UP CORONA: पहली बार एक दिन में पांच हजार से नीचे आए कोरोना केस, जानें कितने मामले

0
383
up corona cases today, corona case in india, up corona news, corona in up. vaccine ke fayade

UP में बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों के मिलने का ग्राफ अब 5000 से भी नीचे आ गया है। प्रदेश का अब एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां 500 या इससे अधिक मामले मिले हों। राज्य में रविवार को कोरोना के 4844 नए मामले मिले। वहीं 14086 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। up corona cases today

इस अवधि में 234 लोगों की मौत संक्रमण से हुई। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 84880 रह गई है। इस दौरान कुल 317684 सैम्पल टेस्ट किए गए।

अब तक यूपी में एक करोड़ 62 लाख 75 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

प्रदेश में अब तक एक करोड़ 29 लाख 28 हज़ार 280 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है जबकि 33 लाख 47 हज़ार 533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है। कुल 1 करोड़ 62 लाख 75 हज़ार 813 वैक्सीन दी गई है। यह जानकारी रविवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 23 ज़िलों में वैक्सीन दी जा रही है। कल 1 लाख 5 हज़ार 846 लोगों को पहली डोज़ दी गई। इस उम्र समूह में के 10 लाख 67 हज़ार 368 लोग पहली डोज़ ले चुके है। एक जून से सभी 75 ज़िलों में 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश में एक्टिव इंफेक्शन के 84 हज़ार 880 केस है, इनमें से 54 हज़ार 646 होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना संक्रमण के टाप टेन जिले ( up corona cases today )

up corona cases today