देश में अब ब्लैक फंगस का कहर, जानें क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव

भारत में फैली कोरोना महामारी के बीच एक और भयानक रहस्यमयी बीमारी सामने आई है। इसे ब्लैक फंगस बताया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में करीब 200 लोगों को ब्लैक फंगस होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसका वैज्ञानिक नाम Mucormycosis है। चलिए आपको इसके बारे में आसानी से समझाते हैं कि ये क्या चीज है, इससे कैसे बचा जा सकता है। ( black fungus symptoms and treatment )

ये ब्लैक फंगस (Mucormycosis) क्या बला है? ( what is black fungus )

विशेषज्ञों की बात मानी जाए तो यह किसी बीमार व्यक्ति के सांस लेते समय Mucormycosis को अंदर लेने से हो सकता है। हवा में मौजूद यह फंगस सांस के माध्यम से आपके शरीर के अंदर चला जाता है। शरीद में प्रवेश करने के बाद यह लंग्स, साइनस और आपके चेस्ट को खराब करना शुरू कर देता है। ऐसा कहा जा रहा है जब कोई मरीज ठीक होने के लिए पूरी तरह से दवाइयों पर निर्भर हो जाता है तब उसमें इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं शुगर या अन्य बीमारियों के मरीजों में इसका खतरा अधिक है। ( black fungus symptoms and treatment )

इसके लक्षण जान लीजिए- ( black fungus symptoms )

ब्लैक फंगस होने के बाद किसी व्यक्ति में शुरुआती लक्षण के रूप में गाल की हड्डी में दर्द होना शुरू हो जाता है। आगे बढ़कर यह फंगस संक्रमित व्यक्ति के चेहरे पर घाव बनाना शुरू कर देता है। चेहरे के अलावा आंखों में सूजन और कम दिखाई देना, उनका लाल होने इसके लक्षणों में शामिल हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि फंगल इंफेक्शन हो जाने पर यह आपके दिमाग को प्रभावित करना शुरू कर देता है। जिसके कारण भूलने की समस्या, न्यूरोलॉजिकल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ( black fungus symptoms and treatment )

ब्लैक फंगस से बचने के लिए क्या किया जा सकता है? ( black fungus treatment )

इससे बचने के लिए कोरोना की तरह मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करते रहें। काई, खाद, मिट्टी जैसी चीजों के पास जाएं तो ध्यान रखें आपका शरीर कहीं से खुला हुआ न हो। अगर आपको शुगर की बीमारी है तो उसके लेवल को कंट्रोल में रखें। नशे का सेवन करते हैं तो उसमें कमी ले आएं। अपने और अपने आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें। ( black fungus symptoms and treatment )

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 24 मई सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदियां

कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है। कर्फ्यू को इस बार 24 मई तक कर दिया गया है। इससे पहले यह 17 मई तक लागू था। ( up lockdown news )

10 मई से यूपी के इन शहरों में होगा वैक्सीनेशन

जानें, क्या हैं कोरोना वैक्सीन लगवाने के फायदे

इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। बता दें लॉकडाउन लगने से प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को 15,774 केस सामने आए थे। ( UP LOCKDOWN NEWS )

कोरोना से बचने के लिए खाने में क्‍या करें शामिल, किससे बनाएं दूरी? WHO ने बताया

गौरतलब है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे 3 मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था और जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है। बता दें कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है। इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है।

10  प्वाइंट में जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद…. ( up lockdown news )

  • लॉकडाउन 17 मई सोमवार सुबह तक के लिए बढ़ाया गया
  • इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
  • पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  • मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
  • दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
  • यूपी में शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
  • अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से संबंधित और अन्य भीड़ तथा सभाएं आयोजित नहीं की जाएगी। ( up lockdown news )

Sputnik V Vaccine Dose Price : स्पूतनिक वी की कीमत का ऐलान, इतने रुपए में एक डोज

रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी को अगले हफ्ते से भारत में लगाया जाएगा। वहीं अब इसकी कीमतों के बारे में ऐलान कर दिया गया है। भारत में स्पूतनिक V की कीमत 948 रुपये प्लस 5% जीएसटी होगी। यानी कि 948 रुपये के अलावा इस पर 5% के साथ एक डोज 995.40 रुपये की पड़ेगी। ( Sputnik V Vaccine Dose Price )

कोविशील्ड, कोवैक्सीन के बाद स्पूतनिक

बता दें स्पूतनिक तीसरी ऐसी कोरोना वैक्‍सीन होगी, जो भारत में इस्‍तेमाल की जाएगी। स्‍पूतनिक वी वैक्‍सीन की पहली खेप 1 मई को ही भारत पहुंच चुकी है। मगर इसकी एक वजह है ताकि जब वैक्‍सीन आपके लिए उपलब्‍ध हो तो यह सुनिश्चित हो सके कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। ( Sputnik V Vaccine Dose Price )

sp, sputnik vaccine news, Sputnik V Vaccine Dose Price

90 फीसदी है कारगर ( Sputnik V Vaccine Dose Price )

इस वैक्सीन के बारे में तमाम सवालों के बीत अमेरिकी एक्सपर्ट डॉ एंटोनी फौसी ने कहा था कि उनकी समझ से यह वैक्सीन करीब 90 फीसद कारगर होगी। ( Sputnik V Vaccine Dose Price )

Ambedkar Nagar में आज कोरोना संक्रमण के कितने मामले?

प्रदेश के जिला अम्बेडकर नगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। रोजाना पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। अब तक 4071 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। ( ambedkar nagar corona cases )

इन आंकड़ो के बाद ऐसा लगता है कि इस महामारी में ना जनता जागरुक है ना प्रशासन सख्त। एक ओर कोरोना की बीमारी परेशानी का सबब बनी हुई है वहीं दूसरी ओर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से फैलने के पीछे लोगों में जागरुकता की कमी एक बड़ा कारण है।

अम्बेडकर नगर में शुक्रवार को कोरोना के कितने मामले ?

जिले में 14 मई को कोरोना संक्रमण के 154 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई है। नए मामलों के सामने आने के बाद एक्टिव केस बढ़कर 588 हो गए हैं। बता दें, अब तक यहां 4,071 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 102 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ध्यान दें, ये सारे सरकारी आंकडे हैं। ( ambedkar nagar corona cases )

जलालपुर में 49 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं-

अम्बेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के 49 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने संबंधित गांवों को सील कर दिया है। तहसीलदार बृजेश वर्मा ने प्रभावित दोनों गांव बिलारी और मद्धुपुर को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। प्रभारी डॉक्टर बृजेश ने बताया कि सभी मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ( ambedkar nagar corona cases)

चंदौली, वाराणसी और भदोही में गंगा में मिले 17 शव, फैली दहशत

UP NEWS: यूपी में गंगा में तैरते शव का मामला बढ़ता ही जा रहा है। बिहार के बक्सर, यूपी के बलिया, गाजीपुर में गंगा से शव मिलने के बाद अब चंदौली, बनारस और भदोही में भी 17 शव मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक शवों को निकालकर गंगा किनारे ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया है। शवों के मिलने से आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका में दहशत का माहौल है।

चंदौली, वाराणसी और भदोही में गंगा में मिले शव

चंदौली ( chandauli news ) के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत बड़ौरा गांव के सामने गुरुवार सुबह गंगा नदी में आठ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शवों के लगभग एक सप्ताह पुराना होने की संभावना जताई गई है।

वाराणसी में दोपहर बाद गंगा उस पार सूजाबाद क्षेत्र में सात शव दिखाई दिए। पड़ोसी जिले गाजीपुर और चंदौली में शव मिलने के बाद यहां पहले से ही गंगा किनारे लेखपालों की एक टीम लगाई गई थी। गुरुवार दोपहर राजघाट पुल के नीचे पहला शव दिखा। इसके बाद गंगा किनारे खोज करने पर एक के बाद एक सात शव मिले। इसमें पांच शव पुरुष और दो शव महिलाओं के निकले।

भदोही के गोपीगंज ( Bhadohi Gopiganj ) रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार को दो शव बहते देखे गए। जब तक प्रशासन उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करता, शव बहकर दूर चले गए। यहां दो दिन पहले भी चार शव बहते देखे गए थे।

म्यूजिक सुनना सेहत के लिए बेहद लाभदायक, जानिए क्या हैं फायदें

म्यूजिक सुनने के हैं कई फायदें, बढ़ती है पॉजिटिविटी

गीत-संगीत से लोगों का एक अलग जुड़ाव है। भले ही इसे मनोरंजन का एक साधन कहा जाता हो, लेकिन शख्स के मानसिक संतुलन में इसका बहुत गहरा प्रभाव होता है। इन दिनों ज्यादातर युवाओं को कानों में हैडफोन लगाए गानें सुनते देखा जा सकता है। लेकिन हम में से कई लोग अब तक गीत-संगीत सुनने से होने वाले तमाम फायदों से अनजान हैं। आइए जानते हैं म्यूजिक सुनने के फायदे-

1. रहेंगे खुश-मिजाज

एक रिसर्च के मुताबिक म्यूजिक सुनने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। अगर कोई शख्स अपने पसंद का म्यूजित सुनता है, तो वो खुश-मिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है।

2. अकेलापन और तनाव होता है दूर

अगर कोई शख्स रोजाना 20-30 मिनट तक म्यूजिक सुनता है तो उसका अकेलापन और तनाव दूर होता है।

3. बढ़ती है याददाश्त

स्लो म्यूजिक सुनने से एकाग्रता बढ़ती है। अगर कोई स्लो म्यूजिक सुनते हुए कुछ पढ़ता है तो वो ज्यादा बेहतर तरीके से याद रहता है।

4. अच्छी नींद आती है

रात में सोने से पहले म्यूजिक सुनने से नींद अच्छी आती है। ऐसेा माना जाता है कि सोने से पहले शास्त्रीय संगीत सुनने चिंता कम हो जाती है। मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

5. कई बीमारियों में है कारगर साबित

म्यूजिक सुनने से सिरदर्द की शिकायत दूर होती है। साथ ही हाई ब्लड-प्रेशर और स्ट्रोक की परेशानी भी दूर होती है।

6. सेल्फ एक्सप्रेशन और कम्युनिकेशन स्किल होती है इंप्रूव

जो लोग कुछ समय के लिए रोजाना अपना फेवरेट म्यूजिक सुनते हैं वो दूसरों की अपेक्षा अपनी बात को बेहतर तरीके से लिख और बोल पाते हैं। क्योंकि म्यूजिक सुनने से मूड रिफ्रेश होता है, जिससे अपनी बात लोग आसान शब्दों में और कई तरीकों से कह पाते हैं।

7. दर्द से मिलती है राहत

म्यूजिक में दर्द कम करने की क्षमता है। इस वजह से इन दिनों म्यूजिक थेरेपी ट्रेंड में है। कई अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए इस थेरेपी का उपयोग किया जा रहा है

योगी सरकार ने बदला फैसला: UP में अब कोई भी ले सकता है Corona Vaccine

UP NEWS IN HINDI : उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने वैक्सीन से जुड़ा विवादित फैसला वापस ले लिया है। अब सरकार द्वारा कहा गया है कि प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के सभी को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका मतलब है कि वैक्सीन लगवाने वाला यूपी का मूल निवासी हो या ना हो, इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप यूपी में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं तो निवास के किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट की सहायता से आप वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। ( up corona news )

वैक्सीनेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों को जान लें-

up news in hindi : प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डायरेक्टर अपर्णा उपाध्याय ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि यूपी में रह रहे परिवार अपने निवास के प्रमाण के रूप में किराए या लीज एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, बिजली का बिल आदि दिखा कर कोविड का टीका लगवा सकते हैं।

पहले वाले फैसले को विवादित क्यों माना जा रहा था?

up news in hindi : योगी सरकार के पहले लिए फैसले के अनुसार राज्य में आधार कार्ड दिखाने पर ही वैक्सीन लगाई जाती। टीकाकरण की शुरुआत होने पर ऐसा कहा गया था कि प्रदेश में दूसरे राज्यों के भी लोग हैं। उनके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लेने के बाद राज्य के मूल निवासी ही वैक्सीन से वंचित रह जा रहे हैं। इस बात को वजह बताते हुए यूपी में टीकाकरण के लिए लोगों का मूल निवासी होना अनिवार्य कर दिया गया था। ( up corona news )

प्रदेश के इन जिलों में शुरू हो चुका है टीककरण-

up news in hindi : प्रदेश सरकार ने 1 मई से 9000 से अधिक मामलों वाले जिलों से टीकाकरण का अभियान शुरू किया था। वो जिले थे लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और बरेली। इन जिलों के बाद अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या, शाहजहांपुर और नोएडा को शमिल किया गया था। यूपी के बाकी जिलों के लोगों को भी अपनी बारी का इंतजार है। ( up corona news )

Power Bank App Scam: देश का सबसे बड़ा डिजिटल स्कैम?

Power bank app scam news – उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स ने पंद्रह दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर मोबाइल एप (power bank app) के जरिये लगभग 250 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चीन की स्टार्ट अप योजना में निवेश का झांसा देकर यह ठगी की गई।

गिरोह के तार चीन और थाईलैंड के साथ ही कुछ अन्य देशों से जुड़े होने का पता चला है। एसटीएफ ने इस सिलसिले में नोएडा से पवन कुमार पांडे नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 लैपटाप, 592 सिमकार्ड, पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और एक पासपोर्ट बरामद हुआ है। एडीजी के अनुसार गिरोह के छह सदस्यों को बेंगलुरु पुलिस के स्तर से गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

क्या है मामला-

हाल ही में आई वेब सीरीज scam 1992 तो सबने देखी ही होगी। ये शेयर मार्केट घोटालों पर बनी ये वेब सीरीज शेयर दलाल हर्षद मेहता की कहानी को बया करती है। हर्षद मेहता, जो कभी स्टॉक मार्केट का बेताज बादशाह कहा जाता था। उसने 1990 के दशक में देश का वित्तीय बाजार हिला कर रख दिया था। यह घोटाला करीब 4,000 करोड़ रुपये का था। ( power bank scam news )

वहीं अब ऐसा ही एक सबसे बड़े डिजीटल स्कैम की खबर सामने आई है। power bank app पर आरोप है कि इसने कई भारतीयों का करोड़ों रुपयों की चपत लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, टेलिग्राम, व्हाट्सएप पर हर जगह इसको लेकर लोग पोस्ट कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है ये एप और क्यों लग रहे हैं घोटाले का आरोप। ( power bank scam news )

UP-TET की परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित

क्या है पावर बैंक एप ? ( what is power bank app )

पावर बैंक प्ले स्टोर में उपलब्ध एक ऐप है जो दावा करता है कि आप वहां पैसे लगाकर बहुत सारा मुनाफा कमा सकते हैं। इस ऐप में सबसे पहले आपको रिचार्ज करना होता है, जिसकी शुरुआत 300 रुपयों से होती है। रिचार्ज करने के बाद आपको ऐप में उपलब्ध असेट खरीदने होते हैं।
ऐसे समझिए कि आपने 300 रुपए के रिचार्ज से एक असेट खरीदा तो उससे आपको 40 पैसे प्रति घंटे मिलने का दावा किया जाता था। बता दें इस ऐप पर आप 3 लाख तक के असेट खरीद सकते थे। रिचार्ज करने के लिए जाने-माने गेट वे पे यू और रेजर पे का उपयोग किया जाता था। एक बार असेट खरीद लेने के बाद जब आप के पैसे आने लगते तब आपको वहां अपनी बैंक डिटेल्स जोड़ कर उन्हें निकाल लेना होता था। ( power bank app real or fake )

सोशल मीडिया पर लोगों का आरोप

सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस स्कैम को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी ने लोगों का झांसा देकर अब जवाब नहीं दे रही है और पैसा वापस नहीं कर रही है। यहां तक की कई लोगों ने अपना इन्वेस्ट किए हुए पैसे का स्क्रीनशाट भी लगाकर दिखा रहे हैं कि उनका पैसा फंस गया है और निकालने का कोई ऑप्शन नहीं है।

यूजर्स की अपील ( power bank app real or fake )

power bank scam

गूगल प्ले स्टोर पर भी सवाल ( power bank app real or fake )

इस स्कैम को लेकर कई सारे यूजर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जगह है कैसे मिल गया?

power bank scam, power bank ghotala news,

इस मसले को लेकर samachar up ने धोखाधड़ी का शिकार हुए कुछ लोगों से बात की। इसी में से एक राघव उपाध्याय ने बताया कि मैंने 9 मई को पे यू मनी के माध्यम से पावर बैंक ऐप में 6000 का रिचार्ज किया था, जिसके बाद मैंने वहां 2 असेट खरीदे और एक असेट मुझे फ्री मिला। कंपनी के अनुसार उन असेट्स से मुझे हर घंटे कुछ रुपए मिलने थे, जिसे मैं 24 घंटे के बाद निकाल सकता था। 10 तारीख को जब मैंने अपने पैसे निकालने चाहे तो ऐप ने बैंकों की समस्या का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। वहीं फिर आज यानी 12 मई को ऐप बंद होने की खबर दी गई है।

POWER BANK APP SCAM, POWER BANK SCAM NEWS, WHAT IS POWER BANK APP
POWER BANK APP SCAM

यूपी: आज की पांच बड़ी खबरें

हर मंडल मुख्यालय में बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड का पीडियाट्रिक ICU बनाया जाए : सीएम योगी

सीएम योगी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि विशेषज्ञों के आकलन के मद्देनजर सभी जिलों में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की जरूरत है। इस उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण, मेडिसिन आदि की उपलब्धता करा ली जाए। हर जिला अस्पताल में न्यूनतम 10-15 बेड और मेडिकल कॉलेज में 25-30 बेड की क्षमता वाले पीडियाट्रिक आईसीयू को तैयार कराया जाए। मंडल मुख्यालय पर न्यूनतम 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू होना चाहिए। हर लक्षणयुक्त व संदिग्ध व्यक्ति की एंटीजन जांच की जाए। आरआरटी टीम की संख्या बढ़ाई जाए। ( up today latest news in hindi )

योगी सरकार के कोविड प्रबंधन का कायल हुआ WHO

UP सरकार के कोविड प्रबंधन पर एक बार फिर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मुहर लगा दी है। WHO ने अपनी वेबसाइट पर यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन की खुलकर तारीफ की है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि UP सरकार ने किस तरह से 75 जिलों के 97,941 गांवों में घर-घर संपर्क कर कोरोना की जांच करने के साथ आइसोलेशन और मेडिकल किट की सुविधा उपलब्‍ध कराई। बता दें इस तरह का अभियान चलाने वाला UP देश का पहला राज्‍य है।

( up today latest news in hindi )

आजम खान से जुड़ी खबर पूरी तरह से अफवाह: मेदांता

सपा नेता आजम खान की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने पूरी तरह अफवाह बताया है। राकेश कपूर ने कहा कि आजम खान से जुड़ी खबर पूरी तरह से अफवाह है। उनका कोविड वार्ड के ICU में इलाज चल रहा है। निमोनिया के चलते ऑक्सीजन लेवल कम हुआ। अगले 72 घंटे इलाज के लिहाज से काफी अहम हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

( up today latest news in hindi )

लखनऊ में शुरू हुई ऑटो एंबुलेंस सेवा, 24 घंटे Corona मरीजों को मिलेगी फ्री में सुविधा

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को थ्री व्हीलर्स ऑटो एंबुलेंस की सेवा की शुरुआत हो गई है। यह सेवा कोरोना मरीजों को मुफ्त दी जाएगी। इस सेवा को स्प्रेड इस्माइल संस्था की पहल पर थ्री व्हीलर ऑटो यूनियन के सहयोग से शुरू किया गया है। सेवा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे मदद मिलेगी। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: 7307574739, 9956899866 व 9415756308 हैं।

कोरोना मरीजों के लिए जानलेवा ब्लैक फंगस की UP में दस्तक

लखनऊ में कोरोना संक्रमित 3 मरीज घातक ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस की चपेट में आ गए हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इन तीनों मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस होने की पुष्टि की गई है। KGMU के मेडिसिन डिपार्टमेंट में इनका इलाज चल रहा है। बता दें कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस के होने की शिकायत मिल रही थी। अब KGMU ने आधिकारिक तौर से मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि की है।

 

BREAKING: UP-TET की परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित

1

UP-TET की परीक्षा (UP-TET Exam) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस के बीच परीक्षा को फिलहाल अग्रिम आदेशों तक टाल दिया गया है। बाद में परीक्षा की नई डेट जारी की जाएगी।

पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षा के लिए 11 मई को विज्ञापन जारी होना था और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होनी थी।

 

UP TET EXAM CANCEL