Thursday, July 25, 2024

सपा की एक और लिस्ट जारी, इस सीट से प्रत्याशी चेंज

लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 6 नाम हैं। संभल से शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, पीलीभीत से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद और घोसी से राजीव राय को टिकट दिया है।

वहीं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से सपा ने कैंडिडेट बदल दिया है। यहां से राहुल अवाना को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया था। सपा अब तक 46 प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है, जबकि एक सीट भदोही ममता बनर्जी की TMC को दी है। भदोही से ललितेश पति त्रिपाठी चुनावी मैदान में हैं। Loksabha Chunav

 

 

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Trending News