​UPTET Result 2017 के परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट्स…

UPTET Result 2017 October Exam:

Shiksha Naukri – आज UPTET 2017 के नतीजे आ जाएगी। करीब 10,09,347 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला आज सुनिश्चित गया है। बता दें कि उम्मीदवारों को इसका काफी दिनों से इंतज़ार था। 

आज गया रिजल्ट्स

15 अक्टूबर को हुए (UP TET 2017) एग्जाम का रिजल्ट आज शुक्रवार को क्लियर हो गया है। बता दें कि परीक्षा की उत्तरमाला भी बीते नवंबर महीने में जारी की गई थी और आज नतीजों की घोषणा होगी।

रिजल्ट आने में हुई देरी

(UPTET 2011) में भी ऐसा देखने को मिला था और अभ्यर्थी नतीजों से वंचित ही रह गए। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिल रहा था दरअसल नतीजे 30 नवंबर को घोषित होने थे लेकिन इसमें देरी होती रही है। इसके लिए कोर्ट में याचिकाएं भी दायर भी की गई थी। बहरहाल आज नतीजों का आना तय माना जा रहा है।

UPTET 2017 के लिए 10,09,347 उम्मीदवार

इस बार UPTET 2017 में करीब 10,09,347 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया है। जिसमे लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द भी हुई थीं। वहीं प्राथमिक स्तर के 3,49,192 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 6,27,568 अभ्यर्थियों में से 86 फीसदी ने परीक्षा दी थी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट्स देखने के लिए आपको यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाना पड़ेगा। वहां होम पेज पर नतीजे घोषणा का लिंक होगा जहां से आप अपना रिजल्ट्स देख सकते हैं।

यूजर्स की मांग पर Whatsapp ला रहा है ये 6 नए बेहतरीन फीचर्स !

Tech news – ​Whatsapp यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी आने वाली है। दरअसल whatsapp ने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक साथ 6 नए फीचर्स लाने वाला है जो यूजर्स के लिए काफी जरूरतमंद साबित होगा।
आने वाले हैं ये 6 नए फीचर्स
Group Private Chat

इस फीचर्स में आप किसी ग्रुप में किसी से प्राइवेट चैट भी कर पाएंगे। यानी कि आप ग्रुप के किसी सदस्य का नंबर सेव किए बिना उससे प्राइवेट चैट कर सकेंगे व ग्रुप के किसी भी मेंबर को पता नहीं चलेगा।

Group Invite Link

अभी तक ग्रुप में सदस्य जोड़ने के लिए लिंक कॉपी करना पड़ता था लेकिन अब इस फीचर्स के आने के बाद आप इसका शॉर्टकट बना कर रकह सकते हैं। ये फीचर्स पहले से ही iOS वर्जन पर उपलब्ध है।

Shake to Report

इस फीचर की मदद से आप फोन को हिलाकर किसी चैट या ग्रुप की शिकायत कर सकते हैं।

Admin Setting

ये फीचर्स की मदद से एडमिन तय कर सकता है कि ग्रुप का कौनसा सदस्य मेसेज भेज सकता है और कौन नहीं।

Picture in Picture

इस फीचर्स की मदद से अब वीडियो कॉलिंग करते हुए और दोस्तो से चैट भी कर सकते हैं। यानी की अब वीडियो काल के दौरान आप अन्य दोस्तों को फ़ोटो भेज सकते है चैट कर सकते हैं। बता दें कि अभी तक वीडियो कॉल के दौरान किसी से चैट नही कर सकते।

Group calling

ग्रुप वीडियो कॉलिंग यूजर्स की काफी दिनों से मांग थी। इस फीचर्स के आने बाद ग्रुप वीडियो कॉलिंग पर सभी के पास नोटिफिकेशन जाएगी इसके बाद जो मेंबर जुड़ना चाहे वो जुड़ सकते हैं।

​देखें विराट और अनुष्का के शादी की फ़ोटो और वीडियो..

Bollywood newsतो आखिरकार तमाम अफवाहों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूजे का हाथ थाम ही लिया।

खबर तो पहले से आ चुकी थी कि विराट और अनुष्का इटली रवाना हो चुके थे, लेकिन इसको पूर्ण रूप से पुष्टि नही किया जा रहा था। वहीं इस खबर को खुद विराट ने अपने ट्विटर एकाउंट से बताई।

ALso Read- क्या आपको पता है भारत के किस बल्लेबाज ने मारा है 6 बाल पर 6 चौका.?

चुनिंदा लोगों का बुलावा

 

सूत्रों के मुताबिक इस शादी में बहुत ही खास लोगो को ही बुलाया गया था। इसके अलावा और किसी को खबर तक नही हुई। हालांकि उन्होंने सभी दोस्तों और रिश्तदारों के लिए मुम्बई में एक शानदार पार्टी देने का प्लान बना लिया है।

देखें फ़ोटो

Virat anushka shadi pic

Also Read –नहाते वक्त भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना पछताना पड़ जाएगा !


Photos of Virat anushka marriage
Pc-google

Also Read –नहाते वक्त भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना पछताना पड़ जाएगा !

Videos of anushka and virat kohli
Pc-google

ALso Read- क्या आपको पता है भारत के किस बल्लेबाज ने मारा है 6 बाल पर 6 चौका.?

Virat anushka marriage video
Pc-google

ALso Read- क्या आपको पता है भारत के किस बल्लेबाज ने मारा है 6 बाल पर 6 चौका.?

तमाम हस्तियों ने दी बधाई

शादी की बात सामने आने के बाद तमाम हस्तियों ने विराट और अनुष्का को ढेरो बधाइयां दी।

​मोटोरोला के इस बेहतरीन स्मार्टफोन पर पाएं 6000 रुपए तक का भारी छूट.!

Gadget News in hindi – इन दिनों स्मार्टफोन के दामो में भारी छूट देखने को मिल रहा है। सभी बड़ी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए तरह-तरह के ऑफर मार्केट में ला रही हैं। इन्ही में से अब मोटोरोला ने भी एक बेहतरीन स्किम लाया है।

दरअसल मोटोरोला ने इसी साल भारत में लॉन्च हुए दमदार फोन मोटो जी5 प्लस पर भारी छूट दे रही है। पहली बार भारत मे लांच होने पर इसकी कीमत 16,900 तक थी। वहीं अब कम्पनी ने इसपर पूरे 6000 का भारी छूट दिया है। इसकी कीमत अब 10,999 रुपये तक आ गयी है।

​व्हाट्सऐप ने लाया दो नए बेहतरीन फीचर्स, आप भी जानकर खुश…

क्या है फीचर्स

  • 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ल
  • 2GHz स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
  • 3GB और 4GB रैम वेरिएंट के साथ 16GB और 64GB इंटरनल मेमोरी है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • डुअल ऑटो फोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
  • फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • 3000 mAh की बैटरी है।

इस दिवाली खरीदिए ये बेहतरीन फीचर्स और बजट वाले लैपटॉप

वहीं फ़ोन की एक और बड़ी खासियत है कि इसे दो बार हिलाने पर इसका कैमरा ऑन हो जाता है और एक बार हिलाने पर फ़्लैश लाइट चालू हो जाता है।

​JOB ALERT – 5वीं से 10वीं पास तक के लिए पुलिस में भर्ती होने का मौका

JOB ALERT pपुलिस नौकरीShiksha naukri –अगर आप सिर्फ 5वीं, 8वीं या 10वीं पास हैं और पुलिस भर्ती के लिए मौका तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

दरअसल ओडिशा पुलिस ने 5वीं से लेकर 10वीं पास तक के लोगों के लिए ग्रुप डी में नौकरी निकली है। जो लोग कुक,जल वाहक, नाई, धोबी और स्वीपर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने योग्य पदों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.।

पढ़ें पूरा विवरण

पद संख्या – 476
पद का नाम– कुक,जल वाहक, नाई, धोबी और स्वीपर पद के लिए निकली हैं जगह।

योग्यता– उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त स्कूल/विश्व विद्यालय से 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना चाहिए।

वेतन – 5200 से 20,200 रूपये प्रति माह

आयु– न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम उम्र 32 वर्ष।

आवेदन करने की तारीख- 05 नवंबर 2017

चयन होने की प्रक्रिया – उम्मीदवार का चयन व्यावहारिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन – आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन भरने से पहले पूरे विवरण को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

 

​16,000 कीमत वाला स्मार्टफोन मात्र 2000 में, आपके पास भी है मौका जल्द खरीदें !

0

Tकम दाम में बेहतरीन फ़ीचर के साथ स्मार्टफोन कौन नही खरीदना चाहता। अगर आप भी ऐसा ही स्मार्ट फ़ोन ढूंढ रहे हैं जिसमे 32 GB  तक इंटरनल स्टोरेज हो और दमदार कैमरा भी तो आपके लिए ये बेहतरीन मौका है खरीदने के लिए।

दरअसल ई कॉमर्स कंपनी Flipkart ने Samsung के Galaxy J7 Prime (32GB) पर भारी डिस्काउंट का ऑफर दे रहा है। इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कम्पनी ने इसे भारत में 16,900 में लांच किया था। लेकिन इसकी बिक्री में कमी को देखते हुए कम्पनी ने इसके कीमत में गिरावट की। वहीं कम्पनी ने स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए इस बार पूरे 13000 रुपये का एक्सचेंज आफर का भी दिया जा रहा है। यानी कि अब इसे खरीदने पर इसकी कीमत मात्र 2000 रुपये तक आ रही है।

क्या है फीचर्स 

  • 5.5-inch की फुल HD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले
  • Android 6.0 मार्शमैलो।
  • 1.6GHz Octacore Processor 
  • 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी।
  • 13MP रियर और 8MP सेल्फी कैमरा।
  • 4G LTE तकनीक को सपोर्ट करता है।
  • 3,300mAh बैटरी से लैस है।

Lifestyle News -नहाते वक्त भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना पछताना पड़ जाएगा !

Lifestyle News –अच्छे स्वास्थ्य के लिए नहाना बेहद जरूरी माना गया है। नहाने से सेहत और खूबसूरती बनी रहती है। लेकिन शायद आपको नही पता होगा कि नहाते वक्त हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससेहमारे बाल, त्वचा और शरीर पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ऐसी कौनसी गलतियां है जो नहाते वक्त कर देते हैं। ( Samacharup )

रोजाना शैम्पू करना

अक्सर देखा गया है कि लड़कियां अपने लंबे बालों के लिए रोजाना शैम्पू का यूज करती हैं। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मालूम कि बाजार में अधिकतर शैम्पू केमिकल्स भरे रहते हैं, इन केमिकल्स से बाल रूखे – सूखे और बेजान हो जाते है।

गर्म पानी नहाने से बचे

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग गरम पानी करके नहाना पसंद करते हैं। लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि गरम पानी से नहाना भी नुकसानदायक होता है। दरअसल गरम पानी नहाने से त्वचा शुष्क हो जाती है और बालों के लिए भी खतरनाक होता है। यह भले ही थोड़े समय के लिए आरामदायक होता है लेकिन बाद के लिए यह कई परेशानियों का कारण बन सकता है।

रोजाना साबुन का इस्तेमाल भी हानिकारक- Lifestyle News

सभी साफ सुथरा बने रहने के लिए रोजाना साबुन का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन रोजाना साबुन का इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक होता है। दरअसल साबुन में मौजूद कठोर रसायन की वजह से यह त्वचा की नमी छीन लेता है। इसलिए इसका ईपयोग भी कम से कम करें तो ज्यादा बेहतर है।

​व्हाट्सऐप ने लाया दो नए बेहतरीन फीचर्स, आप भी जानकर खुश हो जाएंगे!

1

Samacharup.com -व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार कोई न कोई नया अपडेट लेकर आता रहता है। इस बार भी व्हाट्सऐप ने 2 नए फीचर्स को लांच किया है। इसके लिए यूजर्स कई दिनों से मांग कर रहे थे।

क्या है नया अपडेट

नया अपडेट Picture-in-picture मोड है इसके तहत आप व्हाट्सऐप चैट में ही यूट्यूब के वीडियोज प्ले कर सकेंगे। इसके अलावा आप वीडियो कॉल पर बात करते हुए चैटिंग भी कर सकेंगे।

इससे पहले आया था रिकॉल अपडेट 

वहीं व्हाट्सऐप ने इससे पहले उपभोक्ताओं की मांग पर रिकॉल यानी भेजे गए मैसेज डिलीट करने का ऑप्शन दिया गया था। इस फीचर से यूज़र को काफी फायदा हुआ। इसको यूजर्स द्वारा खूब सराहा भी गया जिसको देखते हुए व्हाट्सऐप ने ये दो नए फीचर्स और डेवलप किया है।

क्या आपको पता है भारत के किस बल्लेबाज ने मारा है 6 बाल पर 6 चौका.?

Samacharup sports – आपसे अगर कोई पूछे कि 6 बाल पर 6 छक्का किसने मारा है तो आप तपाक से युवराज सिंह का नाम लेते हैं। लेकिन अगर कोई आपसे पूछे कि भारत का वो कौनसा बल्लेबाज है जिसने 6 बाल पर 6 चौका मारा है तो आप नही बता पाएंगे। क्योंकि आपको पता ही नहीं होगा।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वह कौनसा भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने 6 बाल पर 6 चौका जड़ा है।

संदीप पाटिल

जी हां ये कोई और नही बल्कि भारत के पूर्व बल्लेबाज संदीप पाटिल ने कारनामा कर दिखाया था। संदीप पाटिल ने इस कारनामें को साल 1982 में अंजाम दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफोर्ड में खेले जा रहे मैच में संदीप ने बॉब विली के एक ओवर में 6 चौके जड़े थे.

इनके अलावा इन बल्लेबाजों ने मारा है 6 बाल पर 6 चौके-

  • श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ कैंडी में खेले गये एक टेस्ट मैच में इस कारनामें को अंजाम दिया था
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन ने भारत के खिलाफ साल 2006 में सेंट किट्स में खेले गये एक टेस्ट मैच में 6 गेंद पर 6 चौके लगाये थे।
  • वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 6 गेंदों में 6 चौके मारने का कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में किया था।

जानिए कहां-कहां पर हुई भाजपा की जीत..

Up nikay chunav results -शुरुआती रुझानों के बाद अब साफ नजर आने लगा है कौन बाजी मारने वाला है। कुछ जगह पर नतीजा बेहद दिलचस्प रहा तो कुछ जगह पर एक तरफा जीत हासिल हुई।
यहां देखें भाजपा ने कहां कहां मारी बाजी

  • भाजपा की पुष्पा देवी जीती। अम्बेडकर नगर वार्ड से इन्होंने जीत हासिल की।
  • नियावां वार्ड से बाबू नंन्दन सोनकर बीजेपी जीते।
  • बीजेपी की नीलम सिंह देवकाली वार्ड से जीती।
  • राम मनोहर लोहिया वार्ड से बीजेपी के राम नंदन तिवारी जीते।

Also Read –Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017 : निकाय चुनाव के ताजा अपडेट के लिए पढ़ें

  • बीजेपी के वीरचन्द ने निर्मोचन घाट वार्ड से जीत दर्ज की।
  • लालबाग वार्ड से बीजेपी की अन्नू जायसवाल जीती।

ALso Read –Live Updates of UP Nagar Nigam Election Result 2017 : निकाय चुनाव के ताजा अपडेट के लिए पढ़ें

  • सीताकुंड वार्ड से बीजेपी की मीरा जायसवाल जीती।
  • वहीं अयोध्या नगर निगम में मेयर पद के लिए प्रथम चरण के परिणाम में बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय को मिले 5368 वोट