान में उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं।

बता दें कि राज्य में 18 फरवरी को चुनाव हुए थे। वहीं, मेघालय और नागालैण्ड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दोनों ही राज्यों में 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

यहां देखिए कौन कहा जीता

  • करीब 25 साल बाद भाजपा ने कम्युनिस्ट पार्टी को हरा कर इतिहास रच दिया है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव भाजपा ने 35 सीटें जीती हैं, वहीं उसकी गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती हैं। दोनों की कुल सीटें जोड़ दी जाए तो ये संख्या 43 होती है जो बहुमत से काफी ज्यादा है।
    उधर नागालैंड में बीजेपी और उसकी सहयोगी NDPP को 29 सीटें मिल चुकी हैं। जबकि NPF को 27 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जेडीयू को भी यहां एक सीट मिली है।

    वहीं मेघालय में सभी 59 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। यहां कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी को यहां सिर्फ 2 सीटें मिली हैं। वहीं एनपीपी को 19 सीटें मिली हैं।

Sridevi Death News – श्री देवी के ये 5 डायलॉग्स देख आपके आँखों से आंसू आ जाएंगे

0

Sridevi Death News

Sridevi अपने बेहतरीन अभिनय से करोड़ों लोगों के दिलों को जितने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्री देवी अब हमारे बीच मौजूद नहीं रहीं. उन्हें हिंदी फिल्मों का फिमेल सुपर स्टार कहा जाता था. दुबई में अपने भांजे की शादी में शिरकत करने पहुंची श्री देवी को हृदय-गति रुक जाने (कार्डिएक अरेस्ट) की वजह से उनका निधन हुआ.

श्री देवी नहीं रही की खबर सुनकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था. कोई भी ये बात मानने को तैयार ही नहीं था कि श्री देवी नहीं रही. लेकिन धीरे धीरे सभी ने इस बात को कबूला कि सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली श्री देवी अब नहीं रही.

पद्मश्री

एक्टिंग की अलग मिसाल पेश करने वाली श्री देवी को साल 2013 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था. उनकी दो बेटियां हैं जान्हवी और ख़ुशी. जान्हवी की जुलाई में ही पहली फिल्म रिलीज होने वाली है.

उन्होंने एक से बढ़कर एक फ़िल्में की बॉलिवुड की ‘चांदनी’ के नाम से मशहूर श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी, लेकिन बॉलिवुड में उनको पहली सफलता पांच साल बाद फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली.

यहां देखिये उनके कुछ फेमस डायलॅाग जो हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी.

 

अमिताभ बच्चन के साथ इंग्लिश विन्ग्लिश मूवी में

#-

#-

रजनीकांत के साथ

यूपी में ख़त्म होगी बेरोजगारी, ये कंपनी करने वाली है सौ करोड़ का निवेश

UP JOB ALERT

Samacharup- बेरोजगारी के मार झेल रहा उत्तर प्रदेश के लिए लगता है अछे दिन वाले हैं. दरअसल योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बन्ने के बाद सबसे पहली चुनौती जो थी वह बेरोजगारी को लेकर ही थी. ऐसे में मुख्यमंत्री हरसंभव प्रयास में लगे हुए है कि रोजगार को लेकर पहले काम हो.

UP Investors Summit 2018
image source- allevents.in

शायद यही कारण है कि प्रदेश में पहली बार UP Investors Summit 2018 का कार्यक्रम किया गया जिसमे कई बड़े बड़े उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में भी इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो गए.

UP Investors Summit 2018

वहीं मिली खबरों के अनुसार यूपी में युवाओं को रोजगार देने के लिए इक्यूनॉक्स मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यूपी में निवेश के लिए तैयार है.बता दें कि अपने ब्रांड नाम EMMCOMM ने लोगों के और इ कॉमर्स के बिच की दुरी को कम करने के लिए एक अनूठी सेवा लेकर आया है.

इसके लिए EMMCOMM ने उत्तर प्रदेश के सभी छोटे बड़े कस्बों में इ कॉमर्स कम्पनियों के प्रोडक्ट बेचने में मदद करेगा. और इसके लिए कंपनी 1000 पदों पर रोजगार सृजन व 100 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के लिए भी प्रतिबद्ध है. बता दें कि सिएम योगी के इस विजन का नाम “सर्वोत्तम प्रदेश” रखा गया है.

UP Investors Summit 2018 में पहले दिन क्या हुआ एक नजर इधर जरुर दौडाएं

UP Investors Summit 2018

‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018’ (UPIS) का शुभारंभ बुधवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ. समिट में प्रधानमंत्री समेत देश के कई बड़े बड़े उद्योगपतियों ने ही सिरकत की. यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 में उद्योगपति मुकेश अंबानी , गौतम अडाणी, कुमार मंगलम बिड़ला समेत 5 हजार उद्योगपति शामिल हुये.

अगर पुरे दिन का लेखा जोखा देखा जाये तो आज का दिन मानों उत्तर प्रदेश को एक नई मुकाम पर ले जाने का जो सपना होता है देखा गया. आप भी पढ़िए पुरे दिन का लेखा जोखा.

पहले दिन की खास बातें

  • -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- 40 लाख नौजवानों को देंगे तीन साल में रोजगार
  • 250000 लोगों को डिफेंस कॉरिडोर से मिलेगा रोजगार
  • 04 लाख 28 हजार करोड़ रुपए का कुल निवेश मिला
  • 1045 एमओयू पर किए गए दस्तखत.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और उत्तर प्रदेश के लोगों की जम कर तारीफ़ की.
  • 01 लाख युवाओं को नौकरी देगी रिलायंस इंड्रस्टीज

किसने क्या कहा-

  • मुकेश अंबानी ने कहा कि दिसंबर तक सभी गांवों में जियो कनेक्शन होगा और एक लाख को नौकरियां.
  • टाटा ने दावा किया है कि 30 हजार को नौकरी देंगे और टीसीएस नहीं बंद होने की बात कही.
  • कुमार मंगलम बिड़ला 400 गांवों का कायाकल्प करेंगे.
  • सुभाष चंद्रा ने कहा कि वह पहले यूपी में तीन हजार करोड़ का ही निवेश करना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री के भरोसे के बाद आने वाले समय में 1800 करोड़ का निवेश करेंगे.
  • इन्वेस्टर समिति में महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा ने कहा कि उनकी कंपनी वाराणसी में यूपी की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी लगाएगी. उन्होंने कहा कि हम उप्र में 25 हज़ार करोड़ निवेश करेंगे.
  • अडानी ग्रुप ने ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश में अगले 5 साल में वह 35 हजार करोड़ का निवेश करने जा रहा है.

Bank Job – बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कई पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक..

Latest Bank Job

Samachar up Job- अगर आप बैंक में जॉब के लिए इच्छुक है और वेकैंसी का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। बिना देरी किये जल्द से जल्द आवेदन करें।

दरअसल बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। ध्यान रखें आपकी उम्र 23 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

पढ़ें पूरा व्यौरा–

  • पद संख्या-28
  • आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • आखिरी तारीख 4 मार्च।

उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 चुकाना होगा.

उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.