विशाखापत्तनम गैस लीक एक ख़तरे की घण्टी

कुछ दशकों पूर्व दुनिया की सबसे भयानक मानवीय त्रासदियों में से एक भोपाल गैस की दुर्घटना झेल चुके भारत में 7 मई को एक बार फिर से वैसा ही दृश्य देखने को मिला।  विशाखापत्तनम स्थित एलजी पॉलीमर केमिकल प्लांट में सुबह – सुबह लीक हुए स्टायरीन गैस ने कई लोगों की जान ले ली ।

  • दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हुई ।
  • NGT ने एलजी पॉलीमर कंपनी पर 50 cr का जुर्माना लगाया है ।

इस गैस लीक ने आस पास के क्षेत्र के 5 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 12 लोगों की मौत हुई और इसके प्रभाव में आएं सैकड़ो लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा ।
जानकारों की माने तो इन मरीजों को भविष्य में कैंसर , त्वचा रोग और साँस की बीमारी जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । इस दुर्घटना के बाद NGT ने एलजी पॉलीमर कंन्पनी पर 50 cr का जुर्माना लगाया है । इस दुर्घटना के जाँच के आदेश भी दिए हैं जिसकी अगुआई देश के रिटायर्ड जज करेंगे ।

लेकिन जांच से भी आगे देश को इन दुर्घटनाओं के मूल कारण को जानने और सुलझाने की जरूरत है । पूरे देश में ऐसी दुर्घटनाओं के लगभग 130 बड़े तथा 1861 छोटे मामले देखने को मिलें हैं । इन मामलों के खिलाफ़ देश में भोपाल गैस लीक एक्ट 1985 , लोक दायित्व बिमा अधिनियम 1991 जैसे कई कानूनी प्रावधान हैं। लेकिन इनका सही रूप से क्रियान्वयन न होने के कारण देश में बार – बार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं । वहीँ इससे प्रभावित लोगों को मिलने वाले मुआवजे व स्वास्थ्य सहायता में भी कई समस्याएं देखने को मिलती रहती हैं ।

इसलिए वर्तमान समय की जरूरत है कि फैक्ट्री तथा मशीनों के रखरखाव , नियम व कानून का क्रियान्वयन और अन्य सभी समस्याओं को भी जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके ।

Bsc या B.com से ग्रेजुएशन के बाद क्या करें ? आपका कन्फ्यूजन दूर कर देगा ये खबर

After Graduation Course

Education Job – सबसे पहले आपको अपने रूचि के बारे में सोचना होगा और स्नातक ( Graduation) में आपका परफॉरमेंस कैसा था इस पर विचार करना होगा जिससे आगे का रास्ता साफ हो जाएगा।

B.com से ग्रेजुएशन के बाद क्या करें

अगर आपने स्नातक ( Graduation) में बीकॉम किया है तो बीकॉम करने के बाद सबसे ज्यादा पसंदीदा करियर ऑप्शन सीए (CA) का करियर है। सीए (CA) का एग्जाम इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (आईसीएआई) आयोजित करता है।

ग्रेजुएशन के बाद इन चार सेक्टर्स में है सबसे ज्यादा सैलरी और स्कोप…

अगर आपका सीए (CA) में रुचि नही है तो एमबीए एक बेहतरीन ऑप्शन है। CAT, XAT, MAT और MHCET कुछ फेमस एंट्रेंस टेस्ट्स हैं जो किसी प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको पास करने होते हैं।

बीकॉम के बाद अकाउंटेंट बनने का भी अवसर है हरेक कंपनी को अपनी बैलेंस शीट तैयार करने के लिए एक अकॉउंटेन्ट की जरूरत पड़ती है।

आप बैंक पीओ (BANK PO) रेलवे, इनकम टैक्स अफसर, डिफेंस आदि में एंट्रेंस एग्जाम के थ्रू नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बड़ी खबर: 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

ग्रेजुएशन में साइंस लेने के बाद क्या करें

यदि आपने स्नातक साइंस (Bsc Science) से किया है और रिसर्च में रुचि रखते हो तो इसी क्षेत्र में मास्टर्स करना एक सही विकल्प होगा जिसमें जॉब्स के कई अवसर मिलेंगे।

बीएससी स्नातक (Bsc Graduation) मैनजमेंट क्षेत्र में भी कैरियर चुन सकते हैं। आजकल एमबीए कोर्सेज जैसे- हॉस्पिटल मैनेजमेंट (Hospital Management), आईटी मैनेजमेंट (IT Management) और लेबोरेटरी मैनेजमेंट (laboratory management) में स्पेशलाइजेशन के साथ ऑफर किये जा रहे हैं और ये साइंस ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन कोर्स मोड्यूल साबित हो रहे हैं।

बीएससी स्नातक अगर टीचिंग में रुचि रखते है तो बीएड एक सही विकल्प हैं

बीएससी स्नातक (Bsc Graduation) सिर्फ साइंस स्ट्रीम ही नहीं बल्कि एमबीए करके मैनजमेंट क्षेत्र , एमसीए करके आईटी क्षेत्र में जा सकते हैं। इन सब के अलावा आप चाहें तो शॉर्ट-टर्म टेक्निकल कोर्स भी कर सकते हैं, जैसे एसएपी, जावा, एसक्यूएल, फाइनेंशियल अकाउंटिंग इत्यादि।

बड़ी खबर: 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। आज हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ ने कोर्ट नम्बर 26 में केस नंबर 8063/2020, अमिता त्रिपाठी व अन्य पर फैसला सुनाते हुए भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

बता दें कि आंसर की पर उठे विवाद के बाद कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश दिया है। जस्टिस आलोक माथुर की बेंच ने यह आदेश दिया। आपको बता दें कि एक तरफ आज से शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग शुरू होनी थी, लेकिन अब कोर्ट के इस आदेश के बाद शिक्षकों की भर्ती लटकती नजर आ रही है।

यूजीसी के चेयरमैन को पत्र लिखकर सारे विवादित प्रश्नों पर एक्सपर्ट ओपिनियन लिया जाएगा। जस्टिस आलोक माथुर ने विवादित सवालों पर विशेषज्ञ समिति को अगली तारीख तक तटस्थ राय देने को कहा है। सुनवाई की अगली तारीख-12 जुलाई रखी गई है।

UP से चलेंगी 7 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, जानें ट्रेनों के रूट के बारे में

लॉकडाउन की वजह से यूपी में फंसे दूसरे राज्य के लोगों को गृह जिले तक पहुंचाने के लिए टेनें चलाने की अनुमति भी मिल गई है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश से सात ट्रेनें प्रवासी मजदूरों के लिए चलेंगी।

ये है ट्रेनों का रूट

1 वाराणसी से मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के लिए ट्रेन खुलेगी, जो मुंबई तक जाएगी. इसका स्टॉपेज लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, उरई, ललितपुर, और झांसी में होगा.

2 जौनपुर से भी एक ट्रेन शुरू होगी जो मध्य प्रदेश और गुजरात होते हुए अहमदाबाद जाएगी. इसका स्टॉपेज प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, उरई, झांसी और ललितपुर मेंं होगा.

3 बिहार के लिए गाजियाबाद से ट्रेन शुरू होगी. यह ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शहंशाहपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी और चंदौली में रुकेगी.

4 एक और ट्रेन वाराणसी से जम्मू कश्मीर के लिए चलेगी. यह ट्रेन दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी. इस दौरान रास्ते में इसका सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद में स्टॉपेज होगा.

5 दक्षिण भारत के लिए गोरखपुर से भी एक ट्रेन खुलेगी, जो महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु होते हुए केरल के तिरुअनंतपुरम पहुंची. इसका रास्ते में बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, उरई, झांसी, और ललितपुर में भी ठहराव होगा.

6 झारखंड व पश्चिम बंगाल के लिए भी गाजियाबाद से ट्रेन शुरू होगी और हावड़ा तक जाएगी. इसका स्टॉपेज मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, अकबरपुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली का पीडीडीयू होगा.

7 बिहार के लिए एक और ट्रेन मथुरा से पटना तक चलेगी. इसका स्टॉपेज भी रास्ते में होगा.

लॉकडाउन 5.0: यूपी के लिए योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानें कहां कितना छूट

केंद्र सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 5.0 का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने भी प्रदेश के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में अब ये बदलाव होंगे

-यूपी में 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन.

-यूपी में 8 जून से खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट.

-एनसीआर में डीएम और कमिश्नर तय करेंगे सुरक्षा व्यवस्था.

-यूपी में 3 चरणों मे खुलेंगे दफ्तर.

-कंटेनमेंट जोन छोड़कर खुलेंगे धार्मिक स्थल.

-यूपी में बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे.

-यूपी में सुपर मार्केट भी खुलने के आदेश.

-बारात घर भी खोलने की अनुमति मिली.

-बारात घर में 30 लोग ही शामिल हो पाएंगे.

-बारात में हवाई फायरिंग पर सख्त रोक.

-सैलून खुलेंगे लेकिन कर्मचारी फेस मास्क जरूर लगाएंगे.

-सैलून में एक ही तौलिए का बार-बार उपयोग नहीं होगा.

-टैक्सी, कैब और ई-रिक्शा को भी अनुमति मिली.

-फल मंडी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगी.

-रोडवेज चलाने की भी अनुमति मिली.

-बसों में सेनेटाइजेशन किया जाएगा.

-बस में फेस मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा.

-शर्तों पर चलेंगी प्राइवेट बसें.

-दोपहिया वाहन पर 2 लोगों की चलने की अनुमति मिली.

-पार्कों को खोलने के भी आदेश दिए गए. पार्क सुबह और शाम 5 बजे से 8 बजे तक खोले जाएंगे.

-खेल परिसर और स्टेडियम खोलने के भी आदेश. दर्शकों को अनुमति नहीं होगी.

-सरकारी दफ्तरों में शिफ्ट में 100 प्रतिशत कर्मचारी बुलाये जाएंगे.

-शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक मंडी नहीं खुलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंडी खुलेंगी.

-मिठाई की दुकानों में बैठाकर खिलाया नहीं जा सकता.

-अंतरराज्यीय परिवहन की अनुमति के साथ विदेशी देशों में फॉ देशों की संधि के मुताबिक आवागमन होगा.

-कंटेनमेंट जोन में धार्मिक स्थल, होटल या मॉल नहीं खोले जा सकते.

-वाहनों में मास्क लगाकर और आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना आवश्यक है.

टिड्डी दलों को लेकर यूपी सरकार ने जारी किया अपडेट

30 मई को प्रदेश में टिड्डी दलों के आक्रमण की कोई सूचना नहीं है।

ललितपुर के कृषि व राजस्व विभाग की टीम चन्देरी, MP की सीमा पर निगरानी कर रही है

आगरा, मथुरा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, महोबा, बॉदा, चित्रकूट, प्रयागराज एवं मिर्जापुर आदि जनपदों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Up latest news

UP Corona Live: उत्तर प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 200 के पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 200 को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ, नोएडा, अम्बेडकरनगर, उन्नाव और मथुरा में एक-एक मौत हुई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 202 मौतें हो चुकी हैं।

कहां हुई कितनी मौत

  • आगरा- 40
  • मेरठ में 24
  • अलीगढ़ में 15,
  • कानपुर और मुरादाबाद में 11-11
  • फिरोजाबाद में 10 ,
  • नोएडा, मथुरा व संतकबीरनगर में छह-छह
  • गोरखपुर में पांच
  • गाजियाबाद, वाराणसी, बस्ती, झांसी में चार-चार
  • लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर और एटा में तीन-तीन
  • बुलंदशहर, आजमगढ़, बिजनौर, बरेली, जालौन, चित्रकूट, मैनपुरी, उन्नाव और कुशीनगर में दो-दो
  • बाराबंकी, हापुड़, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, इटावा, महाराजगंज, बागपत, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा और ललितपुर में एक-एक मौत हुई है।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के 275 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 26 मामले कानपुर नगर में पाए गए हैं। अब तक 7445 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं।

UP Corona Live : प्रदेश में मरीजों की संख्या 7 हजार के पार

यूपी के भदोही जिले में गुरुवार को सात और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में मरीजों की तादात बढ़कर 37 हो गई है।

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि भदोही ब्लाक के तीन, ज्ञानपुर, औराई के एक-एक और डीघ में दो मरीज गुरुवार को मिले हैं। इनमें पांच लोग मुम्बई से और दो सूरत से आए हैं। सभी को मंडलीय अस्पताल मिर्ज़ापुर भेजने की तैयारी हो रही है। साथ ही गांवों को हॉटस्पॉट बनाने के लिए डीएम को लिखा जा रहा है। संबंधित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें शुक्रवार से जांच अभियान चलाएंगी।

यूपी में आज कहां मिलने कितने मरीज

बता दें कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 7071 हो गई है। आज प्रदेश के बस्ती जिले में सात, भदोही में सात, सहारनपुर में छह, संभल में छह, संतकबीरनगर में छह, गाजीपुर में चार, आजमगढ़ में चार, देवरिया में तीन, मैनपुरी में तीन, सिद्धार्थनगर में दो, कानपुर देहात में दो, बुलंदशहर में दो, फर्रुखाबाद में एक, महोबा में एक संक्रमित मिला है।

उत्तर प्रदेश – दिन भर की बड़ी खबरें – 27 मई

  • उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में कोरोना के 277 नए मामले, अबतक 178 की मौत
  • यूपी में 2.16 लाख बेरोजगारों व प्रवासी कामगारों को उपलब्ध कराया जाएगा रोजगार
  • उत्तर रेलवे ने जारी की गई गाइडलाइन, संदिग्ध लक्षण मिले तो कन्फर्म टिकट पर भी नहीं कर सकेंगे यात्रा
  • गोरखपुर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 62
  • मेरठ में कोरोना से 24वीं मौत, सुभाष नगर निवासी 78 साल की महिला में 14 मई को हुई थी वायरस की पुष्टि
  • कांग्रेस MLA अदिति सिंह ने अपने Twitter हैंडल से हटाया INC, ब्लू टिक भी हटा
  • उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी, बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

UP Corona Live : जौनपुर में 16 नए कोरोना मरीज, भदोही में कुल संख्या 30

यूपी के जौनपुर जिले में प्रवासियों के आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को जिले में 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के मामलों की संख्या 156 हो गई है। इनमें से 22 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हो गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। सभी लोग मुंबई से जौनपुर आए थे।

वाराणसी में नहीं मिला कोई नया मरीज

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इस समय जिले में कुल 156 मरीज संक्रमित हैं, जिसमें 65 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

भदोही में कोरोना मरीजों की संख्या 30

भदोही में अभी अब कोरोना पैर पसारने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई है। जिसमें से 3 की मौत और 3 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

बता दें कि प्रदेश में इस वक्त कुल मामले 6741 हो गई है। जिसमें से अब तक 3824 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।