Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017 : निकाय चुनाव के ताजा अपडेट के लिए पढ़ें

Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017
UP nikay chunav reults – यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं. शुरुआती रुझानो में भाजपा ने 11 सीटों पर बढ़त बना रखी है. वहीँ दुसरे नंबर बार बसपा ने 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है.

(जानिए कहां-कहां पर हुई भाजपा की जीत..)

यहां पढ़िये लेटेस्ट अपडेट…

  • ताजा रुझानों के अनुसार, मेयर पद की 16 में से 13 सीटों पर भाजपा के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्‍यक्ष में अब तक 8 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें बीजेपी 6 सीटों पर आगे हैं और सपा को एक सीट पर बढ़त मिली है।
  • दूसरी तरफ गाजियाबाद में फिर आगे निकली बसपा।
  • मेयर चुनाव में अलीगढ़ में 200 से बसपा आगे चल रही है।

ALso read-  जानिए कहां-कहां पर हुई भाजपा की जीत..

UP Nagar Nigam Election Result 2017/UP

  • पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन वार्ड के नतीजे आए, दो सीटों पर एसपी और 1 पर कांग्रेस की जीत हुई।
  • इलाहबाद में बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता पीछे चल रही हैं।
  • मुरादाबाद में भाजपा के मेयर उम्‍मीदवार 1000 से ज्‍यादा वोट से आगे चल रहे हैं।

ALso Read – जानिए कहां-कहां पर हुई भाजपा की जीत..

नगर निगम के नतीजे 

आगरा से नवीन जैन (भाजपा)

अयोध्‍या-फैजाबाद से ऋषिकेश उपाध्‍याय (भाजपा)

अलीगढ़ से मो. फुरकान (बसपा)

मथुरा से मुकेश आर्य बंधु (भाजपा)

मेरठ से सुनीता वर्मा (बसपा)

गाजियाबाद से आशा शर्मा (भाजपा)

झांसी से राम तीरथ सिंघल (भाजपा)

लखनऊ  से संयुक्ता भाटिया (भाजपा (रुझान)

कानपुर से प्रमिला पांडे, (भाजपा)

वाराणसी से मृदुला जायसवाल (भाजपा)

इलाहाबाद से अभिलाषा गुप्ता, (भाजपा)

फिरोजाबाद से नूतन राठौर, (भाजपा)

सहारनपुर से संजीव वालिया, (भाजपा)

गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, (भाजपा)

बरेली से उमेश गौतम, (भाजपा)

मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, (भाजपा)

Source – पत्रिका

यहां पर सेहत बनाने के लिए लोग खाते हैं कीड़ों का ब्रेड.!

Azab Gazab – अगर खाते वक़्क्त हमारे खाने में कोई मक्खी गिर जाए तो हम उसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आपको पता है कि एक जगह ऐसा भी जहां लोग कीड़े से बने ब्रेड खाते हैं। आपको सुनकर आश्चर्य लग रहा होगा लेकिन ये सच है। 

दरअसल ये कहीं और नही बल्कि यह फिनलैंड की एक कंपनी ने शुरू किया है। इस ब्रेड को सेहत के लिए फायदेमंद बताकर बेचा जा रहा है। और लोंग इसे बड़े चाव से खरीद कर खा भी रहे हैं।

Also Read – अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये आसान सा टिप्स…

सेहत के लिए फायदेमंद

इस ब्रेड को बनाने के लिए लगभग 70 कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इन कीड़ों से तैयार किए गए ब्रेड में कैल्शियम, विटामिन और फैटी एसिड होता है। वहीं कंपनी इसे काफी टेस्टी और हेल्दी बताकर बेच रही है। ये ब्रेड कीड़ों से बनने के कारण मार्केट में काफी सस्ती है। Also Read – अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये आसान सा टिप्स…

इसके अलावा आपको बता दें कि यह ब्रेड सिर्फ फिनलैंड में ही नहीं, ऐसी ब्रेड्स बेल्जियम, डेनमार्क और नीदरलैंडस में भी मिलती है।

अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये आसान सा टिप्स…

 

Health News – आज के इस दौर में हैंडसम कौन नहीं बनना चाहता। सभी लोग चाहतें हैं कि वो स्मार्ट दिखें आकर्षक दिखें इसके लिए वे तरह-तरह के चीजों का भी इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन इन सबके बावजूद भी उन्हें नतीजा अच्छा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं हैंडसम दिखने के लिए कुछ आसान टिप्स

 

हैंडसम दिखने के लिए छोड़ें ये तीन चीजें

 

धुम्रपान छोड़ें-

 

ये सबको पता रहता है कि धुम्रपान करना सेहत के लिए खतरानक होता है और इससे त्वचा पर भी काफी असर पड़ता है लेकिन इसके बावजूद भी लोग धुम्रपान करना नहीं छोड़ते। इसलिए अगर आप भी उनमे से हैं जो धुम्रपान करते हैं और हैंडसम दिखना चाहते हैं तो आज से ही इसे आपको छोड़ना पड़ेगा।

 

सुबह जल्दी उठें

 

अक्सर लोग देर रात तक जगने के कारण लोग सुबह लेट तक सोते हैं। ऐसे में सुबह देर तक सोना सेहत के लिए उसी तरह है जैसे लकड़ी में दीमक जो धीरे धीरे करके पूरा खा जाते हैं. इसलिए अगर आप हैंडसम बनना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की कोशिश कारिए और एक्सरसाइज करें।

 

 

बाहर की चीजें खाने से करें परहेज

 

बाहर की चीजें खाने से तरह-तरह की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं जिससे आप लगातार परेशान रहते हैं। परेशानी के कारण आप कुछ कर भी नहीं पाते। ऐसे में अब आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि बाहर की चीजें क्या खाना ठीक रहेगा क्या नहीं। कोशिश करें ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स खाएं।

 

​राजबब्बर के इस बयान के बाद भाजपा में मच गया हड़कम्प !

यूपी चुनाव – नगर निकाय चुनाव का बोलबाला इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में देखा जा सकता है। सभी दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में कूद चुके हैं और हर सम्भव प्रयास कर रहे है चुनाव जीतने के लिए। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं का आरोप प्रत्यारोप कम नही होता। इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।

भाजपा कर रही ‘राम’ का इस्तेमाल

चुनाव प्रचार करने रायबरेली पहुँचे राज बब्बर ने कहा सत्ता के लिए बीजेपी राम का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि हमसे पूछा जाता है कि राम का विरोध कर रहे हो, कोई एक व्यक्ति बताएं कि हमने राम का विरोध किया हो। उन्होंने कहा भाजपा को सीताराम से कोई लेना देना नहीं है। वह तो बस सत्तालोलुप है। वह सत्ता के लिए राम की पूजा करते हैं।

विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा

राजबब्बर ने कहा कि नोटबंदी से जनता को कितनी समस्या हुई है यह भाजपा को गुजरात चुनाव में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि काला धन लाने का वादा देश की जनता से किया था, जो पूरा नहीं हो सका है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया गया है।

29 नवम्बर को है रायबरेली में चुनाव

गौरतलब है कि रायबरेली में 29 नवम्बर को नगर निकाय चुनाव होने है जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लगातार इसी कोशिश में जुटे हैं कि कही कोई कमी ना रहे। जो गलतियां विधानसभा चुनाव में हुई उसका भरपाई किया जा सके।

BANK JOB – केनरा बैंक ने निकाली भर्ती, देखें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

BANK JOB -बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल केनरा बैंक ने ऑफिसर एवं मैनेजर पदों के लिए आवेदन निकाली है।

आवेदन करने की डिटेल

पद की संख्या-

03

पदों के नाम-

1. Senior Credit Analyst

2. Public Relation Officer

3. Manager

शैक्षिक योग्यता-

स्नातक डिग्री / मास्टर डिग्री इसके अलावा 20 साल का बैंकिंग एक्सपीरियंस

कैसे करें आवेदन-

इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जिसमे आपको प्रकाशित नोटिफिकेशन में भेजने का पूरा पता मिलेगा।

अंतिम तिथि-

02-12-2017

आयु सीमा-

उम्मीदवार की आयु 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए | आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये |

कैसे होगा सेलेक्शन-

शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सेलेक्शन होगा |

बिजली विभाग में नौकरी के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Job – बिजली विभाग में अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है नौकरी पाने के लिए बता दें कि विभाग ने कई पदों पर आवेदन जारी किया है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको विभाग की ऑफिसियल साइट पर जाना होगा जहां आपको ध्यान पूर्वक पढ़कर आवेदन भरना होगा।

पदों के नाम-

लाइन मैन

शैक्षिक योग्यता-

10  वीं पास
आयु सीमा

18-25
अंतिम तिथि- 

27-12-2017
कैसे होगी भर्ती-

लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू में प्रदर्शन के अनुसार अभ्यर्तियों का चयन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के वायरल हुई इस्तीफे की ये है सच्चाई.!

गांधीनगर:- कांग्रेस पार्टी में चिंता का विषय उस वक्त बन गया जब एक उड़ती हुई खबर आई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया।

क्या है सच्चाई ?

इस खबर को तूल पकड़ने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी  ने मीडिया के सामने खुद आकर इस बात का जिक्र किया उन्होंने इस्तीफा नही दिया है ये बस एक अफवाह है। उन्होंने बताया कि मेरे दस्तखत की जेरोक्स करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए यह भाजपा का प्रयास है। पहले उम्मीदवारों की नकली सूची वायरल की थी, अब मेरा इस्तीफा वायरल किया है।

क्या था मामला

कांग्रेस की पहली सूची जारी करने के बाद सोशल मीडिया में भरत सिंह सोलंकी के कुछ फर्जी दस्तावेज और इस्तीफा की खबरें वायरल होने लगी थी।

तो इस वजह से चित्रकूट में भाजपा 14000 वोटों से हारी !

भोपाल समाचार : जहां एक तरफ गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी उफान पर है वहीं उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर स्थित चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए सोमवार का दिन एक बुरे सपने जैसा रहा। जहां कांग्रेस ने भाजपा को करीब 14 हजार वोटों  से हराया।

इस वजह से भाजपा की हुई हार

भारतीय जनता पार्टी की इस हार के बाद तरह तरह के अटकलें लगाई जा रहे हैं कि आखिर सत्तारूढ़ बीजेपी इतने ज्यादा वोटों से कैसे हार गई। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पार्टी की विजय पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सभी नेताओं के समन्वित प्रयासों और कार्यकर्ताओं की लगन का परिणाम है। भाजपा के शासन से अब जनता तंग आ चुकी है। यही कारण है कि आज भाजपा को जनता ने भगा दिया।

कांग्रेस की हुई बड़ी जीत

गौरतलब है कि चित्रकूट में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने पूरे उन्नीस दौर की गणना के बाद 66 हजार आठ सौ 10 मत हासिल किए और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के श्री त्रिपाठी को 52 हजार छह सौ से अधिक मतों में ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार चतुर्वेदी चौदह हजार से अधिक मतों से विजयी घोषित किए गए।

अगले साल है विधानसभा चुनाव 

बता दें कि अगले साल होने साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में कांग्रेस के लिए ये एक संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी।

यूपी – तीन चरणों मे पूरा होगा निकाय चुनाव, जानिए आपके जिले में कब है चुनाव

UP Election News -उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की डेट आखिरकार शुक्रवार को एलान कर दिया गया। चुनाव को तीन चरण में रखा गया है। पहले चरण का मतदान 22 नवबंर को होगा, दूसरे और तीसरे चरण के लिए 26 और 29 नवंबर को वोटिंग होगी।
22 नवंबर को पहला चरण
22 नवंबर को होने वाले पहले चरणवके चुनाव  में कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा और बरेली के साथ लिए मतदान होगा। इसके साथ ही जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, अमेठी, फैजाबाद, आजमगढ़, गाजीपुर जैसे कई अन्य जिलों में भी वोटिंग होगी।
दूसरा और तीसरा चरण

वहीं दूसरा और तीसरा चरण का मतदान 26 और 29 को किया जाएगा। रुहेलखंड और एनसीआर के जिलों में वोटिंग होगी। इसके बाद 29 नवंबर को होने वाली तीसरी और अंतिम चरण के चुनाव में कानपुर देहात, झांसी, फतेहपुर, इलाहाबाद, रायबरेली जैसे अन्य जिलों में वोटिंग की जाएगी।
1 दिसम्बर को रिजल्ट

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, वोटिंग वाले जिलों में 48 घंटे पहले से शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी, जबकि नतीजों वाले दिन संपूर्ण प्रदेश में शराब नहीं बिकेगी। रिजल्ट 1 दिसम्बर को आएगा।

Naukri -FCI ने निकाली 8वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी 20000 तक

Shiksha Naukri –अगर आप भी मात्र 8 वीं पास हैं और Naukri की तलाश में हैं तो आपके लिए ये बेहतरीन हो सकता है। जी हां फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने 8वीं पास के लिए कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। तो बिना देर किए आप भी जल्द से जल्द इस आवेदन को भरें।

पढ़ें पूरी जानकारी

पद संख्या

408

पद का नाम

वॉचमैन

Also Read- Indian Navy में डायरेक्ट भर्ती, लास्ट डेट है नजदीक जल्द भरें आवेदन

लास्ट डेट

6 नवंबर

Also Read- JOBS -Bank में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्तियों के लिए सुनहरा मौका

शैक्षणिक योग्यता:

मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास होना जरूरी।

जॉब का स्थान

उत्तर प्रदेश

Also Read- एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में नौकरी के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए

Also Read- Indian Navy में डायरेक्ट भर्ती, लास्ट डेट है नजदीक जल्द भरें आवेदन

सैलरी:

8100-20070 रुपये प्रति माह
कैसे करें आवेदन 

उम्मीदवार FCI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सावधानी पूर्वक आवेदन को भरें। इसके बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित भी रख लें।

Also Read- Indian Navy में डायरेक्ट भर्ती, लास्ट डेट है नजदीक जल्द भरें आवेदन
चयन प्रक्रियाः

लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्‍ट में उनका प्रदर्शन।