UP Government Holiday Calendar 2027 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची
खबर शेयर करें
◉
13 Views

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी कर्मचारियों की सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है। शासन की ओर से जारी कैलेंडर में कुल 26 सार्वजनिक अवकाश, 27 निर्बन्धित अवकाश और कार्यकारी आदेशों के तहत दो अतिरिक्त छुट्टियां शामिल हैं।

नए कैलेंडर के अनुसार, होली और दीपावली पर कर्मचारियों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिलेगा। 22 मार्च 2027 को सोमवार को होलिका दहन और 23 मार्च को मंगलवार को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, 24 मार्च को बुधवार को निर्बन्धित अवकाश रखा गया है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कर्मचारियों को शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिन की छुट्टी मिल सकेगी।

UP Government Holiday Calendar 2027 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची
UP Government Holiday Calendar 2027 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची
UP Government Holiday Calendar 2027 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची
UP Government Holiday Calendar 2027 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची

दीपावली पर भी कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। 29 अक्टूबर को शुक्रवार को दीपावली, 30 अक्टूबर को शनिवार को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को रविवार को भैयादूज का अवकाश रहेगा।

सरकार ने इस बार मकर संक्रांति (14 जनवरी), संत रविदास जयंती (20 फरवरी) और महर्षि वाल्मीकि जयंती (15 अक्टूबर) को भी सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल किया है।

हालांकि, 2027 में चार सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस, भैयादूज, गुरु नानक जयंती और हजरत अली का जन्मदिवस शामिल हैं। वहीं, छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार को पड़ने से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कर्मचारियों को इनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा।

खबर शेयर करें