यूपी में 10 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

यूपी में मंगलवार को 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईपीएस प्रशांत कुमार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

 

यहां देखें पूरी लिस्ट

Transfer of 10 up  IPS officers

भदोही में बड़ी लापरवाही, बिना सैंपल लिए 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट बताई पॉजिटिव

Samachar UP Desk: भदोही जिले में कोरोना टेस्टिंग को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, जिले में रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिला प्रशासन ने गलती से सभी संक्रमितों को सरपतहां गांव का बता दिया, जहां पहले एक कोरोना संदिग्ध अधेड़ की मौत हुई थी।

बताया जा रहा है कि अधेड़ की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं, जब इसकी सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी अब तक सैंपल नहीं लिए गया तो रिपोर्ट कैसे आ गई।

उधर, चूक का एहसास होने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह सभी नौ संक्रमितों की सूची जारी की, जिसमें लिखा था कि संक्रमित दूसरे गांवों के थे।

आज लिया जाएगा सैंपल

जब इस खबर ने तूल पकड़ लिया तो आनन फानन में सीएमओ ने मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का सैंपल लेने की जानकारी दी। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परिजनों व संक्रमित के अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों का सैंपल मंगलवार को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी सुरियावां भेजा जाएगा।

 

Source

UP Corona Live: यूपी में संक्रमितों की संख्या 6 हजार के पार

  • उत्तर प्रदेश में आज गोरखपुर में छह, हरदोई में पांच, कासगंज में दो, कानपुर में एक, लखनऊ में एक, हाथरस में एक संक्रमित मिला है।
  • जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या 6033 पहुंच गई है।
  • वहीं, आज कानपुर में दो और मरीजों की मौत के साथ अब तक यूपी में 157 लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
  • प्रदेश में शनिवार तक 3406 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके थे।

UP Headlines: सुबह की सुर्खियां

  • जौनपुर में एक साथ 43 मरीज मिलने से हड़कंप, प्रदेश में 232 नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 5735 संक्रमित
  • कोरोना संकट के बीच गर्मी का प्रचंड रूप, आगरा में पारा 45 डिग्री के पार
  • फेक न्यूज के खिलाफ यूपी सरकार की कड़ी कार्रवाई, अब तक 123 अकाउंट हुए ब्लॉक
  • 69000 अध्यापक अध्यापक भर्ती में गलत प्रश्नों के मामले में सुनवाई 28 को
  • प्रयागराजः 70 फीसदी इकाइयां शुरू लेकिन उत्पादन गिरा
  • प्रयागराज: मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही बस पलटी, 35 से ज्यादा घायल

Bhadohi Corona News : भदोही में 3 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 14

Bhadohi News :

> भदोही जिले में आज 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं

> ये तीनों मरीज रघुरामपुर में एक ही परिवार में पाए गए

> परिवार में कुल 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव

> इसी परिवार में 12 वर्षीय बच्चा, उसकी मां, चाची और दादा कोरोना पॉजिटिव

> ये सभी मुंबई से घर लौटे हैं

> जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है, जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 03 डिस्चार्ज हो चुके हैं

> वहीं, प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या अब तक कुल 5561 पहुंच गई है।

यूपी: अब 31 मई तक कर सकते हैं बिजली बिल का भुगतान

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है
  • यूपी में अब बिजली बिल 31 मई तक जमा कर सकते हैं
  • इसके साथ ही उपभोक्ताओं को देय तिथि तक मिलने वाले एक प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा और उन्हें विलंब भुगतान के अधिभार से भी राहत मिलेगी
  • प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रेड जोन में घरेलू व कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं की प्रोविजनल बिलिंग की जाएगी, जबकि ऑरेंज व ग्रीन जोन में मीटर रीडर मौके पर ही बिलिंग का काम करेंगे
  • ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल प्रोविजनल आधार पर बने हैं, उनकी वास्तविक रीडिंग से बिल बनाते समय प्रोविजनल बिल को समायोजित कर दिया जाएगा। इस अवधि में किया गया भुगतान भी खुद-ब-खुद समायोजित होगा।

Covid19 Breaking: जौनपुर जिले में आज 28 नए मामलों की पुष्टि

  • जौनपुर जिले में आज 28 नए मामलों की पुष्टि

  • ये सभी दूसरे राज्य/शहर से आये हुए हैं

  • डीएम दिनेश कुमार सिंह इसकी पुष्टि की

  • डीएम ने बताया कि सभी को मीरपुर में बनाए गए एल-1 श्रेणी के अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है

  •  इससे पहले गुरुवार को भी जिले में एक साथ 16 पॉजिटिव केस आये थे

  • यहां कुल मरीजों की संख्या 76 हो गई है।

 

28 कोरोना पाज़ीटिव के नाम

  • विजय मिश्र मड़ियाहूं ,
  • सिपाही पाल बुधुपुर
  • प्रवीण कुमार तिवारी सुजानगंज
  • अमरनाथ मीरापुर
  • विक्रांत कुमार उद्पुर बदलापुर
  • साहबलाल चौरसिया ,
  • विनोद कुमार , प्रमोद कुमार ,दिनेश कुमार सिरकोनी एक ही परिवार के
  • आनंद प्रजापति जलालपुर
  • 11 वर्ष के सौरव जलालपुर
  • स्वादगीश थानागद्दी
  • वंशराज जफराबाद
  • आद्या प्रसाद कंधरपुर
  • गौतम चौहान जफराबाद
  • खुनखुन कंचगाव
  • रामलाल जायसवाल जलालपुर
  • जयराम खुटहन
  • सुरेंद्र पटहना
  • समीर सुजानगंज
  • पूजा चौहान मडियाहू
  • दयाशंकर गिरी केराकत
  • राहुल केराकत
  • अमित यादव केराकत
  • श्यामनाथ यादव
  • राजकुमार राजभर केराकत
  • मनोज कुमार सबरहद शाहगंज
  • मो असलम शाहगंज

1 जून से वाराणसी से चलेंगी ये 5 ट्रेनें, देखें UP से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

पहली जून से चलने वाली 100 जोड़ी ट्रेनों में से पांच ट्रेनें वाराणसी से चलाई जाएंगी। इसमें मंडुवाडीह स्टेशन से शिवगंगा एक्सप्रेस समेत वाराणसी कैंट जंक्शन से महामना, कामायनी, महानगरी और साबरमती एक्सप्रेस हैं।

  • मंडुवाडीह स्टेशन से नई दिल्ली-मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगगा एक्सप्रेस (02560/59) चलाई जाएगी। यह प्रतिदिन होगी।
  • कैंट स्टेशन से एलटीटी-वाराणसी-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस (01071/72),
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-वाराणसी-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (01093/94) महानगरी एक्सप्रेस,
  • अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद (09167/68) साबरमती एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली (02418/17) महामना एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।
  • कामायनी और महानगरी प्रतिदिन चलाई जाएंगी। जबकि साबरमती एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और महामना तीन दिन चलेगी।

ट्रेन जो यूपी से गुजरेंगी ( Train from UP to other cities)

01016/15: गोरखपुर से लोकमान्य तिलक (T)– कुशीनगर एक्सप्रेस

01071/72: लोकमान्य तिलक (T) से वाराणसी– कामायनी एक्सप्रेस

01093/94: मुंबई सीएसटी से वाराणसी– महानगरी एक्सप्रेस

02230/29: नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन – लखनऊ मेल

02392/91: नई दिल्ली से राजगीर – श्रमजीवी एक्सप्रेस

02394/93: नई दिल्ली से राजेंद्र नगर – संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

02418/17: नई दिलली से प्रयागराज – प्रयागराज एक्सप्रेस

02420/19: नई दिल्ली से लखनऊ– गोमती एक्सप्रेस

02452/51: नई दिल्ली से कानपुर – श्रम शक्ति एक्सप्रेस

02533/34: लखनऊ से मुंबई सीएसटी– पुष्पक एक्सप्रेस

02555/56: हिसार से गोरखपुर – गोरखधाम एक्स्रपेस

02560/59: नई दिल्ली से मंडुवाडीह– शिवगंगा एक्सप्रेस

04009/10: आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी – चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

02418/17: नई दिल्ली से वाराणसी– महामना एक्सप्रेस

09165/66: अहमदाबाद से दरभंगा- साबरमती एक्सप्रेस

09167/68: अहमदाबाद से वाराणसी– साबरमती एक्सप्रेस

02553/54: सहरसा से नई दिल्ली– वैशाली एक्सप्रेस

02381/82: हावड़ा से नई दिल्ली– पूर्वा एक्सप्रेस

02557/58: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार- सप्तक्रांति एक्सप्रेस

05273/74: रकसौल से आनंद विहार- सत्याग्रह एक्सप्रेस

02419/20: आनंद विहार से गाजीपुर– सुहेलदेव एक्सप्रेस

09041/42: बांद्रा टर्मिनल से गाजीपुर- एक्सप्रेस

04673/74: अमृतसर से जय नगर- शहीद एक्सप्रेस

04649/50: अमृतसर से जयनगर – सरयू यमुना एक्सप्रेस

02541/42: गोरखपुर से लोकमान्य तिलक- एक्सप्रेस

रेलवे ने जारी की 1 जून से चलने वाली 200 पैसेंजर ट्रेनों की सूची, आज से बुकिंग शुरू

भारतीय रेलवे ने एक जून से शुरू होने जा रही 100 नॉन एसी ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ये ट्रेनें पहले से चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन और 15 जोड़ी राजधानी ट्रेनों के अतिरिक्त चलाई जा रही हैं।

ये है 100 ट्रेनों की सूची
इन 100 ट्रेनों में से प्रमुख ट्रेनें गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, प्रयागराज एक्सप्रेस, कोणार्क एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई मेल, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस आदि हैं।

बतादें कि इन ट्रेनों की बुकिंग गुरुवार 21 मई से सुबह से शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 दिन का होगा। यानी कि आप 1 महीने पहले टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन में हर क्लास का किराया सामान्य किराया होगा जो ऐसी मेल/एक्सप्रेस/जनशताब्दी टाइप ट्रेनों में होता है। इन ट्रेनों में एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कोच होंगे। यानी इनका कम्पोजीशन रेगुलर ट्रेन की तरह होगा।

साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएंगी।

यहां क्लिक कर देखें ट्रेनों की लिस्ट 

 

सहायक अध्यापक के 69 हजार पदों पर भर्ती का आदेश जारी, देखें लिस्ट

यूपी सरकार 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शासन की ओर से बीते शनिवार को जिलेवार रिक्तियों का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब भर्ती के लिए आगे की कवायद की जाएगी।

यहां खाली है पद

इसमें सबसे अधिक 2500 पदों पर सीतापुर जिले में भर्ती होगी। इसके अलावा हरदोई में 2450, जौनपुर में 2270, कुशीनगर में 2220, बदायूं और लखीमपुर खीरी में 2100 पद और गाजीपुर में 1920, बलिया में 16000, आजमगढ़ में 1550, कन्नौज में 1500 पदों के साथ गाजियाबाद में सबसे कम दो पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि शासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में दो हजार से अधिक और 31 जिलों में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

लखनऊ में होंगी 150 भर्तियां

आदेश के मुताबिक लखनऊ में सहायक अध्यापक 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके अलावा नोएडा में 140, प्रयागराज में 990, गोरखपुर में 1250 पद भरे जाएंगे।