भारत में कैसा दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानिए कब शुरू और कब खत्म होगा दुर्लभ खगोलीय नजरा

0
440
chandra grahan timing in india, chandra grahan kab lagega

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होने के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी रखती है। पृथ्वी के सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। जिस दिन पूर्णिमा होती है उसी दिन यह घटना घटित होती है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। ऐसे में इसकी सारी जानकारी आपको हम देंगे। तो जानिए क्या होगा कल- ( chandra grahan kab lagega )

साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण-

26 मई को होने वाला चंद्रग्रहण इस साल का पहला ग्रहण होगा। भारत में उपच्छाया ग्रहण दिखाई देगा। पंचांग के अनुसार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी जो शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण विक्रम संवत् 2078 में वैशाख पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लग रहा है। बता दें, इसे ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। chandra grahan kab lagega

ज्योतिष अनुसार इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं- chandra grahan time

विशेषज्ञों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। कहा जाता है इस समय भगवान की मूर्तियों और तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए। ग्रहण की अवधि में भोजन बनाने और खाने से परहेज करना चाहिए। वहीं शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मना किया जाता है। इस सब के अलावा आप इस दौरान बालो में कंघी, सोने का प्रयोग बिलकुल न करें। गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने में परहेज करें। chandra grahan timing in india