Saturday, July 27, 2024

‘BJP राज में 1 लाख किसानों ने किया सुसाइड’

Samachar UP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने X पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका ने लिखा- आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली।

प्रियंका ने आगे लिखा कि कृषि में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर GST वसूली जाती है। 10 साल में न किसानों को MSP मिली, न आय दोगुनी हुई। कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा माफ नहीं हुआ लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।

कांग्रेस ने किया वादा (Congress manifesto)

प्रियंका ने X पर आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ होगा। कृषि उपकरण GST मुक्त होंगे। MSP की कानूनी गारंटी होगी। फसलों के नुकसान पर 30 दिन में मुआवजा मिलेगा। नई आयात-निर्यात नीति बनेगी।

कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Manifesto for 2024 Elections)

  • राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति गणना होगा।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पर 50% तक का सीमा को हटाने के गारंटी दी गई है।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षित सभी खाली पड़ा 1 वर्ष से भीतर भरे जाएंगे
  • शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण बिना किसी भेदभाव के और जाति समुदाय के लोगों को लागू किया जाएगा।
  • संविदा भर्ती के नियमित भारतीय प्रतिस्थापित किया जाएगा और मौजूदा संविदा कर्मियों को सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र में एजेंसी में नियमित किया जाएगा।
  • भूमिहीन को जमीन भी दी जाएगी।
  • व्यापक परामर्श के बाद पार्टी LGBTQIA+ के समुदाय में संबंधित जोड़ों के बीच नागरिक संघों और मान्यता देने के लिए कानून भी लेगी।

कांग्रेस घोषणा पत्र Pdf

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Trending News