दिल्ली:- इंडिया में अगर टॉप बिजनेस मैन की बात की जाती है तो उसमें एक विजय माल्या का भी नाम शामिल होता है। जी हा वही विजय माल्या जिन्होंने बैंक से हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए थे।

आज (मंगलवार) को लंदन में माल्या को कई दिनों से चल रही मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घण्टे बाद हि उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई। 

जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कई सवाल किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है,‌ जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here