खबर शेयर करें
◉
4 Views

​चुनावी गर्मी:- पांच राज्यो में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आने है, लेकिन विपक्ष परिणाम को लेकर अभी से ही भविष्यवाणी करने से पीछे नहीं हट रहा है।

इसी सिलसिले में अब युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भारतीय जनता पार्टी पर जम कर हमला बोलते हुए भाजपा को बुरी तरह से हारने का दावा कर दिया है।


Also Read:-

पढ़िए क्या कुछ कहा बुलो ने:- 

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता को गुमराह कर लोकसभा चुनाव में जनता का वोट तो ले लिए पर वादे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है। 1.25 लाख करोड़ का विशेष पैकेज नहीं दिया गया है। मोदी के हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, की घोषणा पूरी नहीं हुई है। काला धन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नकली नोट को खत्म करेंगे आदि घोषणाएं धरी की धरी रह गईं। नोटबंदी के कारण कारण 22 करोड़ लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं।

इसके बाद उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा की, पांचो विधानसभा चुनावों में भाजपा बुरी तरह हारेगी।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *