यूपी में धान खरीद के लिए सीएम योगी का नया आदेश

योगी सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्तूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए किसानों के लिए बुधवार से पंजीकरण लिंक उपलब्ध करा दिया गया।

आधार में लिंक मोबाइल नम्बर अनिवार्य

पंजीकरण के लिए आधार में लिंक मोबाइल नम्बर दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए ऐसे किसान जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की प्रक्रिया में शामिल होना है, अपने आधार पंजीकरण से मोबाइल नम्बर किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से लिंक करा लें।

सरकार प्रत्येक किसान को उसके धान के एक-एक दाने का मूल्य दिलाने के लिए नई धान खरीद नीति बना चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर बनाई गई नीति पर काम भी शुरू हो चुका है।

धान खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था के लिए सरकार ने आधार में लिंक मोबाइल पर OTP आधारित पंजीकरण अनिवार्य किया है। पंजीकरण के लिए 24 घंटे में 3 बार ही OTP भेजा जाएगा। यह OTP मात्र 10 मिनट के लिए वैध होगा। किसानों को यह सुविधा भी दी गई है कि उन्हें अब बैंक विवरण पंजीकरण के समय भरना अनिवार्य नहीं होगा बल्कि भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा।

 

UP: 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को योगी की सौगात

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सौगात दी है। सीएम योगी ने 11 फीसदी की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) भत्ता देने को मंजूरी दे दी।

बता दें कि सीएम योगी ने बीते दिनों इसकी घोषणा विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान की थी। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किया जा सकता है।

इससे प्रदेश सरकार के 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारकों को सीधा लाभ होगा। इस फैसले से 01 जुलाई 2021 से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 17 फीसदी के स्थान पर अब 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

मोहब्बत का महीना: इश्क से लबरेज अफसानों की दुनिया

0

पुस्तक: मोहब्बत का महीना

लेखक: विपिन तिवारी

प्रकाशन: अथर्स इंक पब्लिकेशन्स

कीमत: 200 रुपए

********************************************

पुस्तक समीक्षा:

कहानियों को कहने का तरीका और जैसे का तैसा रख देने की कला ‘मोहब्बत का महीना’ में मिल जाती है। ये किताब कहानियों का संग्रह है, जिसमें कुल 8 कहानियां शामिल हैं। किताब की शुरुआत से ही इसमें नयापन होने की खुशबू आने लगती है। ‘मोहब्बत का महीना’ इसमें शामिल की गई एक कहानी है जो सबसे अलग लिखी गई है।

कहानी में नयापन और रिश्तों की बारीकियां आपको इस किताब में देखने को मिल जाएंगी। हर कहानी अपना अलग रूप लेकर आपके सामने आती है और रिश्तों, मानव मूल्यों को सीधा का सीधा आपके मन में उतर जाती हैं।
इस किताब को सबसे अलग बनाती है कहानियों को लिखने की कला। इन्हें लिखे जाने का तरीका। कहानियां शुरू होती हैं फ्लैशबैक से और सारा कुछ घुमाने के बाद आपको फिर उसी जगह पर लाकर छोड़ देती हैं जहां से आपने पढ़ना शुरू किया था। इस पूरी प्रक्रिया में आप सैर लगाकर आ जाते हैं। जैसे कोई फिल्म देख आई हो।

 

mohabbat ka mahina
mohabbat ka mahina

इसकी टाइटल कहानी ‘मोहब्बत का महीना’ की बात करें तो इसमें चार किरदारों को शामिल किया गया है। ओम, अनामिका, मानव और कल्पना। खास बात ये है कि इस कहानी में ओम ही मानव है, जबकि अनामिका और कल्पना दो अलग-अलग किरदार। ये कहानी ओम से शुरू होती है और मानव पर जाकर खत्म हो जाती है। इस बीच हुए इन चारों किरदारों के संवाद ही आपको हंसा, रुला और सहमा देने के लिए काफी हैं। इन किरदारों की तय की हुई दूरी में इनके साथ चलते हुए आपको अपनापन लगने लगता है। इनके थकान में आप खुद की थकान महसूस करते हैं। इनके रोने में खुद का रोना ढूंढ लेते हैं।

कुल मिलाकर 8 कहानियों से सजी ये किताब आपको एक अलग ही दुनिया से परिचय कराएगी। इसे लिखने के ढंग और दिल के अंदर तक समा जाने वाले संवाद आपको हमेशा याद आने वाले हैं। अगर आप इस किताब में पैसे खर्च करते हैं तो ये आपके लिए फायदे का सौदा ही साबित होने वाला है। अंत में हासिल होता है ‘मोहब्बत को मोहब्बत से जीने का तरीका’ जो अपने आप में बिल्कुल अलहदा है।

पुस्तक को इन लिंक्स के साथ खरीदें–
amazon – https://amzn.to/3kTJOl2
flipkart– https://bit.ly/3iRQSfc
लेखक के बारे में– https://vipintiwari.in/

क्या है आयुष्मान भारत योजना? जानें विस्तार से…

आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों खासकर बीपीएल धारक को हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम मुहैया कराना है। इस योजना के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है।

कौन ले सकता है आयुष्मान योजना का लाभ

आयुष्मान भारत योजना (ABY) का लाभ, गरीब, वंचित ग्रामीण, शहरी श्रमिक और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर शहरी परिवार इस योजना के पात्र हैं। दरअसल, 2011 में की गई सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC-2011) के डेटाबेस में जिन व्यक्तियों के नाम मौजूद हैं, वे खुद-ब-खुद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र हैं। उन्हें ही इसका फायदा मिलेगा।

PM-JAY का लाभ लेने के लिए परिवार के आकार या उम्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है. योजना के लाभ पूरे देश में कहीं भी लागू करे जा सकते है, और इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को देश भर के किसी भी सार्वजनिक या निजी अन्तर्गत अस्पताल से कैशलेस (बिना पैसे दिये) लाभ लेने की अनुमति होगी।

कितनों को लाभ –
सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के हिसाब से ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ परिवार आयुष्मान भारत योजना (ABY) के दायरे में आएंगे। इस तरह (पीएम जय) के दायरे में 50 करोड़ लोग आएंगे, जिनको सालाना पांच लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिल रहा है। शुरू में गरीब परिवारों को इस स्कीम का लाभ दिया जा रहा है। बाद में PM-JAY के दायरे में निम्न मध्य वर्ग, मध्य वर्ग और ऊपरी मध्य वर्ग के लोगों को भी लाया जाएगा। हालांकि,  आरोग्य योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार में सदस्यों की संख्या और उम्र की सीमा तय नहीं की गई है।

अस्पताल में लाभ लेने की प्रक्रिया –

इसकी खास बात ये है कि इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करवा सकेगा।
PM-JAY से निजी अस्पतालों को जोड़ने का काम जोरो शोरो से चल रहा है
इस योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने बीमा दस्तावेज देने होंगे।
इसके आधार पर अस्पताल इलाज के खर्च के बारे में बीमा कंपनी को सूचित कर देगा और बीमित व्यक्ति के दस्तावेजों की पुष्टि होते ही इलाज बिना पैसे देय हो सकेगा।
और सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना या किसी भी सरकारी योजना के लिए आपको आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।

कैसे करें आवेदन –

>>सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा।
>> वेबसाइट खुलने के बाद दाहिने उपर की ओर AM I ELIGIBLE के आप्शन पर क्लिक करना होगा
>> नई विंडो खुलने के बाद मोबाइल नंबर डालना होगा फिर OTP से सुनिश्चित करना होगा
>> लॉगिन करने के पश्चात् प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में अपने परिवार की पात्रता की जांच करके दिखाए गए दो विकल्प में पहले में राज्य चुने
फिर अगले विकल्प में तीन कटैगरी मिलेंगी नाम से अपने राशन कार्ड से तथा मोबाइल नंबर से खोजे दी गई श्रेणियों में से एक को चुन सकते है| इसके बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
>> आप इस योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14255 पर कॉल कर सकते है

Secret Temples : एक ऐसा प्रयास जिससे देश के कोने-कोने तक पहुंच रही भारत के गुप्त धार्मिक स्थलों की जानकारी

आधुनिक कंप्यूटर के युग में युवाओं को संस्कृति से जोड़े रखने के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर के कुण गाँव के प्रियेश जैन ने “Secret Temples” (सीक्रेट टेंपल्स) नाम के अपने नए स्टार्टअप के द्वारा अनूठी पहल की है, जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के कई मंदिरों के रहस्यमय और सुंदर इतिहास का परिचय देना है। सीक्रेट टेंपल्स के माध्यम से दुनिया के विभिन्न धर्मों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती हैं।

सीक्रेट टेंपल्स के फाउंडर प्रियेश जैन कहते हैं -भारत अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है हमारा उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ी को दुनिया भर की विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों से अवगत कराना है।

प्राचीन और रहस्यमय जगह को एक्सप्लोर करने की रुचि से मिली प्रेरणा
सीक्रेट टेंपल्स के फाउंडर प्रियेश जैन पेशे से डिजिटल मार्केटर हैं और आईटी क्षेत्र में फुल टाइम जॉब का हिस्सा रहे हैं| प्रियेश जैन को शुरू से ही पुरानी सभ्यता और संस्कृति ,प्राचीन स्मारकों, मंदिरों को जानने का विशेष रुझान रहा है, उनकी इसी रुचि और उत्सुकता ने उन्हें पुरातत्‍वीय स्‍थलों (विशेष रूप से प्राचीन मंदिरों) की खोज के लिए प्रेरित किया।

“Secret Temples” की शुरुआत
मूलतः राजस्थान के कुण गाँव निवासी प्रियेश जैन, पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान जब अपने गाँव में थे तब अपने गाँव के ही पास बलीचा नाम की जगह पर उन्होंने लगभग 1000 साल प्राचीन जैन मंदिर का दौरा किया, जिसे बलीचा जैन मंदिर भी कहा जाता है। इस जैन मंदिर का दौरा करने पर उन्होंने पाया कि यह प्राचीन और अद्भुत, भारतीय संस्कृति का परिचय देता हुआ मंदिर आज उचित रखरखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण अवस्था में है क्योंकि लोगों को इस मंदिर के बारे में पता ही नहीं है।

इस तरह जानकारी के अभाव में एक अमूल्य धरोहर ऐसे ही लुप्त ना हो जाए और यही नहीं ऐसी और भी कई बहुमूल्य, अतुल्य धरोहर होगी जिसकी जानकारी के अभाव में लोग (विशेष रूप से युवा) उससे आज भी वंचित है और आगे भी वंचित रह जाएंगे। इसी समस्या के समाधान की खोज करते हुए प्रियेश जैन को यह प्रेरणा मिली कि क्यों ना इन अंतर्हित- अदृश्य संस्कृति को हर युवा तक पहुंचाया जाए और तभी से “Secret Temples” की शुरुआत हुई। इस स्टार्टअप को शुरू करने की अवधारणा युवाओं और दुनिया के लंबे समय से भूले-बिसरे पारंपरिक इतिहास के बीच एक जोड़ने वाली कड़ी बनाना है।

प्राचीन एवं रहस्यमय मंदिरों में गहन रुचि रखने वाले प्रियेश जैन कहते हैं- भारत के प्राचीन मंदिरों की खोज करते हुए मुझे एहसास हुआ कि विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी “भारत की संस्कृति” बहुआयामी है यहां कई धार्मिक प्रणालियों, जैसे कि सनातन धर्म, जैन धर्म, बौद्ध धर्म ,सिख धर्म जैसे धर्मों का समागम है। इस मिश्रण से भारत में उत्पन्न हुए विभिन्न धर्म और परम्पराओं ने विश्व के अलग -अलग हिस्सों को भी बहुत प्रभावित किया है। इस अमूल्य संस्कृति और अद्भुत सभ्यता को सिर्फ अपने तक सीमित रखना गलत होगा बल्कि सभी को (खासकर सभी युवाओं को) इसके साथ जोड़ना चाहिए और तभी मुझे “Secret Temples” बनाने की प्रेरणा मिली।

इस स्टार्टअप को शुरू करने की अवधारणा युवाओं और दुनिया के लंबे समय से भूले-बिसरे पारंपरिक इतिहास के बीच एक जोड़ने वाली कड़ी बनाना है। मेरा अंतिम उद्देश्य एक ऐसी जगह बनाना है जहाँ आप ऐतिहासिक और रहस्यमय मंदिरों से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब पा सकें। इस संस्था के द्वारा वे विभिन्न धर्मों के मूल्यों, शिक्षाओं, जीवन शैली, वास्तु विवरण और बहुत कुछ पर जानकारी देते हैं और आधुनिकीकरण की दुनिया में हमें आपको और देश के हर नागरिक को धर्म और आस्था से जोड़े रखने की प्रेरणा देते है।

महज 11 महीने में Secret Temples ने पाई कई उपलब्धियां –

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिना किसी पैड प्रमोशन के महज 11 महीने के अंदर इस संस्था द्वारा इंस्टाग्राम पर 2,55,000 फॉलोअर्स को पार कर लिया गया है जिसमें आम जनता के साथ-साथ 60+ सेलिब्रिटी भी हैं ।

हाल ही में इस संस्था को महाशिवरात्रि पर सद्‌गुरु (ईशा फाउंडेशन) से उपहार मिले हैं तथा कुछ दिनों पहले ईशा फाउंडेशन ने ही इस संस्था को सद्‌गुरु की नवीनतम पुस्तक “कर्मा: ए योगीज गाइड टू क्राफ्टिंग योर डेस्टिनी” की एक प्रति भेजी थी।

Secret Temples की पोस्टस् “Zostel” जैसे प्रसिद्ध आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दिखाई गई है। अभी कुछ दिनों पहले ही विश्व प्रसिद्ध ट्रैवल मैग्ज़िन् “Travel and Leisure India” की वेबसाइट पर भी Secret Temples को फीचर किया गया, इसी के साथ “Tripoto” की वेबसाइट पर भी Secret Temples को एक ब्लॉग मे दिखाया गया है।

यदि आपके भी मन में कोई रहस्यमय मंदिर या संस्कृति के बारे में कोई प्रश्न या संशय या कुछ तथ्यों को जानने की जिज्ञासा हो तो आप बिना किसी परेशानी के सीक्रेट टेंपल्स के माध्यम से या इस संस्था से जुड़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Website – https://www.secrettemples.com
Instagram – https://www.instagram.com/secret_temples/
Facebook – https://www.facebook.com/secrettemples

Today’s History 16 JUNE : इतिहास में आज का दिन- 16 जून

आज का इतिहास

2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
1903- फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1606- जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।

16 जून को जन्मे व्यक्ति

1956 – सुरेश कांत, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1910 – सी. एम. पुनाचा, स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1950 – मिथुन चक्रवर्ती, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1920 – हेमन्त कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार
1920 – महमूद अली ख़ाँ, भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

16 जून को हुए निधन

1944 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1925 – चित्तरंजन दास – महान स्वतंत्रता सेनानी।

16 जून के महत्पूर्व  अवसर एवं उत्सव

अफ़्रीकी शिशु दिवस

पंचायत चुनाव के बाद टीचर्स को साधने में जुटे योगी, आजीवन वैध होगा UPTET सर्टिफिकेट

योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षक अभ्‍यर्थियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए UP TET सर्टिफिकेट की वैधता को आजीवन करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती के संबंध में सरकार का यह फैसला उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आदेश जारी होने के बाद, परीक्षा में एक बार क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवारों को बार- बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले तक UP TET प्रमाणपत्र केवल 5 वर्षों तक के लिए मान्‍य होता था। यदि उम्‍मीदवार को 5 वर्षों तक कहीं भर्ती नहीं मिलती है तो उसे दोबारा परीक्षा क्‍वालिफाई करनी होती थी। up breaking news

इसी व्‍यवस्‍था में अब सुधार किया गया है जो कि प्रदेश के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्‍यमंत्री ने जानकारी दी कि DElEd कोर्सेज में एडमिशन के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाएगी। प्राइमरी व जूनियर स्कूलों यानी कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए TET अनिवार्य होता है। पात्रता आजीवन रहने पर अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा में बैठने से मुक्ति मिलेगी और आवेदन शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। up breaking news

बता दें कि इससे पहले केन्‍द्र सरकार ने CTET सर्टिफिकेट की वैधता भी आजीवन करने का फैसला किया था। प्रदेश में पहली बार 2011 में यूपी बोर्ड ने परीक्षा आयोजित की थी जिसके बाद 2013 से परीक्षा नियामक प्राधिकारी परीक्षाएं आयोजित करा रहे हैं।

भारत में ट्विटर से छिन गया सुरक्षा का अधिकार, पुलिस ने दर्ज की पहली FIR

Twitter से भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिली सुरक्षा का अधिकार छिन गया है। यानी कि ट्विटर पर किसी यूजर की ओर से कोई गैरकानूनी या भड़काऊ पोस्ट की जाती है तो उस संबंध में भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत शीर्ष अधिकारियों से अब पुलिस पूछताछ कर सकेगी।

अब किसी भड़काऊ पोस्ट के लिए अधिकारियों से पुलिस पूछताछ कर सकेगी। ट्विटर के अलावा गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों को अब भी सुरक्षा जारी रहेगी। आपको बता दें कि देश के अधिकतर लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं वहीं इस पर पोस्ट होने वाली कोई भी गैरकानूनी पोस्ट लाखों की संख्या में लोगों को प्रभावित करती है। लेकिन उम्मीद है कि इस नियम के बाद ऐसा कुछ भी नहीं होगा।

इसके मायने क्या हैं?

ट्विटर का लीगल प्रोटेक्शन का हटना बहुत गंभीर मसला है। अब ट्विटर भारतीय कानूनों के दायरे में आ गया है और उसे किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। साइबर लॉ एक्सपर्ट बताते हैं, “आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लीगल प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें किसी भी आपराधिक गतिविधियों के लिए कंपनी की जिम्मेदारी नहीं होती, लेकिन अब अगर किसी कानून का उल्लंघन होता है तो उसके लिए ट्विटर के इंडिया हेड की जिम्मेदारी होगी।”

पहला केस भी दर्ज हो गया?

गाजियाबाद के एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग बुजुर्ग की पिटाई करते नजर आ रहे थे। इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में गाजियाबाद में ट्विटर के खिलाफ पहला केस भी दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में ट्विटर पर ‘भ्रामक कंटेंट’ नहीं हटाने का आरोप लगा है।

यूपी में चल रही सियासी खबरों पर सीएम योगी का बड़ा खुलासा? दिए सारे जवाब

उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। मंत्रिमंडल बिस्तार को लेकर भी काफी खबरें सामने आईं हैं। सोशल मीडिया पर अटकलबाजियों का दौर चल रहा है। यहां तक की खबर ऐसी भी आई की विधानसभा चुनाव 2022 के लिए योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होंगे।

सीएम योगी ने दिए सारे जवाब

वहीं अब इस सभी अफवाहों और अटकलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सामने आकर सारे सवालों के जवाब दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर पहली बार बयान दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी।

सीएम योगी ने इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोग इन दौरौं और बैठकों की अलग तरह से व्याख्या कर रहे हैं और एक नया राजनीतिक मोड़ दे रहे हैं, जो निराधार है। उन्होंने कहा, ‘यह सब मीडिया प्रफेशनल्स ने सुर्खियां बटोरने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए इसे सनसनीखेज बनाया और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

2022 में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से जीतेगी

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर यूपी सीएम ने कहा, ‘हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमने 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। हम न केवल कोरोना वायरस के खिलाफ, बल्कि ‘राजनैतिक संक्रमण’ के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रखेंगे। 2022 में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से जीतेगी।

राष्ट्रीय महत्वकांक्षा पर भी दिया जवाब

योगी ने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के बारे में लगाई जा रही अटकलों को भी दूर कर दिया। उन्होंने कहा, ‘जब मैं सांसद था तब मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी। आज भी मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक आम सैनिक हैं जो बीजेपी के विजन और पीएम मेदी के कैंपन विका, सुरक्षा और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार के पिछले चार वर्षों की उपलब्धियां है, उससे ज्यादा खुशी और नहीं हो सकती।’

भाजपा और संघ के कार्यकर्ता अपनी सेवाएं लगातार दे रहे

योगी ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार हम एक सत्तारूढ़ पार्टी के रूप में, लोगों को राहत देने करने के लिए विभिन्न सेवाओं में लगे हैं। पहली लहर हो या दूसरी लहर, भाजपा और संघ के कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देते रहे हैं। अन्य राजनीतिक दल कहीं दिखाई नहीं दिए।’

मुलाकतों पर बोले सीएम

सीएम ने कहा, ‘ये मुलाकातें नई नहीं हैं। बीजेपी एक कैडर आधारित पार्टी है जो भाई-भतीजावाद पर नहीं चलती है। पार्टी अपने कैडर को सक्रिय रखती है। इसके लिए वरिष्ठ नेता हर दो महीने में मिलते हैं और राज्य इकाइयों के साथ बैठक करते हैं। हमारे प्रदेश प्रभारी (बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह) महीने में दो बार यूपी आते हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार महीने पहले खुद लखनऊ का दौरा किया था।

BREAKING: पूरा उत्तर प्रदेश हुआ अनलॉक, जानें क्या है नई गाइडलाइन

UP में लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिले अनलॉक हो गए। सिर्फ 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इन सभी जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई। रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है।

ये रहेगी छूट

> सभी बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगे, सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
> कोरोना अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूरी उपस्थिति रहेगी। शेष सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मी रहेंगे। उन सभी को रेटोशन से बुलाया जाएगा
प्रत्येक निजी कंपनी में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
> औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। इन संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी अपना पहचान पत्र या इकाई के प्रमाण पत्र के आधार पर आने और जाने की अनुमति रहेगी। प्रत्येक इकाई में कोविड हेल्प डेस्क बनेगी।
> सब्जी मंडी पूरी तरह खुलेंगी। घनी आबादी में स्थित सब्जी मंडी को प्रशासन खुले स्थान पर संचालित कराएगा।
> रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी की अनिवार्यता रहेगी। इसी के साथ स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्टिंग की जाएगी। कोरोना के मरीज पाए जाने पर अस्तपाल भेजा जाएगा। बैंक, बीमा कंपनी, भुगतान प्रणाली और अन्य दफ्तर खुले रहेंगे।
> एक्सप्रेसवे और हाईवे किनारे ढाबे खुलेंगे। -रेहड़ी पटरी, ठेली खोमचे आदि खुलेंगे। ट्रांसपोर्ट कपंनी के कार्यलय,लॉजिस्टिक कंपनी के दफ्तर, वेयर हाउस खुलेंगे।
> कंटेनमेंट जोन छोड़कर शेष स्थानों में धार्मिक स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थान पर पांच लोग ही जा सकेंगे। जनपद के अंदर बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए मास्क लगाना जरूरी किया गया है। सभी यात्रियों की जांच कराई जाएगी।ऑटो और ई-रिक्शा में तीन और चार पहिया वाहन में चार लोग बैठ सकेंगे।
> अंडे, मांस और मछली की दुकाने पर्याप्त सफाई के साथ खुलेंगी। जनपद में गेहूं क्रय केंद्र और राशन की दुकानें खुलेंगी।
> उद्यान विभाग की नर्सरी खुलेंगी। राजस्व और चकबंदी कोर्ट कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत खुलेंगे। सरकारी और निजी निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

इन पर पाबंदी

स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग प्रशासनिक कार्य के लिए खुले रहेंगे,रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन होम डिलीवरी चालू रहेगी, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे

अब तक 2 करोड़ प्रदेशवासियों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है। 1,66,27,059 लोगों ने पहली डोज और 36,27,433 लोगों ने दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 30 लाख युवाओं को वैक्सीनेट किया जा चुका है।