Sunday, November 2, 2025

भदोही: दामाद ने सास के सिर में मार दी गोली

भदोही में एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां कोईरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही गांव में पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने सास को गोली मार दिया। गोली लगने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे महिला के परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

गोली लगने से घायल पान कुमारी देवी की फाइल फोटो।
गोली लगने से घायल पान कुमारी देवी की फाइल फोटो।

क्या है पूरा मामला

दरअसल शुक्रवार को शिवकुमार अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल रामकिशुनपुर बसही गांव पहुंचा था। उसी रात रामधनी बिंद की पत्नी पान कुमारी देवी (40) शुक्रवार को खाना पीना खाकर सोने जा रही थी। इसी दौरान दामाद शिवकुमार ने पत्नी की विदाई की बात कहा, तो सास ने विदाई करने से मना कर दी। जिससे गुस्साएं शिवकुमार ने पान कुमारी के सिर मे गोली मार दिया। जिससे महिला गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News