पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बयान- रामायण के समय था उड़न खटोला, अर्जुन के तीरों में थी परमाणु शक्ति

0
1460
Jagdeep Dhankhar

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कोलकाता में विज्ञान मेले के उद्घाटन के दौरान कहा कि रामायण के दिनों में पुष्पक विमान था और अर्जुन के तीरों मे परमाणु शक्ति थी।

राज्यपाल ने कहा, ‘ विमान का अविष्कार 1910 या 1911 में हुआ था लेकिन अगर हम धर्मग्रंथों पर नजर डालें तो रामायण में हमारे पास उड़न खटोला था, संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध धृतराष्ट्र को सुनाया, लेकिन टीवी देखकर नहीं क्योंकि उनके पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी। महाभारत में अर्जुन के बाणों में परमाणु शक्ति थी। यह विश्व अधिक देर तक भारत की अनदेखी नहीं कर सकता।’

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि जब उच्च पदों पर बैठे लोग इस तरह के हास्यास्पद बयान दिए हैं। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने कहा था कि महाभारत के समय में इंटरनेट था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि सीता टेस्ट ट्यूब बेबी थीं। इसके अलावा, हाल ही में पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि नासा ने सूर्य की आवाज रिकॉर्ड की है और सूर्य ओम शब्द का जाप कर रहा है।