​जौनपुर:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबसे टिकट वितरण किया है तभी से उसे बगावत का सामना करना पड़ रहा है। दिन प्रतिदिन भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

इसी क्रम में अब बुधवार को पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के भतीजे मिश्र सहित तीन मंडल अध्यक्षों और कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया।

  •  हालाँकि जब कलराज मिश्र से ये पूछा गया तो उनका कहना है कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है और सारे नेता पार्टी की जीत के लिए प्रचार- प्रसार में जुटे हैं।

वहीँ इस्तीफे के बाद से पूरे भाजपा तबके में हड़कंप मच गया है। फ़िलहाल सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष इस बारे में कलराज मिश्रा से बात कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here