भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं।
प्रयागराज : नामांकन करने जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला
Allahabad University: अब तक शुरु नहीं हुई ग्रेजुएशन की कक्षाएं, वार्षिक परीक्षाएं टलने की आशंका
कोरोना का कहर पढ़ाई को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (Allahabad University) में भी इसका असर साफ देखा जा रहा है। नए सत्र की प्रक्रिया काफी देरी से चल रही है। जनवरी महीना बीतने के बाद भी अब तक विश्वविद्यालय की ग्रेजुएशन की क्लासेस भी शुरू नहीं हो सकी हैं।
यहां तक कि कुछ पाठ्यक्रमों के लिए अब तक प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। ऐसे में निश्चित ही ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। इसे देखते हुए छात्रों ने मांग की है कि सिलेबस में कटौती की जाए। गौरतलब है कि यूपी में कोविड-19 के कारण कॉलेज और विश्वविद्यालय फिलहाल बंद है।
UP ELECTION: समाजवादी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट
➡सपा ने 159 उम्मीदवारों की सूची जारी की
➡रामपुर से आजम खां सपा प्रत्याशी
➡मांठ से संजय लाठर सपा प्रत्याशी
➡अलीगढ़ से जफर आलम सपा प्रत्याशी
➡एटा से जुगेंद्र सिंह यादव सपा प्रत्याशी
➡मैनपुरी से राजू यादव, भोजीपुरा से सहजिल इस्लाम।
➡बरखेड़ा से हेमराज वर्मा, निघासन से आरएस कुशवाहा
➡पलिया से प्रिपेंद्र पाल सिंह काकू,महमूदाबाद से नरेंद्र वर्मा
➡शाहाबाद से आसिफ खान बब्बू,हरदोई सदर से अनिल वर्मा
➡भगवंत नगर से अंकित परिहार, पुरवा से उदयराज प्रत्याशी।
➡सरेनी से देवेंद्र प्रताप सिंह,ऊंचाहार से मनोज पांडेय प्रत्याशी
➡यशवंत नगर से शिवपाल यादव,सीसामऊ से इरफान सोलंकी
➡आर्यनगर से अमिताभ वाजपेयी, झांसी से सीताराम कुशवाहा
तिंदवारी से बृजेश प्रजापति, नरैनी से दद्दू प्रसाद प्रत्याशी
➡बेहट उमर अली खान, नकुड़ से धर्म सिंह सैनी।
➡सहारनपुर नगर से संजय गर्ग,सहारनपुर देहात से आशू मलिक
➡देवबंद से कार्तिकेय राणा, गंगोह से इंद्रसेन सपा प्रत्याशी
➡कैराना से नाहिद हसन, चरथावल से पंकज कुमार मलिक
➡नजीबाबाद से तस्लीम अहमद,नगीना से मनोज कुमार पारस
➡बढ़ापुर से कपिल कुमार, धामपुर से नईमुल हसन प्रत्याशी।
➡सरधना से अतुल सपा प्रत्याशी, हस्तिनापुर से योगेश वर्मा
➡किठौर से शाहिद मंजूर, मेरठ से रफीक अंसारी प्रत्याशी
➡मेरठ दक्षिण से मो आदिल, साहिबाबाद से अमर पाल
➡गाजियाबाद से विशाल वर्मा, धौलाना से असलम अली
➡गढ़मुक्तेश्वर से रविंद्र चौधरी, नोएडा से सुनील चौधरी।
➡दादरी से राजकुमार, सिकंद्राबाद से राहुल यादव प्रत्याशी
➡डिबाई से हरीश कुमार, खुर्जा से बंशी सिंह सपा प्रत्याशी
➡अतरौली से वीरेश यादव, छर्रा से लक्ष्मी धनगर प्रत्याशी
➡कोल से शाज इस्हाक, हाथरस से बृजमोहन सपा प्रत्याशी।
➡मथुरा से देवेंद्र अग्रवाल, एत्मादपुर से वीरेंद्र सिंह चौहान
➡आगरा कैंट से कुंवर चंद्र, आगरा दक्षिण से विनय अग्रवाल
➡आगरा उत्तरी से ज्ञानेंद्र, फतेहाबाद से रुपाली दीक्षित प्रत्याशी
➡बाह से मधुसूदन शर्मा, टुंडला से राकेश बाबू सपा प्रत्याशी।
➡बिसौली से आशुतोष मौर्य, सहसवान से बृजेश यादव
➡बिलसी से चंद्रप्रकाश मौर्य, शेखपुर से हिमांशू यादव
➡दातागंज से अर्जुन सिंह, बहेड़ी से अताउर्रहमान प्रत्याशी
➡मीरगंज से सुल्तान बेग, नबाबगंज से भगवत शरण गंगवार
➡फरीदपुर से विजय पाल सिंह, बिथरी चैनपुर से अगम मौर्य
➡बरेली से राजेश कुमार अग्रवाल,बरेली कैंट से सुप्रिया एरन
➡आंवला से पंडित राधा कृष्ण शर्मा, पीलीभीत से शैलेंद्र गंगवार
➡पूरनपुर से आरती, कटरा से राजेश यादव,जलालाबाद से नीरज
➡तिलहर से रोशन लाल वर्मा, पुवायां से उपेंद्र पाल सिंह।
➡शाहजहांपुर से तनवीर खां, ददरौल से राजेश कुमार वर्मा
➡गोला से विनय तिवारी, श्रीनगर से राम सरन प्रत्याशी
➡लखीमपुर से उत्कर्ष वर्मा, महोली से अनूप गुप्ता प्रत्याशी
➡सीतापुर से राधेश्याम जायसवाल, हरगांव से रामहेत भारती
➡बिसवां से अफजाल कौसर, सेवता से महेंद्र सिंह प्रत्याशी।
UP CHUNAV पर महाओपिनियन पोल: देखें 7 एजेंसियों के सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें
SAMACHAR UP : यूपी में सात चरणों में मतदान के बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। इस बीच, सात एजेंसियों ने सर्वे किया है। इनमें से छह ने जहां एक बार फिर बीजेपी सरकार की भविष्यवाणी की है तो वहीं एक एजेंसी का दावा है कि इस बार अखिलेश के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने जा रही है। up opinion poll
टाइम्स नाउ वीटो का सर्वे
टाइम्स नाउ वीटो के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी 240 सीट, सपा को 143 सीट, बीएसपी को 10 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का दावा किया गया है।
इंडिया न्यूज-जन की बात का ओपिनियन पोल
इंडिया न्यूज और जन की बात की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को 226-246 सीट, सपा 144-160 सीट, बीएसपी को 8-12 सीटें मिलेंगी तो कांग्रेस को महज 0-1 सीट मिल सकती है।
इंडिया टीवी के सर्वे में भी बीजेपी की जीत
इंडिया टीवी की ओर से प्रसारित किए गए सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी को 230-235 सीटें मिल सकती हैं। सपा 160-165 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बीएसपी को महज 2-5 सीटें मिलने की बात कही गई है तो कांग्रेस 3-7 सीटों पर सिमट सकती है।
UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों…
डीबी लाइव के सर्वे में सपा की जीत का दावा
डीबी लाइव के ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि इस बार यूपी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बन सकती है। सपा को 203-211 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 144-152 सीटें लेकर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। बीएसपी को 12-20 सीटें मिलने का दावा किया गया है तो वहीं कांग्रेस को भी 19-27 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे में किसे कितनी सीटें
रिपब्लिक टीवी और पी मार्क के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 252-272 सीट, सपा 111-131 सीट, बीएसपी को 8-16 सीट और कांग्रेस को सबसे कम 3-9 सीटें मिल सकती हैं।
UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों…
पोलस्टार न्यूज एक्स का सर्वे
पोलस्टार न्यूज एक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 235-245 सीटों पर जीत मिल सकती है। सपा को 120-130 सीटें मिल सकती हैं। बसपा 13-16 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस को 4-5 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
क्या कहता है पोल्स ऑफ पोल्स
यदि इन सात एजेंसियों के सर्वे का औसत जाए तो उसके मुताबिक योगी एक बार फिर यूपी के सीएम बनने जा रहे हैं। बीजेपी 221-231 सीटें जीत सकती है। एसपी को 147-157 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी 7-13 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस को 5-9 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है। SAMACHAR UP
बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, देखें आपके विधानसभा सीट से किसे मिला टिकट
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। सीएम योगी गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे।
देखें अपने विधानसभा की सूची
पहले चरण के 57 नाम
बरौली से ठाकुर जयवीर सिंह
अतरौली से संदीप सिंह
छर्रा से रविंदर पाल सिंह
कोल से अनिल पारासर
इगलास से श्री राजकुमार सहयोगी
छाता से चौधरी लक्ष्मी नारायण
मांट से राजेश चौधरी
गोवर्दधन ठाकुर मेघ श्याम सिंह
मथुरा से श्रीकांत शर्मा
बलदेव से श्री पूरन प्रकाश जाटव
एत्मादपुर डॉक्टर धरमपाल सिंह बदलाव
आगरा कैंट से डॉक्टर जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण से श्री योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नॉर्थ से श्री पुरुषोत्तम
आगरा रूरल बेबी रानी मौर्या
फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबू लाल
खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा
फतेहाबाद से छोटै लाल वर्मा
बाह श्रीमती रानी पचरौलिया
दूसरे चरण के 48 नाम
बेहट से नरेश सैनी
नकुट मुकेश चौधरी
सहारनपुर नगर से राजीव गुंबद
सहारनपुर से जगपाल सिंह
देव बंद बृजेश सिंह रावत
रामपुर मनिहारन देवेंद्र निम्न
गंगोह से कीरत सिंह गूजर
कुंवर भारतेंदु सिंह
नगीना से डॉक्टर यशवंत
बरहापुर से शुशांत सिंह
धामपुर अशोक कुमार राणा
नारहोट श्री ओम कुमार
बिजनौर से सुचि मौसम चौधरी
चांदपुर कमलेश सैनी
कांठ से राजेश कुमार चुन्नू
मुरादाबाद देहात – कृष्ण कांत मिश्र
मुरादाबाद नगर- श्री रितेश गुप्ता
कुंदरकी से कमल प्रजापति
बेलारी से परमेश्वर लाल सैनी
चंदौसी से गुलाबो देवी
असमौली से हरेंद्र सिंह
संभल से राजेश सिंघल
चमरोहा से मोहन कुमार लोधी
बिलासपुर बलदेव सिंह औल्ख
रामपुर आकश सक्सेना
मिलख से राजबाला
धनौरा से राजीव तरारा
नौगांव से देवेंद्र नागपाल
अमरोहा से राम सिंह सैनी
हसनपुर से महेंद्र सिंह कड़क वंशी
गुन्नौर से अजीत कुमार उर्राफ जू यादव
बुसौली से कुशाग्र सागर
सहसवान से बीके भारद्वाज
बिल्सी से हरीश शाक्य
बदायूं से महेश गुप्ता
शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य
दाता गंजा- राजीव सिंह बब्बू भेया
मीरगंज से डा. डीसी वर्मा
नवाब गंज डा एमपी आर्य गंगवार
फरीदपुर से डॉ श्यम बिहारी लाल
बिथरी चैनपुर से डा. राघवेंद्र शर्मा
बरेली से डा. अरुण सक्सेना
कैंट से संजीव अग्रवाल
आंवला से धर्मपाल सिंह
कटरा से वीर विक्रम सिंह
पुवाया से चेतराम पासी
शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना
पिक्चर अभी बाकि है! ‘इत्र की सुगंध’ के पीछे आयकर विभाग, अब सपा MLC के यहां छापा
कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां मिले भारी कैश के बाद अब सपा एमएलसी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन निवासी चिपट्टी और अयूब मियां के आवास और कारखानों में आईटी की टीमों ने छापा मारा है। बता दें, पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी हैं और हाल ही में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था। पुष्पराज जैन के घर और ठिकानों पर यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है, जब अखिलेश यादव खुद कन्नौज में मौजूद हैं।
35 जगहों पर चल रही छापेमारी
पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के कानपुर, कन्नौज, हाथरस, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी। कर चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की जा रही है।
यूपी में जारी हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, शादी से लेकर मॉल में एंट्री के लिए ये होगी शर्त
अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज में प्रेसवार्ता की और आयकर विभाग की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने कहा कि मैं पहले ही कह रहा था कि पीयूष जैन के यहां छापा गलती से पड़ गया। आज उन्होंने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
भारतीय जनता पार्टी विकास की बात तो करती नहीं और कन्नौज में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भी इनके कारण अधूरे हैं। कन्नौज का इत्र के साथ बहुत पुराना इतिहास रहा है, यहां के व्यापारियों ने देश और दुनिया नाम कमाया लेकिन अब इस छवि को धूमिल किया जा रहा है।
UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों की एंट्री

अखिलेश बोले- जनता जवाब देगी
अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की कार्रवाई की जरिए दुर्गंध फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने यहां कोई विकास का काम तो किया नहीं, न कोई अस्पताल बनवाया, न स्कूल बनवाए। मुझे पहले ही सूचना मिली थी कि समाजवादी लोगों पर छापे पड़ेंगे। जनता सब देख रही है वही जवाब देगी।
Happy New Year Shayari: शायरी भरे अंदाज में दोस्तों और प्रियजनों को दें नए साल की बधाईं
Happy New Year 2022
खुशियों की बहार आए
जीवन में खूब रोशनी लाए
जी मिला न हो आज तक
वो आपको आने वाले साल में मिल जाए
नए साल 2020 की एडवांस में शुभकामनाएं
—————————-
इस नए साल खुशियों की बरसातें हों
प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों
रंजिशे, नफरतें मिट जाएं सदा के लिए
सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों
————————————
Happy New Year 2022
आने वाले खास लम्हे मुबारक,
आंखों में सजने वाले नए ख्वाब मुबारक,
नया साल जो लेकर आएगा,
खुशियां हजार मुबारक.
हैप्पी न्यू ईयर 2022
————————
जो बीतना था वो बीत गया
अब नए साल का इंतजार है
हमने तो कर दिया एडवांस में विश
क्या आपको भी हमारा ख्याल है
समाचार यूपी की तरफ से आफ सभी को नए साल पर हार्दिक शुभकानाएं और बधाई।
यूपी में जारी हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, शादी से लेकर मॉल में एंट्री के लिए ये होगी शर्त
यूपी में एक बार फिर कोरोना के मामले में बढ़ोतरी को देखते यूपी सरकार ने प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 के तहत राज्यपाल ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। यह घोषणा 31 मार्च तक लागू रहेगी। इससे पहले मार्च, 2019 में प्रदेश को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित किया गया था।
नई गाइडलाइन जारी ( new corona Guidelines in up)
योगी सरकार ने महामारी एक्ट लागू करने के साथ ही पाबन्दिशों की नई गाइडलाइन (New Guidelines in up) जारी कर दी है।
> इसके मुताबिक नाईट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं एवं मालवाहक वाहनों समेत एंबुलेंस आदि को आने-जाने की इजाजत है।
> कोविड-19 से जुड़े पुलिसकर्मी और रात्रि उद्योगों से संबंधित कर्मियों को उनके आईडी के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी।
> मास्क लगाने और सॉशल डिस्टेंसिंग को भी सख्ती से लागू करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश किया गया है।
UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों की एंट्री
> गाइडलाइन के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क जरुर लगाएंगे।
> बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं देगा। मास्क नहीं तो सामान नहीं इस संदेश के साथ व्यापारियों को जिला प्रशासन लगातार जागरुक कर रहा है।
> शॉपिंग मॉल और मार्केट में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित। शॉपिंग मॉल और बड़े मार्केट को यह आदेश दिया गया है कि हर कोई 2 गज की दूरी बनाए रखेगा साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।
पिछले 6 महीने में अर्श से फर्श पर आ गई बसपा, अपना दल से भी बनी छोटी पार्टी
शादी में 200 से अधिक लोग नहीं होंगे शामिल
इसके अलावा बंद स्थानों पर शादी समारोह और दूसरे कार्यक्रम में एक साथ 200 से अधिक लोगों को इकट्ठा या आमंत्रित नहीं किया जा सकता है और सभी लोगों को मास्क लगाना, 2 गज की दूरी रखना जरूरी है। खुले स्थानों पर कैपेसिटी का 50 फ़ीसदी तक अतिथियों को इनवाइट किया जा सकता है। यहां भी सैनिटाइजर, 2 गज की दूरी और मास्क के नियमों का पालन करना है।
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ में विधानसभा के बाहर नई शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हजारों की संख्या में पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार की तरफ से निकाली गई 17000 शिक्षक भर्ती की संख्या को बढ़ाकर 97000 की जाए। ( 69000 shikshak bharti protest in lucknow )
शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन…#69000शिक्षकभर्ती pic.twitter.com/mMSqI6N2sq
— Samachar UP (@samacharup) December 28, 2021
क्या है पूरा मामला
अभ्यर्थियों का कहना है कि अनारक्षित की कट आफ 67.11 के नीचे 27% आरक्षण दिया जाए। ओबीसी वर्ग को भर्ती में 18598 में से केवल 2637 सीट ही मिली। उनके मुताबिक भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी की जगह मात्र 3.86% ही आरक्षण मिला। वहीं एससी वर्ग को इस भर्ती में 21% की जगह महज 16.6% ही आरक्षण दिया गया, जो पूरी तरह गलत है। ( 69000 shikshak bharti protest in lucknow )
19 हजार सीटों का हुआ है घोटाला- ( 69000 shikshak bharti protest in lucknow )
लंबे समय से चल रहे इन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने 17000 पदों पर भर्ती का आदेश दिया है जिसमें आरक्षित वर्ग की 6000 सीटों पर भर्ती होनी है लेकिन यह छात्र इससे खुश नहीं है उनका कहना है कि जब घोटाला 19000 सीटों पर हुआ है तो 6000 सीटें लेकर वहां क्या करेंगे इसी के विरोध में युवा मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अड़े हैं और उनसे मिलने की जिद पर डटे हैं।

PM मोदी का बड़ा एलान, 3 जनवरी से लगेगी बच्चों को वैक्सीन
देश में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारत बायोटेक को 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अपने टीके के आपातकालीन उपयोग के लिए DCGI से मंजूरी मिल गई है।
PM मोदी का एलान
PM ने कहा कि 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा। अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी। वहीं, एहतियात की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत अगले साल 10 जनवरी से की जाएगी। 3 January se abccho ko vaccine
इसके अलावा PM ने कहा कि 60 साल से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प भी उपलब्ध होगा. ये भी 10 जनवरी से शुरू होगा।
सही टाइम पर बड़ा फैसला
बता दें, ये फैसला उस समय लिया गया है जब देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जब तमाम एक्सपर्ट बच्चों के टीकाकरण पर जोर दे रहे हैं। अब कब से बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी, ये स्पष्ट नहीं है लेकिन जल्द ही इसको लेकर भी फैसला हो जाएगा।

