Saturday, July 27, 2024

जानिए उत्तर प्रदेश के 21 मुख्यमंत्रियों के नाम और उनके कार्यकाल के बारे में…

20 करोड़ आबादि वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश भारत की जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। राज्य को 18 मंडलों और 75 जिलों में विभाजित किया गया है, जिसमें राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें 80 तथा विधानसभा सीट 404 है।

आइये अब जानते हैं उत्तर प्रदेश में अब तक के मुख्मंत्रियों के बारे में—

  1. पंडित गोविंद बल्लभ पंत
    कार्यकाल: (26 जनवरी 1950 – 27 दिसंबर 1954) – 4 वर्ष, 335 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. संपूर्णानंद
    कार्यकाल: (28 दिसंबर 1954 – 6 दिसंबर 1960) – 5 वर्ष, 344 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  3. चंद्र भानु गुप्ता
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (7 दिसंबर 1960 -1 अक्टूबर 1963) – 2 वर्ष, 298 दिन
    द्वितीय अवधि: (14 मार्च 1967 – 2 अप्रैल 1967) – 19 दिन
    तृतीय अवधि: (26 फरवरी 1969 – 17 फरवरी 1970) – 356 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  4. सुचेता कृपलानी
    कार्यकाल: (2 अक्टूबर 1963 – 13 मार्च 1967) – 3 वर्ष, 162 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  5. चरण सिंह
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (3 अप्रैल 1967 – 25 फरवरी 1968) – 328 दिन
    द्वितीय अवधि: 18 फरवरी 1970 – 1 अक्टूबर 1970) – 225 दिन
    पार्टी: भारतीय क्रांति दल
  6. त्रिभुवन नारायण सिंह
    कार्यकाल: (18 अक्टूबर 1970 – 3 अप्रैल 1971) – 167 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  7. कमलापति त्रिपाठी
    कार्यकाल: (4 अप्रैल 1971 – 12 जून 1973) – 2 वर्ष, 69 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  8. हेमवती नंदन बहुगुणा
    कार्यकाल: (8 नवंबर 1973 – 29 नवंबर 1975) – 2 वर्ष, 21 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  9. एन डी तिवारी
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (21 जनवरी 1976 – 30 अप्रैल 1977) – 99 दिन
    द्वितीय अवधि: (3 अगस्त 1984 – 24 सितंबर 1985) – 1 वर्ष 52 दिन
    तृतीय अवधि: (25 जून 1988 – 5 दिसंबर 1989) – 1 वर्ष, 163 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  10. राम नरेश यादव
    कार्यकाल: (23 जून 1977 – 27 फरवरी 1979) – 249 दिन
    पार्टी: जनता पार्टी
  11. बनारसी दास
    कार्यकाल: (28 फरवरी 1979 – 17 फरवरी 1980) – 354 दिन
    पार्टी: जनता पार्टी
  12. वी पी सिंह
    कार्यकाल: (9 जून 1980 – 18 जुलाई 1982) – 2 वर्ष, 39 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  13. श्रीपति मिश्रा
    कार्यकाल: (19 जुलाई 1982 – 2 अगस्त 1984) – 2 वर्ष, 14 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  14. वीर बहादुर सिंह
    कार्यकाल: (24 सितंबर 1985 – 24 जून 1988) – 2 वर्ष, 274 दिन
    पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  15. मुलायम सिंह यादव
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (5 दिसंबर 1989 – 24 जून 1991) -1 वर्ष, 201 दिन
    द्वितीय अवधि: (4 दिसंबर 1993 – 3 जून 1995) – 1 वर्ष, 181 दिन
    तृतीय अवधि: (29 अगस्त 2003 – 13 मई 2007) – 3 साल, 257 दिन
    पार्टी: जनता दल, समाजवादी पार्टी
  16. मायावती
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (3 जून 1995 – 18 अक्टूबर 1995) – 137 दिन
    द्वितीय अवधि: (21 मार्च 1997 – 21 सितंबर 1997) – 184 दिन
    तृतीय अवधि: (3 मई 2002 – 29 अगस्त 2003) – 1 वर्ष 118 दिन
    चतुर्थ अवधि: (13 मई 2007 – 15 मार्च 2012) – 4 वर्ष 307 दिन
    पार्टी: बहुजन समाज पार्टी
  17. कल्याण सिंह
    कार्यकाल: प्रथम अवधि: (24 जून 1991 – 6 दिसंबर 1992) – 1 वर्ष, 165 दिन
    द्वितीय अवधि: (21 सितंबर 1997 -12 नवंबर 1999) – 2 वर्ष, 52 दिन
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
  18. राम प्रकाश गुप्ता
    कार्यकाल: (12 नवंबर 1999 – 28 अक्टूबर 2000) – 351 दिन
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
  19. राजनाथ सिंह
    कार्यकाल: (28 अक्टूबर 2000 – 8 मार्च 2002) – 1 वर्ष, 131 दिन
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
  20. अखिलेश यादव
    कार्यकाल: (15 मार्च 2012 – 19 मार्च 2017) – 5 वर्ष, 4 दिन
    पार्टी: समाजवादी पार्टी
  21. योगी आदित्यनाथ
    कार्यकाल: (19 मार्च 2017 – पदस्थ)
    पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Trending News