खबर शेयर करें
◉
6 Views

SamacharUP- अर्थव्यवस्था को लेकर कुछ दिनों से लगातार केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बीते दिन पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अरुण जेटली पर निशाना साधा था। वहीं अब यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने इसपर अपना जवाब दिया है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि, ‘हम एक नई मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे हैं, जो कि लंबे समय में न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद होगी।’

उन्होंने कहा कि, ‘हाल ही के दिनों में अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कई तरह के आर्टिकल लिखे गए हैं। लेकिन सरकार जो बदलाव कर रही है वह न्यू इंडिया की जरूरत हैं। जो नई इकोनॉमी तैयार हो रही है वह ज्यादा ट्रांसपेरेंट होगी जिसमें लाखों लोगों को जॉब मिलेगी।’

जयंत सिन्हा ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा एक गेमचेंजिंग कोशिश हैं। जिसका असर लंबे समय में दिखेगा।

क्या कहा था पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने

गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि उन्होंने गरीबी को काफी करीबी से देखा है। ऐसा लगता है कि उनके वित्तमंत्री इस तरह का काम कर रहे हैं कि वह सभी भारतीयों को वो गरीबी काफी पास से दिखाएं।

Also Read-रेलवे जॉब -12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, सैलरी 5200 से 20000 तक

जेटली पर साधा निशाना

वहीं वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैंने वित्त मंत्रालय संभाला है मुझे पता है ये आसान काम नहीं है। यह एक 24 घंटे का काम है जिसे जेटली जैसे सुपरमैन भी पूरा नहीं कर सकते हैं। सिन्हा ने कहा कि जीडीपी अभी 5.7 है, सभी को याद रखना चाहिए कि सरकार ने 2015 में जीडीपी तय करने के तरीके को बदला था।

Also Read- JOBS -इलाहबाद विश्वविद्यालय में 522 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

खबर शेयर करें
One thought on “पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख पर उनके बेटे ने दिया कुछ इस प्रकार जवाब…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *