साप्ताहिक करेंट अफेयर्स: 17 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक

1. भारत के सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन के 87 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया?

उत्तर- स्वर्ण पदक

2. उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया?

उत्तर- 5,12,860.72 करोड़ रुपये

3. किस देश ने हाल ही में परमाणु क्षमता संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल परीक्षण किया?

उत्तर- पाकिस्तान

4. किस देश के राष्ट्रपति के रूप में अशरफ गनी ने दूसरा कार्यकाल हासिल किया?

उत्तर- अफगानिस्तान

5. हाल ही में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ‘लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट’ अवॉर्ड दिया गया है?

उत्तर- सचिन तेंदुलकर

6. आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने हेतु किस पुलिस स्टेशन की स्थापना की?

उत्तर- दिशा पुलिस स्टेशन

7. हाल ही में राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने घोषणा की है कि उसने नए संभावित मिशनों की अवधारणा संबंधी अध्ययन हेतु कितने अनुसंधान कार्यक्रमों का चयन किया है?

उत्तर- चार

8. हाल ही में ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया नामक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, किस देश में जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण होने वाला वायु प्रदूषण लगभग 490 मिलियन कार्य दिवसों के नुकसान का कारण है?

उत्तर- भारत

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2020 को चंदौली में वीडियो कांफ्रेस के जरिए किस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया?

उत्तर- काशी-महाकाल एक्सप्रेस

10. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की?

उत्तर- हरियाणा

Maha Shivratri 2020: जानें, कब रखना है महाशिवरात्रि का व्रत

0

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का महत्व किसी पर्व से कम नहीं है. लोगों में शिवरात्रि की तिथि को लेकर असमंजस है. बहुत से लोग कल यानी कि 21 फरवरी को शिवरात्रि मनाएंगे वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो 22 फ़रवरी यानी कि शनिवार को शिवरात्रि मनाएंगे.

महाशिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि की तिथि: 21 फरवरी 2020
  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 21 फरवरी 2020 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से
  • चतुर्थी तिथि समाप्‍त: 22 फरवरी 2020 को शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
  • रात्रि प्रहर की पूजा का समय: 21 फरवरी 2020 को शाम 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक

UP Budget 2020 : योगी सरकार ने पेश किया चौथा बजट, पढ़ें 14 सबसे बड़े ऐलान

UP Budget 2020 -योगी सरकार ने आज यूपी का चौथा बजट पेश किया। यह बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का है। बजट में 10 हजार 967 करोड़ 87 लाख की नई योजनाएं शामिल की गई हैं। बता दें कि यूपी के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा बजट पेश किया गया है।

क्या है बजट में….

बजट में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्यों के लिए अलग से बजट तय किया गया है। अयोध्या में उच्चस्तरीय सुविधाओं को स्थापित करने के लिए 85 करोड़ की व्यवस्था की गई है। तुलसी स्मारक भवन के लिए 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा…

1. प्रधानमंत्री आवास के तहत 5 लाख आवास का निर्माण लक्ष्य 6240 करोड़ का आवंटन।

2. स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के लिए 5,791 करोड़ रुपये।

3. मनरेगा की विभिन्न योजनाओं के तहत 4800 करोड़ रुपये।

4. जल शक्ति एवं नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 6 हजार करोड़ अटल भू-जल योजना।

5. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ रुपये।

6. अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपये।

7. युवाओं के रोजगार सृजन और प्लेसमेंट हब के लिए 1200 करोड़ रुपये।

8. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 100 टॉपर छात्राओं को खास तोहफा मिलेगा। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति में टॉपर छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएग।

9. दिल्ली से मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 900 करोड़ रुपये।

10. गांवों में जल जीवन मिशन को 3000 करोड़ रुपये।

11. KGMU को 919 करोड़ रुपये।

12. अटल आवासीय विद्यालय के लिए 270 करोड़ रुपये।

13. बजट में 10 हज़ार 967 करोड़ 87 लाख की नई योजनाएं सम्मिलित।

14. लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये।

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स: 10 फरवरी से 16 फरवरी 2020 तक

1- किस दिन प्रत्येक वर्ष विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 13 फरवरी

2. भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर- 13 फरवरी

सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी कौन सी है?

उत्तर- ओएनजीसी

Febraury current affairs

4. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नये एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होंगे?

उत्तर-  वित्त सचिव

5. भारत और इंग्लैंड के बीच किस नाम से 13 फरवरी 2020 से संयुक्त युद्धाभ्यास आरंभ किया जायेगा?

उत्तर- अजेय वारियर

6. विश्वभर में किस दिन अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस मनाया गया?
उत्तर- 10 फरवरी

7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में FIH द्वारा 2019 की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी चुना गया?
उत्तर- लालरेम्सियामी

8. निम्नलिखित में से कौन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं?
उत्तर- काम्या कार्तिकेयन

9. उस प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस की वैक्सीन तैयार की जा रही है?

उत्तर- एस एस वासन

10. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन निम्न में से किस शहर में किया गया?
उत्तर- मुंबई

Delhi Election: इन पांच प्वांइट्स में समझिए बीजेपी कैसे हार गई दिल्ली चुनाव

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन गई है। सभी 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62, भारतीय जनता पार्टी को 8 वहीं कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया है। नतीजों के बाद बीजेपी के हार के कारणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये है बीजेपी के हार के फैक्टर

1- चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी शुरू से लेकर आखिरी दौर तक निगेटिव प्रचार में जुटी रही। बात चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की। सबने जीत की रणनीति में केजरीवाल को दिल्ली का खलनायक साबित करने की कोशिश की।

2- केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के पास कोई भरोसेमंद चेहरा नहीं था।

3- लगभग सभी बीजेपी के बड़े नेताओें ने शाहीन बाग प्रदर्शन को देशद्रोह साबित करने की कोशिश की और उसके खिलाफ कठोर हिन्दुत्व की बुनियाद पर बीजेपी के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश की लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा।

4- बीजेपी से इतर आप ने अपने चुनावी प्रचार को संतुलित और सकारात्मक रखा। बीजेपी के आक्रामक रुख के बावजूद आप ने सधी प्रतिक्रिया दी और अपना फोकस विकासवादी एजेंडे पर कायम रखा।

5- एक आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में बिहार और यूपी के रहने वाले पूर्वांचली वोटर्स दिल्ली की करीब 25 से 30 सीटों पर अपना असर रखते हैं। इनमें 15 पूर्वांचल बहुल सीटें हैं। यही वोटर्स 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के भर-भर के वोट दिए लेकिन इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को गच्चा दे दिए।

यूपी सरकार करेगी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन, अध्यक्ष बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल यूपी सरकार अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। जिसके अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस शासकीय संस्था को स्वतंत्र होकर ढांचागत विकास व लाभ के लिए आर्थिक नीतियां बनाने से लेकर पर्यटन और प्रबंधन का अधिकार होगा।

उत्तर-प्रदेश अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का स्वरूप ब्रज तीर्थ परिषद जैसा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके दायरे में रामनगरी के 100 वर्ग किमी के भू-भाग समेत पांच जिलों से होकर गुजर रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का क्षेत्र होगा।

साथ ही अयोध्या को स्मार्ट बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये भी खर्च किए जाएंगे। वहीं राम मंदिर के लिए अयोध्या में आधारभूत ढांचा तैयार कराने की जिम्मेदारी तीर्थ परिषद पर होगी।

दिल्ली चुनाव: एग्जिट पोल में केजरीवाल की सरकार, बीजेपी ने बताया फेक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान हो चुका है. जिसका परिणाम 11 फरवरी को आएगा. वहीं इससे पहले सभी 70 सीटों के एग्जिट पोल आ चुके हैं. एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर अरविन्द केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है.

सभी न्यूज़ चैनल्स के पोल को मिलाकर पोल्स ऑफ़ पोल निकाला जाये तो आम आदमी पार्ट को 50-60, भारतीय जनता पार्टी को 10-20 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

delhi election news exit poll

मनोज तिवारी का पोल से विपरीत बयान

एग्जिट पोल आने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का बिलकुल अलग ही जवाब आया है. दरअसल,  मनोज तिवारी ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘मेरा ये ट्वीट सभी लोग सेव कर लीजिये, ‘ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail.. मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा.. भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे.’

वहीं मनोज तिवारी के इस ट्वीट के बाद अरविन्द केजरीवाल ने तुरंत सभी नेताओं के साथ बैठक की. जिसमें EVM की सुरक्षा को लेकर बात की गई.

UP Board Exam Tips : कैसे करें आखिरी वक्त में परीक्षा की तैयारी?

18 फरवरी में यूपी में बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षार्थियों पर प्रेशर होगा कि बचे हुए आखिरी दिनों में क्या करे और कैसे करें? तो चलिए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जो आखिरी समय में करने से काफी कुछ फायदा हो सकता है।

  • परीक्षा की तैयारी करते हुए पिछले 10 सालों के पेपर्स पर एक बार नजर जरूर लगा लें। इससे आपको पेपर के पैटर्न का अंदाजा लग जाएगा।
  • बाकी बचे हुए दिनों में कुछ न शुरू करने के बजाय रिवीजन पर ध्यान दें।
  • कभी भी परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण सवालों की लिस्ट तैयार ना करें क्योंकि ऐसा करने से आप अपने आपको सीमित दायरे में बांध लेते हैं और अगर इन सब के बीच परीक्षा के पैटर्न में कहीं मामूली बदलाव भी आ जाए तो आप वहां खुद को असहाय कर लेते हैं।
  • कभी भी किसी भी टॉपिक को रटने की कोशिश ना करें। इससे आप खुद को ही परेशानी में डाल सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि चीजों को समझने की कोशिश करें।
  • इससे पहले कि आप सब्जेक्ट के उन हिस्सों को दरकिनार करना शुरू करें जिन पर आपकी पकड़ थोड़ी कमजोर है, उन वीक एरिया पर थोड़ी ज्यादा मेहनत करके उन्हें मजबूत बना लें। इससे फायदा ये होगा कि जिन एरिया में आप मजबूत हैं वो आप रिवीजन से ठीक कर सकते हैं और जिन पर आपकी पकड़ कमजोर है वो भी ठीक हो जाएंगे।

कॉल करके भी अब करवा सकते हैं रेलवे टिकट कैंसिल

अब आप अपने मोबाइल से रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर फोन या एसएमएस कर रेल यात्रा टिकट कैंसिल करवा सकते हैं। बता दें मोबाइल पर टिकट कैंसिल करने पर शाम 6 बजे से सुबह छह बजे तक की ट्रेन के लिए दूसरे दिन काउंटर खुलने के दो घंटे के अंदर रिफंड लेना होगा।

क्या है प्रोसेस

  • आप 139 पर उसी मोबाइल से फोन करें, जिसे काउंटर टिकट बुक करने वाले फॉर्म पर लिखा था।
  • 139 पर कॉल करने पर डायरेक्शन फॉलो करने पर पर आपसे डिटेल पूछा जाएगा।
  • उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसके शेयर करने के बाद टिकट कैंसिल होगा।
  • ट्रेन के प्रस्थान के समय से चार घंटे पहले कंफर्म तथा आधे घंटे पहले तक वेटिंग टिकट निरस्त होते हैं।

कॉल करने पर चार्ज भी कटेगा

हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करते ही दो रुपये कट जाता है, टिकट कैंसिल कराने में पांच से सात मिनट लगता है। जिसमें कम से कम 15 रुपया खर्च हो जाएंगे। रिफंड लेने के लिए आपको उन्हीं काउंटर पर जाना होगा, जहां के स्टेशन से आप ट्रेन पकड़ने वाले थे। उसके आस-पास के काउंटर से एसएमएस दिखाकर रिफंड ले सकते हैं।

नए टैक्स स्लैब नियम को लेकर हैं कंफ्यूज तो यहां पढ़िए सबसे आसान शब्दों में

Budget news in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री ने नए पर्सनल इनकम टैक्स रेट और सिस्टम का ऐलान किया। नए सिस्टम में टैक्स स्लैब और रेट्स में बदलाव किए गए हैं।

New tax slab 2020 in hindi

सरकार ने टैक्सपेयर्स के लिए नई व्यवस्था को वैकल्पिक रखा है। करदाता चाहें तो पुरानी टैक्स दरों का विकल्प जारी रख सकते हैं। लेकिन, ऐसे लोग जिनकी सैलरी के अलावा बिजनेस से भी आय है और नया विकल्प चुनते हैं तो फिर बदल नहीं पाएंगे।

यानी कि इसका फायदा उन लोगों को होगा जो टैक्स सेविंग के लिए निवेश नहीं करते हैं। लेकिन, आप टैक्स सेविंग के लिए निवेश करते हैं, तो पुराना विकल्प ही फायदेमंद है।

नया टैक्स विकल्प : किन डिडक्शन और एग्जम्प्शन का फायदा नहीं मिलेगा

1. स्टैंडर्ड डिडक्शन
नए सिस्टम में स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा नहीं उठाया जा सकता है। स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत सैलरीड क्लास को 40 हजार रुपये पर टैक्स नहीं लगता है।

2. सेक्शन 80C
सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख तक निवेश टैक्स फ्री होता है। अब इसका भी फायदा नहीं उठाया जा सकता है। इस सेक्शन के तहत इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम, PPF, ELSS, SCSS, NSC में निवेश, स्टॉम्प ड्यूटी, सुकन्या समृद्धि योजना, पांच साल के बैंक डिपॉजिट और होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट री-पेमेंट शामिल हैं।

3. सेक्शन 80D
मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम टैक्स के दायरे में नहीं आता है और इस पर सेक्शन 80डी के तहत छूट मिलती है। यह छूट 80सी की 1.5 लाख की सीमा से अलग है। इस सेक्शन के तहत 50 हजार रुपये छूट का फायदा उठाया जा सकता है।

4. होम लोन इंट्रेस्ट (सेक्शन 24)
सेक्शन 24 के तहत होम लोन के इंट्रेस्ट पेमेंट पर 2 लाख रुपये तक सालान छूट मिलती है।

5. इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA)और लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA) पर भी छूट मिलती है।

क्या है यह नया टैक्स स्लैब

1. 5 लाख से 7.5 लाख तक की आमदनी पर 10% टैक्स देना होगा। पहले 20% टैक्स लागू था।
2. 7.5 लाख से 10 लाख तक की आमदनी पर 15% की दर से टैक्स देना होगा। पहले 20% की दर से टैक्स लगता था।
3. 10 लाख से 12.5 लाख तक की आमदनी पर 20% से टैक्स लगेगा। पहले 30% से टैक्स वसूला जाता था।
4. 12.5 लाख से 15 लाख तक 25% की दर से टैक्स लगेगा। पहले 30% की दर से लगता था।
5. 15 लाख रुपये से ऊपर की टैक्सेबल इनकम पर पहले की तरह ही 30% की दर से टैक्स लगता रहेगा।

 

source