Tuesday, March 3, 2026

Monsoon Rain : कब आएगा मानसून? जानें

Monsoon Rain – देशभर में भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो चुका है। वहीं प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल देशभर में सामान्य से अधिक मानसून की बारिश होने की संभावना है।

यूपी में कब होगी बारिश?

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिर बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

दिल्ली-यूपी में कितनी होगी बारिश – Monsoon Rain

  • IMD के अनुसार जून से सितंबर के बीच बारिश का औसत 106 प्रतिशत होने की संभावना है।
  • दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब औऱ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में कम बारिश का अनुमान

राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा में इस साल कम बारिश होने का अनुमान है।

कहां पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और पूर्व मध्य के अधिकतर हिस्सों तक बढ़ गया है। अगले पांच दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में पहुंच सकता है। Monsoon Rain

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News