​यूपी चुनाव:- कांग्रेस-सपा गठबंधन तो हो गया लेकिन अभी भी कहीं न कहीं पेच फसा हुआ है। सीटों को लेकर तनातनी लगा हुआ है, किसी किसी सीटों पर गठबंधन होने के बावजूद उसपर दोनों पार्टी के प्रत्याशी ने नामंकन कर दिया है।

इसी क्रम में से अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर अब गहमागहमी मची हुई है। दरअसल अमेठी और रायबरेली की चार सीटों पर दोस्ताना लड़ाई की वजह से प्रियंका गांधी वाड़्रा का इन दोनों जगहों पर चुनावी दौरा फिलहाल रद्द हो गया है. यहां सपा-कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, सूत्रों के अनुसार प्रियंका यहाँ पहले से ही चुनाव प्रचार को लेकर तैयार थी लेकिन कई कोशिशों के बावजूद सपा ने यहां से अपने प्रत्याशी उतार दिए जिस वजह से प्रियंका ने अपना दौरा रद्द कर दिया। आपको बतादें प्रियंका को 14 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक इन दोनों जगहों पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ प्रचार करना था.

हालांकि इन दोनों जगहों में ऊंचाहार सीट से कांग्रेस के अजय पाल सिंह के खिलाफ सपा के मनोज पांडे मैदान में हैं. अमेठी में सपा के गायत्री प्रजापति के खिलाफ कांग्रेस की अमिता सिंह, गौरीगंज में सपा के राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस के मौ नईम, सारेनी में सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह के सामने कांग्रेस के अशोक सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. बाकी चार बची हुई सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here