Corona Update -यूपी में15 अप्रैल से शुरू होगा कंस्ट्रक्शन का काम

UP corona News- देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यूपी में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सोमवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंत्रियों की कमेटी और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 15 अप्रैल के बाद से क्या क्या काम शुरू करना है उसपर चर्चा की।

बैठक में तय किया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट शुरू किए जाएंगे। फिलहाल, इन साइट पर 40 फीसदी मजदूर मौजूद हैं। इस दौरान लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

वहीं, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है, लेकिन अपनी तरफ से 15 अप्रैल से कुछ रियायतों का ऐलान कर दिया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 550 पहुंच गई है। राजधानी लखनऊ के केजीएमयू द्वारा जारी नए आंकड़े के मुताबिक 47 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

कोरोना काल में कैंसर के मरीज कैसे रखें अपना ख्याल

कोरोना वायरस संक्रमण की लगातार बढ़ रही खबरें परेशान करने वाली है। ऐसे में कैंसर पीड़ित और उनके परिजन वायरस को लेकर काफी चिंतित होंगे, क्योंकि कैंसर और उसका ट्रीटमेंट शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम कर देता है। आईए जानते हैं कि इस कोरोना काल में कैंसर के मरीजों को कैसे अपने आप को बचा कर रखना है।

कोरोना वायरस क्या है?

कोरोना वायरस एक फ्लू जैसा वायरस है जो कि कोविड-19 नामक बिमारी से ग्रसित करता है। यह मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। बहुत से लोगों को यह कुछ ज्यादा हानि नहीं पहुंचाता है पर कैंसर और उसके इलाज के दौरान इंसान की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कैंसर और उसका इलाज प्रतिरोधक क्षमता को कैसे कम कर देता है?

प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर को अनेक प्रकार की बिमारियों और संक्रमणों से बचाता है, जिनमें से एक कोरोना वायरस भी है। कैंसर जैसी बिमारी से ग्रसित लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है, जिससे उनका शरीर संक्रमणों से नहीं लड़ पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किमौथेरेपी अस्थिमज्जा (बोन मैरो) को जरूरत के हिसाब से श्वेत रक्त कोशिकाओं नहीं बनाने देता है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बेहद जरूरी होता है।
कुछ अन्य प्रकार के कैंसर ऐसे भी हैं जो संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर देता है। ऐसा ज्यादातर मामला ल्यूक्मिया जैसे केसों में देखने को मिलता है।

कोरोना के लक्षण मिलने पर मैं क्या करूं?

कोरोना के लक्षण कुछ इस प्रकार के होते हैं-
-तेज बुखार आना
-लगातार खांसी का आना
-स्वाद या गंध का पता नहीं चलना

अगर आप में ऐसे के किसी प्रकार के लक्षण मिलते हैं तो जल्द-जल्द अपने पर्सनल डॉक्टर, किमोथेरेपी एक्सपर्ट या कैंसर स्पेलिस्ट से संपर्क करें।

उन मरिजों को क्या करना चाहिए जिनमें किसी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं हैं?

कोरोना से संक्रमित कैंसर के मरिजों में गंभीर रूप से बिमार होने का खतरा ज्यादा रहता हैं। अगर आप कैंसर का इलाज करा रहें हैं तो आपको अपने शरीर की रक्षा के लिए कुछ खास ही ध्यान देना होगा। अगर आप निम्न प्रकार में से किसी प्रकार का इलाज करा रहें हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है।

  • कीमोथेरेपी
  • लंग कैंसर के लिए रेडियोथेरेपी
  • बल्ड और बोन मैरो के कैंसर जैसे ल्यूक्मिया, लिम्फोमा या माइलोमा का इलाज
  • इम्मयूनोथेरेपी और ऐंटीबॉडी ट्रीटमेंट
  • अन्य लक्षित कैंसर उपचार होने से जो प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकता है, जैसे कि प्रोटीन काइनेज अवरोधक या PARP अवरोधक
  • जो पिछले 6 महीनों में अस्थि मज्जा या स्टेम सेल प्रत्यारोपण कर चुके हैं, या जो अभी भी इम्यूनोसप्रेशन दवाएं ले रहे हैं।

अगर आप इनमें से किसी एक समूह में हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क ले कर उससे सलाह लेनी चाहिए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी की गई सभी गाइडलाइन को फॉलो करना चाहिए। आप अगर ज्यादा दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो भारत सरकार के हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या फिर 24 घंटों चलने वाले टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

मुझे पहले कैंसर था पर अब मैं उसका इलाज नहीं करवा रहा हूं, ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए?  क्या मैं भी कोरोना के कारण गंभीर रूप से बिमार हो सकता हूं?

कैंसर के इलाज के दौरान शरीर काफी कमजोर हो जाता है। रेडियोथेरेपी और किमोथेरेपी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है जिससे शरीर अन्य बिमारियों और संक्रमणों से लड़ने लायक नहीं रह जाता। ऐसे में आप अपने डॉक्टर से सलाह लेते हुए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयों को सेवन कर सकते हैं। कुछ चीजों का आपकों खास ध्यान रखना हैं, जैसे-

  • सोशल डिस्टेंस का पालन करना।
  • लगातार मास्क का उपयोग करना।
  • अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से अच्छे से धोना।
  • प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले व्यंजनों को अपने डाइट में शामिल करना।
  • काढ़े का उपयोग करना।

 

ऐसे समय में जब दुनियाभर में कोरोना वायरस से 7 लाख से भी ज्यादा मौते हों चुंकि हैं तब हमें अपने सेहत पर खासा ध्यान देने की जरूरत हैं। अच्छा खान-पान और कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार/डॉक्टरों द्वारा जारी कि गए गाईडलाइनों का पालन करने में ही समझदारी है।

यह लेख

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े

लखनऊ:

> उत्तर प्रदेश में अब तक 1436 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण।

> कोरोना प्रभावित देशों से अबतक 52595 लोग उत्तर प्रदेश लौटे।

> अब तक 103 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई।

> नोएडा में 39, मेरठ में 19, आगरा के 11, लखनऊ 9, गाजियाबाद 7, बरेली में 6, शामली 2, पीलीभीत 2, वाराणसी 2, लखीमपुर खीरी 1, मुरादाबाद 1, कानपुर 1, जौनपुर 1, शामली 1, बागपत 1, बुलन्दशहर मे 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव।

> 11166 लोगों को 28 दिन के अंदर ऑब्जरवेशन पर रखा गया।

> 8 आगरा 2 गाजियाबाद और 6 नोएडा,1 लखनऊ समेत 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज।

> यूपी के हवाई अड्डों पर अब तक 26369 लोगों की जांच की गई।

सीएम योगी ने दिया निर्देश, 1 मार्च के बाद से आये हर नागरिक की होगी कोरोना की जांच

देश भर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है. यूपी में लगातार पलायन जारी है. शनिवार को भी हजारों की सख्या में लोग दिल्ली से यूपी आये. इस बीच यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है की जो भी व्यक्ति 1 मार्च के बाद से प्रदेश में आया है उसकी जांच की जाएगी. अगर किसी को जरा सा भी शक हो तो क्वारंटाइन करें, लोगों को 14 दिनों का हेल्थ प्रोटोकॉल पालन कराएं।

इस दौरान सीएम ने कहा, ‘हर गरीब, दिहाड़ी मजदूर को सरकार 1,000 रुपये देगी, वो भले ही प्रदेश के किसी भी कोने में हो।और गरीब लोगों से मकान मालिक किराया ना लें। किसी को भी घबराने की जरूरत नही।’

योगी ने कहा कि यूपी में जो भी आ गए हैं, या पहले से रह रहे हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी हमारी, उन्हें भोजन, शुद्ध पानी, दवा देंगे, उनके चलते बाक़ी लोगों के स्वास्थ्य का कोई खतरा भी नहीं पैदा होने देंगे, वो अपने राज्य में नहीं जाना चाहते तो भी कोई बात नहीं, सबकी हिफ़ाज़त मेरी जिम्मेदारी है।

साथ ही जो बाहरी राज्यों के कामगार हैं, उनकी दैनिक ज़रूरतों और आर्थिक ज़रूरतों की चिंता करें अधिकारी, ताकी वे अपने अपने राज्यों के लिए पलायन ना करें, जो चुनौती हमारे राज्य पर आई है, पलायन के चलते हम नहीं चाहते कि बाकी राज्यों के सामने ये चुनौती आए।

 

source

कोरोना के बाद चीन में एक नए वायरस से 1 की मौत- हड़कंप

चीन में ही उपज कोरोना से दुनिया खौफ में चल रही है कि इसी बीच एक नए वायरस ने जन्म ले लिया जिसका नाम hantavirus बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वायरस चूहे से फैलता है।

बात दें कि इस वायरस से चीन के यूनान प्रान्त में सोमवार को एक व्यक्ति की बस में मौत हो गयी जिसकी पुष्टि हो चुकी है। वहीं बस के अन्य 32 पैसेंजर की जांच की गयी है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकि है।

अमेरिकी एजेंसी सेंटर फ़ॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDCP) के मुताबिक चूहों के मल-मूत्र आदि के संपर्क में आने से इंसान इस वायरस से संक्रमित हो सकता है।hanta

कोरोना: CM योगी ने 20 लाख से ज्यादा मजदूरों को भेजी 1 हजार रुपये की पहली किस्त

0

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते रोजगार पर भी असर पड़ने लगा है। इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लगभग 20 लाख दिहाड़ी मजदूरों को 1 हजार की पहली किस्त डीबीटी) के माध्यम से उनके अकाउंट में भेज दी है।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ सबको सहभागी बनाने की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने दैनिक श्रमिकों के लिए भरण-पोषण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार रेहड़ी, ठेला, खोमचा, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक और पल्लेदारों को भी 1 हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता दे रही है. इसके लिए नगर विकास विभाग को अधिकृत किया गया है।’

इन्‍हें दिया जा रहा मुफ्त में राशन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक, निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निर्माण श्रमिक और प्रतिदिन कमाने वाले श्रमिकों को हम यह नि:शुल्क राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके तहत 20 किलो गेंहू और 15 किलो चावल की व्यवस्था की गई है। साथ ही जो लोग भी इससे वंचित रह जाएंगे और किसी भी योजना से आच्छादित नहीं है, उन्हें भी 1 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Corona Breaking: यूपी के 15 जिले लॉकडाउन, अब फ्री में होगी जांच

कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए देश के 75 जिलों को 31 मार्च तक पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर शामिल हैं।

जनता कर्फ्यू को कल सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया

इसके अलावा यूपी सरकार ने प्रदेश में जनता कर्फ्यू को कल सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही सीएम योगी ने निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जांच फ्री में की जाएगी। सीएम ने कहा इस समय प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा आइसोलेशन बेड हैं। आने वाले दो दिनों के अंदर यह संख्या 10 हजार से ज्यादा हो जाएगी।

प्रदेश में अबतक 27 मरीज

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या प्रदेश में 27 थी। इनमें से 11 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि बाकी संक्रमित मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

भारत में भी बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा- जानें, कैसे करें बचाव और क्या है लक्षण

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर ने हाहाकार मचा रखा है। चीन में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3000 के पार कर गई है। वहीं, अब तक 70 देशों में इसके संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं।

korona virus news in hindi, korona virus se kaise bache, corona virus in india news in hindi
pic credit- BBC

इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। अब तक यहां 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

– दिल्ली से एक मरीज
– आगरा से 6 मरीज
– 16 इटालियन नागरिक और एक ड्राइवर
– तेलंगाना से एक
– केरल से 3 (इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं)

कोरोनो वायरस की खबर, korona virus news in hindi
Pic credit- BBC

कोरोना वायरस के लक्षण

इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है।

कोरोनो वायरस से कैसे बचें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक, हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखे। अंडे और मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।

यूपी के 65 जिलों को PNRB का लाइसेंस, सीएनजी के किल्लतों से मिलेगा छुटकारा

भारत सरकार पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए सीएनजी और दूसरे अन्य विकल्पों को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस रेग्यूलेटरी बोर्ड ने यूपी में 65 से अधिक जिलों को सीएनजी लाइसेंस जारी कर दिए हैं।

यूपी में नेपाल की सीमा से सटे तीन-चार जिलों और मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटे बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी जिलों में सीएनजी सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी गयी है।

इन शहरों में मिलेगी सुविधा

अयोध्या, सुलतानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद सिटी, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव जिला, कौशांबी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, हाथरस, संत रविदासनगर और गोरखपुर।

OMG! शिमला मिर्च के अंदर मिला जिंदा मेंढक, उड़ गए सब के होश

0

कनाडा में एक कपल के साथ एक बेहद ही अजीबोगरीब वाकया घटा। दरअसल, कपल खाना बनाने के लिए बाहर से सब्जी में शिमला मिर्च खरीद कर ले आया। लेकिन, जब खाना बनाने के लिए सब्जी काटने गया तो शिमला मिर्च में जीवित मेढक मिला। मेढक देखते ही कपल के होश उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 9 फरवरी की है। इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिमला मिर्च में एक भी छेद भी नहीं था, इसके बावजूद उसमें मेढक कैसे निकला।

कपल ने मेढक निकलने के बाद उसे एक अलग जार में रख दिय। इसके बाद सुपरमार्केट से इसकी शिकायत की। फिलहाल मेढक और शिमला मिर्च की जांच की जा रही है। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।