योगी सरकार में कर्मचारियों को कई महीनों से नहीं मिल रही सैलरी

UP News -दिवाली नजदीक है ऐसे में सभी अपने घर के लिए खरीदारी करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए लगता है इस बार दीवाली फीकी रहेगी। क्योंकि योगी सरकार में कर्मचारियों की कई महीनों से सैलरी रुकी हुई है।

 

also read- UPTET 2017: जिनके पास नहीं हैं ये जरुरी कागजात वो नहीं दे पाएंगे TET Exam

गौरतलब है कि सैलरी न मिलने के कारण कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले सात महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। जिसकी वजह से उनकी दिवाली भी फीकी हो रही है.

Also Read- इस दिवाली खरीदिए ये बेहतरीन फीचर्स और बजट वाले लैपटॉप

नहीं हो पा रही खरीदारी

जगह जगह पर प्रदर्शन करने आए कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कई महीनों से नहीं मिल रही सैलरी। अब दिवाली के त्योहार में कैसे खरीदारी करें कैसे कुछ भी सामान खरीदें पैसे हैं नहीं।

Also Read-जियो फोन की शुरू हुई डिलीवरी, फोन ट्रैक करने के लिए अपनाएं ये तरीका

योगी सरकार के खिलाफ यहां पर हुआ प्रदर्शन

तनख्वाह न मिलने को लेकर आजमगढ़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के टीचर्स और कर्मचारियों ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन  किया। वहीं गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने भी धरना दिया है। यहां करीब 6 महीनों से सैलरी नही मिली है। इसके अलावा भी कई जगहों पर सैलरी रुकी हुई है

Source- nationalspeak

वीडियो -भक्त के गोद में उछल-उछल कर नाची राधे मां, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे दंग

SamacharUP- खुद को देवी का अवतार कहने वाली राधे मां को कौन नहीं जानता होगा। अपने डांस और कई आरोपों के चलते हमेशा सुखियों में बनी रहने वाली राधे माँ  एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। इस बार उनपर कोई आरोप नहीं बल्कि इस बार उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Also Read- टिप टिप बरसा पानी पर लड़कियों ने किया ऐसा हॉट डांस जिसे देख आप भी कहेंगे ‘आग लगा दी’

हमेशा मेकअप के साथ पूरे श्रृंगार में रहती हैं राधे माँ

अपने आप को मॉडर्न देवी कहने वाली राधे मां हमेशा फुल मेकअप में रहती हैं। इनका पांव जमीन नहीं पड़ता।  इनके भक्त हमेशा इन्हें गोदी में बिठाए रहते हैं। आइये देखिए ये अश्लील डांस वीडियो।

Also Read- जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे

देखिए राधे मां का Viral video

 

यही वह वीडियो है जिसमें वो अपने भक्त कहलाने वाले आदमी की गोद में डांस कर रही हैं। उनका ये वीडियो एक पार्क का है जहां वो नाच रही हैं तो दूसरा एक क्लब का बताया जा रहा है जहां गाने की धुन पर थिरकने से वो खुद को रोक नहीं पायी। इन सभी वीडियो के साथ ये वीडियो भी आजकल सुर्खियों में है। हालांकि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है राधे मां ऐसे डांस और कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं.

UPTET 2017: जिनके पास नहीं हैं ये जरुरी कागजात वो नहीं दे पाएंगे TET Exam

UP TET Exam – 15 अक्टूबर को UPTET 2017 का एग्जाम है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी कई चीजों को जानना बेहद जरुरी है। साथ ही साथ एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा देने जाने के लिए क्या क्या जरुरी कागजात साथ ले जाएं इसका भी ध्यान रखना जरुरी है। तो आइये हम आपको बताते है UPTET 2017 परीक्षा से जुड़े कुछ अहम जानकारी।

इसे भी पढ़ें- Indian Navy में डायरेक्ट भर्ती, लास्ट डेट है नजदीक जल्द भरें आवेदन

रखें इन बातों का विशेष ध्यान

  • अभ्यर्थी परीक्षा के लिए सबसे जरुरी है कि वो अपना एडमिट कार्ड जरुर साथ रखें।
  • एडमिट कार्ड के अलावा अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र भी रखें।
  • इसके अलावा योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र की ऑरिजनल कॉपी की भी जरूरत होगी।
  • बिना इन कागजातों के आपको परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा देने जाने से पहले एडमिट पर दिेए गए दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें-जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे

UPTET 2017 का ऐसे निकाले अपना एडमिट कार्ड

अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाया है तो बिना देर किए जल्द से जल्द बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में नौकरी के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

TET परीक्षा के पैटर्न

  • परीक्षा में दो पेपर या फिर 2 भाग होंगे।
  • पेपर 1 कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए।
  • पेपर 2 में कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए सवाल पूछे जाएंगे।
  • सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप होंगे।
  • एडमिट कार्ड की आखिरी तारीख 15.10.2017 तक है।
  • Exam date – 15.10.2017
  • TET anshwer sheet- 17.10.2017

 

“भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे पर लगे आरोप बेबुनियाद है”

SamacharUP- भारतीय जनता पार्टी के साथ अभी सब कुछ अच्छा नही चल रहा है। एक एक करके नए आरोप और 3 साल सरकार की नाकामियां दिखाई जा रही हैं। नोटबंदी में फेल और जीएसटी से परेशानी के बाद अब एक और मामला सामने आ गया है।

न्यूज पोर्टल का रिपोर्ट

दरअसल इस बार न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के एक रिपोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी कार्यकर्ताओं की नींद उड़ा दी है। पोर्टल के रिपोर्ट में आरोप था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद अमित शाह के बेटे के फर्म में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली।

आरोप है निराधार

वहीं अब इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना बयान रखा है, उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के खिलाफ लगे आरोप निराधार है और इसमें किसी भी जांच की कोई जरूरत नहीं है.’ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप ‘समय-समय पर’ लगाये गए हैं. इनका कोई आधार नहीं है।

100 करोड़ मानहानि का केस

गौरतलब है कि बीते दिन न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से शाह के बेटे जय अमित शाह की एक फर्म के कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। वहीं इसके बाद अमित शाह के बेटे जय शाह ने पोर्टल पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया है।

Bhadohi News – रेप के मामले में पूर्व सांसद के बेटे समेत 4 को हुई आजीवन उम्र की सजा

Bhadohi News -करीब तीन साल पहले 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप के मामले में सोमवार को भदोही जिले की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने पूर्व बसपा सांसद और बीजेपी नेता गोरखनाथ पांडेय के बेटे आनंद पांडेय सहित चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Also Read- Bhadohi News : भदोही के रहने वाले बीडी मिश्रा बने अरुणाचल के राज्यपाल

गौरतलब है कि भदोही के कोइरौना क्षेत्र में 3 साल पहले यानि की 25 जुलाई, 2014 को रात आठ बजे 16 साल की नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप किया गया था। जिसमे बीजेपी नेता गोरखनाथ पांडेय के बेटे आनंद पांडेय सहित चार के ऊपर केस दर्ज हुआ था।

Also Read- Bhadohi News -स्कूल से लौटते वक्त छात्र को डंपर ने कुचला, भीड़ हुई आक्रोशित

( Bhadohi News ) रिवाल्वर के दम पर किया रेप

बता दें कि रात करीब 8 बजे लड़की शौच के लिए निकली थी। वापस आते समय चारो आरोपियों ने पीड़िता का मुंह दबाकर रिवाल्वर की नोक पर उसे एक प्राइवेट स्कूल के कमरे में ले गए। वहां पहले से आनंद पांडेय और उसके साथ वहां मौजूद थे।

Also Read- Bhadohi News : भदोही के रहने वाले बीडी मिश्रा बने अरुणाचल के राज्यपाल

वहीं आरोपियों ने मामले को यहीं नहीं खत्म होने दिया उन्होंने पीड़िता के साथ कई बार रेप किया और उसके दुसरे दिन उसे जहर तक पिला दिया इसके बाद उन्होंने पीड़िता के परिजनों को धमकाया भी। परिजन ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद किसी तरह पीड़िता की जान बचाई गई।

आजीवन कारावास और सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना

Also Read- टीईटी परीक्षा के लिए भदोही में खोले जाएंगे 13 परीक्षा केंद्र

तीन साल बाद न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि घटना के समय पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय बसपा में थे।  फिलहाल वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

रिसर्च- ज्यादा Lipstick लगाने से जा सकती है जान, यकीन नहीं हो रहा तो इसे पढ़िए !

लाइफ स्टाइल-  Lipstick लड़कियां चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं। उनके मेकअप में सबसे अहम हिस्सा लिपस्टिक का ही होता है। लेकिन ज्यादा लिपस्टिक लगाना कितना खतरनाक होता है ये शायद उन्हें इस बात की खबर भी नहीं होगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्यादा लिपस्टिक लगाने से क्या होता है।
दरअसल University of California at Berkeley के वैज्ञानिकों ने 32 तरह के ब्रांड की लिपस्टिक पर गहन अध्ययन किया। जो सभी ड्रगस्टोर, किराना स्टोर और स्पेशलिटी मेकअप आउटलेट्स में पाई जाती है। 

 लिपस्टिक वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन

इस अध्ययन में ये पाया गया कि इन प्रोडक्टस में कई तरह के हानिकारक केमिकल पाए जाते हैं जिनमें सीसा, कैडमियम, एल्यूमीनियम और क्रोमियम शामिल है। जो कि महिलाओं के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकते हैं। इसके अलावा इन केमिकल्स के स्वास्थ्य पर कई तरह के खतरनाक असर पड़ते हैं। शोधकर्ताओं ने वर्तमान में 14 से 19 साल की लड़कियों के बीच आमतौर पर काम में लिए जाने लिपस्टिक प्रोडक्टस का टेस्ट किया।
वैज्ञानिकों ने कहा कि लिपस्टिक में पाए जाने वाले मेटल बहुत ही जरूरी मुद्दा नहीं है जो कि नुकसानदायक हो लेकिन इन मेटल में जो जहरीले केमिकल्स पाए जाते हैं वो संभवतः लंबे समय तक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं। एक महिला औसतन एक दिन में 2 से 3 बार लिपस्टिक का उपयोग करती है। जिससे कि वो प्रत्येक दिन में 24 मिलीग्राम तक केमिकल अपने होठ पर लगा लेती है। हालांकि, इनमें पाए जाने वाले केमिकल्स के लंबे समय तक उपयोग करने से भारी मात्रा में न्यूरोलॉजिकल नुकसान हो सकता है। तथा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है।
हालांकि वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिपस्टिक के ब्रांडों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह कहा था कि नुकसानदायक केमिकल्स जिनमें पाए जाते हैं वे लोकप्रिय मेक-अप कंपनियों में से भी है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि लिपस्टिक के कई तरह के रंग में आने के कारण कुछ खास नुकसान नहीं होता है। एफडीए का कहना है कि सौंदर्य प्रसाधनों के सामानों में सीसे को एफडीए द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है।

Indian Navy में डायरेक्ट भर्ती, लास्ट डेट है नजदीक जल्द भरें आवेदन

Navy Job 2017 -लगभग सभी लोगों का सपना रहता है कि वो ग्रेजुएशन करने के बाद Indian Navy में नौकरी करें, लेकिन टफ एग्जाम के चलते इसमें जल्दी किसी का चयन नहीं हो पाता। तो इसी को देखते हुए इंडियन नेवी ने इच्छुक अभ्यर्तियों के लिए डायरेक्ट भर्ती निकाला है जिसका चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के जरिए निकाला है।

ध्यान रखें Indian Navy का आवेदन भरने से पहले सभी कागज और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और देख लें तभी भरें।

पद का नाम – शार्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर
कुल पदः 43

आयु सीमा:

कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी। पीजी डिग्री को प्राथमिकता दी जाएगी।
नौकरी करने का स्थानः 
पुरे भारत में
आवेदन करने की प्रक्रिया-
उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाकर सावधानी पूर्वक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
अंतिम तिथि:
20 अक्टूबर 2017
सैलरी:
56100-110700 रुपये प्रति माह
आवेदन शुल्कः किसी भी उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
कैसे होगा चयनः
एसएसबी इंटरव्‍यू में उनका प्रदर्शन। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एसएसबी इंटरव्‍यू बैंगलोर / भोपाल / कोयम्बटूर / विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर से 18 मार्च तक निर्धारित किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके ई-मेल पर या एसएमएस के माध्यम से एसएसबी इंटरव्‍यू के लिए उनके चयन के बारे में सूचित किया जाएगा।
मेडिकल मांग- 
1- ऊँचाई और वजन – न्यूनतम ऊंचाई पुरुष – 157 सेमी, महिला – 152 सेमी.
 2- नेत्र दृष्टि- दोनों आँखों में 6/60 है, चश्मे के साथ 6/6 के बेहतर और सबसे ज्यादा आंखों में 6/12 में सही। रंग / नाइट ब्‍लाइंड नहीं होना चाहिए।

क्या आपको पता है सुहागरात पर क्यों पीते हैं दूध ?

1
Lifestyle/Rochak khabar – दूध पीना हमारे लिए कितना जरुरी होता है ये हमे बचपन में ही डाट डपटकर ही समझाया जाता था। घर के बुजुर्ग हमेशा कहते थे कि दूध पीने से ताकत आती है, हड्डियां मजबूत होती हैं।
बचपन में तो दूध पीने को लेकर घर के बड़े लोग समझा देते थे लेकिन सुहागरात के दिन दूध क्यों पीते हैं ये आज तक किसी ने नहीं बताया। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुहागरात पर क्यों पीते हैं दूध और कबसे शुरू हुई है ये प्रथा।

क्या कहता है साइंस

वैसे तो अगर विज्ञान की बात माने तो दूध से सेरोटोनिन हॉर्मोन निकलता है, जो दिमाग को शांत करने में मदद करता है। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। शायद यही कारण है की शादी के बाद की पहली रात को दूध पिया जाता हैं ताकि वह शरीर में आई द्रवों की कमी को पूरा कर दे।

कब से शुरू हुई ये प्रथा

असल मायने में सुहागरात पर दूध पीने की प्रथा टीवी सिरियल और फिल्मों की बदौलत हुई। यहीं से देखी देखा में लोग अपने निजी जीवन में भी अपनाते चले गए और आज ये काफी लोकप्रिय हो गया।

सुहागरात पर क्यों पीते हैं दूध पर क्या कहता है आयुर्वेद

  • दूध सात्विक और पोषण पहुंचाने वाला आहार है।  यदि दूध में केसर या शिलाजीत आदि मिला कर पिया जाए तो पुरुषों के लिए अच्छा फायदेमंद साबित होता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार यह कामोद्दीपक(Aphrodisiac)का काम भी करता है।
  • वहीं रात को सोने से पहले दूध पिने को लेकर आयुर्वेद कहता है कि इसमें कम से कम तीन घंटे का अंतराल हो ताकि भोजन के बाद अमाशय खाली हो चूका हो।
  • दूध ना तो ज्यादा गरम करके पिएं और ना तो ठंडा, बल्कि दूध को हल्का सा कुनकुना करके पीना चाहिए।

Padmavati Official Trailer – देखें किस अंदाज में दिख रहे हैं शाहिद, रणवीर और दीपिका

0

Padmavati Trailer -संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म पद्मावती का ट्रेलर आज हो गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप  में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह नजर आएंगे।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।

Also Read- जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे

देखें फिल्म पद्मावती का ट्रेलर

 

गौरतलब है कि फिल्म पोस्टर आने से ही विवादों में रही है. फिल्म को बनने से रोकने के लिए रातपूत करणी सेना ने जयपुर के जयगढ़ किले में लगे सेट में आग लगा दी थी। यहां तक उन्‍होंने फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई भी की थी।
ये है कलाकारों का रोल
  • दीपिका पादुकोण -रानी पद्मावती
  • शाहिद कपूर फिल्म में रावल रतन सिंह का रोल कर रहे हैं।
  • रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं जों इस फ‍िल्‍म में पहली बार विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

टिप टिप बरसा पानी पर लड़कियों ने किया ऐसा हॉट डांस जिसे देख आप भी कहेंगे ‘आग लगा दी’

Viral Videos -फिल्म मोहरा का गाना  टिप टिप बरसा पानी को कोई कैसे भूल सकता है. इस गाने में अदाकारा रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने क्या धमाल मचाई थी. वहीं अब इसी गाने को रिमिक्स करके चलाया जा रहा है. जो सोशल मीडिया समेत हर जगह वायरल हो रहा है.

Also Read –जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे

वहीं अब इसी गाने पर एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे तीन लड़कियां बिलकुल हॉट डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

देखें विडियो कैसे बरसते पानी पर लगाई ‘आग’

Also Read –जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे

बता दें कि ये वीडियो बूम गर्ल्स नाम के ग्रुप ने बनाया है जिसमे स्वेतना, रोशनी नायर और राधिका मायादेव नाम की तीन डांसर ने सचमुच में आग लगा दी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Also Read –जब ‘Shape of You’ गाने पर नाची मां और बेटी, वीडियो देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे