टीईटी परीक्षा के लिए भदोही में खोले जाएंगे 13 परीक्षा केंद्र

Bhadohi News-  15 अक्टूबर को टीईटी  परीक्षा होनी है, ऐसे में सभी परीक्षार्थी तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे. परीक्षा को कुशल मंगल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. मीडिया खबर के मुताबिक परीक्षा केंद्र के लिए भदोही में 13 केंद्र बनाए जाएंगे.

वहीँ टीईटी को लेकर इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. इस बार प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में 5524 परीक्षार्थी और माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए 7594 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

Also Read- भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस एहसास दिलाते हैं विदेश में होने का

बनेगें  13 केंद्र

पिछली बार परीक्षा के लिए 7 केंद्र बनाए गए थे वहीँ इस बार 13 केंद्र बनाए जाएंगे. बहुत जल्द ही जिला प्रशासन और शिक्षा मण्डली द्वारा परीक्षा केंद्र के नाम घोषित कर दिया जायेगा.

भारत के ये 5 टूरिस्ट प्लेस एहसास दिलाते हैं विदेश में होने का

Samacharup -अक्सर जब हम टेलीविज़न या इन्टरनेट पर विदेश के टूरिस्ट जगहों को देखते हैं तो कहीं न कहीं मन में उन जगहों पर घूमने की इच्छा होती है. पर क्या करें एक आम आदमी की इतनी आमदनी नहीं होती जो वो विदेश में छुट्टियां मनाने जायें. अब आपको यह बात जानकार ख़ुशी होगी कि हमारे देश में कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस है जो आपको विदेश में होने का एहसास दिलाते हैं. जाने इन जगहों के विषय में-

1. शिलॉन्ग

 

बादलों के राज्य (मेघालय) की राजधानी शिलॉन्ग की खूबसूरती को स्कॉटलैंड की वादियों से जोड़ा जाता है. शिलॉन्ग को भारत का पूर्वी स्कॉटलैंड कहा जाता है. यहाँ के झरने, जंगल, नदियां,घाटियां और वादियां स्कॉटलैंड से काफी मेल खाती हैं. तो हमारे शिलॉन्ग में आप स्कॉटलैंड का आसानी से मजा ले सकते हैं.

2. अलप्पेय

केरला राज्य में बसा अलप्पेय शहर को भारतीय वेनिस के नाम से बुलाया जा सकता है. वेनिस के समुंद्री तट काफी मशहूर है. ठीक वैसे ही अलप्पेय में वेनिस के जैसे समुन्द्र तट और पानी का मजा लिया जा सकता है.

3.मलाना

मलाना को भारतीय मिनी ग्रीस कहा जाता है. अगर आपका मन ग्रीस घूमने का है, पर इतने पैसे नहीं है तो मन छोटा ना करें और आज ही मलाना की टिकट करायें. मलाना हिमाचल प्रदेश में बसा एक छोटा सा गाँव है. यहाँ के निवासी खुद को अलेक्जेंडर का वंसज मानते है. यह गाँव आपको ग्रीस में रहने का एहसास दिलाता है.

4.पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं. पर यहाँ घूमने वालों में से अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं होगा कि वो भारत में फ्रांस का मजा ले रहे हैं. जी हाँ, आपने सही पढ़ा है क्योंकि पॉन्डिचेरी में मौजूद वास्तु-कला फ्रांस के कला से काफी मेल खाता है.

5.चित्रकूट फॉल्स-

जिनका सपना नियाग्रा फॉल्स घूमने का है तो हम आपको बता दें एक आम आदमी के लिए नियाग्रा फॉल्स का प्लान बनाना काफी महंगा साबित हो सकता है. पर निराश ना हों, आप अपनी नियाग्रा फॉल्स की प्यास चित्रकूट फॉल्स जा कर बुझा सकते हैं.

​डिफेंस ऑफिसर बनना है तो सीडीएसइ की राह अपनायें, 8 सितंबर तक करें अप्लाई

डिफेन्स अफसर में जो युवा अपनी भविष्य को देखते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. यूपीएससी ( संघ लोक सेवा आयोग) ने CDSE-2 का नोटिफिकेशन निकाला है. यह परीक्षा उन लोगों के लिए पहली सीढ़ी है जो बतौर ऑफिसर देश की सेवा करना चाहते हैं.इसके माध्यम से भारतीय सेना के प्रमुख अंगों में आगे बढ़ने का मौका मिलता है. कैसी होगी सीडीएसइ की परीक्षा और क्या है आवश्यक तिथि, यहाँ पढ़ें-

जानें CDSE को

सीडीएसइ यानी कंबाइन डिफेन्स सर्विसेज एग्जामिनेशन की परीक्षा साल में दो बार होती है. अभी आया नोटिफिकेशन CDSE2 का है. इस परीक्षा को हर साल यूपीएससी आयोजित करती है. इस परीक्षा के माध्यम से आप भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अपनी करियर को बना सकते हैं

ये करें अप्लाई

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना होना चाहिए और 10वीं, 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स में पास होना चाहिए. कई पदों के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही, परीक्षार्थी को अविवाहित भी होना चाहिये. हालांकि, अप्लाई करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

ये है आवश्यक तिथि

  • आवेदन प्रकिया की शुरुआत- 9 अगस्त 2017
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 8 सितंबर 2017
  •  प्रवेश पत्र आने की तिथि- अक्टूबर 2017
  • परीक्षा की तिथि- 19 नवम्बर 2017
  • रिजल्ट- दिसम्बर 2017

ऐसी होगी परीक्षा

CDSE की परीक्षा विभिन्न स्तर पर होती है. सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है. इस परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों को बाद में एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.

भारतीय सैनिक,वायु सेना और नौसेना अकादमी में प्रवेश के 300 अंकों की परीक्षा होती है. इसमें 100 अंकों के तीन पेपर होते हैं. परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, और गणित से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं.

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए 200 अंकों की परीक्षा होती है. इस परीक्षा में 100 अंकों के दो पेपर ( अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान) पूछे जाएंगे.

यहाँ करें अप्लाई

परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर करें. अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

​वायरल- sarahah मैसेजिंग एप बन रहा सबका फेवरेट, जानें कैसे करें यूज़

0

 

वायरल न्यूज़:- क्या आप भी अलग-अलग तरह के मैसेजिंग एप को आजमाने के शौखीन है? तो हम आपको बता दें, sarahah नामक मैसेजिंग एप काफी वायरल हो रहा है. जो लोगों का ध्यान अपनी और खींचने में  तेजी से सफलता पा रहा है. बड़ी संख्या में लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं. इस एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको उस शख्स का नाम पता नहीं होगा जो आपको मैसेज कर रहा है. जानिये इस वायरल हो रहे एप की कुछ ख़ास बातें-

गुमनाम होगा आपको मैसेज करने वाला

गुमनामी ही इस एप को दूसरे से अलग बनाता है. इसका मतलब यह है कि आपको उस शख्स की आइडेंटिटी ही पता नहीं होगी जो आपको मैसेज कर रहा है. इस तरह कोई भी आपको मैसेज कर सकता है और आपको पता ही नहीं होगा कि आप किससे बात कर रहे हैं. हालांकि, लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे है. वे सभी को बिना सोचे समझे अर्थहीन मैसेज दे रहे हैं.

वायरल हो रहा एप

sarahah लोगों के बीच बड़ी तेजी से अपनी जगह बना रहा है. अब तक 50 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया है.चूँकि आपकी पहचान जाहिर नहीं होती इसलिए लोग इस एप को काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसकी मदद से आप अपने दोस्तों को वो बात बोल सकते हैं जो उनके सामने बोलने आपको हिचक होती हो. जुलाई महीने में यह एप 30 देशों में टॉप पर था.

ऐसे करें sarahah को यूज़

1. सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें.

2.अब खुद को इस एप पर रेजिस्टर करें. इसके लिए आपको इ-मेल आईडी देनी होगी.

3.रजिस्टर करने के बाद आपको इसका लिंक फेसबुक, ट्विटर,स्नैपचैट आदि सोशल नेटवर्क पर पोस्ट करने का ऑप्शन मिलता है.इसे आप किसी को प्राइवेट मैसेज से भी भेज सकते हैं.

4.जिसे यह लिंक मिलेगा, वो इस लिंक का इस्तेमाल करते हुए आपको मैसेज कर सकता है. आपको किसने मैसेज किया है ये आपको पता नहीं चलेगा.

5. जैसे ही आपको कोई मैसेज रिसीव होता है, आपके sarahah एप पर नोटिफिकेशन आएगा. आप एप में जाकर मैसेज पढ़ सकते हैं.

6.आये हुए मैसेज का आप रिप्लाई नहीं दे सकते.

(साभार- जनसत्ता)

जियो फ़ोन की प्री-बुकिंग शुरू- जानें कैसे और किन दस्तावेजों की है जरुरत…

JIO NEWS:- जियो सिम के बाद अब जियो फ़ोन बाजार में धमाका मचाने के लिए तैयार है. यह जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है. लोग भी बड़े बेसब्री से इस फोन का इंतेजार कर रहे हैं. हम आपको बता दें कि जियो फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. कैसे करें इस फोन की बुकिंग और किन दस्तावेजों की होगी जरुरत, पढ़िए इस रिपोर्ट में-

  • आज से यानी 15 अगस्त से जियो फ़ोन की बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी.
  • इस फ़ोन को बुक करने के आपको अपने आधार कार्ड की जरुरत होगी.
  • बता दें, एक आधार नंबर पर एक ही फ़ोन बुक हो सकता है. साथ ही, यूजर को अपने आधार कार्ड की एक कॉपी अपने नजदीकी रिटेलर या जियो आउटलेट पर देनी होगी. ( ये भी पढ़ें- यहाँ के पुरुष गड़ी हुई महिलाओं के लाश से करते हैं शादी !)

कैसे करें ऑनलाइन प्री-बुकिंग

1. जियो.कॉम की वेबसाइट पर जायें

2. ‘keep on posted’ पर क्लिक करें

3. अब रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी जानकारी भरें.

(ये भी पढ़ें:- जल्द ही आएगा ‘बैटरी-फ्री’ सेल फ़ोन, जानिए कैसे करेगा यह काम)

4. अगले फॉर्म में आपको फोन की बिज़नेस के लिए जरुरत है या निजी काम के लिए,इसकी सही जानकारी दें.

5. अपने डिटेल्स सबमिट करें.इसके बाद आपको जियो से एक इ-मेल प्राप्त होगा.

6. जियो फ़ोन की डिलीवरी ‘पहले आओ,पहले पायो’ के आधार पर होगी.

जो लोग अभी बुकिंग कराएँगे उन्हें सितंबर के पहले हफ्ते तक फ़ोन मिल जायेगी.

आपको बता दें, मुकेश अम्बानी ने 5 मिलियन प्रति हफ्ते जियो फोन को बाजार में लाने का निर्णय लिया है.

क्या होगी इस फ़ोन की खासियत

1. यह एक फीचर फोन है जिसमें 4g इन्टरनेट की सुविधा होगी. ( ये भी पढ़ें-जानिये टॉप 5 बेस्ट कैमरा फ़ोन्स और उनके फीचर्स…)

2. इसके लिए आपको 1500 रूपए जमा कराने होंगे. यह मूल्य 3 साल के बाद रिफंडेबल है

3. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉइस कमांड पर चलता है.

4. यानी आप सिर्फ बोलकर इस फ़ोन से कॉल,मैसेज और गूगल सर्च कर सकते हैं.

5. कंपनी ने 153 रूपए प्रति महीने का टैरिफ प्लान निकाला है. इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, इन्टरनेट की सुविधा मिलेगी.

CAT काउंटडाउन- इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स की तैयारी कर पहले प्रयास में ही क्रैक करें कैट…

How to prepare CAT Exam

शिक्षा-नौकरी:- मैनेजमेंट के क्षेत्र में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा ‘ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट’  यानी CAT में मात्र चार महीने ही शेष है. यह परीक्षा वह पहली सीढ़ी है जिसे चढ़ कर स्टूडेंट्स एमबीए के प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं.

  • 26 नवम्बर को होगी कैट की परीक्षा.
  • इसके लिए आप 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
  • परीक्षा में मात्र चार महीने होने के कारण परीक्षार्थी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं.
  • हम आपके लिए कैट परीक्षा से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी लाये हैं जिसे ध्यान में रखकर आप पहले ही प्रयास में यह एंट्रेंस निकाल सकते हैं.

ऐसा होगा प्रश्नपत्र

CAT परीक्षा में कुल तीन सेक्शन्स होते हैं. सभी परीक्षार्थियों के लिए इन तीनों सेक्शन के सवाल हल करना अनिवार्य है.

सभी सेक्शन्स को मिलाकर कुल 100 प्रश्न होंगे. इन प्रश्नों को बनाने के लिए परीक्षार्थी को 180 मिनट दिए जाएंगे.

  • सेक्शन 1- वर्बल एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • 2- डेटा इंटरप्रिटेशन लॉजिकल रीजनिंग
  • 3 – क्वांटिटेटिव एबिलिटी

अंग्रेजी है स्कोरिंग

वर्बल एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के सेक्शन में अंग्रेजी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.

  • यह सेक्शन परीक्षार्थियों का अंग्रेजी विषय के ऊपर पकर को परखता है. अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी है तो यह सेक्शन आपके लिए स्कोरिंग साबित हो सकता है.
  • 2016 की कैट परीक्षा में इस सेक्शन से 34 सवाल पूछे गए थे,जिसमें से 24 प्रश्न रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से थे.
  • प्रत्येक दिन अंग्रेजी के दो से तीन सैंपल क्वेश्चन बनाने से आपको काफी फायदा होगा.
  • नियमित रूप से अंग्रेजी के आर्टिकल्स पढ़ें.
  • आर्टिकल्स पढ़ने से आपको जम्बल्स,पारा कम्प्लिटिंग, वर्ड्स मीनिंग को बनाने में काफी सहायता मिलेगी.

डेटा रिप्रजेंटेशन पर हो पकड़

डेटा इंटरप्रिटेशन व लॉजिकल रीजनिंग परीक्षार्थी के लोजिक्स और सोचने की क्षमता को जांचता है.

आम तौर पर इस सेक्शन के लिए पाई चार्ट,ग्राफ्स, डेटा टेबल्स,अरेंजमेंट्स, और लॉजिक आधारित डेटा इंटरप्रिटेशन के सवाल आवश्यक है.

2016 में इस सेक्शन से 32 प्रश्न पूछे गए थे. ( ये भी पढ़ें:- पुलिस भर्ती के लिए इससे अच्छा मौका कभी नहीं मिलेगा, जल्द करें आवेदन!)

इस सेक्शन के आप जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतनी ही जल्दी आप परीक्षा में इन सवालों को हल कर पाएंगे. पिछले दस साल के प्रश्न जरूर देखें.

क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन



क्वांटिटेटिव एबिलिटी सेक्शन में गणित आधारित सवाल पूछे जाते हैं. (ये भी पढ़ें- खुशखबरी- एसएससी ने निकाली 57,000 रिक्तियां, 10वीं पास भी करें अप्लाई)

  • इस सेक्शन के लिए अरिथमेटिक, ज्योमेट्री,अलजेब्रा, नंबर सिस्टम और परम्यूटेशन-कॉम्बिनेशन आदि टॉपिक्स महत्वपूर्ण है.
  • इस सेक्शन की सबसे ख़ास बात यह है कि आप जब अरिथेमेटिक टॉपिक का प्रयास करते हैं तो साथ में ही आप खुद को लॉजिकल रीजनिंग के लिए भी तैयार करते है.2016 में इस सेक्शन से 34 प्रश्न पूछे गए थे.

​जल्द ही आएगा ‘बैटरी-फ्री’ सेल फ़ोन, जानिए कैसे करेगा यह काम

3

आज मोबाइल की जरुरत जितनी ज्यादा है उतनी ही टेंशन है मोबाइल के बैटरी की. हमारा दिमाग हर वक्त मोबाइल बैटरी के लिए अलर्ट रहता है कि कहीं बैटरी डिस्चार्ज ना हो जाये. बैटरी की लंबी लाइफ के लिए हम महँगे फ़ोन्स लेते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई मोबाइल बैटरी-फ्री का चले तो कैसा रहेगा?

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा मुमकिन ही नहीं है. पर हम आपको बता दें कि जल्द ही बाजार में कुछ ऐसा ही स्मार्ट फ़ोन आने वाला है जो बिना बैटरी के चलेगा. जानिये इस अनोखे फ़ोन के फ़ीचर्स-

रेडियो सिग्नल्स का करेगा इस्तेमाल

यह फ़ोन रेडियो सिग्नल्स या लाइट की मदद से खुद को चार्ज रखेगा.आप इसे चलाने के लिए वाई-फाई रॉउटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए ना ही हमें बिजली की जरुरत होगी और ना ही होगा बैटरी का झंझट. इस फोन को यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन के शोधकर्ताओं ने काफी रिसर्च के बाद बनाया है. मार्केट में ये फ़ोन जल्द ही लॉन्च हो, इसकी उम्मीद की जा सकती है.

ऐसे करेगा काम

यह फोन लाइट से एनर्जी लेता है.शोधकर्ताओं ने रेडियो सिग्नल्स को डिजिटल डेटा में बदला है, जिसे फ़ोन समझता है. शोधकर्ताओं ने इस फ़ोन से स्काइप कॉल करके भी दिखाया है. इस फ़ोन को बनाने के लिए साइंटिस्ट्स ने सेल्युलर ट्रांसमिशन के एनालॉग सिग्नल्स में ही बदलाव कर के यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

हालांकि, शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में इतनी ऊर्जा की खपत होती है कि ऐसा फोन डिज़ाइन करना असंभव था, जो परिवेश में मौजूद ऊर्जा स्त्रोतों पर निर्भर रह सके. वाई-फाई राउटर के इस्तेमाल से बैटरी-फ्री फोन हासिल करना ज्यादा आसान होगा.

साभार- नयी दुनिया

एयर इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, सिर्फ इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन

जो युवा एविएशन सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक सुनहरा अवसर है. एयर इंडिया लिमिटेड ने फ्लाइट ऑपरेशन्स ऑपरेटर के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. एविएशन सेक्टर में आपको ग्लैमर के साथ काम करने का मौका मिलता है. अगर ये अवसर एयर इंडिया से जुड़ी हो तो उम्मीदवारों की लाइन दोगुनी हो जाती है.

जानिये इन पदों की पूरी जानकारी-

(ये भी पढ़ें- खुशखबरी- एसएससी ने निकाली 57,000 रिक्तियां, 10वीं पास भी करें अप्लाई)

  • पद नाम– फ्लाइट ऑपरेशन्स ऑपरेटर
  • कुल पद-06
  • उम्मीदवारों की आयु सीमा-1 सितंबर 2017 तक आवेदकों की ऊपरी उम्र सीमा 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदन शुल्क- जनरल विद्यार्थियों के लिए 1000 रूपए व अन्य श्रेणी के उम्मीदवार निः शुल्क आवेदन कर सकते हैं.
  • शैक्षणिक योग्यता– उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए.
  • साथ ही, दसवीं और बारहवीं में फिजिक्स और मैथमेटिक्स में पास होना चाहिए. (ये भी पढ़ें-प्यार करने से घटता है वजन, यकीन नहीं हो रहा तो इसे पढ़िए !)
  • यहाँ होगी इंटरव्यू–  एयर इंडिया कम्युनिटी हॉल, एयर इंडिया स्टाफ हाउसिंग कॉलोनी, मीनंबक्कम, चेन्नई-600027
  • इंटरव्यू की तारीख– 07 सितंबर 2017, 9 बजे से 11 बजे तक
  • ऐसे करें आवेदन– इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट ( www.airindia.com) पर जाकर आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर,ध्यान से भरकर निम्नलिखित पतें पर जायें- एयर इंडिया कम्युनिटी हॉल, एयर इंडिया स्टाफ हाउसिंग कॉलोनी, मीनंबक्कम, चेन्नई-600027
  • आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
  • ये है सैलरी– 20,000 रूपए (ये भी पढ़ें-CAT काउंटडाउन- इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स की तैयारी कर पहले प्रयास में ही क्रैक करें कैट…)

आपको बता दें, उपर्युक्त पद कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी दी जायेगी.

​खुशखबरी- एसएससी ने निकाली 57,000 रिक्तियां, 10वीं पास भी करें अप्लाई

शिक्षा नौकरी:- कर्मचारी चयन आयोग में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. जो युवा एसएससी में जॉब पाने के सपने संजोए बैठे हैं उनके लिए खुशखबरी है कि कर्मचारी चयन आयोग सुरक्षा बलों में अलग-अलग विभागों में करीब 57,000 भर्तियां करेगी.

इन विभागों में होगी रिक्तियां

एसएससी सुरक्षा बलों में भारी मात्रा में भर्तियां करने जा रही हैं. आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ,  बीएसएफ, और एसएसबी जैसे सुरक्षा बलों में भर्तियां की जायेंगी. इन विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.( दर्दनाक:- बेटे के इंतेजार में फ्लैट से माँ का मिला सड़ा हुआ कंकाल…)

आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द

हालांकि, अभी तक एसएससी ने इस सन्दर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा और आवेदन प्रक्रिया दिसम्बर तक शुरू हो जायेगी. 30 जनवरी से 5 फ़रवरी 2018 तक परीक्षा होने की संभावना है. (ये भी पढ़ें:- प्यार करने से घटता है वजन, यकीन नहीं हो रहा तो इसे पढ़िए !)

ये कर सकेंगे आवेदन

ख़बरों के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरुरी है. आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए.
आपको बता दें, चार सालों के बाद एसएससी इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करेंगी. ये युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है.

ये थी वो बड़ी वजह जिसके कारण 63 मासूमों की गयी जान…

उत्तर प्रदेश:-  गोरखपुर उत्तर प्रदेश का वह जिला जहाँ से प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आते हैं. सूबे के मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने से इतना तो मान लिया जाता है यहाँ सभी सुविधा और कामकाज होना लाजमी है. लेकिन जिस लापरवाही के कारण  गोरखपुर अस्पताल में 63 बच्चों  की मौत हुई है उससे पूरा देश सहम सा गया है.

इसको लापरवाही नहीं तो और क्या कह सकतें हैं क्योंकि ठीक दो दिन पहले ( 9 अगस्त को ) मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का  निरक्षण किया था. फिर भी वहाँ कोई ऑक्सीजन जैसा मुद्दा नहीं उठाया गया. उसके दो दिन बाद जब मासूमों की जान जाने लगी तो वजह ऑक्सीजन सप्लाई का सामने आया.

हुआ ये खुलासा :-

इसी बीच हिंदुस्तान टाइम्स ने एक बड़ा खुलासा किया है. एचटी के मुताबिक ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स का अस्पताल पर कुल बकाया 68,58, 596 रुपये था। पैसे का भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने सप्लाई रोकने की चेतावनी दी थी।  ( ये भी पढ़ें- दर्दनाक:- बेटे के इंतेजार में फ्लैट से माँ का मिला सड़ा हुआ कंकाल…)

एचटी मीडिया से बात करते हुए सप्लायर कंपनी पुष्पा सेल्स के दीपांकर शर्मा ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से पहले ही बकाये का राशि का भुगतान करने और 10 लाख से ज्यादा की राशि बकाया होने पर ऑक्सीजन सप्लाई रोकने की बात बता दी थी। उन्होंने बताया कि इस बात का उल्लेख एग्रीमेंट में भी है। जब ऑक्सीजन की कमी से बच्चे मरने लगे तब परेशान डॉक्टरों ने उन्हें कई बार फोन किए और ऑक्सीजन सप्लाई बहाल करने को कहा। ( ये भी पढ़ें –(चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में राहुल गाँधी का बड़ा बयान, “बीजेपी सरकार दोषियों को…!”)

Pic Credit- HT

इसके एवज में असपताल उन्हें 22 लाख रुपये का भुगतान करने की प्रकिया शुरू की। हालांकि, शर्मा ने तब लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई करने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पिछले साल अप्रैल में भी कंपनी ने ऑक्सीजन सप्लाई रोकी थी लेकिन तब ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ था और समय रहते मामले को सुलझा लिया गया था।

बता दें की बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों की मौत की सरकार ने मेजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

सोर्स- जनसत्ता