यूपी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। लगातार तापमान बढ़ रही है और इसके साथ ही लू से हाल-बेहाल है। बच्चों के लिए ये काफी परेशानी भरा है। इस गर्मी में बच्चे बीमार भी हो रहे हैं। इन सबको देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
यूपी में स्कूलों का समय बदला ( UP school time changed )
भीषण गर्मी को देखते हुए अब सभी विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूलों में यह फैसला लागू किया जाएगा। अभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक व अभिभावक विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी एक रैली के दौरान मंच पर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें फौरन मंच से ले जाया गया।
नितिन गडकरी क्यों हुए बेहोश?
लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है तेज गर्मी की वजह से वह बेहोश हो गए थे।
तबीयत ठीक होने के बाद नितिन गडकरी ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह अब स्वस्थ्य हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) April 24, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले BJP को गुजरात की सूरत सीट पर जीत मिल गई है। वोटिंग से पहले ही इस सीट पर BJP उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए हैं।
सभी उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया
दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी। इसके बाद बाकी सभी 7 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया।
विजेता घोषित किए गए बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के बीजेपी प्रभारी सी आर पाटिल को धन्यवाद दिया।
भदोही : गोपिगंज क्षेत्र के होलपुर निवासी रिंकू सिंह राजपूत ‘वीर महान’ (Bhadohi Rinku Singh Veer Mahan) का जलवा अब WWE में नहीं दिखेगा। रिंग में बड़े-बड़े विदेशी रेसलरों के छक्के छुड़ाने वाले रिंकू ने WWE को अलविदा कह दिया है।
रिंकू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, इसके पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
रिंकू ने लिखा- बात जब भारतवासियों के मान-सम्मान पे आ जाए तो त्याग सबसे पहले। गुड बॉय WWE’
गांव होलपुर से निकलकर अंतराष्ट्रीय फलक पर छाने वाले रिंकू सिंह के पिता ट्रक ड्राईवर थे। शुरू से ही जिद्दी और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने वाले रिंकू ने पहले जैवेलिन थ्रोअर के रूप में शुरूआत की। बाद में इन्होंने बेसबॉल में नाम कमाया और फिर WWE के रिंग में उतरते ही देश-दुनिया में छा गए।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार दोपहर को जारी कर दिया गया है। भदोही में 56148 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड एक्जाम दिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में देवेश कुमार कन्नौजिया और इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी ने जिला टॉप किया है।
भदोही हाईस्कूल टॉपर देवेश कन्नौजिया
यूपी टॉप टेन रैंक में भदोही के होनहार
हाईस्कूल की परीक्षा में एचआर स्कूल रामनगर, भदोही के छात्र देवेश कुमार कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 600 में 582 अंक प्राप्त हुए। ऑल यूपी रैंक में ये नौंवे स्थान पर रहे।
इसी तरह इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी को 500 में 481 अंक प्राप्त हुए। ये कंसापुर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र हैं। इन्होंने इंटर की ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में नौंवा स्थान प्राप्त किया।
वहीं इंटर कॉलेज रोही की छात्रा आकांक्षा ने हाईस्कूल ऑल यूपी रैंक में दसवां स्थान प्राप्त किया। इन्हें 600 में 581 अंक प्राप्त हुए।
UP बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाईस्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट में 82.6% रिजल्ट रहा। लड़कियों ने हमेशा की तरह लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया।
10वीं में प्राची ने किया टॉप
परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। प्राची निगम ने पूरे राज्य में टॉप किया है। प्राची को 600 में से 591 अंक प्राप्त हुए हैं।
इंटर के टॉपर्स
ऐसे करें चेक
पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in/ पर जाएं।
इसके बाद UP Board Class 12th result 2024 या UP Board Class 10th result 2024 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, वर्ष और जिले का नाम दर्ज करें। फिर लॉग इन करें।
Samachar UP :लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार बीजेपी के घोषणा पत्र की थीम है ‘बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी।’ bjp sankalp patra 2024 election
5 साल तक मुफ्त राशन
मोदी की गारंटी में मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।’
आने वाले 5 साल नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें- bjp sankalp patra 2024 election
70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।
80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।
आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।
हर घर नल से जल योजना का विस्तार।
सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।
राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।
एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।
स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।
सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
सीमापार घुसपैठ पर नकेल।
मछुआरों के लिए बीमा योजना।
मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।
वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।
मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन दिए जाएंगे।
पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
Samachar UP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने X पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका ने लिखा- आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।
प्रियंका ने आगे लिखा कि कृषि में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर GST वसूली जाती है। 10 साल में न किसानों को MSP मिली, न आय दोगुनी हुई। कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा माफ नहीं हुआ लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।
कांग्रेस ने किया वादा (Congress manifesto)
प्रियंका ने X पर आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ होगा। कृषि उपकरण GST मुक्त होंगे। MSP की कानूनी गारंटी होगी। फसलों के नुकसान पर 30 दिन में मुआवजा मिलेगा। नई आयात-निर्यात नीति बनेगी।
कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Manifesto for 2024 Elections)
राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति गणना होगा।
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पर 50% तक का सीमा को हटाने के गारंटी दी गई है।
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षित सभी खाली पड़ा 1 वर्ष से भीतर भरे जाएंगे
शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण बिना किसी भेदभाव के और जाति समुदाय के लोगों को लागू किया जाएगा।
संविदा भर्ती के नियमित भारतीय प्रतिस्थापित किया जाएगा और मौजूदा संविदा कर्मियों को सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र में एजेंसी में नियमित किया जाएगा।
भूमिहीन को जमीन भी दी जाएगी।
व्यापक परामर्श के बाद पार्टी LGBTQIA+ के समुदाय में संबंधित जोड़ों के बीच नागरिक संघों और मान्यता देने के लिए कानून भी लेगी।
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने भदोही सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। इस सीट पर बीजेपी ने डॉ विनोद कुमार बिंद ( Vinod bind Bhadohi ) को टिकट दिया है। इस सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से TMC प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।
पेशे से सर्जन हैं विनोद बिंद
डॉक्टर विनोद कुमार बिंद निषाद पार्टी से मिर्ज़ापुर के मझवा से विधायक हैं। वह पेशे से सर्जन हैं और बिन्द समाज के प्रतिष्ठित लोगों में इनकी गिनती होती है।
Vinod kumar bind
रमेश बिंद का टिकट कटा
इसी के साथ बीजेपी ने वर्तमान सांसद रमेश चंद्र बिंद का टिकट गया है। उनको लेकर भदोही की जनता में विरोध की लहर थी। भदोही की जनता बीजेपी से टिकट काटने की मांग कर रही थी।
बिंद वोटर्स की संख्या लगभग 3 लाख
भदोही लोकसभा में बिंद समुदाय की संख्या लगभग तीन लाख के आसपास है। ऐसे में पार्टी का बिंद समुदाय को टिकट देना एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। वर्तमान सांसद डॉ रमेश चन्द्र बिंद को लेकर पार्टी के अंदरखाने समेत आम लोगों में भी नाराजगी थी। बताया जा रहा है इसी को आधार बनाकर पार्टी ने रमेश बिंद का टिकट काटा है।
टोल प्लाजा विवाद से सुर्खियों में आए डॉ विनोद Vinod bind Bhadohi
डॉ. विनोद कुमार बिंद अपने समर्थकों के साथ दिसंबर 2022 में वाराणसी और जून 2023 में भदोही के टोल प्लाजा पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ही मामलों में विनोद के समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने एलान किया है कि वह बिहार के काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे। हालांकि अभी उन्होंने ये कंफर्म नहीं किया है कि वह बीजेपी के सीट से चुनाव लड़ेगे या निर्दलीय।
बीजेपी की नई लिस्ट के बाद एलान
बीजेपी ने आज (10 अप्रैल) प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी में आसनसोल सीट से पवन सिंह का नाम रिप्लेस करके एस.एस. अहलूवालिया को टिकट दे दिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे। कयास लगाए जा रहे थे पवन सिंह को बीजेपी बिहार से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। इससे पवन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी।
पवन सिंह से नाराज भाजपा? Pawan Singh
आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद से बीजेपी पवन सिंह से नाराज चल रही है। यही कारण है कि बिहार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। उधर पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया (X और फेसबुक) के कवर फोटो से पीएम मोदी के साथ वाली फोटो भी हटा दी है।