यूपी चुनाव का नया समीकरण, मुख्तार अंसारी और ओमप्रकाश राजभर आए साथ

यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, दोनों के बीच हुई करीब 1 घंटे की मुलाकात आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर काफी अहम बताई जा रही है। बता दें ओम प्रकाश राजभर सपा से पहले ही गठबंधन का एलान कर दिए हैं। वहीं अब वे बाहुबलियों को भी साधने में लग गए हैं।

क्या है सियासी मायने

बता दें, बीएसपी से निष्कासित मुख्तार अंसारी मऊ से ही विधायक हैं और उनकी बाहुबली छवि का फायदा उठाने के लिए अब राजभर उनको भी साथ लाने की कोशिश में लगे हैं। मऊ और उसके आसपास के जिलों की सीटों पर मुख्तार और उनके परिवार का प्रभाव काफी है।

योगी सरकार ने बदले अपने 9 गेस्ट हाउस के नाम, अब ‘त्रिवेणी’ होगा UP सदन का नाम

यूपी में नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 4 सालों में कई जगह, शहर, स्टेशन के नाम बदल दिए गए। इसी कड़ी में आज योगी सरकार ने अपने लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई एवं कोलकाता स्थित अतिथि गृहों के नाम बदल दिए हैं।

राज्य सम्पत्ति विभाग के इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने मंजूरी भी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक उत्तर प्रदेश सदन और उत्तर प्रदेश भवन का नाम भी बदला गया है। अब यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी होगा, जबकि UP भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम होगा।

देखें पूरी लिस्ट

 

अतिथि गृह का नाम नया नाम
उत्तर प्रदेश भवन, नई दिल्ली उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’, नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश सदन, नई दिल्ली उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी, नई दिल्ली
अति विशिष्ट अतिथि गृह, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ
विशिष्ट अतिथि गृह, डालीबाग लखनऊ विशिष्ट अतिथि गृह ‘यमुना’, डालीबाग लखनऊ
राज्य अतिथि गृह, विकमादित्य मार्ग, लखनऊ राज्य अतिथि गृह ‘गोमती’, विकमादित्य मार्ग, लखनऊ
राज्य अतिथि गृह, मीराबाई मार्ग, लखनऊ राज्य अतिथि गृह ‘सरयु’, मीराबाई मार्ग, लखनऊ
नव निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह, बटलर पैलेस, लखनऊ नव निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’, बटलर पैलेस, लखनऊ
उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह, वाशी, नवी मुंबई उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘वृन्दावन’, वाशी, नवी मुंबई
उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह, कोलकाता उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘गंगा’, कोलकाता

शारदीय नवरात्रि कल से शुरू, जानें, पूजन सामग्री, शुभ मुहूर्त और अन्य खास बातें

मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व नवरात्रि इस वर्ष 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ नवरात्रि व्रत और मां दुर्गा की पूजा का संकल्प लिया जाता है। तो चलिए आपको बता दें हैं कि कलश स्थापना का मुहूर्त एवं सामग्री क्या है?

कलश स्थापना मुहूर्त

7 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है। इस दिन कलश स्थापना या घटस्थापना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ होती है। 07 अक्टूबर को आप अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना करें, यह सर्वोत्तम मुहूर्त होता है। अभिजित मुहूर्त दिन में 11:37 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक है। इसके अलावा आप चाहें तो प्रात:काल में 6:54 बजे से सुबह 9:14 बजे के मध्य नवरात्रि कलश स्थापना करें।

कलश स्थापना की सामग्री

नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए लाल रंग का आसन, मिट्टी का घड़ा या कलश, जौ, मिट्टी, मौली, कपूर, रोली, इलायची, लौंग, साबुत सुपारी, अक्षत्, अशोक या आम के पांच पत्ते, सिक्के, लाल चुनरी, सिंदूर, नारियल, फल-फूल, श्रृंगार पिटारी और फूलों की माला।

इस बार शारदीय नवरात्रि आठ दिन तक चलेंगे

एक ही दिन में दो तिथियां पड़ने से इस बार शारदीय नवरात्रि आठ दिन तक चलेंगे। नौ अक्तूबर दिन शनिवार को तृतीया सुबह सात बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन दस अक्तूबर दिन रविवार को सुबह 5 बजे तक रहेगी।

भूल से भी ने करें नवरात्रि में ये सेवन

नवरात्रों के दिनों में किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। प्याज, लहसुन, अंडे और मांस-मदिरा आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। नाखून, बाल आदि नहीं काटने चाहिए। भूमि पर शयन करना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। किसी के प्रति द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए।

नहीं रहे रामायण के ‘रावण’ उर्फ अरविंद त्रिवेदी, हार्ट अटैक से निधन

1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। वह 82 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे।

अरविंद त्रिवेदी का अभिनय करियर

सीरियल ‘रामायण’ में काम करते वक्त अरविंद त्रिवेदी को इस बात का तनिक भी आभास नहीं था कि सीरियल और उनके किरदार की लोकप्रियता के चलते लोग उनकी शख्सियत से इस कदर नफरत करने लगेंगे कि जैसे वो सचमुच के रावण और असल जिंदगी में भी विलेन हों।

‘रामायण’ के बाद अरविंद त्रिवेदी ने ‘विक्रम और बेताल’ के अलावा कई और हिंदी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया। मगर आज भी उन्हें रामानंद सागर की ‘रामायण’ में पुरअसर अंदाज में निभाए अपने रावण के किरदार के‌ लिए जाना जाता है। उन्होंने 300 से भी अधिक गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया और अनेकों गुजराती नाटकों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी।

चुनाव भी लड़े थे अरविंद

अरविंद त्रिवेदी को बीजेपी ने‌ लोकसभा चुनाव का टिकट भी दिया था। उन्होंने न सिर्फ गुजरात के साबरकांठा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, बल्कि रावण के पौराणिक किरदार की सफलता के बूते उन्होंने चुनाव भी जीता। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे। अरविंद त्रिवेदी के भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजराती रंगमंच और सिनेमा‌ के एक जाने-माने अभिनेता थे।

आज से शुरू हो रही है अयोध्या में ऐतिहासिक रामलीला: दूरदर्शन से होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ आज मंगलवार से हो गया है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी गणेश वंदला के साथ इसकी शुरुआत किए। 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम सात बजे से रात 10 बजे तक रामलीला का सीधा प्रसारण होगा। आम दर्शकों को रामलीला स्थान पर आने की अनुमति नहीं मिलेगी। आम दर्शक दूरदर्शन सहित सोशल मीडिया के माध्यम से रामलीला का आनंद उठा सकेंगे।

                कई नामचीन हस्तियां अभिनय करेंगी

रामलीला में फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां अभिनय करेंगी, जिसमें फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री सीता का रोल करेंगी और सुपरस्टार राहुल बुच्चर राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद का रोल करेगें और रवि किशन परशुराम की भूमिका निभाएंगें। सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान और शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। लोकगायिका पदमश्री मालिनी अवस्थी माता सबरी और अमिता नांगिया कैकयी की भूमिका में नजर आएंगी। मशहूर हास्य कलाकार असरानी नारद मुनि और रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में होंग। शक्ति कपूर अहिरावण और कैप्टन राज माथुर भरत का रोल निभायेगें। राकेश बेदी बालि और अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

माता सीता का किरदार निभाने वाली मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य होगा कि भगवान राम की पावन धरती पर सीता के रोल पर अभिनय प्रस्तुत करूंगी। भोजपुरी के फिल्म अभिनेता और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला की फिर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

लखीमपुर खीरी हिंसा: कब, कहांं और कैसे हुई घटना? जानें मामले की पूरी कहानी

लखीमपुर खीरी में रविवार को भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की कार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंद दिया, जिससे 4 की मौत हो गई। वहीं, इसके बाद भड़की हिंसा में 5 लोग (3 बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर, एक स्थानीय पत्रकार) और मारे गए। हिंसा की यह घटना तिकुनिया में आयोजित दंगल कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले हुई।

क्या था पूरा घटनाक्रम?

दरअसल, रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। उन्हें रिसीव करने के लिए गाड़ियां जा रही थीं। रास्ते में तिकुनिया इलाके में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे झड़प हो गई। बाद में ऐसा आरोप लगाया गया कि आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। किसानों की मौत के बाद मामला बढ़ गया और हिंसा भड़क गई।

जब घटना हुई तब केशव प्रसाद मौर्य कहां थे?

  • मौर्य और टेनी निघासन तक पहुंच गए थे। तिकुनिया से करीब 20-25 किलोमीटर पहले तक।

  • उन्हें वाया तिकुनिया होते हुए बनवीरपुर जाना था, लेकिन आखिरी पलों में रूट चेंज कर दिया गया था।

  • जब घटना हुई उस वक्त मौर्य और टेनी बनवीरपुर से एक किलोमीटर की दूरी पर थे।

  • घटना की जानकारी होते ही बनवीरपुर से ठीक पहले उनकी वापसी हो गई थी।

दंगल की क्या कहानी है?

  • अजय मिश्रा टेनी के पिता अम्बिका प्रसाद मिश्रा के जमाने से ही टेनी महाराज का परिवार हर साल कुश्ती प्रतियोगिता करवाता आ रहा है।
  • अजय मिश्रा के समय में पिछले कुछ सालों से इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से पहलवान आने लगे थे। अजय मिश्रा खुद भी पहलवानी का शौक रखते हैं।
  • इस प्रतियोगिता का नाम अजय मिश्रा ने आपने पिता के नाम पर रखा है- स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद कुश्ती प्रतियोगिता. हर साल बनवीरपुर में यह प्रतियोगिता आयोजित होती है।

घटना के दूसरे दिन यूपी में भारी बवाल

घटना के दूसरे दिन मामले को लेकर भारी बवाल मच गया। इसकी शुरुआत सीतापुर से हुई, जहां देर रात ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने की प्लानिंग करने लगीं। जैसे इसकी खबर पुलिस को लगी, तो उन्हें ढूढ़ना शुरू कर दिया है। सुबह होते ही खबर आई कि पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। प्रियंका को हिरासत में लेने की खबर आने के बाद देशभर में जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

अखिलेश हाउस अरेस्ट

मामले को तूल पकड़ता देख सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लखीमपुर खीरी जाने का एलान किया, जिसको देखते ही लखनऊ पुलिस ने सुबह 6 बजे ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं घर के बाहर ही ट्रक खड़ा कर दिया गया।

Lakhimpur Kheri','Lakhimpur Khiri Update','Priyanka Gandhi Vadra Update','Priyanka Gandhi Vadra House Arrest','Akhilesh Yadav','Akhilesh Yadav Lakhimpur Kheri','Lakhimpur Kheri Case','Lakhimpur Kheri Case Update','Lakhimpur Ajay Mishra','Kisan Andolan

देखते ही देखते अखिलेश के आवास के बाहर हजारों संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद अखिलेश भी घर से बाहर निकल कर सड़क पर धरना देने बैठ गए। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने अखिलेश यादव को भी हिरासत में ले लिया।

 

 

 

किसानों और प्रशासन के बीच लंबी बातचीत के बाद सहमति

एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा था, वहीं लखीमपुर में किसानों और प्रशासन के बीच लंबी बातचीत चल रही थी। शाम होते-होते सरकार की किसानों से सहमति बन गई। किसानों ने मांग की -मृतकों को 45-45 लाख मुआवजा, घायलों को 10-10 लाख मुआवजा, मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी, 8 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी, रिटायर जज के नेतृत्व में केस की जांच। जिसे सरकार ने देने का एलान कर दिया।

यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, ललितेश पति त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा

UP BREAKING NEWS: एक तरफ पंजाब में सीएम पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से पार्टी में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ यूपी में भी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष और मिर्जापुर जिले के मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि वह समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। बता दें कि ललितेश, यूपी के पूर्व सीएम व AICC के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं।

ललितेश के इस्तीफे से यूपी कांग्रेस में बड़ा झटका माना जा रहा है। ललितेश का मिर्जापुर जिले में काफी दबदबा है। एक युवा चेहरे के नाते उनके काफी समर्थक हैं।

UP: इन जिलों में अगले 40 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे कई जगहों पर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 40 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के हिस्सों में बारिश का ये दौर अगले 40 घंटे अनवरत जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया प्रयागराज के ऊपर से गुजर रहा है।

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि लखनऊ समेत 40 जिलो में होने वाली बरसात इस सीजन में तीसरी बार है। 5 साल बाद सितंबर में इतनी बारिश हो रही है।

दो दिन स्कूल-कॉलेज सब बंद

भारी बारिश को लेकर सीएम योगी ने पूरे प्रदेश में दो दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेज सब बंद करने का आदेश दिए हैं।

पूर्वांचल में गिरे दर्जनों कच्चे मकान

बलिया को छोड़कर पूर्वांचल के 9 जिलों में दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। जौनपुर में कच्चे मकान और पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में दीवार गिरने से एक की जान चली गई। चंदौली में वज्रपात से किसान की मौत हो गई। पूर्वांचल भर में गुरुवार को औसत सात एमएम बारिश होने का अनुमान है। बारिश से सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और मऊ के कई इलाकों में बिजली के तार टूट जाने से 270 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित है। चंदौली के आधा दर्जन गांवों में कच्चे मकान ढहने से आधा दर्जन लोग चोटिल हैं।

इन जिलों में जारी हुए येलो अलर्ट

जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमें बाराबंकी, लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर मथुरा, सीतापुर, संभल, मुरादाबाद, शामली, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बागपत, हापुड़, मेरठ, इटावा, हमीरपुर, बलिया, जालौन, औरैया, ललितपुर व फर्रुखाबाद शामिल हैं।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

कानपुर नगर, कन्नौज, गौतम बुद्ध नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, हरदोई, उन्नाव, अलीगढ़ व बांदा जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।

UP चुनाव 2022: BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी

यूपी चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां जोरो-शोरोंं पर है। इसी बीच बीजेपी ने चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारियों और संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

बीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है इसके अलावा पार्टी ने इन चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की है।

  • अनुराग ठाकुर (केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री)
  • अर्जुनराम मेघवाल (केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री)
  • सरोज पांडेय (राज्यसभा सांसद)
  • शोभा करंदलाजे (केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री)
  • कैप्टन अभिमन्यु (पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार)
  • अन्नपूर्णा देवी (केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री)
  • विवेक ठाकुर (राज्यसभा सांसद)

बीजेपी ने नियुक्त किए ये संगठन प्रभारी

लोकसभा सांसद संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बीजेपी संगठन प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज, राष्ट्रीय मंत्री वाई सत्या कुमार को अवध, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को गोरखपुर और सह-प्रभारी (यूपी) सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी बनाया है।

UP: अगर आपके पास हैं ये प्रमाण पत्र, तो लेखपाल भर्ती में मिलेगी वरीयता

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से जिनके पास ये सर्टिफिकेट होंगे, उन्हें भर्ती में वरीयता या छूट प्रदान की जाएगी

✫ यूपी सरकार के किसी विभाग में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र-पुत्री को छूट दी जा सकती है
✫ NCC का सर्टिफिकेट है, तो उसे भर्ती में वरीयता देना का प्रावधान है
✫ सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का प्रमाणपत्र जमा कराना होगा
✫यूपी या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी संबंधित विभाग से NOC मिलने पर आरक्षण दिया जाएगा
✫राज्य या राष्ट्रीय स्तर के किसी भी खेल का प्रमाणपत्र होने पर