यूपी में महंगी हुई शराब, पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी

दिल्ली व अन्य राज्यों की तर्ज पर योगी सरकार ने भी शराब पर कोरोना टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर भी वैट बढ़ाया गया है। योगी सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1 रुपए वैट बढ़ा दिया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पेट्रोल और डीजल में वैट बढ़ाने से सरकार को 2070 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं, आबकारी में वृद्धि से सरकार को 2350 करोड़ राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है।
वित्त मंत्री ने बताया कि देसी शराब की कीमत में पांच रुपए की वृद्धि की गई है। मसलन 65 रुपए वाली शराब 70 रुपए की मिलेगी.

शराब की कीमत- यहां चेक करें

विदेशी मदिरा (इकॉनमी/ मीडियम) पर 180 एमएल तक 10 रुपए तक की वृद्धि हुई, 180 एमएल से 500 एमएल तक 20 रुपए की वृद्धि हुई है। 500 एमएल से ऊपर 30 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है।

रेगुलर/प्रीमियम ब्रांड में : 180 एमएल तक 20 रुपए तक की वृद्धि हुई, 180 एमएल से 500 एमएल तक 30 रुपए की वृद्धि हुई है। 500 एमएल से ऊपर 50 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा ऊंचे ब्रांड की विदेशी मदिरा पर 180 एमएल तक 100 रुपए, 180 से 500 एमएल तक 200 रुपए और 500 एमएल से ऊपर 400 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। यह रेट तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

69 हजार शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के कटऑफ अंक विवाद पर बुधवार को फैसला आ गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार को आदेश दिया है कि तीन माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।

हाईकोर्ट की डबल बेंच ने योगी सरकार को बड़ी राहत देते हुए कट ऑफ मार्क्स (Cut Off Marks) के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति को सही ठहराया। फैसले के बाद सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत और अरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल और जस्टिस करुणेश सिंह पवार ने यह फैसला सुनाया।

बड़ी खबर: 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

HC के इस फैसले के बाद के सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 150 में से 97 अंक हासिल करने होंगे, जबकि अरक्षित वर्ग के लिए 90 अंक जरुरी है।

क्या था विवाद

गौरतलब है कि दिसम्बर 2018 में प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए एक शासनादेश जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस शासनादेश में कट ऑफ का जिक्र तो था लेकिन कितना होगा इसका जिक्र नहीं था।

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को राज्य के 800 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। इसके ठीक एक दिन बाद 7 दिसंबर 2018 को न्यूनतम कटऑफ की घोषणा की गई। इसके तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में 97 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में 90 अंक लाने होंगे। यानी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 फीसद और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 फीसद अंक पर पास किया जाएगा। इसी कटऑफ को लेकर परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी।

यूपी के 19 जिले रेड जोन में, जानें आपका जिला कौन से जोन में है

रेड जोन के जिले :

आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद ,फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।

ऑरेंज जोन :

गाजियाबाद, हापुड़, बदायूं, बागपत, बस्ती ,शामली, औरैया, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशांबी।

ग्रीन जोन :

बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर ,बलिया ,चंदौली ,चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद ,फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, अमेठी

इरफान खान के 20 अनमोल विचार। Irfaan khan Quotes and Dialogue

irfan khan dialogue, quotes of irfan khan, irfan khan best dialogues, इरफान खान के डॉयलॉग, इरफान खान के विचार

बॉलीवुड के महान कलाकार इरफान खान का आज (29 अप्रैल) 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें न्यूरोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी थी। काफी दिनों से वो इसका इलाज कर रहा रहे थे।

पढ़िए इरफान खान के 20 फेमस Dialogue

1. गरीबी में जीना एक कला है।

2. मुझे प्रमोशंस पसंद नहीं है और न ही इंटरव्यू देना अच्छा लगता है। मेरे लिए बात करना एक समस्या है और अपने बारे में बात करना तो एकदम बोरिंग लगता है।

3. रिश्तो में भरोसा और मोबाइल में नेटवर्क ना हो, तो लोग गेम खेलने लगते हैं।

4. मेरे साथ अजीब बात ये हुई है कि मैं लोगों का प्यार पाने के लिए एक्टर बना लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोगों के ध्यान का केंद्र बना रहा हूं। मुझे बड़ा अजीब लगता है जब लोग मुझ पर नजर जमाए  रहते हैं।

5. पैसा अगर भगवान नहीं है… तो भगवान से कम भी नहीं है।

6. दरअसल स्वभाव से मैं शर्मीला हूं। मुझे अपने किरदार के पीछे छुपा रहना और उसके जरिए अपने विचारों को जाहिर करना अच्छा लगता है,  तभी तो मेरा किरदार मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

7. सिर्फ इंसान गलत नहीं होते…. वक्त भी गलत हो सकता है।

8. मेरे लिए हमेशा टेस्टिंग का समय रहा है। चाहे वो फिल्में रही हो या TV यहां हर चीज की टेस्टिंग की जाती रही है; और अगर चीज लोगों को पसंद आ गई, तो 50 लोगों ने अलग अलग तरीके से रिपीट किया और फिर तो एक एक्टर के तौर पर आप बोर ही होते हो।

9. आदमी जितना बड़ा होता है…. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती हैं।

10. हॉलीवुड प्रतिद्वंदी इंडस्ट्री है और वो किसी को माफ नहीं करती। आप चाहें तो देख सकते हैं, वहां लोग भले ही टैलेंटेड हो लेकिन उनके एक गलत कदम उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इसके इसके विपरीत बॉलीवुड में अगर आपका एक भी गाना हिट हो गया तो आपके अगले 5 साल सुरक्षित हो जाते हैं।

11. गलतियां भी रिश्तो की तरह होती हैं… करनी नहीं पड़ती, हो जाती है।

12. शुरुआती दौर में मुझे यह लगता था कि मेरा चेहरा इस प्रोफेशन के लिए सूट करता है या नहीं। हां, मैं तब फिल्मों में जरूर देखा करता था कि मुझ जैसा भयानक क्या कोई और भी नजर आता है।

13. एक्टिंग ऐसी लाइन है जिसके बारे में आप कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते। यहां हर चीज सिर्फ अपनी प्रतिभा पर ही निर्भर करती है। आपकी किस्मत भी मायने रखती है, आपका समय कैसा चल रहा है, इसकी भी बड़ी अहमियत होती है।

14. मेरे अंदर एक ललक जरूर थी, जिसे कुछ एक्टर्स प्रज्वलित रखते थे। उन्होंने ही मुझे दिशा दिखाई, मैंने जब नसीरुद्दीन शाह और दिलीप कुमार को देखा, तब समझ में आया कि एक्टिंग का मतलब केवल स्टाइल ही नहीं है, इसे जीना पड़ता है। फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं इस कला के लिए किसी भी हद को पार कर सकता हूं।

15. मैं ये प्रभाव नहीं पैदा करना चाहता कि मैं कितना महान हूं। इतना ही नहीं मैं खुद को लेकर किसी तरह की उम्मीद भी नहीं पालना चाहता।

16. आज का युग बड़ा मजेदार है क्योंकि इस समय कमर्शियल और पैरलेल सिनेमा के बीच की लकीर धुंधला गई है। जो जरूरी भी था, अब सब्जेक्ट पर अधिक विश्वास किया जाने लगा है, कहानी कहने का तरीका भी बदल गया है। वो पहले की तरह डिटेल में न कहकर शार्ट में कही जाने लगी है।

17. जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया, तब (महेश) भट्ट साहब कैमरे के पीछे चलाते थे, “इरफ़ान, तुम थोड़ी खराब ही एक्टिंग करो क्योंकि वो दर्शकों को समझ में आना चाहिए, वरना तुम्हारा करियर मिट जाएगा।”


18. बच्चों के बढ़ने के साथ पिता पुत्र के रिश्ते का मिजाज बदलता रहता है। कभी-कभी लगता है कि काश मेरे पास कोई ऐसी दवा होती, जो उसे इतनी तेजी से बढ़ने से रोक पाती।

20. बच्चों का दोस्त बने रहना और उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है।

यूपी सरकार का निर्देश, इस साल कोई भी निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

लॉकडाउन की वजह से पढ़ाई का भी काफी नुकसान हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सभी बोर्डों के निजी स्कूल से इस वर्ष फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है ।

यूपी सरकार ने कोरोना आपदा के चलते वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 में शुल्क बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी गई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि जिन स्कूलों ने विद्यार्थियों से बढ़ी हुई फीस वसूली है वह उसे आगामी महीने की फीस में समायोजित करेंगे। ऐसा न करने पर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उप्र स्वावित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) अधिनियम-2018 के अंतर्गत गठित जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई जा सकेगी।

बता दें कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय में फीस के मुद्दे पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2020-21 में समस्त बोर्ड जैसे उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) भारतीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (आईसीएसई), इंटरनेशनल बेक्कलॉरेट (आईबी) और इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईजीसीएसई) द्वारा संचालित स्कूलों में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी।

Breaking: यूपी सरकार ने 6 तरह के भत्तों पर लगाई रोक, 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को झटका

केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी लॉकडाउन के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों का महंगाई राहत रोकने का एलान किया है।

इसके अलावा सरकार ने राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों पर रोक लगाई हैं। इसे 31 मार्च 2021 तक स्थगित रखा जाएगा। इसमें मंहगाई भत्ता विभागीय भत्ते, सचिवालय भत्ता, पुलिस भत्ता भी शामिल हैं।

बता दें कि इससे यूपी में 16 लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगा है। हालांकि, यह फैसला लेने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

30 जून तक सार्वजनिक कार्यक्रम

इस बीच सीएम योगी ने एक बैठक में निर्देश दिया है कि 30 जून तक किसी भी सार्वजानिक कार्यक्रम को न करने का निर्देश दिया है। सीएम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए तीन सुझाव दिए हैं। सीएम ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन कराएं। बाहर से जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर आए हैं उनके संपर्कों (कांटेक्ट हिस्ट्री) को पता लगाएं और इलाज में जुटे चिकित्साकर्मियों में किसी तरह से संक्रमण न फैले इसे सुनिश्चित कराएं। यही तीनों कोरोना के संक्रमण के मुख्य कारण हैं।’

सीएम योगी के पिता का निधन, 89 साल की उम्र में एम्स में ली आखिरी सांस

0

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज यानी सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। 

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जब यह खबर सीएम योगी को दी गई, तब वह कोरोना संकट पर बनी टीम-11 की मीटिंग कर रहे थे। पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी के जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

किडनी और लिवर की थी समस्या

योगी के पिता को किडनी और लिवर की समस्या थी। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि वे उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रह थे। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे।

भदोही- लॉकडाउन के दौरान घर से निकालिए पैसे, मोबाइल कैश वैन पहुंचेगा आपके गांव

भदोही में लॉकडाउन के दौरान आज कलेक्ट्रेट परिसर से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मोबाइल कैश वैन को झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया। बता दें कि यह मोबाइल कैश वैन डोर-टू-डोर जाकर गांव के किसानों व महिलाओं को पैसा उपलब्ध कराएगी।

इस मोबाइल कैश वैन को चलने से लोगों को पैसे के लिये बैंक नहीं जाना पड़ेगा। वहीं इस दौरान जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि खाता धारक का किसी भी बैंक में खाता हो सभी को अधिकतम 10,000/- रुपये तक की धनराशि इस मोबाइल कैश वैन से निकाल सकते हैं। बता दें कि खाता धारक ATM के अलावा आधार कार्ड के साथ अंगूठा लगाकर पैसा निकाल सकते हैं।

यहां करें संपर्क

ज्ञानपुर- ननकू लाल, 9005587839 अवधेश- 9415871542
घोसिया- रवीशंकर, 9125108889
गोपींगज- चिन्टू, 9198342648 अनिल 9506420152

कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनाएं आयुष मंत्रालय के ये 11 आसाना नुस्खे

★ दिन भर गर्म पानी पिएं
★ डेली 30 मिनट के लिए योगासन, प्राणायाम और ध्यान करें
★ हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का खाने में इस्तेमाल करें
★ सुबह 10 ग्राम च्यवनप्राश खाएं, मधुमेह रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें
★ तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ और किशमिश से बना हर्बल काढ़ा पिएं
★ दिन में एक या दो बार गुड़ और नींबू का रस पिएं
★ 150 मिली गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर दिन में 2 बार पिएं
★ नाक में तिल/नारियल का तेल या घी सुबह-शाम डालें
★ 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में चारों ओर घुमाएं बाद में गर्म पानी से कुल्ला करें
★ पुदीना के पत्तों/अजवाईन को गर्म पानी में डालकर भाप लें
★ खांसी/गले में जलन होने पर लवंग पाउडर गुड़ या शहद के साथ मिलाकर लें

UP- मुरादाबाद में मेडिकल टीम पर पथराव, 1 डॉक्टर और 3 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नवाबपुरा इलाके में मस्जिद हाजी नेब के पास बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलवारों ने टीम पर जमकर पथराव किया गया। इस हमले में एंबुलेंस और पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पत्‍थरबाजी में एक डॉक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात तीर्थांकर मेडिकल यूनिवर्सिटी में तबलीगी जमात में शामिल हुए एक 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को उसके परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारेंटाइन करने के लिए पहुंची थी। जब टीम वहां पहुंची तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और कहने लगे कि क्वारेंटाइन सेंटर में खाना नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मी, सभी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन-नात सेवा कार्य में जुटे हैं। ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा नियंत्रण अधिनियम और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि उनके द्वारा किए गए राजकीय संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उनसे सख्ती से की जाएगी।