EXIT POLL 2024: कितने एग्जिट पोल में NDA को 400 पार? देखें

0
198

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनते नजर आ रहे हैं। आज तक- माय एक्सिस और न्यूज 24- चाणक्या के एग्जिट पोल में NDA 400 का आंकड़ा छू रही है।

13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं।

Exit poll of 2024

UP Exit Poll Results

उत्तर प्रदेश में भाजपा+ को 2019 के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के 11 एग्जिट पोल्स में से अधिकांश पोल्स में एनडीए को प्रदेश की 80 सीटों में से 65 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेत हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 14 से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। केवल न्यूज नेशन के सर्वे में बसपा को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।