यूपी: इन 4 शहरों के सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

यूपी के कुछ जिलों में कोरोना संकम्रण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शुक्रवार को सीएम योगी ने बैठक कर टीम 11 को दिशा निर्देश दिए।

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में बढ़ते कोरोना के मामलों पर लगाम लगाने के लिए सीएम ने सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी मानव संसाधन की क्षमता के साथ काम किए जाने का आदेश दिया।

सीएम योगी ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुविधानुसार ‘वर्क फ्रॉम होम’ की अनुमति भी देने की बात कही, जिससे संक्रमण के प्रसार पर लगाम लगाई जा सके।

सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पूरा अनुपालन किया जाए।

Sarkari naukri: टीजीटी शिक्षक सामाजिक विज्ञान-2016 का इंटरव्यू स्थगित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी शिक्षक सामाजिक विज्ञान-2016 का इंटरव्यू स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है।

बोर्ड ने नोटिस जारी करके कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और महामारी के अन्य पहलुओं पर विचार करते हुए 08 अप्रैल 2021 से 13 अप्रैल 2021 तक बोर्ड द्वारा निर्धारित इंटरव्यू कार्यक्रम अगले आदेशों तक स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया है। स्थगित इंटरव्यू की तिथि का पुनर्निधारण होने पर अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से दोबारा सूचित किया जाएगाय़

बता दें कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। कहा गया है कि संक्रमितों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो कई और शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा सकता है।

UP में कोरोना ने तोड़े संक्रमण के रिकॉर्ड, एक दिन में 8490 नए केस

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने इस साल (2021) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 8490 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इनमें से 50 फीसदी मामले लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं। प्रदेश में अभी भी एक्टिव केस 39338 हैं।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सूबे में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 9003 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक 654404 लोग संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि इनमें से 606063 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 39338 एक्टिव केस में से 50 प्रतिशत मामले 4 जिलों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं।

UP BOARD 10वीं 12वीं परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी, यहां देखें नई डेटशीट

यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का नया टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। नए शेडयूल के मुताबिक इंटरमीडिटएट यानि 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी।

12वीं में 26 लाख परीक्षार्थी
12वीं की परीक्षा के लिए 14,73,771 छात्र और 11,35,730 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। बता दें कि पहले यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर क्रमश: 10 और 12 मई को संपन्न होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाओं की डेट आगे बढ़ाने का अनुमान था।

परीक्षाएं दोनों पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

यहां देखें टाइमटेबल

up board exam up board exam

यूपी के कई जिलों में लॉकडाउन जैसे हालात, लगाई कई पाबंदियां, नाइट कर्फ्यू का ऐलान

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।

इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। प्रशासन ने अपने निर्देश में साफ कहा है कि इस दौरान जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी। इस दौरान जो परीक्षाएं पड़ रही है वो प्रोटोकॉल के मुताबिक ली जाएंगी। वहीं लोगों को कोरोना गाइडलाइन और मास्क का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब है कि यूपी में भी पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले छह हजार के करीब आ रहे हैं। इसी बीच राज्‍य की योगी सरकार ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. यूपी में रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

क्या खुला रहेगा और क्या बंद

> नाइट कर्फ्यू का आदेश नगर निगम क्षेत्र में ही लागू होगा
> फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की सप्लाई जारी रहेगी
> इसके अलावा नाइट शिफ्ट के सरकारी, अर्ध सरकारी, कार्मिक व आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को आने जाने में छूट मिलेगी
> रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले लोग अपना टिकट दिखाकर आ जा सकेंगे
> सभी प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा
> नर्सिंग, पैरा मेडिकल संस्थान और चिकित्सीय सेवा संस्थान खुले रहेंगे

पांच राज्यों में हुआ चुनाव का एलान, देखिये कहाँ कब है चुनाव

0

चुनाव डेट

☞ असम में 3 फेज में मतदान- 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल
☞ केरल में एक फेज में मतदान- 6 अप्रैल
☞ तमिलनाडु में एक फेज में मतदान- 6 अप्रैल
☞ पुडुचेरी में एक फेज में मतदान- 6 अप्रैल
☞ बंगाल में 8 फेज में मतदान- 27 मार्च, 1, 6, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल
☞ 2 मई को रिजल्ट

विधानसभा चुनाव: पं. बंगाल में पिछले चुनाव का डेटा

पं. बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव कुल 8 चरणों में संपन्न होगा, जिसका परिणाम 2 मई को आएगा। बता दें, बंगाल में कुल 294 सीटें हैं। पिछले चुनाव में TMC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी, जो 44 सीट जीतने में कामयाब हो पाई थी। वहीं बीजेपी सिर्फ तीन सीट जीती थी।

प्रदेश के सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी हुए निर्देश

यूपी में कक्षा 9 से 12 तक एक पाली में खुलेंगे स्कूल

प्रदेश के सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी हुए निर्देश
सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल, अभी तक 2 पाली में चल रहा था कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई

 

Panchayat Chunav : जानिए कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव, पंचायतीराज मंत्री ने दिए यह संकेत

Panchayat Chunav : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर जहां एक ओर वोटर लिस्ट का काम पूरा हो चुका है, वहीं अब चुनाव ड्यूटी को लेकर भी तैयारी तेज रफ्तार से चल रही है। इतना ही नहीं सभी राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इशारा किया है कि चुनाव मार्च-अप्रैल में हो सकते हैं।

पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव समय से कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। अनुमान है कि चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में हो पाएंगे। आगे 21-21 दिन की अधिसूचना पर जिला पंचायतों के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों का चुनाव संपन्न कराने का काम किया जाएगा।

बर्ड फ्लू को लेकर UP में अलर्ट, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश में Bird Flu को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नजर रखी जाए।

एडवाइजरी की मुख्‍य बातें:-

– बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर नज़र रखी जाए।
– जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो फौरन उसको फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाए।
– बाहर के राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की जाए।
– मुर्गा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाए और उस दिन मंडी की पूरी साफ सफाई की जाए।
– सभी बर्ड सैंक्चुअरी और पक्षी पार्कों की सूची बनायी जाये जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं।
– सभी जिलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में फेसमास्क और पीपीई किट की कमी ना हो। इसका ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाए।
– सभी ज़िलों में मुर्गा और उसके उत्पादों के इस्तेमाल के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए। किसी भी तरह की अफवाह को ना फैलने दिया जाए।

पक्षियों के मरने से हड़कंप

बता दें कि बुधवार सुबह कानपुर के चिड़ियाघर में 4 पक्षियों की अचानक मौत हो गई थी। पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई रिस्क एनिमल डीजीज के पास भेजे गये हैं। वहीं सोनभद्र के डाला कस्बे में डाला चढ़ाई के पास और एक सीमेंट फैक्ट्री के कैंपस में कई कौओं को अचानक मरा हुआ देखा गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दिया दिवाली का तोहफा

पीएम मोदी ने वाराणासी के लिए लगभग 700 करोड़ की लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया ।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी में जो भी हो रहा है वो बाबा विश्वनाथ की कृपा से हो रहा है ।उन्होनें कहा कि अब काशी स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बन रहा है और दीवाली का त्यौहार सभी काशीवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा.

पीएम मोदी ने वाराणसी में विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर बल दिया और काशी के विकास के लिए किए गए कार्यों को गिनाया । पीएम ने
पूर्वांचल के लोगों के छोटी जरूरतों के लिए उपलब्‍धता की जानकारी दी। उन्होंने जनता को सरकार के प्रयासों के बारे में बताया और आगे भविष्‍य की अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया ।

कोरोना काल में भी नहीं रुकी काशी

प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार और काशी की जनता की तारीफ की और कहा कि कोरोना काल में भी काशी नहीं रुकी, लगातार काम जारी रहा । यूपी में कोरोना काल में विकास कार्य नहीं रुका, इसके लिए योगीजी की टीम को बहुत बधाई. वाराणसी में शहर-देहात की विकास योजनाओं में संस्कृति-आधुनिकता का ध्यान रखा जा रहा है।

पीएम ने कहा कि काशी में अब घाटों की तस्वीर बदल रही है, और योजनाओं की शुरुआत हो रही है उससे स्थानीय रोजगार को बल और बढ़ावा मिलेगा ।

पूर्वांचल स्वास्थ्य क्षेत्र का हब बन रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास की योजनाओं के कारण आज काशी सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बन रहा है।
उन्होंने कहा कि अब पूर्वांचल के लोगों को इलाज़ के लिए बार-बार दिल्ली नहीं आना पड़ता है, वाराणसी में ही कई तरह की सुविधाओं की शुरूआत कर दी गई हैं ।