उद्धव ठाकरे को केशव प्रसाद मौर्या का जवाब- यूपी को मिलने जा रही है मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी

उत्तर प्रदेश में बन रहे फिल्म सिटी का मामला अब गर्म होता नजर आ रहा है । इस मसले पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाराष्ट्र के सीएम को अपने अंदाज़ में जवाब दिया है । राज्य के उपमुखयमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है की उत्तर प्रदेश को मुंबई से भी बड़ी फ़िल्म सिटी मिलने जा रही है ।

केशव प्रसाद का यह बयान महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को उत्तर के रूप में देखा जा रहा है ।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर यह बयान दिया था कि खबर है कि मुंबई की फिल्मसिटी वे उत्तर प्रदेश ले जाएंगे। यदि वे फिल्म इंडस्ट्री चलाने की क्षमता रखते हैं तो वे फिल्म उद्योग को ले सकते हैं। अगर उनमें क्षमता है तो वे वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं।

इसी के बाद रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि प्रदेश की सरकार अपनी प्रस्तावित फिल्म सिटी पर पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और उत्तर प्रदेश को मुंबई से भी बड़ी फिल्म सिटी की सौगात मिलने जा रही है।

UP: कोई भी शख्स सड़क या ठेकों पर शराब पीता दिखे, तो इस नंबर पर करें फौरन शिकायत

राजधानी लखनऊ की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। इसके तहत लखनऊ में सड़क और ठेकों पर शराब, वाइन या बियर पीने वालों के खिलाफ दो महीने का अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके तहत एक तरफ शहर के सभी शराब के ठेकों पर सीसीटीवी इंस्टॉल करने की तैयारी है, वहीं कार में शराब पीने वालों पर नियंत्रण के लिए जनता का भी सपोर्ट लिया जाएगा।

इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

लखनऊ में अब कोई भी शख्स सड़क और ठेकों पर शराब पीने वालों की शिकायत 9454401508 पर कर सकता है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने बताया कि सड़क और ठेकों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग के साथ मिलकर 2 महीने का अभियान शनिवार से शुरू हो रहा है। इस अभियान की मॉनिटरिंग डीसीपी हेडक्वॉर्टर स्वप्निल ममगाईं को सौंपी गई है।

सहकारिता विभाग में हुए भर्ती घोटाले की जाँच में अब 3 बड़े अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व में सपा सरकार के दौर में हुई भर्ती घोटालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी है । उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग में हुए भर्ती घोटाले की जाँच में अब 3 बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है ।

सपा सरकार के दौर में सहकारिता विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर हुई भर्तीयों में बड़े स्तर पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया था ।

निलंबित होने वाले अधिकारि उप महाप्रबंधक दिलीप कुमार प्रसाद, उप महाप्रबंधक शैलेश यादव और सहायक महाप्रबंधक सिद्धार्थ श्रीवास्तव हैं।

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के सहायक प्रबंधक (सामान्य) तथा सहायक प्रबंधक (कंप्यूटर) की वर्ष 2015-16 तथा प्रबंधक व सहायक और कैशियर के पदों पर 2016-17 में की गई भॢर्तियों में भ्रष्टाचार व अनियमितता के गंभीर आरोप लगें हैं।गौरतलब है कि सपा शासनकाल के समय में साल 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भर्ती के 49 विज्ञापन जारी हुए थे ।इनमें 40 विज्ञापन के तहत भर्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक शाखा आंकिक, सहायक फील्ड आफिसर, सहायक प्रबंधक (कंप्यूटर), वरिष्ठ शाखा प्रबंधक व लिपिक के 2343 पदों पर भर्ती हुई थी।

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव — निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी 10 प्रत्याशी , सपा की ओर से उच्च सदन पहुंचे रामगोपाल यादव

प्रदेश में 10 सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सोमवार को सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो कर राज्यसभा पहुंचे ।

विजेता उम्मीदवारों में भाजपा के सबसे ज्यादा आठ, सपा के एक और बसपा का एक प्रत्याशी है।

भाजपा की ओर से ये प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचे

1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
2. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
3. पूर्व डीजीपी बृजलाल
4. नीरज शेखर
5. हरिद्वार दुबे
6. गीता शाक्य
7. सीमा द्विवेदी
8. बीएल वर्मा

समाजवादी पार्टी की और से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव – रामगोपाल यादव

बसपा की ओर से रामजी गौतम राज्यसभा पहुंचें है।

इण्डेन कम्पनी का रिफिल (सिलेंडर) बुकिंग नंबर बदला

इंडेन गैस सिलेंडर वालो के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है ।
उत्तर प्रदेश में इण्डेन कम्पनी का रिफिल (सिलेंडर) बुकिंग नंबर (आईवीआरएस) एक नवम्बर यानी आज से बदल दिया जाएगा। एक नवम्बर से सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं को 7718955555 नंबर डायल करना पड़ेगा ।

यह सेवा उपभोक्ताओं के लिए पुरे 24 घंटे और पूरे हफ्ते उपलब्ध रहेगी। इंडेन गैस के एलपीजी ग्राहक अब पूरे देश में कहीं भी चले जाएं उनका आईवीआरएस नम्बर नहीं बदलेगा।

आईओसी के डीजीएम मनीष कुमार ने अपने हवाले से यह बताया कि इंडेन के सिलेंडर बुकिंग के लिए वर्तमान में चल रही विभिन्न टेलीकॉम सर्किल में जारी अलग-अलग फोन नंबरों की प्रणाली को 31 अक्तूबर को मध्य रात्रि के बाद से बंद कर दिया जाएगा।

अब लोगों/उपभोक्ताओं को अपने एलपीजी सिलेंडर को रिफिल करवाने के लिए नये नम्बर 7718955555 पर सिलेंडर बुक कराना होगा।उपभोक्ता अब भले ही पूरे देश में कहीं भी रहें कहीं भी जाएं उनका आईवीआरएस नम्बर भी नहीं बदलेगा ।

रंग ला रही सीएम योगी की मेहनत, यूपी में निवेश की बौछार, 1.35 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

कोरोना वायरस के कारण भले ही देश दुनिया की आर्थिक स्थिति बुरी हो लेकिन उत्तर प्रदेश में निवेश की दृष्टि से अच्छे दिनों का आगमन अब होने लगा है। राज्य में में देश और विदेश की अनेकों कंपनियों के माध्यम से अब तक 45 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ हो गया है।

इन देशों ने किया है निवेश

अमेरिका, जर्मनी , जापान , ब्रिटेन , कनाडा व दक्षिण कोरिया जैसे कई देशों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का प्रस्ताव आगे किया है। इसके अलावा प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों ने भी अब तक निवेश परियोजनाओं के लिए लगभग 426 एकड़ (326भूखंड) आवंटित किए हैं।

शुक्रवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) आलोक टंडन ने इस बात की जानकारी दी। इस निवेश के माध्यम के जरिए प्रदेश भर में लगभग 1.35 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है ।

Naukri 8वीं पास नौकरी shiksha naukri

निवेश करने वाली कंपनी

राज्य में निवेश करने वाली इन कंपनियों में हीरानंदानी ग्रुप, सूर्या ग्लोबल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमजी कैप्सूल्स, केशो पैकेजिंग और माउंटेन व्यू टेक्नॉलॉजी आदि जैसी कई कंपनियां शामिल हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप और गिरती अर्थव्यस्था के कारण निवेश को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मजदूर , निवेश व अन्य कई कानूनों में बड़े बदलाव किए गए थे।

निवेश मित्र पोर्टल

प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए इन प्रमुख सुधारों में से एक ‘निवेश मित्र’ नाम के पोर्टल का कार्यान्वयन भी है। यह भारत का सबसे बड़े डिजिटल सिंगल विंडो पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी उद्यमियों को लगभग 166 विभिन्न सेवाएं दी जाती हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला- केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं

धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया।

दरअसल मुजफ्फरनगर जिले के विवाहित जोड़े ने परिवारवालों को उनके शांति पूर्ण वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने याचिका पर हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए उसे खारिज दिया है।

जस्टिस एम सी त्रिपाठी की एकलपीठ ने दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने नूर जहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है। इस केस में हिन्दू लड़की ने धर्म बदलकर मुस्लिम लड़के से शादी की थी।

पाकिस्तानी सांसद ने कबूला – डर से कांपते हुए अभिनंदन को किया था हिंदुस्तान को वापस

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के घर वापसी को लेकर पाकिस्तान का डर और झूठ दोनों ही बेनकाब हो गए हैं । पाकिस्तान को इस बात का डर था कि अगर उसने अभिनंदन को आजाद नहीं किया तो भारत किसी भी वक्त पाकिस्तान पर हमला बोल देगा ।

हाल ही में पाकिस्तानी संसद की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के विपक्षी सांसद अयाज सादिक यह बयान देते नजर आ रहें हैं कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कांप रहे थे। अभिनंदन को लेकर वो कह रहे थे कि खुदा के वास्ते उसे जाने दें। पाकिस्तान को डर था कि अगर फायटर प्लेन पायलट अभिनंदन को रात 9 बजे तक रिहा नहीं किया गया तो भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा।

 

गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पाकिस्तानी विमान को काउंटर करते समय भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मिग-21 विमान क्रैश हो गया था । इस क्रैश के कारण अभिनंदन पीओके की ओर जा गिरे । इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। लेकिन क्रैश होने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी f16 को मार गिराया था।

हालांकि, अभिनंदन को रिहा करने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव बनाया। जिसके परिणाम स्वरूप केवल 60 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने अभिनंदन को सही सलामत भारत को सौंप दिया था ।

इस घटना के बाद से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लगातार अपने हमले शुरू कर दिए हैं । इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे को देश पर विश्वास नहीं है, इसलिए वह अपने सबसे भरोसेमंद देश पाकिस्तान से ही सुन लें।’

आखिरकार पाकिस्तान ने पुलवामा की साजिश स्वीकारी

आतंकवाद पर पाकिस्तान का चेहरा समय समय पर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब होता आया है । एक बार फिर से यही मौका पूरी दुनिया को देखने को मिला जब आखिरकार पाकिस्तान ने भरी हुई संसद में इस बात पर मुहर लगा दी की की पिछली साल भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पुलवामा में सीआरपीएफ की बटालियन पर हुए हमले में उसी का हाथ था ।

पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी सिनेट में अपने भाषण में यह बात स्वीकार की की पुलवामा में हुए आतंकी हमला इमरान खान की सरकार के लिए एक बड़ी कामयाबी थी ।

अपने भाषण में फवाद चौधरी ने कहा –
”हमने हिंदुस्तान को घुस कर मारा है और पुलवामा में जो हमारी जो कामयाबी है, वह इमरान खान के नेतृत्व में पूरे कौम की कामयाबी है। हमारी कामयाबी है, आपकी कामयाबी है।”

गौरतलब है कि पिछले साल 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और कई अन्य बुरी तरह घायल हो गये थें ।आतंकवादी ने विस्फोटक से भरे गाड़ी से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मारी थी । भारत ने शुरू से ही इसे पाकिस्तानी साजिश बताया था ।

इस पूरे मामले के सामने आने के और देश दुनिया में बेइज्जती झेलने के बाद मंत्री फवाद चौधरी ने अपने बयान से पलटी मार दी है । फवाद चौधरी ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 26 फरवरी को भारत की ओर से की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से मजबूत रिस्पांस के संबंध में बात कही थी जिसका गलत मतलब निकाला गया ।

तो वहीँ इस पूरे मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने में पाकिस्तान और उसकी भूमिका के बारे में पूरी दुनिया को पता है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) से ब्लैकलिस्ट होने बचने के लिए पाकिस्तान आतंक के खिलाफ कार्रवाई का ढोंग कर दुनिया की आंखों में धूल झोंकता रहा है और आतंकवाद के समर्थन से मुकरता रहा है।

वहीँ इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई अन्य नेताओं ने उन सभी को देश से माफ़ी मांगने के लिए कहा है जिन्होंने पुलवामा घटना को एक साजिश बताया था ।

विडियो – ANI

 

गो हत्या कानून पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी

यूपी में गो हत्या निरोधक कानून के लगातार दुरुपयोग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि इस कानून का ‘निर्दोषों’ के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है।

यह टिप्पणी जस्टिस सिद्धार्थ की एकल पीठ ने गो हत्या और गो मांस की बिक्री के एक आरोपी की जमानत को मंजूर करते हुए की। कोर्ट ने कानून के दुरुपयोग पर चिंता भी जताई है।

कोर्ट ने शामली जनपद निवासी आरोपी रहमू उर्फ रहमुद्दीन को सशर्त जमानत पर रिहा करने का भी आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जब भी कोई मांस पकड़ा जाता है, इसे गो मांस के रूप में दिखाया जाता हैष कई बार इसकी जांच भी फॉरेंसिक लैब में नहीं कराई जाती है। इस कानून का गलत इस्तेमाल निर्दोषों के खिलाफ किया जा रहा है।