Gujarat Police ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी

Government Job -अगर आप पुलिस की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल (Gujarat police) गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल और प्रिजन सिपोय पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

ध्यान रखें गुजरात पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले पूरा व्यौरा ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

Government Job- बिहार के पंचायती राज विभाग में बंपर भर्तियां

  • शैक्षिक योग्यता – 12 वीं + कंप्यूटर सर्टिफिकेट एवं गुजराती भाषा का ज्ञान अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य हैं।
  • पदों की संख्या – 6189 पद
  • रिक्त पदों का नाम –
    1. अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल – लोकरक्षक (Unarmed Police Constable – Lokrakshak)
    2. आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल – लोकरक्षक (Armed Police Constable – Lokrakshak)
    3. प्रिजन सिपोय (Prison Sepoy)
  • आयु सीमा- 18 से 33
  • आवेदन की फीस – आवेदन करने की फीस सामान्य वर्ग के लिए 100 (General) / निःशुल्क (SC/ST/SEBC/Ex-Servicemen) /-

12 वीं पास तक के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का…

कैसे करें आवेदन –

आवेदन भरने के लिए गुजरात पुलिस के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ध्यान पूर्वक आवेदन कर सकते है।

Latest Job Samacharup

 

Software Directory

Government Job- बिहार के पंचायती राज विभाग में बंपर भर्तियां

Government Job -सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार के पंचायती राज विभाग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये सूचना बिहार के पंचायती राज डिपार्टमेंट ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट biharprd.bih.nic.in से दी गई है।

Latest Job

  • कुल 4192 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
  • 16 अगस्‍त से आवेदन की प्रक्रिया शुरु चुकी है।
  • हालांकि नोटिफिकेशन में आवेदन की अंति‍म तिथि के बारे में नहीं बताया गया है।
  • पदों के नाम: टेक्निकल असिस्‍टेंट और अकाउंटेंट-कम-आईटी असिस्‍टेंट
  • आयु सीमा:
  • पुरुष: 37 साल
  • महिला: 40 साल
  • सैलरी
    -टेक्निकल असिस्टेंट: 27,000 रुपये प्रति माह
    -अकाउंटेंट-कम-आईटी असिस्टेंट: 20,000 रुपये प्रति माह
  • चयन प्रक्रिया: उम्‍मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

‘मेरे अटल जी’ – पीएम मोदी नें ब्लॉग लिखकर अटल जी के साथ बिताए पलों को किया याद

1

मेरे अटल जी -भारतीय राजनीति के अजातशत्रु माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार की शाम एम्स में निधन हो गया। अटल जी के जाने से पूरे देश में मातम छाया हुआ है। हर कोई अपने अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजली दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ब्लॉग लिखकर अटलजी के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा,

“अटल जी अब नहीं रहे। मन नहीं मानता। अटल जी, मेरी आंखों के सामने हैं, स्थिर हैं। जो हाथ मेरी पीठ पर धौल जमाते थे, जो स्नेह से, मुस्कराते हुए मुझे अंकवार में भर लेते थे, वे स्थिर हैं। अटल जी की ये स्थिरता मुझे झकझोर रही है, अस्थिर कर रही है। एक जलन सी है आंखों में, कुछ कहना है, बहुत कुछ कहना है लेकिन कह नहीं पा रहा। मैं खुद को बार-बार यकीन दिला रहा हूं कि अटल जी अब नहीं हैं, लेकिन ये विचार आते ही खुद को इस विचार से दूर कर रहा हूं। क्या अटल जी वाकई नहीं हैं? नहीं। मैं उनकी आवाज अपने भीतर गूंजते हुए महसूस कर रहा हूं, कैसे कह दूं, कैसे मान लूं, वे अब नहीं हैं।”

“वे पंचतत्व हैं। वे आकाश, पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, सबमें व्याप्त हैं, वेअटल हैं, वे अब भी हैं। जब उनसे पहली बार मिला था, उसकी स्मृति ऐसी है जैसे कल की ही बात हो। इतने बड़े नेता, इतने बड़े विद्वान। लगता था जैसे शीशे के उस पार की दुनिया से निकलकर कोई सामने आ गया है। जिसका इतना नाम सुना था, जिसको इतना पढ़ा था, जिससे बिना मिले, इतना कुछ सीखा था, वो मेरे सामने था। जब पहली बार उनके मुंह से मेरा नाम निकला तो लगा, पाने के लिए बस इतना ही बहुत है। बहुत दिनों तक मेरा नाम लेती हुई उनकी वह आवाज मेरे कानों से टकराती रही। मैं कैसे मान लूं कि वह आवाज अब चली गई है। ”

“कभी सोचा नहीं था, कि अटल जी के बारे में ऐसा लिखने के लिए कलम उठानी पड़ेगी। देश और दुनिया अटल जी को एक स्टेट्समैन, धारा प्रवाह वक्ता, संवेदनशील कवि, विचारवान लेखक, धारदार पत्रकार और विजनरी जननेता के तौर पर जानती है। लेकिन मेरे लिए उनका स्थान इससे भी ऊपर का था। सिर्फ इसलिए नहीं कि मुझे उनके साथ बरसों तक काम करने का अवसर मिला, बल्कि मेरे जीवन, मेरी सोच, मेरे आदर्शों-मूल्यों पर जो छाप उन्होंने छोड़ी, जो विश्वास उन्होंने मुझ पर किया, उसने मुझे गढ़ा है, हर स्थिति में अटल रहना सिखाया है।”

“हमारे देश में अनेक ऋषि, मुनि, संत आत्माओं ने जन्म लिया है। देश की आज़ादी से लेकर आज तक की विकास यात्रा के लिए भी असंख्य लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया है। लेकिन स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र की रक्षा और 21वीं सदी के सशक्त, सुरक्षित भारत के लिए अटल जी ने जो किया, वह अभूतपूर्व है।”

“उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था -बाकी सब का कोई महत्त्व नहीं। इंडिया फर्स्ट –भारत प्रथम, ये मंत्र वाक्य उनका जीवन ध्येय था। पोखरण देश के लिए जरूरी था तो चिंता नहीं की प्रतिबंधों और आलोचनाओं की, क्योंकि देश प्रथम था।सुपर कंप्यूटर नहीं मिले, क्रायोजेनिक इंजन नहीं मिले तो परवाह नहीं, हम खुद बनाएंगे, हम खुद अपने दम पर अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक कुशलता के बल पर असंभव दिखने वाले कार्य संभव कर दिखाएंगे। और ऐसा किया भी।दुनिया को चकित किया। सिर्फ एक ताकत उनके भीतर काम करती थी- देश प्रथम की जिद।”

“काल के कपाल पर लिखने और मिटाने की ताकत, हिम्मत और चुनौतियों के बादलों में विजय का सूरज उगाने का चमत्कार उनके सीने में था तो इसलिए क्योंकि वह सीना देश प्रथम के लिए धड़कता था। इसलिए हार और जीत उनके मन पर असर नहीं करती थी। सरकार बनी तो भी, सरकार एक वोट से गिरा दी गयी तो भी, उनके स्वरों में पराजय को भी विजय के ऐसे गगन भेदी विश्वास में बदलने की ताकत थी कि जीतने वाला ही हार मान बैठे। ”

“अटल जी कभी लीक पर नहीं चले। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में नए रास्ते बनाए और तय किए। आंधियों में भी दीये जलानेकी क्षमता उनमें थी। पूरी बेबाकी से वे जो कुछ भी बोलते थे, सीधा जनमानस के हृदय में उतर जाता था। अपनी बात को कैसे रखना है, कितना कहना है और कितना अनकहा छोड़ देना है, इसमें उन्हें महारत हासिल थी।”

“राष्ट्र की जो उन्होंने सेवा की, विश्व में मां भारती के मान सम्मान को उन्होंने जो बुलंदी दी, इसके लिए उन्हें अनेक सम्मान भी मिले। देशवासियों ने उन्हें भारत रत्न देकर अपना मान भी बढ़ाया। लेकिन वे किसी भी विशेषण, किसी भी सम्मान से ऊपर थे।”

“जीवन कैसे जीया जाए, राष्ट्र के काम कैसे आया जाए, यह उन्होंने अपने जीवन से दूसरों को सिखाया। वे कहते थे, हम केवल अपने लिए ना जीएं, औरों के लिए भी जीएं…हम राष्ट्र के लिए अधिकाधिक त्याग करें। अगर भारत की दशा दयनीय है तो दुनिया में हमारा सम्मान नहीं हो सकता। किंतु यदि हम सभी दृष्टियों से सुसंपन्न हैं तो दुनिया हमारा सम्मान करेगी

“देश के गरीब, वंचित, शोषित के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए वे जीवनभर प्रयास करते रहे। वेकहते थे गरीबी, दरिद्रता गरिमा का विषय नहीं है, बल्कि यह विवशता है, मजबूरी हैऔर विवशता का नाम संतोष नहीं हो सकता। करोड़ों देशवासियों को इस विवशता से बाहर निकालने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किए। गरीब को अधिकार दिलाने के लिए देश में आधार जैसी व्यवस्था, प्रक्रियाओं का ज्यादा से ज्यादा सरलीकरण, हर गांव तक सड़क, स्वर्णिम चतुर्भुज, देश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों से जुड़ा था।”

“आज भारत जिस टेक्नोलॉजी के शिखर पर खड़ा है उसकी आधारशिला अटल जी ने ही रखी थी। वे अपने समय से बहुत दूर तक देख सकते थे – स्वप्न दृष्टा थे लेकिन कर्म वीर भी थे।कवि हृदय, भावुक मन के थे तो पराक्रमी सैनिक मन वाले भी थे। उन्होंने विदेश की यात्राएं कीं। जहाँ-जहाँ भी गए, स्थाई मित्र बनाये और भारत के हितों की स्थाई आधारशिला रखते गए। वे भारत की विजय और विकास के स्वर थे।”

“अटल जी का प्रखर राष्ट्रवाद और राष्ट्र के लिए समर्पण करोड़ों देशवासियों को हमेशा से प्रेरित करता रहा है। राष्ट्रवाद उनके लिए सिर्फ एक नारा नहीं था बल्कि जीवन शैली थी। वे देश को सिर्फ एक भूखंड, ज़मीन का टुकड़ा भर नहीं मानते थे, बल्कि एक जीवंत, संवेदनशील इकाई के रूप में देखते थे। भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।”यह सिर्फ भाव नहीं, बल्कि उनका संकल्प था, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। दशकों का सार्वजनिक जीवन उन्होंने अपनी इसी सोच को जीने में, धरातल पर उतारने में लगा दिया। आपातकाल ने हमारे लोकतंत्र पर जो दाग लगाया था उसको मिटाने के लिए अटल जी के प्रयास को देश हमेशा याद रखेगा।”

“राष्ट्रभक्ति की भावना, जनसेवा की प्रेरणा उनके नाम के ही अनुकूल अटल रही। भारत उनके मन में रहा, भारतीयता तन में। उन्होंने देश की जनता को ही अपना आराध्य माना। भारत के कण-कण, कंकर-कंकर, भारत की बूंद-बूंद को, पवित्र और पूजनीय माना।”

“जितना सम्मान, जितनी ऊंचाई अटल जी को मिली उतना ही अधिक वह ज़मीन से जुड़ते गए। अपनी सफलता को कभी भी उन्होंने अपने मस्तिष्क पर प्रभावी नहीं होने दिया। प्रभु से यश, कीर्ति की कामना अनेक व्यक्ति करते हैं, लेकिन ये अटल जी ही थे जिन्होंने कहा,

“हे प्रभु! मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना।

गैरों को गले ना लगा सकूं, इतनी रुखाई कभी मत देना”

अपने देशवासियों से इतनी सहजता औरसरलता से जुड़े रहने की यह कामना ही उनको सामाजिक जीवन के एक अलग पायदान पर खड़ा करती है।

“वेपीड़ा सहते थे, वेदना को चुपचाप अपने भीतर समाये रहते थे, पर सबको अमृत देते रहे- जीवन भर। जब उन्हें कष्ट हुआ तो कहने लगे- देह धरण को दंड है, सब काहू को होये, ज्ञानी भुगते ज्ञान से मूरख भुगते रोए। उन्होंने ज्ञान मार्ग से अत्यंत गहरी वेदनाएं भी सहन कीं और वीतरागी भाव से विदा ले गए। ”

यदि भारत उनके रोम रोम में था तो विश्व की वेदना उनके मर्म को भेदती थी। इसी वजह से हिरोशिमा जैसी कविताओं का जन्म हुआ। वे विश्व नायक थे। मां भारतीके सच्चे वैश्विक नायक। भारत की सीमाओं के परे भारत की कीर्ति और करुणा का संदेश स्थापित करने वाले आधुनिक बुद्ध।

“कुछ वर्ष पहले लोकसभा में जब उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सांसद के सम्मान से सम्मानित किया गया था तब उन्होंने कहा था, “यह देश बड़ा अद्भुत है, अनूठा है। किसी भी पत्थर को सिंदूर लगाकर अभिवादन किया जा रहा है, अभिनंदन किया जा सकता है।

“अपने पुरुषार्थ को, अपनी कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र के लिए समर्पित करना उनके व्यक्तित्व की महानता को प्रतिबिंबित करता है। यही सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए उनका सबसे बड़ा और प्रखर संदेश है। देश के साधनों, संसाधनों पर पूरा भरोसा करते हुए, हमें अब अटल जी के सपनों को पूरा करना है, उनके सपनों का भारत बनाना है।”

“नए भारत का यही संकल्प, यही भावलिए मैं अपनी तरफ से और सवा सौ करोड़ देशवासियों की तरफ से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।”

 

Source- 

12 वीं पास तक के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Latest UP government job -अगर आप 12 वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम नें कई पदों पर आवेदन मांगें हैं। ये नौकरी 40 साल तक के उम्र वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। 12 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका

ध्यानपूर्वक आवेदन पढ़ें…

  • कुल पदः 333
  • पद का विवरण: संविदा परिचालक (संविदा के आधार पर)
  • योग्यता: मान्याताप्राप्त संस्थान से 12वीं और अन्य निर्धारित योग्यताएं।
  • आयु सीमा: 18 – 40 वर्ष
  • अंतिम तिथिः 12 अगस्त, 2018

UPSC CDS II 2018 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी …

  • आवेदन शुल्क: जनरल एवं पिछड़ा वर्ग – 200 रुपये, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग- 100 रुपये और उ.प्र. रा.स. परि. निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी अथवा मृतक आश्रित- निःशुल्क

आवेदन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारवेबसाइट: www.upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें। आगामी चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।

और भी खबरें पढ़ने के लिए Samachar UP पर क्लीक करें।

 

 

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका

Sarkari Naukri सरकारी नौकरी तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल मिश्र धातु निगम लिमिटेड ने सरकारी नौकरियां निकाली हैं। ये नौकरी 40 साल तक के उम्र तक के लोगों के लिए है।

यहां देखिये पूरा व्यौरा–

शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित
पदों के नाम : असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर इत्यादि।
पद संख्या : 08
चयन प्रक्रियाः संस्थान के नियमानुसार

UPSC CDS II 2018 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी …

Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

आयु सीमा : अधिकतम आयु 30 वर्ष / 40 वर्ष निर्धारित
अंतिम तिथिः 22 अगस्त, 2018
आवेदन शुल्कः अनारक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है।

UPSC CDS II 2018 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी …

Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

कैसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए वेबसाइटः www.midhani-india.in पर जाकर ध्यानपूर्वक दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर फॉर्म भरें। ध्यान रहे आवेदन भरने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित जरुर रख लें।

Latest Job

shiksha naukri

UPSC CDS II 2018 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी …

Latest Job संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस-II 2018 की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। UPSC ने अपने ऑफिशल वेबसाइट से ये जानकारी को सार्वजनीक किया है।

UPSC के मुताबिक सीडीएस II की परीक्षा के लिए आवेदन 8 अगस्त 2018 से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 सितम्बर को रखा गया है. इसके अलावा पदों की संख्या की बात की जाये तो कुल 414 पदों के लिए वेकंसी निकली है। और परीक्षा की तिथि 11 नवंबर, 2018 को रखी गई है.

यहां भी कर सकते हैं अप्लाई- Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

गौरतलब है की यूपीएससी द्वारा हर साल सीडीएस एग्जाम कराया जाता है. इसके आधार पर इंडियन मिलिट्री अकैडमी, इंडियन नेवल अकैडमी, एयर फोर्स अकैडमी और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी में भर्ती होती है।

तीन चरणों में भर्ती प्रक्रिया

सीडीएस की भारती के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। पहला ऑनलाइन एग्जाम। दूसरा ऑनलाइन एग्जाम में चुने हुए अभ्यर्थियों का एसएसबी इंटरव्यू राउंड चलता है जिसमें चुने हुए छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन और इंटरव्यू होता है।

यहां भी कर सकते हैं अप्लाई- Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

इसक बाद आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 24-25 साल है। साथ ही पद के हिसाब से कैंडिडेट के लिए कम से कम शैक्षिक योग्यता किसी डिसिप्लिन में ग्रैजुएशन से लेकर इंजिनियरिंग की डिग्री तक होनी चाहिए।

यहां भी कर सकते हैं अप्लाई- Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

Bank Job -बैंक में करियर बनाने के लिए सुनहरा मौका

Latest Bank Job – अगर आप बैंक में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. दरअसल बैंक में करियर बनाने वालों के लिए इंडियन बैंक ने पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए बैंक 417 पीओ की भर्ती करेगा.

यहां पढ़िए महत्वपूर्ण जानकारियां…Samachar UP

  • 1 अगस्त 2018 से ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा.
  • 27 अगस्त 2018 को फॉर्म भरने की लास्ट डेट रखी गई है.
  • 24 सितंबर 2018 के बाद एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं.
  • ऑनलाइन परीक्षा 6 अक्टूबर 2018 को होगी
  • 22 अक्टूबर 2018 से मेन्स का ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • 4 नवंबर 2018 इंडियन बैंक पीओ मेन्स की परीक्षा.

Shiksha Naukri

UP Breaking – पढ़िए 28 जुलाई की 10 बड़ी ख़बरें

Samacharup Desk- UP Breaking

  • #Varanasi फ्लाई ओवर हादसे में 8 लोग गिरफ्तार, 7 इंजीनियर व 1 ठेकेदार को किया गया गिरफ्तार।
  • #Pratapgarh : शहर के भंगवा चुंगी से नया माल गोदाम रोड बारिश में बनी दलदल, DM के आश्वासन के बाद भी नही बनी सड़क, बीच सड़क पर बेंच लगाकर बैठे नागरिक, किया चक्का जाम।
  • #Saharanpur – हथनीकुंड बैराज से 4 लाख 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, यमुना किनारे गांवों पर बाढ़ का खतरा, बेहट, नकुड, गंगोह तटीय इलाकों में खतरा, निचले इलाकों में बाढ़ से मच सकती है तबाही।
  • Ground Breking Ceremony में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी।
  • #Lucknow शहरी विकास योजना की प्रदर्शनी को देख रहे हैं PM संग मंत्रीगण।
  • यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में इंवेस्टर्स समिट, 4 और 5 अक्टूबर को होगा इंवेस्टर्स समिट।
  • #लखनऊ भारी बारिश को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा-प्रशासन जनता को करे अलर्ट, जर्जर मकान को खाली कराये, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई।

इन्वेस्टर्स समिट की तरह 29 जुलाई को फिर से सजेगा लखनऊ

समचरयूपी डेस्क:- फरवरी में हुए इन्वेस्टर्स समिट के मौके पर जिस तरह से लखनऊ को सजाया गया था ठीक उसी तरह एक बार फिर से 29 जुलाई को एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक पूरे मार्ग को रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा।
दरअसल यूपी इन्वेस्टर्स समिट की तरह ही ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में भी देश के पीएम मोदी के अलावा दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला व गौतम अडानी समेत 1500 उद्यमी शिरकत करेंगे।

ground breaking ceremony in lucknow

25 जुलाई से शुरू होगी तैयारियां

ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अमौसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य महत्वपूर्ण कई स्थानों पर उत्तर प्रदेश की छवि को उभारते हुए प्रचार-प्रसार कराया जाए। विशिष्ट महानुभावों के लिए लायजन अफसरों की तैनाती की जाए। लखनऊ शहर का पूरी तरह से सौन्दर्यीकरण किया जाए एवं सभी स्थानों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए। बात दें कि 29 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी 25 जुलाई से ही शुरू कर दी जाएगी।

Ground breaking ceremony live event

पीएम मोदी का कार्यक्रम

बैठक में मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होगा। 29 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे 01:30 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Image source- upinvestorssummit.com

प्रधानमंत्री ने लाइव टेलीकास्ट की मदद से किसानों से कही अपने मन की बात

SAMACHARUP- सीतापुर-

मास्टर बाग़ ब्लाक कसमण्डा जिला सीतापुर में 20 तारीख सुबह 9 बजे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों से सीधा संवाद का लाइव प्रसारण सी एस सी वी एल ई सोसाइटी सीतापुर द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

जिसमे प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ अपने मन की बात कही तथा किसानों से बात कर वास्तविक स्थिति से रूबरू हुए व कृषि क्षेत्र में हुयी प्रगति व विकास के बारे में बताया। इस मौके पर मौजूद किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी एवं डिजिटल इंडिया लाभार्थियों को सोसाइटी द्वारा निशुल्क इन्टरनेट सिम कार्ड व प्रमाणपत्र भी वितरित किये गए।

इस मौके पर विशेष अतिथि आशीष सिन्हा, सी एस सी राज्य टीम उत्तर प्रदेश एवं सी एस सी जिला प्रबंधक आशीष शुक्ल के साथ अनेको क्षेत्रीय प्रधान व किसान मौजूद रहे।