UP: 24 घंटे में रिकॉर्ड 37,238 नए मामले, 199 की मौत

0

कोरोना संक्रमण अब पूरे उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा रहा है। बीते 24 घंटे में ही प्रदेश में 37,238 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं 199 लोगों ने इस संक्रमण के चतले दम तोड़ दिया है।

लखनऊ में सबसे ज्यादा 5,682 संक्रमित सामने आए। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि गुरुवार तक प्रदेश में 2,25,236 सैंपलों की जांच की जा चुकी थी और अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल जांचे गए हैं।

पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है और इनमें से 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दे दी गई है। वहीं प्रदेश में 24 घंटे में करीब 22,566 लोग इस वायरस को हरा कर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं।

UP में सीएम योगी ने वीकेंड लॉकडाउन के साथ और क्या-क्या दिए हैं अहम निर्देश

सीएम योगी ने मंगलवार को यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश के 500 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों में रोज नाइट कर्फ्यू का फरमान सुनाया है।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 को सीएम योगी ने कई अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। इनमें ऑक्सीजन की व्यवस्था लेकर प्रदेश में रणनीति के साथ कोरोना गाइललाइंस के पालन की बातें हैं।

सीएम योगी के निर्देश…

कोविड-19 की विभीषिका के बीच संयम और धैर्य हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) प्रभावी रहेगा। जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 8 बजे से अगले दिन प्रातः 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

> सीएम ने प्रवासियों को लेकर सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से प्रवासी जनों की वापसी हो रही है। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाते की आवश्यकता है। इन प्रवासी कामगार/श्रमिक जनों के सुगमतापूर्ण आवागमन की व्यवस्था की जाए।

> सीएम ने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी,झांसी, गोरखपुर, मेरठ जनपदों सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना करने की आवश्यकता बताई है। योगी ने कहा कि फौरी तौर पर सभी जिलों में 200-200 बेड का विस्तार किया जाए।

> एल-1, एल-2 और एल-3 हॉस्पिटल की अलग-अलग मॉनिटरिंग करते हुए ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाए। हर अस्पताल में न्यूनतम 36 घंटों का ऑक्सीजन बैकअप जरूर रहे।

अभी के हालात देखते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश स्थित एमएसएमई सहित सभी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन का इस्तेमाल केवल मेडिकल कार्य के लिए हो।

> ऑक्सीजन प्लांट पर पुलिस सुरक्षा हो। ऑक्सीजन वाले वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग की जाए।

1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना वैक्‍सीन

0

कोरोना संक्रमण से बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को टीकाकरण को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके तहत सरकार 1 मई से देश में कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है।

इसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड 19 वैक्‍सीन लगवाने के पात्र होंगे। केंद्र सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और टॉप डॉक्‍टर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को हुई बैठक के बाद आया है।

साथ ही अब राज्य सरकारें और निजी अस्पताल अब वैक्सीन ख़रीद कर अपने हिसाब से लगा/बेच पाएंगे।

UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया है।

बता दें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी थीं। 10वीं की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 25 मई को समाप्त होनी थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर 28 मई को समाप्त होनी थी। लेकिन अब बोर्ड हालात की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा।

 

CBSE 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच CBSE की परीक्षाओं को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CBSE 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ये फैसला लिया गया है।

यूपी में लगेगा लॉकडाउन? सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण भयावह होता जा रहा है। बुधवार को सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस बीमारी के चपेट में आ गए।

सेल्फ आइसोलेशन में कर रहे काम

सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ साइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूरी तरह से पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’

सीएम दफ्तर के कई अधिकारी कोरोना की चपेट में

मुख्यमंत्री कार्यालय में SP गोयल, सचिव अमित सिंह और OSD अभिषेक कौशिक समेत कई लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया था।

यूपी में लॉकडाउन लगाने पर हो रहा विचार

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी यूपी सरकार से लॉकडाउन लगाने की सलाह दी थी। कोर्ट ने कहा कि राज्य में जहां केस ज्यादा मिल रहे हैं, वहां जरूरत पड़े तो लॉगडाउन लगा देना चाहिए। स्थिति बेकाबू होती जा रही है। अगर संभले नहीं तो ना जाने क्या-क्या देखना पड़ेगा।

कोरोना में खुद का कैसे करें बचाव, जानें क्या खाएं क्या नहीं

वहीं सीएम योगी समेत आला अधिकारियों के बीच इसको लेकर विचार किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर दिया है।

समाचर यूपी की तरफ से भी आप से विनम्र निवेदन है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। मास्क के साथ सैंनेटाइजर हमेशा साथ रखें। कोशिश करें कि बाहर निकलने पर चश्मा भी पहन लें।

 

यूपी: एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 18 हजार से ज्यादा कोरोना केस, सीएम ने खुद को किया आइसोलेट

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण भयावह होता जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है। सोमवार को 13685 संक्रमित मिले थे। कोरोना के नए मामलों में अकेले 5382 तो लखनऊ के ही हैं।

प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 व कानपुर में 1271 नए मामले सामने आए हैं। बता दें, अब तक यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं।

प्रदेश में अब 81876 एक्टिव केस हैं, जबकि 72 लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9224 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के 13685 नए मरीजों के साथ ही 3197 मरीज ठीक हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त एक्टिव मामलों की संख्या 81576 हो गई है।

सीएम योगी ने खुद को किया आइसोलेट

लखनऊ सीएम कार्यलय में 11 अधिकारी कोरोना पॉजटिव पाए जाने के बाद सीएम योगी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें, इन अधिकारियों में प्रमुख सचिव CM एसपी गोयल, सचिव CM अमित सिंह, OSD अभिषेक कौशिक भी शामिल हैं।

UP में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 13685 नए केस, 72 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को बीते 24 घंटे में 13685 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब 81876 एक्टिव केस हैं, जबकि 72 लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9224 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के 13685 नए मरीजों के साथ ही 3197 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 81576 हो गई है।

प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज अब तक 75,76,365 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 12,70,243 लोगों को लगाई जा चुकी है।

कोरोनाकाल में क्या खाएं क्या न खाएं

कोरोना के दौरान लोगों को पहले घर से कम से कम बाहर निकलना चाहिए। वहीं, डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ लंबे समय तक सुरक्षित रहें।

 

क्या और कैसे खाएं

-ढेर सारे खाना न खाएं। थोड़ी-थोडी देर पर खाते रहना चाहिए।

-पानी लगातार पीते रहना चाहिए। तीन से चार लीटर कम से कम।

-अंडे का सेवन करें। अच्छी तरह उबाल लें इन्हें।

-प्रोटीन के लिए दूध, दही का सेवन करें। दही से गुड बैक्टीरिया बढ़ता है।

-सभी तरह की दालें खाएं। ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

-सीजनल चीजें ज्यादा सेहतमंद होती हैं। मौसम के हिसाब से फल-सब्जी लें।

-नट्स और तुलसी का सेवन करें। काढ़ा भी पी सकते हैं।

-अच्छी इम्यूनिटी के लिए आठ घंटे की नींद जरूरी है। तनाव से बचें।

क्या नहीं खाना है

फ्रोजेन फूड, ज्यादा मैदे वाली चीजें, ज्यादा शर्बत, ज्यादा जूस, कोल्ड ड्रिंक और से जंक फूड बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड और मीठी चीजों से भी बचना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, आज आए रिकॉर्ड 15 हजार से ज्यादा केस

0

उत्तर प्रदेश में कोरोना का बेकाबू हो गया है और आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 353 नए मामले सामने आए हैं।

शनिवार को संक्रमण के 12,748 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 71 हजार 241 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 15,353 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड –19 के 6 लाख 11 हजार 622 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 71 हजार 241 हो गई है।