यूपी सरकार मंगवाएगी DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG

SAMACHAR UP: डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO) द्वारा तैयार एंटी कोविड दवा 2डीजी (Anti Covid Drug 2DG) को यूपी सरकार ने मंगवाने के लिए अधिकारियों से केंद्र को मांग पत्र भेजने को कहा है। सोमवार को टीम-9 संग कोरोना समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने निर्देश दिया कि DRDO की ओर से लॉन्च की गई नई दवा के लिए आवश्यक मांग पत्र केंद्र को तत्काल भेजकर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।

गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई नई दवा 2डीजी को लॉन्च किया। इस दौरान 10 दवाओं की 10 हजार खेप अस्पतालों में प्रयोग के लिए जारी कर दिया गया। 2डीजी को कोविड मरीजों के लिए रामबाण माना जा रहा है।

दवा कैसे करेगी काम, और कितनी होगी कीमत, यहां जानें

दवा काफी असरदार

DRDO के अधिकारियों ने बताया कि ये दवा मरीजों की जल्द रिकवरी में मदद करती है और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी काफी कम कर देती है। दवा निर्माता भविष्य में इसके उपयोग के लिए दवा के उत्पादन में तेजी लाने पर काम कर रहे हैं। दवा डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है।

दवा कैसे करेगी काम, और कितनी होगी कीमत, यहां जानें

ऐसे काम करती है दवा

विशेषज्ञों का कहना है कि ये दवा एक तरह का सूडो ग्लूकोज मोलेकल है, जो कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकता है। ये दवा दुनिया की उन चंद दवाओं में शुमार हो गई है, जो खास तौर पर कोविड को रोकने के लिए बनाई गई हैं।

दवा कैसे करेगी काम, और कितनी होगी कीमत, यहां जानें

UP BOARD: हाईस्कूल की परीक्षा रद्द करने की तैयारी ?

Samachar up:  CBSE और CISCE की तरह ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) भी हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने की तैयारी में है। कोरोना की वजह से बढ़ रहे लॉकडाउन को देखते हुए बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों से हाईस्कूल के छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के परिणाम मंगलवार तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ( up 10th board exam update )

बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी जिलों के डीआईओएस से कहा है कि वे सभी प्रधानाचार्यों से मांगी गई जानकारी को मंगलवार तक बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड करवा दें, जिस जिले की जानकारी अपलोड नहीं होगी, उसकी जिम्मेदारी संबंधित जिले के डीआईओएस की होगी। up 10th board exam update

10वीं के 2994312 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है

मिल रही जानकारी के मुताबिक छमाही और प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर छात्रों को 11वीं में प्रोन्नति दे दी जाएगी। हालांकि, अब तक शासन या बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा निरस्त करने संबंधी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस प्रकार कोरोना कर्फ्यू बढ़ रहा है उसमें परीक्षा कराना संभव नहीं दिख रहा। बता दें कि 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं के 2994312 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। up 10th board exam update

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के इलाज से हटाई गई प्लाज्मा थेरेपी

कोरोना संकट के बीच प्लाजमा थेरेपी को लेकर ICMR और AIIMS ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के इलाज से प्लाज्मा थेरेपी हटाई दी गई है। इस संबंध में AIIMS और ICMR की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। (plasma icmr guidelines)

इससे पहले कोविड-19 संबंधी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) , नेशनल टास्क फोर्स की बैठक में सभी सदस्य इस पक्ष में थे कि प्लाजमा थेरेपी को कोरोना इलाज पद्धति से हटाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कोरोना थेरेपी प्रभावी नहीं है और कई मामलों में इसका अनुचित रूप से इस्तेमाल किया गया है।

वाह विधायक जी वाह! कोरोना काल में बना लिए अपने 71 प्रतिनिधि

भारत देश इस वक्त कोरोना महामारी के प्रकोप को झेल रहा है। केंद्र हो या राज्य सरकार सभी अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। ये एक ऐसा समय है जब जनता के प्रतिनिधियों को लोगों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलना चाहिए। अपने क्षेत्र में कोरोना के इलाज में लगने वाली चीजों की आपूर्ति पर ध्यान देना चाहिए। वहीं इस भयंकर समय में मध्यप्रदेश से एक विधायक जी की अजब-गजब खबर सामने आई है। दमोह जिले के हटा से विधायक पीएल तंतुवाय ने अपने 71 प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं।

हटा विधायक पी एल तंतुवाय ( PL Tantuway ) ने नियुक्त किए अपने 71 प्रतिनिधि-

हाल ही में हुए उपचुनावों के समय मध्यप्रदेश का दमोह जिला काफी सुर्खियों में रहा। अब दमोह के हटा से विधायक पी एल तंतुवाय ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरने वाला काम कर दिया है। भाजपा विधायक ने कोरोना काल में अपने प्रतिनिधियों की लंबी सूची तैयार कर दी है। दो दिन के अंदर शहर से 71 प्रतिनिधि बना दिए गए हैं। इस काम पर विधायक का कहना है कि ऐसे करने से वो भाजपा के नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही विधायक पी एल तंतुवाय की चर्चा-

एक साथ 71 प्रतिनिधि बनाने के बाद MLA PL Tantuway की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट में लोग उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एक फेसबुक यूज़र ने कहा – हटा विधायक जी को तत्काल कार्य करने में असमर्थता जता कर इस्तीफा दे देना चाहिए। 71 प्रतिनिधि तो मध्यप्रदेश के इतिहास में शायद ही किसी विधायक ने बनाए हों, विधायक छोड़िए सांसद तक ने नहीं बनाए होंगे।

पूर्व कांग्रेस मंत्री राजा पटेरिया ने नियुक्तियों को बताया अवैध-

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने विधायक द्वारा की गई नियुक्तियों को अवैध बताया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में इस तरीके से इतने प्रतिनिधि बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। पूर्व में म.प्र शासन द्वारा यह व्यवस्था जरूर दी गई थी कि यदि कोई विधायक किसी मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं तो वह एक या दो प्रतिनिधि चुन सकते हैं। पी एल तंतुवाय ने जो नियुक्तियां की हैं वो अवैध हैं, उन्हें तत्काल रद्द करना चाहिए।

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए सांसद रितेश पाण्डेय, यूपी के सभी विधायकों से की ये अपील

Ambedkar Nagar के सांसद रितेश पाण्डेय कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्रवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं। 15 मई को जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने सांसद से जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगवाने में मदद मांगी थी। जिसके बाद अगले ही दिन यानी 16 मई को पाइप लाइन के लिए सांसद निधि से 22 लाख की राशि दे दी गई है।

Mp Ritesh Pandey की निधि से जलालपुर CHC में लगेगी ऑक्सीजन पाइप लाइन-

अंबेडकर नगर के मुख्य विकास अधिकारी के अनुरोध पर सांसद रितेश पाण्डेय ( Mp Ritesh Pandey ) ने जनहित में कोविड 19 में सहायता के लिए सांसद निधि से 22 लाख रूपए दिए हैं। इन पैसों से जलालपुर विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। एक ओर जहां कोरोना महामारी के समय जन प्रतिनिधि छुपते नजर आ रहे हैं, ऐसे में सांसद रितेश पाण्डेय ने अच्छा उदाहरण पेश किया है।


मार्च के महीने में जिला अस्पताल में वेंटिलेटर आदि के लिए की थी सहायता-

सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल में बताया है कि उन्होंने मार्च के महीने में जिला अस्पताल में वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों के लिए 50 लाख रूपए दिए थे। इसके बाद सवाल करते हुए उन्होंने कहा, ”पिछले मार्च जिला अस्पातल में वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य संबंधित उपकरण लगवाने के लिए मैंने ज़िला प्रशासन को 50 लाख रूपये दिए थे। पर आज यहां ऑक्सीजन की कमी है, कई वेंटीलेटर नहीं चल रहे, अनेस्थिस्ट और टेक्नीशियन नहीं हैं — तो आखिर जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया पैसा कहाँ गया?”

विधायकों से अपने क्षेत्र में मदद करने की अपील की-

( Mp Ritesh Pandey ) ने कहा है कि सांसद निधि 2 साल के लिए निलंबित है। जबकि प्रदेश के विधायकों की निधि को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने सभी विधायकों से निवेदन किया है कि वे अपने क्षेत्र के PHC और CHC में ऑक्सीजन की सप्लाई और बेड की व्यवस्था के लिए अपने फंड जरूर उपलब्ध करवाएं।

भदोही: कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

भदोही ( Bhadohi News) जनपद की क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐसे ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें L-2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है। bhadohi news today

भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बंद पड़े वर्कशॉप में छापा मारकर 9 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये हैं। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। bhadohi news today

मुखबिर से सूचना मिलने पर भदोही क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जहां 9 सिलेंडर बरामद हुआ है, जिसमें 6 सिलेंडर खाली तथा 3 सिलेंडर में ऑक्सीजन भरा हुआ था। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने 10,920 रुपया बरामद किया है। bhadohi news today

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी करने वाले सुग्रीव कुमार मोदनवाल व श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 269, 270, 420, 120 बी व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

20 मई से प्रदेश में फिर से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं, निर्देश हुए जारी

SAMACHAR UP -उत्तरप्रदेश में जारी लॉकडाउन को शनिवार को 24 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंत्रीमंडल के साथ हुई बैठक में बहुत से अहम फैसले लिए गए। इसी बैठक में स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। इससे पहले दिए गए निर्देशों में सरकार ने स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को ऑनलाइन क्लास बंद करने के निर्देश दिए थे।

इस दिन से शुरू होंगी प्रदेश में ऑनलाइन कक्षाएं- UP NEWS

योगी सरकार द्वारा कहा गया है कि 20 मई से बेसिक शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। पूर्व में लिए गए फैसलों में शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी गई थी। बता दें, फिलहाल ऑफलाइन क्लास पर रोक पहले की तरह जारी रहेगी।

जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन से भोजन की व्यवस्था- UP NEWS

सीएम योगी ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए कम्युनिटी किचन की सहायता से भोजन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रखी जाए। जहां पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है वहीं अति आवश्यक सेवाओं को इसमें छूट प्रदान की गई है।

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओँ पर कोई फैसला ?

बैठक में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसा संभावनाएं हैं कि 20 मई के बाद UP Board 10th, 12th Board Exam 2021 के लिए कोई फैसला लिया जा सकता है। अभी तक बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा नहीं की है। इसलिए अनुमान है कि जून-जुलाई में परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता है।

UP NEWS: 15 मई की बड़ी खबरें

फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों को एक हजार रुपये महीना

UP NEWS -यूपी में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 24 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा भी यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब फुटकर दुकानदार, रेहड़ी- पटरी वालों को एक हजार रुपये महीना भत्ता और 3 महीने का राशन भी दिया जाएगा। शनिवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया। ( UP BREAKING NEWS )

प्रदेश के सभी 75 जिलों में तैनात किए गए नोडल अफसर

UP NEWS – कोरोना संक्रमण का प्रसार गांवों की ओर अधिक होते देख सीएम योगी ने सीनियर IAS अफसरों को जिलों का नोडल अधिकारी बनाया है। प्रदेश में 59 अफसरों को 75 जिलों का नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। यह अफसर एक सप्ताह तक जिले में प्रवास करेंगे। नोडल अधिकारी रोज जिलाधिकारी तथा सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी से रोज रिपोर्ट लेंगे। ( UP BREAKING NEWS )

चित्रकूट जेल: शूटआउट में मारे गए कैदियों की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

UP NEWS- चित्रकूट जेल गैंगवार के बाद मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसके मुताबिक अंशु दीक्षित ने पहले मुख्तार के खास मेराज उर्फ मेराजुद्दीन पर 3 फायर किए थे। फिर मुकीम के शरीर में 13 गोलियां दाग दीं। वहीं खुद अंशु पुलिस की 20 गोलियों से मारा गया। यानी कि जेल में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं थीं। इस मामले में जेलर समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है तो वहीं कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ। ( UP BREAKING NEWS )

12 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट ( UP BREAKING NEWS )

SAMACHAR UP -मौसम विभाग ने प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हाथरस, एटा, अलीगढ़, कासगंज समेत 12 जिलों में तेज बूंदाबांदी के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरीके से मौसम बना रहेगा। उनके अनुसार 40 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह मौसम लगातार बदलेगा। ( UP BREAKING NEWS )

UP NEWS -बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,547 नए मामले

SAMACHAR UP – यूपी में कोरोना के मामले अब रोजाना कम होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 12,547 नए मामले सामने आए। इस दौरान 281 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 28,404 मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें यूपी में अब तक कोरोना से कुल 17,238 लोगों की मौत हो चुकी है। आज मेरठ में सबसे ज्यादा नए केस आए हैं। यहां 879 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबिक 19 लोगों की मौत। ( UP BREAKING NEWS )

सीएम योगी का आदेश: सभी डीएम शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकें

योगी सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिलों में शवों के अंतिम संस्कार उचित तरीके से कराएं। शवों को नदियों व जल में प्रवाहित करने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इसके साथ ही सरकार ने शवों के अंतिम संस्कार में 5000 रुपए खर्च करने का आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखे हैं।

UP BREAKING: यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया गया है। कर्फ्यू को इस बार 24 मई तक कर दिया गया है। इससे पहले यह 17 मई तक लागू था। ( UP LOCKDOWN NEWS )

इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। बता दें लॉकडाउन लगने से प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को 15,774 केस सामने आए थे। ( UP LOCKDOWN NEWS )

गौरतलब है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे 3 मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि 6 मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था और जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है। बता दें कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है। इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है।

 

प्रयागराज: संन्यास लेने के बाद भी महंत आनंद गिरी परिवार से रखते थे संबंध, निष्कासित हुए

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत स्वामी आनन्द गिरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से निष्कासित कर दिया है। महंत नरेंद्र गिरि ने स्वामी आनंद गिरि को संन्यास धारण करने के बावजूद अपने परिवार से संबंध रखने के कारण उन्हें निष्कासित किया है। (swami anand giri expelled from niranjani akhara)

श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से भी निष्कासित

इतना ही नहीं महंत नरेंद्र गिरि ने स्वामी आनन्द गिरी को तत्काल प्रभाव से श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से भी निष्कासित कर दिया है। स्वामी आनंद गिरि पर आरोप है कि बाघम्बरी गद्दी और मंदिर से अर्जित धन वे घर भेजते थे। उन्होंने पूरे मामले में अखाड़े के पंच परमेश्वरों से जांच करायी थी। पंच परमेश्वरों की जांच में दोनों आरोप सही पाए थे। इसके बाद ये सख्त कार्रवाई की गई है। ( pryagraj news )

महंत नरेंद्र गिरि की ओर से भेजे गए पत्र पर पंच परमेश्वर कार्यकारिणी की हरिद्वार में हुई बैठक में स्वामी आनन्द गिरी के निष्कासन पर बड़ा फैसला लिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वरों की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। ( pryagraj news )

आनन्द गिरी को 2019 में हुई थी जेल

बता दें कि स्वामी आनन्द गिरी आस्ट्रेलिया में 2016 और 2018 के पुराने मामले में अपनी दो महिला शिष्याओं के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में वर्ष 2019 में सुर्खियों में आये थे। इस मामले में उन्हें मई 2019 में जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि सितम्बर माह में सिडनी कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी करते हुए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद ही स्वामी आनन्द गिरी की स्वदेश वापसी हुई थी। ( pryagraj news )