Bihar Police SI result- बिहार पुलिस एसआई भर्ती के नतीजे जारी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के लिए हुई संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया है। करीब 50,000 कैंडिडेट्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह संख्या वेकंसी का करीब 20 गुना है। अब ये कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा देंगे जो अप्रैल/मई 2020 में होगी।

bihar daroga results 2020

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जा सकती है। मुख्य परीक्षा में पास करनेवाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जाएगी।

बता दें कि सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल के 2,446 पदों के लिए परीक्षा राज्य भर के करीब 495 परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर, 2019 को हुई थी। करीब 5.85 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। बीपीएसएससी ने इन पदों पर भर्ती के लिए 22 अगस्त, 2019 को आवेदन आमंत्रित किया था। पद के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 2020

Q- देश का प्रथम ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?

Ans- कुशीनगर

Q- इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा किस विधानसभा सीट से निर्वाचित विधानसभा सदस्य अब्दुल्ला आज़म खान की सदस्यता रद्द की गई ?

Ans- रामपुर जिले के स्वार विधानसभा सीट से

Q- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के किस शहर में एक पुरानी सूखी नदी की खुदाई शुरू की गई ?

Ans- प्रयागराज

SSC में पूछे जा सकते हैं पिछले साल के ये प्रश्न

Q- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी ?

Ans- नोएडा

Q- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घातक एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के खिलाफ अभियान की शुरुआत की ?

Ans- जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) बीमारी को खत्म करने के लिए ‘दस्तक’ नाम से एक बड़े अभियान की शुरुआत की है।

साल 2019 के महत्वपूर्ण प्रश्न

Q- वह शहर, जहां प्रधानमंत्री द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया गया ?

Ans- ग्रेटर नोएडा

10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के ल‍िये बड़ी खबर, प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया में हुए बदलाव

केंद्रीय माध्‍यम‍िक श‍िक्षा परिषद यानी CBSE ने सत्र 2019-20 से प्रैक्टिकल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया बदल दी है। दरअसल, बदलाव यह है क‍ि प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा समाप्‍त होने के साथ ही अब प्रैक्‍ट‍िकल के अंक बोर्ड को भेजने होंगे।

इसके अलावा प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा के दौरान तीन बार बोर्ड के पास लैब के फोटो जाएंगे। इसमें छात्र, परीक्षकों और ऑब्जर्वर होने चाहिए। यानी फोटो में तीनों की फोटो स्‍पष्‍ट द‍िखनी चाहिए। परीक्षा समाप्त होते ही इसके अंक भी बोर्ड को भेजना अनिवार्य है।

सीबीएसई ने पहली बार लिखित परीक्षा की तरह प्रैक्टिकल एग्जाम के भी सेंटर डालने का निर्णय लिया था। इसे लेकर स्कूलों ने आपत्ति जताई थी। बोर्ड ने आपत्तियां स्वीकार करते हुए इसमें कई बदलाव कर दिए। इससे प्रैक्टिकल की मॉनीटरिंग की जाने लगी। इससे पूर्व की व्यवस्था में प्रैक्टिकल परीक्षा की कोई विशेष मॉनीटरिंग नहीं होती थी।

साथ ही पहली बार 100 या इससे ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में एक-एक ऑब्जर्वर भी भेजा गया है। ऑब्जर्वर पूरे प्रैक्टिकल पर निगाह रखेगा और इसकी रिपोर्ट सीधे बोर्ड को भेजेगा।

निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी नहीं होगी: दिल्ली सरकार

0

दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल प्रशासन ने बुधवार को उच्च न्यायालय में कहा कि 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जाएगी क्योंकि एक दोषी ने दया याचिका दायर की है।

कोर्ट ने तय समय पर फांसी न देने की बात कहने पर कोर्ट ने आप सरकार को जमकर सुनाया। कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने केंद्र से अपील की है कि वह दोषी की दया याचिका खारिज कर दे। उधर, कोर्ट में तय तारीख को फांसी देने में असमर्थता जाहिर करने पर बीजेपी ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला और न्याय में देरी के आरोप लगाए।

गौरतलब है कि चारों दोषियों- विनय शर्मा (26), मुकेश सिंह (32), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन गुप्ता (25) को 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में सुबह सात बजे फांसी दिए जाने की घोषणा की गई है। दिल्ली की एक अदालत ने उनकी मौत की सजा के फैसले पर अमल के लिए सात जनवरी को डेथ वॉरंट जारी किया था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बयान- रामायण के समय था उड़न खटोला, अर्जुन के तीरों में थी परमाणु शक्ति

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कोलकाता में विज्ञान मेले के उद्घाटन के दौरान कहा कि रामायण के दिनों में पुष्पक विमान था और अर्जुन के तीरों मे परमाणु शक्ति थी।

राज्यपाल ने कहा, ‘ विमान का अविष्कार 1910 या 1911 में हुआ था लेकिन अगर हम धर्मग्रंथों पर नजर डालें तो रामायण में हमारे पास उड़न खटोला था, संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध धृतराष्ट्र को सुनाया, लेकिन टीवी देखकर नहीं क्योंकि उनके पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी। महाभारत में अर्जुन के बाणों में परमाणु शक्ति थी। यह विश्व अधिक देर तक भारत की अनदेखी नहीं कर सकता।’

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि जब उच्च पदों पर बैठे लोग इस तरह के हास्यास्पद बयान दिए हैं। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने कहा था कि महाभारत के समय में इंटरनेट था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि सीता टेस्ट ट्यूब बेबी थीं। इसके अलावा, हाल ही में पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि नासा ने सूर्य की आवाज रिकॉर्ड की है और सूर्य ओम शब्द का जाप कर रहा है।

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स : 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 तक

1. किस भारतीय क्रिकेटर का नाम विजडन द्वारा सदी के पांच बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है?

विराट कोहली

2. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जयंती पर लखनऊ के लोक भवन में उनकी 25-फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया?

अटल बिहारी वाजपेयी

3. किस भारतीय क्रिकेटर ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने के श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है?

रोहित शर्मा

4. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के किस खिलाड़ी ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?

वर्नन फिलेंडर

5. भारत में प्रतिवर्ष ‘सुशासन दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?

25 दिसंबर

6. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

24 दिसंबर

7. विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्जरलैंड के किस शहर में जनवरी 2020 में किया जायेगा?

दावोस

8. अपोलो हॉस्पिटल समूह की किस संयुक्त प्रबंध निदेशक ने देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है?

संगीता रेड्डी

9. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने यूरोपियन काउंसिल तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है?

बेल्ज़ियम

10. किस राज्य कैबिनेट ने हाल ही में वायु प्रदूषण से निपटने हेतु एक बड़ा कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 को मंजूरी दे दी है?

दिल्ली कैबिनेट

Breaking: निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को होगी फांसी

निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने डेथ वॉरंट को मंजूरी दे दी है। चारों आरोपियों (मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता) को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।

फांसी की सजा की तिथि मुकर्रर किए जाने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उधर, निर्भया की मां ने कहा कि यह आदेश कानून में महिलाओं के विश्वास को बहाल करेगा।

गौरतलब है कि 2012 के दिसंबर में देश की राजधानी दिल्ली में हुए गैंगरेप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। करिब सात साल बाद ये फैसला सुनाया गया।

Delhi Elections 2020: दिल्‍ली में 8 फरवरी को वोटिंग और 11 को रिजल्‍ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 8 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव में 90 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी। दिल्‍ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए चुनाव होगा। बता दें कि दिल्‍ली में कुल 1.46 करोड़ मतदाता है। बुजुर्ग मतदाता पोस्‍टल बैलेट से मतदान में हिस्‍सा ले सकेंगे। राज्‍य में 2,689 जगहों पर वोटिंग होगी।

चुनाव घोषणा के साथ ही दिल्‍ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 14 से 21 जनवरी तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अखिरी तारीख 24 जनवरी तय की गई है।

गुलहड़ की चाय पीने से होने वाले फायदे

0

अभी तक आपने अदरक, नीम्बू, ग्रीन टी के फायदे के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको गुलहड़ की चाय पीने से होने वाले फायदे के बारे में बतायेंगे जिसे जानकर आप भी आश्चर्य में पड़ जायेंगे।

गुलहड़ की चाय एक स्वस्थ-हर्बल चाय होती है। इसका स्वाद खट्टा- मीठा होता है और सबसे बड़ी इसकी खासियत होती है, इसको गर्म या ठंडा दोनों ही तरह से पिया जा सकता है।

  • इस चाय को गुलहड़ के पौधों के सुखे अर्क से बनाई जाती है।
  • गुलहड़ की चाय मेटॉबालिज्म को बेहतर बनाने का काम करती है और इसे पिने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त होता है।
  • गुलहड़ की चाय वजन का भार, कुल्हो पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदत करती है।
  • यह हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदत करती है।
  • इसलिए इसको पीने से मोटापे का खतरा कम होता है।

DRDO में 1817 पदों पर वैकेंसी

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 23 दिसंबर से 23 जनवरी 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद – Multi-Tasking

कुल पद – 1817
General – 849
EWS – 188
OBC – 503
SC – 163
ST – 114

आवेदन की तिथि – 23/12/2019 से 23/01/2020

आवेदन शुल्क –
General/OBC/EWS – 100₹
SC/ST – 0₹

शैक्षिक योग्यता – 10वीं पास या ITI

उम्र सीमा – 18 – 25

Official website – drdo.gov.in